Hot News

बेगूसराय जाने के दौरान मुसरीघरारी में रुके जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मंगलवार को बेगूसराय जाने के क्रम में मुसरीघरारी चौक स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान पार्टी के स्थानीय एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

नेताओं के मुसरीघरारी पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता बाबा ट्रांसपोर्ट परिसर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की। इस दौरान नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की जानकारी ली।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समस्तीपुर जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अनिल सिंह बाबा, जदयू जिला महासचिव विधाकर झा, नागराज झा, डॉक्टर कृष्ण कुमार झा राम विनोद झा, रंजीत पटेल, फणींद्र कुमार राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

कुछ देर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद के बाद संजय झा एवं उमेश सिंह कुशवाहा बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुसरीघरारी चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह नेतृत्वक नजर आया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top