देश की होमग्रोन टेक कंपनी Mivi ने अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. फोन में 6.745 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन 5 कलर ऑप्शन में आएगा और अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आइए जरा डिटेल में जानते हैं इस नए फोन में हमें और क्या-क्या खास मिलता है.
Mivi One 5G की कीमत और उपलब्धता
Mivi One 5G की शुरुआती कीमत ₹14,999 रखी गई है. इस कीमत में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹15,999 और टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत ₹16,999 है. फोन को Blue, Burgundy, Pink, Green और Navy Blue जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी.
Flipkart Big Billion Days Sale में इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. कंपनी ने बताया है कि सेल के दौरान इसका 4GB + 128GB वेरिएंट ₹11,999 की इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा. वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹12,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 रखी गई है. इन कीमतों में सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स शामिल हैं.
Mivi One 5G के फीचर्स
- Mivi One 5G में कंपनी ने Pure Android 16 दिया है. यानी फोन में आपको बिना ज्यादा बदलाव वाला Android एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इसे Android 18 तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे.
- फोन में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन को 2.5D कवर ग्लास से प्रोटेक्शन भी मिलता है.
- परफॉर्मेंस के लिए Mivi One 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट लगाया गया है. इसे 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर करीब 4.9 लाख का स्कोर हासिल किया है.
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
- Mivi One 5G में कंपनी का Mivi ClearTalk फीचर मिलता है, जो Mivi Neural Voice Engine पर काम करता है. यह कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा, आसपास की बातचीत और म्यूजिक जैसे शोर को कम करके आपकी आवाज को ज्यादा साफ सुनाने में मदद करता है.
- फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है. धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग भी मिली है.
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन हुआ लॉन्च, ₹16,999 में मिल रहा 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM
The post देसी कंपनी Mivi ने लॉन्च किया अपना पहला 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत? appeared first on Naya Vichar.

