Hot News

AI के दौर में ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा, फोन से बैंक अकाउंट तक ऐसे रखें सुरक्षित

आज के समय में बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया तक, लगभग हर काम इंटरनेट के जरिए हो रहा है. लेकिन आपकी एक छोटी-सी गलती बैंक अकाउंट खाली होने या निजी जानकारी चोरी होने की वजह बन सकती है. मौजूदा समय में साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों का पता लगाने और उनका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सिर्फ मजबूत पासवर्ड रखना काफी नहीं है. फोन, लैपटॉप और इंटरनेट से जुड़े दूसरे डिवाइस को सुरक्षित रखना भी जरूरी है.

हाल ही में डिजिटल सिक्योरिटी कंपनी eMudhra के कुछ डिजिटल सर्टिफिकेट में सुरक्षा से जुड़ी कमजोरी सामने आई है. जिसके बाद Google, Apple और Microsoft जैसी कंपनियों का प्रभावित सर्टिफिकेट पर से भरोसा कम हो गया. हालांकि, eMudhra का कहना है कि उसके सिस्टम में सेंध लगने या डेटा चोरी होने का पता नहीं चला है. कंपनी की हिंदुस्तान में डिजिटल सिग्नेचर और eSign सेवाएं भी प्रभावित नहीं हुई हैं.

इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. वहीं, साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. अच्छी बात यह है कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके साइबर फ्रॉड का खतरा कम किया जा सकता है.

AI की मदद से कैसे बढ़ रहा है साइबर हमलों का खतरा?

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, PHP नाम की प्रोग्रामिंग भाषा में सुरक्षा से जुड़ी कमजोरियां सामने आई हैं. यहां ध्यान देने वाली बात ये हैं कि इसका इस्तेमाल दुनिया के अधिंकांश वेबसाइट को बनाने में किया गया है. इन खामियों के बारे में पता चलने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) ने चेतावनी दी कि हमलावर इन खामियों का फायदा उठाकर वेब सर्वर पर कब्जा करने, डेटा चुराने या ऑनलाइन सेवाओं को बाधित करने की कोशिश कर सकते हैं.

4. बैंक या कंपनी के नाम पर आए हर मैसेज पर भरोसा न करें

कई बार साइबर अपराधी बैंक, प्रशासनी विभाग या किसी बड़ी कंपनी के नाम पर फर्जी मैसेज भेजते हैं. इनमें दावा किया जाता है कि आपका अकाउंट बंद होने वाला है या उसे सुरक्षित करने के लिए तुरंत दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा. ऐसे में जल्दबाजी में ऐसे लिंक पर क्लिक करना आपको परेशानी में डाल सकता है.

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ निक एडम्स ने भी अनजान लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. अगर बैंक या किसी कंपनी के नाम पर ऐसा मैसेज आए, तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें. इसके बजाय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खुद खोलें या उसके आधिकारिक ऐप से जानकारी चेक करें. OTP, पासवर्ड या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

5. ऑनलाइन पेमेंट के बाद बैंक अकाउंट चेक करते रहें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय खासकर अनजान वेबसाइटों पर भुगतान करने से बचें. किसी वेबसाइट पर आकर्षक ऑफर देखकर तुरंत पेमेंट करने के बजाय पहले उसकी विश्वसनीयता जांच लें.

अमेरिकन बैंकर्स एसोसिएशन के पॉल बेंडा के मुताबिक, बैंक साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन ग्राहकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. अपने बैंक के ट्रांजैक्शन अलर्ट चालू रखें और समय-समय पर अकाउंट चेक करते रहें. अगर कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखता है, जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत बैंक के आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें.

क्या यूजर्स की सावधानी से रुक जाएंगे सभी साइबर हमले?

ऑनलाइन सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ यूजर्स की नहीं है. वेबसाइट और ऐप बनाने वाली कंपनियों को भी अपने सॉफ्टवेयर की कमजोरियों को समय पर ठीक करना होगा. यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. डैनियल गार्डहम के मुताबिक, सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का पता लगाना तेजी से आसान हो रहा है, लेकिन अलग-अलग सिस्टम में उनका समाधान लागू करना अब भी चुनौती है.

ऐसे में कंपनियों को समय पर सुरक्षा अपडेट जारी करने होंगे और यूजर्स को उन्हें जल्द इंस्टॉल करना होगा. वहीं, यूजर्स को मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट जैसी आदतें अपनानी चाहिए.

ध्यान रखें: AI की मदद से साइबर हमलों का तरीका बदल सकता है, लेकिन थोड़ी सतर्कता और सही डिजिटल आदतें आपके जोखिम को कम करने में मदद कर सकती हैं. किसी भी संदिग्ध मैसेज, अनजान लिंक या बैंक ट्रांजैक्शन को नजरअंदाज न करें. ऑनलाइन सुरक्षा के लिए कंपनियों की जिम्मेदारी और यूजर्स की सावधानी, दोनों जरूरी हैं.

ये भी पढ़ें: eMudhra की सुरक्षा में कहां हुई चूक, क्या प्रशासन के पास भी सुरक्षित नहीं है आपका डेटा?

The post AI के दौर में ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा, फोन से बैंक अकाउंट तक ऐसे रखें सुरक्षित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top