Hot News

पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

चीन की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Chery अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में भी कदम रखने जा रही है. अब तक अपनी शानदार कारों और SUV के लिए पहचानी जाने वाली यह कंपनी अब हाई-टेक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को चीन में मोटरसाइकिल बनाने की प्रशासनी मंजूरी भी मिल गई है और हाल ही में एक इवेंट में कंपनी ने अपने दो नए मॉडल भी दुनिया को दिखाए हैं.

सस्ते इलेक्ट्रिक मोपेड से होगी शुरुआत

भले ही Chery की नजर महंगे और प्रीमियम बाजार पर है, लेकिन कंपनी अपनी शुरुआत एक किफायती इलेक्ट्रिक मोपेड से कर रही है. माना जा रहा है कि इसका लुक काफी हद तक Yamaha Vino स्कूटर जैसा होगा.

चीन में ऐसे सस्ते मोपेड काफी लोकप्रिय हैं, जिनकी कीमत करीब 28,000 रुपये (2,000 चीनी युआन) से शुरू होती है. लागत कम रखने के लिए इनमें छोटी बैटरी (2 kWh से कम) दी जाती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Toyota की ये धाकड़ SUV जल्द नए अवतार में आएगी नजर, दमदार इंजन और हाईटेक फीचर्स मिलने की उम्मीद, 1 दिसंबर को होगी पेश

Grow C3: पेट्रोल और बैटरी के कॉम्बिनेशन वाली स्मार्ट बाइक

कंपनी ने Cinnox ब्रांड के तहत क्रूजर लुक वाली Grow C3 मोटरसाइकिल पेश की है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक छोटा पेट्रोल जनरेटर भी लगा है. जब आप सफर पर होंगे, तो यह जनरेटर बैटरी को चार्ज करता रहेगा, जिससे बाइक की रेंज बढ़ेगी और बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर नहीं रहेगा.

इस बाइक में V2L (व्हीकल-टू-लोड) फीचर भी दिया गया है, जिसका मतलब है कि आप अपनी बाइक की बैटरी से टीवी या लाइट जैसे बाहरी उपकरणों को भी चला सकते हैं. इसके अलावा, इसमें डिजिटल कंसोल, कॉलिंग/म्यूजिक कंट्रोल और बिना तार के सॉफ्टवेयर अपडेट (OTA) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी.

200KM की रेंज वाला दमदार एडवेंचर स्कूटर

Chery ने एक दमदार इलेक्ट्रिक एडवेंचर (ADV) स्कूटर से भी पर्दा उठाया है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 150 से 200 किलोमीटर तक आराम से चल सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कारों में इस्तेमाल होने वाले बड़े चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा. हालांकि, इसकी बैटरी कितनी बड़ी होगी या इसकी टॉप स्पीड क्या होगी, इसका खुलासा लॉन्च के वक्त ही होगा.

हिंदुस्तान में लॉन्चिंग को लेकर क्या है समाचार?

फिलहाल Chery का पूरा फोकस अपने घरेलू यानी चीन के बाजार पर है. हिंदुस्तान या अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसके लॉन्च, कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

अगर Chery अपने इन शानदार दोपहिया वाहनों को ग्लोबल मार्केट में उतारती है, तो रेंज-एक्सटेंडर तकनीक और 200 किलोमीटर की लंबी रेंज वाली ये गाड़ियां ग्राहकों को काफी पसंद आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 3 साल में करीब ₹2 लाख की बचत, ₹7.05 लाख शुरुआती कीमत और 27km तक माइलेज, इन 5 बजट कारों में मिलता है 360° कैमरा

The post पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top