Hot News

नवरात्रि व्रत में दोपहर होते-होते खत्म हो जाती है एनर्जी और आने लगते हैं चक्कर? पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के दौरान बहुत सारे लोग बड़े ही प्यार और भक्ति भावना के साथ व्रत रखना पसंद करते हैं. व्रत के दौरान मन को एक अलग तरह की शांति मिलती है और कई लोगों को यह अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने का अच्छा मौका भी लगता है. लेकिन कई बार सही तरीके से खाना-पीना न हो पाने की वजह से व्रत के दौरान अचानक से कमजोरी, सुस्ती या फिर चक्कर आने जैसी परेशानियां भी होने लग जाती हैं. शायद आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ हो कि सुबह तक तो आप बिल्कुल ठीक थे, लेकिन दोपहर होते-होते शरीर में बिल्कुल एनर्जी नहीं बची. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि काफी देर तक खाली पेट रहने, कम पानी पीने और सही डाइट न लेने की वजह से शरीर की एनर्जी अचानक से ही कम हो जाती है.

अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रखने की सोच रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि आपको पूरे दिन थकावट और कमजोरी महसूस न हो, तो आपको इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और सिंपल तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप व्रत के दौरान अपनी एनर्जी को बनाए रख सकते हैं और दिनभर खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कमजोरी महसूस होने पर तुरंत करें ये काम

व्रत के दौरान अगर आपको अचानक काफी ज्यादा थका-थका लगे या फिर ऐसा लगे कि चक्कर आ रहा है, तो सबसे पहले अपने सभी कामों को छोड़कर एक जगह पर बिल्कुल आराम से बैठ जाएं या लेट जाएं. ऐसी हालत में एक गिलास पानी में आधा नींबू, एक चम्मच चीनी और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पीना सबसे बेस्ट होता है. यह सिंपल सा ड्रिंक आपके शरीर को एनर्जी भी देता है और आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाकर रखता है. इसके अलावा एक गिलास फ्रेश नारियल पानी या फिर मौसंबी का जूस पीने से भी आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिल जाती है.

लंबे समय तक एनर्जी के लिए खाएं ये चीजें

अगर आपको खाली पेट होने की वजह से चक्कर आ रहे हैं, तो ऐसे में तुरंत भुने हुए मखाने, 4 से 5 आल्मंड्स, अखरोट या फिर मुनक्का खा लें. ये छोटी-छोटी चीजें आपके शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने की ताकत देती हैं. इसके अलावा व्रत के दौरान आप उबला या भुना हुआ आलू और स्वीट पोटैटो भी बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं. इन चीजों को खाने से आपका पेट भी भर जाता है और साथ ही आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिल जाती है. कई बार एक ही जगह काफी देर तक बैठे रहने या बंद कमरे में रहने से भी सिर भारी होने लगता है, इसलिए थोड़ी देर खुली हवा में जाकर गहरी सांसें लें.

ये भी पढ़ें: इस दुर्गा पूजा घर पर बनाएं बंगाल की ये 5 मशहूर मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

व्रत के दौरान इन इशारों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

भगवान की भक्ति के बीच आपको कभी भी अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. व्रत के दौरान अगर खड़े होते ही या फिर चलते-चलते आपको अचानक से आंखों के आगे अंधेरा जैसा महसूस हो या फिर चक्कर आने लग जाए, तो समझ जाएं कि शरीर में ब्लड प्रेशर या फिर शुगर लेवल डाउन हो गया है. ऐसे हालात में बिना देरी किये तुरंत बैठ जाएं और कुछ मीठा या फिर नमकीन पी लें. इसी तरह अगर बिना किसी मेहनत या गर्मी के शरीर से ठंडा पसीना निकलने लगे और हाथ-पैर कांपने लगें, तो इसे हल्की थकान समझकर छोड़ने की गलती न करें. यह ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा गिरने का लक्षण होता है. तेज सिरदर्द होना, उल्टी जैसी फीलिंग आना पेट में एसिडिटी और पानी की भारी कमी की वजह से होता है. अगर बार-बार गला सूख रहा हो और पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाए, तो समझ लें कि शरीर में पानी बहुत कम बचा है. इन सभी लक्षणों में तुरंत पानी, जूस या फल खा लेना चाहिए.

व्रत में कमजोरी से बचने के लिए जरूरी बातें

अगर आप व्रत के दौरान बिना कुछ खाए-पीए भी पूरे दिन एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो अपने खाने-पीने का तरीका सही रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. व्रत के दौरान जब भी आप सुबह सोकर उठें, तो कभी भी खाली पेट चाय या फिर कॉफी पीने की गलती न करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको पेट में जलन और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. व्रत के दौरान अपने दिन की शुरुआत हमेशा भीगे हुए आल्मंड्स, नारियल पानी या फिर कोई फल खाकर करें. इसके अलावा बहुत ज्यादा तला-भुना खाना, जैसे कि कुट्टू की पूरी या फिर पकौड़े खाने से बचना चाहिए. इस तरह के खाने को डाइजेस्ट करने के लिए आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है और इसकी वजह से आपको ज्यादा आलस और सुस्ती का अहसास होने लगता है.

अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए करें ये काम

व्रत के दौरान अगर आप नहीं चाहते कि आपकी तबियत बिगड़े, तो इसके लिए पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके कम से कम 8 से 10 गिलास पानी, छाछ या फिर नींबू पानी जरूर पीते रहें. इसके अलावा बीच-बीच में मखाने, फल या फिर ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर लें. जब आप इन चीजों को खाते हैं, तो आपके शरीर का शुगर लेवल नॉर्मल रहता है और आपको चक्कर भी नहीं आते. अगर आपको पहले से डायबिटीज, बीपी या कोई अन्य बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछे बिना कड़ा व्रत न रखें. हमेशा याद रखें कि अपने शरीर का ख्याल रखना भी पूजा का ही एक हिस्सा है, क्योंकि जब आपकी सेहत अच्छी रहेगी, तभी आप नवरात्रि के त्योहार को पूरी खुशी से मना पाएंगे.

ये भी पढ़ें: साबूदाने की खिचड़ी और वड़े से ऊब चुका है मन? इस नवरात्रि घर पर बनाएं ये 5 टेस्टी व्रत वाली रेसिपीज

The post नवरात्रि व्रत में दोपहर होते-होते खत्म हो जाती है एनर्जी और आने लगते हैं चक्कर? पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top