KKR vs GT: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. इसके साथ ही कोलकाता ने गुजरात के विजय अभियान पर ब्रेक लगा दिया. लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद गुजरात को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के बाद कोलकाता की टीम अकं तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है.
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 बनाए. हालांकि, कोलकाता की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हो गए. 44 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा.
फिन एलन की ताबड़तोड़ पारी
उसके बाद भी फिन एलन ने अपनी ताबड़तोड़ अंदाज जारी रखी. इस दौरान फिन एलन को अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान फिन एलन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 10 छक्के और 4 चौके की मदद से 93 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. 139 के स्कोर पर फिन एलन पवेलियन लौट गए.
रघुवंशी और ग्रीन का अर्धशतक
उसके बाद तीसरे विकेट के लिए रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच 52 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान में दोनों खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 और ग्रीन ने नाबाद 52 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. गुजरात के लिए सिराज ने 1 और साई किशोर ने 1 विकेट चटकाए.
गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही. साई सुदर्शन 23 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए. उसके बाद निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हो गए. 49 के स्कोर पर पहला झटका लगा. उसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार पारी स्पोर्ट्सी.
गिल और बटलर के बीच शतकीय साझेदारी
दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों के बीच 73 गेंदों पर 128 रनों की साझेदारी हुई. शुभमन गिल इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया. वो 85 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं बटलर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. बटलर 57 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. गुजरात ने 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: KKR ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी
The post कोलकाता ने रोका गुजरात का विजय रथ, 29 रनों से टाइटंस को दी मात appeared first on Naya Vichar.

