Bhojpuri Entertainment News भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ज्योति सिंह अपने जीवनसाथी को लेकर ऐसी बात कहती नजर आ रही हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. उनके बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. खासकर पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच पुराने रिश्ते और दोनों के दोबारा साथ काम करने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
‘10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए’
वायरल वीडियो में ज्योति सिंह कहती सुनाई देती हैं कि उन्हें ऐसा पति नहीं चाहिए, जो 10 जगह मुंह मारता हो. इस पर उनकी दोस्त मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘थूककर चाटने वाला ना हो.’ दोस्त की यह बात सुनते ही ज्योति सिंह जोर-जोर से हंसने लगती हैं. इसके बाद वह कहती हैं कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए, जो उनके स्वाभिमान को बरकरार रखे. इस वीडियो को पवन सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि पूरे वीडियो में ज्योति सिंह और उनकी दोस्त ने किसी का नाम नहीं लिया है.
ज्योति सिंह का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पवन सिंह का अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसके बाद से ही दोनों के दोबारा साथ आने और किसी फिल्म या म्यूजिक प्रोजेक्ट में काम करने की संभावनाओं को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें..
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के फिर साथ आने की अटकलें
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में रही है. दोनों के बीच पहले रहे संबंधों और बाद में आई दूरियों को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. अब पवन सिंह के माफी मांगने वाले वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों के साथ आने की संभावनाओं पर बातें हो रही हैं.
भोजपुरी फिल्म समीक्षक भी इस पूरे घटनाक्रम को अपने-अपने नजरिये से देख रहे हैं. ज्योति सिंह के बयान को कुछ लोग पवन सिंह के मुंगेर में अक्षरा सिंह से माफी मांगने और दोनों के साथ काम करने की संभावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, ज्योति सिंह ने अपने वायरल बयान में पवन सिंह या अक्षरा सिंह का नाम नहीं लिया है.
अक्षरा सिंह की चुप्पी पर भी चर्चा
पवन सिंह के माफी मांगने वाले वीडियो और ज्योति सिंह के बयान के बीच अक्षरा सिंह की प्रतिक्रिया को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है. अक्षरा सिंह की ओर से इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आने की स्थिति में उनकी चुप्पी को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, अक्षरा सिंह के पारिवारिक मित्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वह अब पवन सिंह के साथ किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं. उनका यह भी कहना है कि पवन सिंह की ओर से माफी मांगने की पहल अक्षरा के रुख को नरम करने की कोशिश हो सकती है. इन मित्रों का दावा है कि अक्षरा सिंह अब फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और उन्हें पवन सिंह के साथ काम करने की जरूरत नहीं है. फिलहाल, पवन सिंह की माफी, ज्योति सिंह के वायरल बयान और अक्षरा सिंह की प्रतिक्रिया को लेकर भोजपुरी फिल्म जगत में कई तरह की चर्चा चल रही है.
Also Read पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से क्यों मांगी माफी? अब पत्नी ज्योति के पोस्ट की हो रही चर्चा
The post Analysis: ज्योति सिंह के बयान से फिर क्यों चर्चा में पवन-अक्षरा की जोड़ी appeared first on Naya Vichar.

