Hot News

बरूणा पुल चौक पर पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी

10 हजार रुपये से अधिक के सामान ले गए चोर, दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरूणा पुल चौक पर रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद चौक के अन्य दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।

दुकानदार रामप्रवेश सहनी ने बताया कि रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो किवाड़ का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान से कई प्रकार के सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बरूणा पुल चौक पर चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। करीब दो सप्ताह पहले भी चोरों ने यहां की दुकानों को निशाना बनाया था। दुकानदारों का कहना है कि चौक पर अक्सर सप्ताह में दो से तीन दुकानों में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। इससे व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय चौक पर नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्ती तेज होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top