Hot News

राम मंदिर के CEO बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा- 43 साल राष्ट्रसेवा के बाद प्रभु श्रीराम ने दिया सेवा का अवसर

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है. हिंदुस्तानीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. CEO चुने जाने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के न्यू CEO ने कहा कि मैं इस चयन समिति का बहुत हार्दिक रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि उन्होंने इतने सब कैंडिडेट्स में से मेरा मेरा चयन किया है. इसे मैं श्रीराम का आशीर्वाद भी मानूंगा कि 43 वर्ष राष्ट्र सेवा के बाद हिंदुस्तानीय वायु सेना में मुझे श्री राम ने एक और अवसर प्रदान किया है जहां पर मैं श्री राम मंदिर और श्रीराम भक्तों की सेवा कर पाऊंगा.

चयन प्रक्रिया पर बोले जितेंद्र मिश्रा

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि चयन समिति की प्रक्रिया, उनके ख्याल से, इंटरनेट और मीडिया में प्रसारित की गई थी. चयन प्रक्रिया की टाइमलाइन भी बार-बार टीवी पर आती रही है. इस विषय में चयन समिति ही बताएगी कि क्या प्रक्रिया थी और किस तरह से चयन हुआ. उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले चयन समिति, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और भगवान श्रीराम के आभारी हैं कि उन्हें इस दायित्व के लिए चुना गया. वह भगवान से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें इस कार्य को अच्छी तरह और भली-भांति करने की सामर्थ्य प्रदान करें.

बीते विवादों पर बोले- आगे की बात करूंगा

बीते कुछ समय में ट्रस्ट से जुड़े विवादों और एक डिफेंस ऑफिसर को यह जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह बीते समय की बजाय आगे आने वाले समय की बात ज्यादा करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि बीते समय को भूलकर आगे प्रभु राम की कृपा से इस कार्य को बहुत अच्छे तरीके से करने का प्रयास करेंगे. आगे की योजना को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही उनका CEO के रूप में चयन हुआ है, इसलिए इस समय यह सवाल प्रासंगिक नहीं है. उन्होंने कहा कि जब वह CEO के रूप में टेकओवर कर लेंगे तो ट्रस्ट के विश्वास और अपनी टीम की मदद से राम मंदिर के लिए उत्तम से उत्तम कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे. इसके साथ ही, वह श्रीराम से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें इसके लिए भरपूर सामर्थ्य प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान

The post राम मंदिर के CEO बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा- 43 साल राष्ट्रसेवा के बाद प्रभु श्रीराम ने दिया सेवा का अवसर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top