Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6 लाख की टिकट से लेकर चोरी तक! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एपी ढिल्लों और बस्सी ने बांधा समां

The Great Indian Kapil Show: स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव बस्सी और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड में म्यूजिक और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में अनुभव बस्सी, एपी ढिल्लों और कपिल शर्मा की मजेदार कॉमेडी देखने को मिली. कपिल प्रोमो की शुरुआत में ही अपने इंटरेस्टिंग कॉमेडी स्टाइल में कहते हैं कि आज इस मंच पर दो ग्लोबल स्टार मौजूद हैं, एपी ढिल्लों और वह खुद कपिल शर्मा. प्रोमो में कॉमेडी और फन का तड़का देखने को मिलता है. ढिल्लों के शो पर ली चुटकी वीडियो में कपिल, ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर भी जोक्स क्रैक करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि एपी पाजी के कॉन्सर्ट की सबसे महंगी टिकट 6 लाख रुपए की है. पिछले साल दिसंबर में, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ढिल्लों का कॉन्सर्ट हुआ था. इसमें ऑडियंस में से किसी के मोबाइल निकल गए तो किसी के वॉलेट निकल गए. ढिल्लों स्टेज पर अपना टैलेंट दिखा रहे थें तो ऑडियंस अपना टैलेंट दिखा रही थी. इसी पर ढिल्लों ने मजाकिया तौर पर कहा कि ऑडियंस भी सही ही है क्योंकि अब उन्होंने पैसे दिए हैं तो उसे वसूल करना भी उनका फर्ज बनता है. बस्सी और चिम्पैंजी की फोटो  कपिल ने बस्सी को उनका एक इंटरेस्टिंग इंस्टा पोस्ट दिखाया. इस पोस्ट में बस्सी एक  चिम्पैंजी की मूर्ति के साथ पोज दे रहे हैं. इसमें उनका कैप्शन बहुत ही फनी है. कैप्शन में लिखा था-“एक तो यह जगह खूबसूरत उपर से मेरी खूबसूरती”. बस्सी खुद इस पोस्ट के कैप्शन को देखकर शॉक थें. पंजाबी बॉयज और अनुभव बस्सी ने प्रोमो में फुल कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाया हुआ है.  प्रोमो में दिखा बाकी किरदारों का लुक  प्रोमो में बाकी किरदारों की एंट्री भी दिखाई गई है. किकू शारदा छोटे शेख के रूप में नजर आ रहे हैं, कृष्णा अभिषेक बड़े शेख के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सुनील ग्रोवर अपने नए किरदार डायमंड राजा के रूप में नजर आए. द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स इंडिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला नॉन फिक्शन टाइटल बन चुका है. यह शो सेलिब्रिटी के इंटरव्यू, कॉमेडी और प्रमोशनल इवेंट का एक बहुत बड़ा प्लैटफॉर्म बन गया है. यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘सलवारवा’ रिलीज, होली अंदाज में एक्ट्रेस मुस्कान ने बिखेरा जलवा इनपुट- आकांक्षा कुमारी The post 6 लाख की टिकट से लेकर चोरी तक! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एपी ढिल्लों और बस्सी ने बांधा समां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मॉस्को में पुतिन के टॉप जनरल पर जानलेवा हमला: घर के बाहर दागी गईं कई गोलियां; हालत गंभीर

Putin General Assassination Attempt: रूस की राजधानी मॉस्को से एक बड़ी समाचार आ रही है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ है. हमलावर ने उन्हें उनके घर के पास ही निशाना बनाया और कई गोलियां दाग दीं. फिलहाल जनरल अलेक्सेयेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. हमला कैसे हुआ?  रूस की प्रशासनी मिलिट्री टीवी चैनल ‘ज्वेज्दा’ (Zvezda) और देश की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी के मुताबिक, यह वारदात मॉस्को के ‘वोलोकोलम्सकोय हाईवे’ पर स्थित एक रिहायशी इमारत (Residential Building) के पास हुई. SHOT नाम के मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार: हमलावर पहले से ही जनरल अलेक्सेयेव का इंतजार कर रहा था. जैसे ही जनरल वहां पहुंचे, हमलावर ने उनकी पीठ में कई गोलियां मारीं. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. ❗️Assassination attempt on Russian Lt. Gen. Vladimir Alekseev leaves him hospitalized in Moscow Investigators say a gunman opened fire in a residential building before fleeing A criminal case has been launched and the suspect is being hunted pic.twitter.com/t6KqBMIsm3 — RT (@RT_com) February 6, 2026 कौन हैं जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव? जिन जनरल पर हमला हुआ है, उनका कद रूसी सेना और खुफिया तंत्र में बहुत बड़ा है. खुफिया एजेंसी के बड़े अफसर: अमेरिकी कांग्रेस की 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलेक्सेयेव रूस की मुख्य खुफिया एजेंसी ‘जीआरयू’ (GRU) के फर्स्ट डिप्टी हेड हैं. रक्षा मंत्रालय में पद: वे रूस के रक्षा मंत्रालय में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर तैनात हैं और सीधे तौर पर पुतिन की कोर टीम का हिस्सा माने जाते हैं. अब तक क्या हुआ? रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने ‘हत्या की कोशिश’ का क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया है. कमेटी के जासूस और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सबूत जुटा रहे हैं. क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) ने भी इस घटना को एक सोची-समझी हत्या की साजिश (Assassination Attempt) करार दिया है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है, लेकिन पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. समाचार अपडेट की जा रही है…. The post मॉस्को में पुतिन के टॉप जनरल पर जानलेवा हमला: घर के बाहर दागी गईं कई गोलियां; हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत-पाक मैच पर मचा बवाल, इरफान बोले- पाकिस्तान सरकार लेगी यू-टर्न, मैदान पर फिर हारेगी

Highlights पाकिस्तान विवाद पर इरफान का बयान एशिया कप 2025 की याद, हिंदुस्तान की हैट्रिक  पाकिस्तान का फैसला, ICC की फटकार  BCCI ने बताया इसे स्पोर्ट्स भावना के खिलाफ कप्तान सूर्या की हुंकार, हम हैं तैयार  Irfan Pathan on IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सबसे बड़े मुकाबले को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हिंदुस्तान और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच पर पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले ने हलचल मचा दी है. लेकिन इस बीच पूर्व हिंदुस्तानीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने एक बड़ा दावा कर दिया है. इरफान का कहना है कि पाकिस्तान अपने फैसले से कभी भी पलट सकता है और “यू-टर्न” ले सकता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान प्रशासन और क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर आईसीसी और बीसीसीआई दोनों ही सख्त नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान विवाद पर इरफान का बयान इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की आदत है पलटी मारने की. उन्होंने कहा कि ग्रुप स्टेज में आपको कोई चुनौती देखने को नहीं मिलेगी. भले ही पाकिस्तान ने अभी हिंदुस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन वो यू-टर्न कभी भी हो सकता है. इरफान ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वो अपना फैसला बदल भी लेते हैं, तो क्या वो हमें चुनौती दे पाएंगे? अगर आप पिछला वर्ल्ड कप देखें या हिंदुस्तान-पाकिस्तान के पुराने मैच देखें, तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि पाकिस्तान की टीम हिंदुस्तान को टक्कर देने की स्थिति में है. एशिया कप 2025 की याद, हिंदुस्तान की हैट्रिक  इरफान पठान ने आंकड़ों की बात करते हुए पाकिस्तान को आईना दिखाया. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे हिंदुस्तानीय टीम ने अपने इस चिर-प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से डोमिनेशन यानी दबदबा बनाया हुआ है. पठान ने कहा कि ऐसा एक या दो बार नहीं हुआ है. हिंदुस्तान ने 2025 के एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया था. हिंदुस्तान का उन पर पूरा कंट्रोल है. इरफान का यह बयान हिंदुस्तानीय फैंस के लिए जोश भरने वाला है क्योंकि हाल के दिनों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है. पाकिस्तान का फैसला, ICC की फटकार  यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट डाली. इसमें कहा गया कि पाकिस्तान की टीम बिना कोई कारण बताए हिंदुस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इसी सुर में सुर मिलाया. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आईसीसी ने साफ कहा कि इस तरह चुनिंदा भागीदारी किसी भी ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है. आईसीसी ने पीसीबी से कहा है कि वो ऐसा समाधान निकाले जो सभी के हित में हो, वरना इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे. BCCI ने बताया इसे स्पोर्ट्स भावना के खिलाफ हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी पाकिस्तान के इस फैसले की कड़ी निंदा की है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल के दौरान मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि यह किसी भी स्पोर्ट्स की भावना के खिलाफ है. यह पाकिस्तान का बहुत ही गलत फैसला है. भाटिया ने भरोसा जताया कि आईसीसी इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा और हम आईसीसी के फैसले का इंतजार करेंगे. हिंदुस्तान का रुख साफ है कि स्पोर्ट्स के मैदान में नेतृत्व को नहीं लाना चाहिए. कप्तान सूर्या की हुंकार, हम हैं तैयार  मैदान के बाहर चल रही इस सियासी उठापटक के बीच हिंदुस्तानीय टीम का फोकस सिर्फ स्पोर्ट्स पर है. हिंदुस्तान के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि विरोधी टीम क्या कर रही है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता. कोलंबो में कप्तानों की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सूर्या ने कहा कि हिंदुस्तानीय टीम इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.  उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के बॉयकॉट की समाचारों के बावजूद हिंदुस्तान की तैयारी और एप्रोच में कोई बदलाव नहीं आया है. टीम इंडिया 15 फरवरी के मैच को लेकर अपनी रणनीति पर काम कर रही है और फैंस को उम्मीद है कि मैच होगा और हिंदुस्तान फिर से जीत का परचम लहराएगा. ये भी पढ़ें- फाइनल में हिंदुस्तान ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन पाकिस्तान को श्रीलंका की दो टूक, हिंदुस्तान से नहीं स्पोर्ट्से तो होगा बड़ा नुकसान स्मृति मंधाना की टीम ने रचा इतिहास, आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, हार के बाद भी दिल्ली मालामाल The post हिंदुस्तान-पाक मैच पर मचा बवाल, इरफान बोले- पाकिस्तान प्रशासन लेगी यू-टर्न, मैदान पर फिर हारेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास

Jamshedpur Civic Polls: झारखंड के जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान जुड़वां बच्चों से जुड़े नियम ने प्रशासन को असमंजस में डाल दिया. जुगसलाई नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम में नामांकन जांच के दौरान अलग-अलग मामलों में भिन्न फैसले सामने आए, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया. आरती चौधरी का नामांकन रद्द जुगसलाई नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली आरती चौधरी का नामांकन रद्द कर दिया गया. तीन बच्चों के नियम का हवाला देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें अयोग्य करार दिया. जांच में पाया गया कि नियमों के अनुसार आरती चौधरी का मामला निर्धारित शर्तों पर खरा नहीं उतरता, जिसके बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया. आमरीन परवीन को मिली राहत वहीं, जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड-10 से चुनाव लड़ रहीं आमरीन परवीन के नामांकन को वैध माना गया. आमरीन के भी तीन शिशु हैं, लेकिन इसमें एक बच्चा सिंगल और दो जुड़वां हैं. नियम के तहत जुड़वां बच्चों को एक साथ गिना जाता है, इसलिए उनका नामांकन सही ठहराया गया. इस फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया कि हर मामला परिस्थितियों के आधार पर परखा जा रहा है. भुगलू सोरेन का नामांकन भी वैध आदित्यपुर नगर निगम से मेयर पद के प्रत्याशी भुगलू सोरेन के नामांकन को भी जांच के बाद वैध घोषित किया गया. स्क्रूटनी के दौरान उनके दस्तावेज और शपथ पत्र में दी गई जानकारी नियमों के अनुरूप पाई गई. क्या है दो संतान का नियम झारखंड नगर निकाय चुनाव में दो संतान की नीति लागू है. यह प्रावधान झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 18 के तहत प्रभावी है. नियम के अनुसार 1 फरवरी 2013 के बाद यदि किसी प्रत्याशी की तीसरी संतान जन्म लेती है, तो वह नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा. हालांकि, इस तिथि से पहले जन्मे बच्चों, गोद लिए गए बच्चों और जुड़वां संतानों को छूट दी गई है. गलत जानकारी देने पर कार्रवाई नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को अपनी संतान संबंधी पूरी जानकारी शपथ पत्र में देना अनिवार्य है. गलत जानकारी देने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. इसी आधार पर नामांकन की बारीकी से जांच की जाती है. अधिकारियों ने दी सफाई उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन सना ने बताया कि मेयर और वार्ड सदस्य चुनाव में अलग-अलग निर्वाचन पदाधिकारी नियमों के अनुसार निर्णय ले रहे हैं. किसी प्रत्याशी को आपत्ति होने पर वह राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत कर सकता है. इसे भी पढ़ें: रोशनी खलखो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत कई नामांकन हुए रद्द नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत स्क्रूटनी में मानगो से तीन, जुगसलाई से एक और आदित्यपुर से एक नामांकन रद्द किया गया. अब नाम वापसी के बाद ही अंतिम तस्वीर साफ होगी. इसे भी पढ़ें: रांची की जनरल सीटों पर स्त्रीओं का दबदबा, पुरुषों को चटाईं धूल The post जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ambassador SUV: पुरानी शान का नया अंदाज, AI ने किया इमैजिन

Ambassador SUV: हिंदुस्तानीय सड़कों पर दशकों तक अपने पावरफुल और लीजेंडरी इमेज से राज करने वाली हिंदुस्तान एम्बेसडर को अब एक अनोखे SUV कॉन्सेप्ट में इमैजिन किया गया है. यह डिजाइन केवल यादों में बसी पुरानी कार का नया अवतार नहीं, बल्कि एक नये जमाने की SUV के रूप में उसकी विरासत को आधुनिक रूप से फिर से जिंदा करने की कोशिश है. इस AI-जेनरेटेड इमेज कॉन्सेप्ट में क्लासिक एम्बेसडर का बॉक्सी, सीधा-सादा बॉडीलाइन आधुनिक SUV प्रोपोर्शन के साथ मिलाया गया है, जिससे यह पुराने और नये का बेहतरीन कॉम्बो नजर आता है. एम्बेसडर की शान, SUV का दम हिंदुस्तान मोटर्स की एम्बेसडर कार 5 दशकों से ज्यादा समय तक हिंदुस्तान की सड़कों की पहचान रही है. अब इसे SUV रूप में इमैजिन किया गया है. वही बॉक्सी बॉडी, लेकिन ऊंची स्टांस और मॉडर्न फीचर्स. सामने गोल LED लाइट्स, सिंपल ग्रिल और रूफरेल. नीचे काले क्लैडिंग से SUV वाला लुक और भी मजबूत लगता है. हिंदुस्तान एम्बेसडर का suv अवतार एआई ने किया इमैजिन. पुरानी सादगी और नई स्टाइल एम्बेसडर की सबसे बड़ी खूबी थी उसकी सादगी. बड़ी खिड़कियां, सीधी छत और आरामदायक सीटें. SUV कॉन्सेप्ट में ये सब रखा गया है, लेकिन साथ ही मॉडर्न टच दिया गया है. अब ये कार सिर्फ यादों की चीज नहीं, बल्कि आज के ट्रेंड में फिट होती दिखती है. हर एंगल से SUV वाली ताकत फ्रंट: गोल LED हेडलाइट्स और स्लैटेड ग्रिल साइड: बड़े टायर, सीधी छत और दमदार प्रोफाइल रियर: साधारण लेकिन असरदार टेललाइट्स हर तरफ से SUV का मजबूत अंदाज और एम्बेसडर की पुरानी पहचान साफ दिखती है. लोगों के दिलों में सवाल अभी ये सिर्फ डिजाइन कॉन्सेप्ट है, जिसे चैटजीपीटी एआई ने इमैजिन किया गया है. असली SUV मॉडल लॉन्च नहीं हुआ. लेकिन हिंदुस्तान में SUV की बढ़ती डिमांड देखकर लगता है कि लोग इसे सड़कों पर देखना जरूर चाहेंगे. सवाल यही है- क्या एम्बेसडर SUV कभी हकीकत बनेगी? यह भी पढ़ें: गाड़ी में फ्यूल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा The post Ambassador SUV: पुरानी शान का नया अंदाज, AI ने किया इमैजिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक से पहुंचे हमलावर, आप नेता को ऐसे मारी गोली, देखें सीसीटीवी फुटेज

AAP Leader Shot Dead : पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो के शुरू में दो लोग बाइक पर दिख रहे हैं. इसके आगे एक हमलावर काले कपड़े में दिख रहा है जो गाड़ी की ओर बढ़कर ओबेरॉय को गोली मारता दिख रहा है. देखें क्या नजर आ रहा है  सीसीटीवी फुटेज में. VIDEO | Punjab Aam Aadmi Party leader Lucky Oberoi was shot dead on Friday outside a gurdwara in Jalandhar’s Model Town by unidentified assailants. The incident was caught on CCTV. #PunjabNews #Jalandhar #AAP (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/m5I38fWjqp — Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026 ओबेरॉय अपनी गाड़ी से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. सहायक पुलिस आयुक्त (जालंधर) परमिंदर सिंह ने बताया कि ओबेरॉय को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो गए. यह भी पढ़ें : जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग The post बाइक से पहुंचे हमलावर, आप नेता को ऐसे मारी गोली, देखें सीसीटीवी फुटेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी

Bharwa Tinda Ki Sabji: भरवा तरीके से बनाई गई किसी भी सब्जी का स्वाद मजेदार होता है. चाहे वो भरवां परवल की सब्जी हो या भरवा बैगन की सब्जी. भरवां सब्जी खाने के स्वाद को दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. खाने की थाली में किसी भी तरह की भरवा सब्जी मिल जाने से फिर मजा आ जाता है. इन्हीं सब्जियों में शामिल है भरवां टिंडे की सब्जी. हम आपको टिंडे की ऐसी सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं. भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की सामग्री टिंडा – 250 ग्राम लहसुन – 100 ग्राम प्याज – 2 बड़े आकार के धनिये के बीज – 4 चम्मच जीरा – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच कलोंजी – 1 /2 चम्मच सौंफ – 1 /2 चम्मच साबुत लाल मिर्च – 2 तेल – आवश्यकतानुसार नमक – स्वादानुसार दही – 1 चम्मच यह भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की विधि भरवां टिंडे की सब्जी बनाने के लिए पहले सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी, सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें. फिर आप टिंडों को छील कर उनके बीच में जगह बनाते हुए चाकू से इसके अंदर से बीज निकालकर अलग रख लें. इसके बाद लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह भून लें. अब इनमें सूखे मसाले और अमचूर पाउडर को मिला लें. फिर एक-एक करके सारे टिंडों में इन मसालों को अच्छी तरह से स्टफ कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गरम करके एक-एक करके सारे टिंडों को ढक कर पकने दें. इन टिंडों के पक जाने के बाद इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डाल दें. अब आप गरमा-गरम टिंडे का मजा ले सकते हैं. यह भी पढ़ें: Sangri ki Sabji: घर पर इस आसान रेसिपी से लें राजस्थान की चटपटी सांगरी की सब्जी का मजा यह भी पढ़ें: Kaddu Ke Patte Ki Sabji: इस रेसिपी से तैयार करें कद्दू के पत्ते की सब्जी, मिनटों में चट हो जाएगी थाली The post इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईडी ने आरजी कर मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की, संदीप और सुमन के नाम भी शामिल

मुख्य बातें सीबीआई ने किया था गिरफ्तार कई आरोपों की हो रही जांच Bengal News: कोलकाता: बंगाल विधानसभा का चुनाव इसी साल होने हैं. चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गयी है. आरजी कर(R G Kar) भ्रष्टाचार मामला सुर्खियों में रहा है. इस मामले में ईडी ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा, ईडी की चार्जशीट में बिप्लब सिंह और सुमन हाजरा का नाम भी शामिल है. ईडी ने सुमन हजरा की कंपनी हजरा मेडिकल के खिलाफ अदालत में दाखिल आरोपपत्र में भी इसका जिक्र किया है. यह आरोपपत्र कोलकाता शहर सत्र न्यायालय की ईडी की विशेष अदालत में दाखिल किया गया है. सीबीआई ने किया था गिरफ्तार यह उल्लेखनीय है कि संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय भ्रष्टाचार का पहला आरोप आरजी कार के विवादास्पद गैर-चिकित्सा उप अधीक्षक अख्तर अली ने लगाया था. जिन्हें बाद में सीबीआई ने इसी आरोप में गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने पूर्व अस्पताल प्रमुख संदीप को आरजी द्वारा लगाए गए वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोपों में पहले गिरफ्तार किया था. वह न्यायिक हिरासत में थे. उस सीबीआई मामले में सुनवाई चल रही थी. इस बीच, इस जांच का जिम्मा ईडी के पास नहीं था. ईडी ने संदीप से पूछताछ करने के लिए अदालत से संपर्क किया. अदालत ने अनुमति दे दी. कई आरोपों की हो रही जांच आरजी कार अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक स्त्री डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की जांच से वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आए हैं. सीबीआई इन दोनों मामलों में समानांतर जांच कर रही है. बाद में, ईडी की जांच में पता चला कि संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान विभिन्न निविदाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इसके अलावा, अस्पताल के अंदर अवैध पार्किंग और नियमों के बाहर विभिन्न उपकरणों की खरीद सहित भ्रष्टाचार के कई आरोप सामने आए. तभी बिप्लब सिंह और सुमन हजरा के नाम सामने आए. आरोप था कि संदीप घोष ने उन्हें भी अवैध रूप से निविदाएं आवंटित की थीं. Also Read: बंगाल चुनाव से पहले ममता प्रशासन का बड़ा एलान, मुर्शिदाबाद में खुलेगा एक और विश्वविद्यालय The post ईडी ने आरजी कर मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की, संदीप और सुमन के नाम भी शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग

Ghuskhor Pandat Movie: लखनऊ से एक फिल्म को लेकर विवाद तेजी से सुर्खियों में आ गया है.‘घूसखोर पंडत’ नाम की फिल्म को लेकर सियासी माहौल भी गर्म हो गया है. बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस फिल्म पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत बैन करने की मांग की है. मायावती ने ये लिखा यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों… — Mayawati (@Mayawati) February 6, 2026 मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि बीते कुछ समय से ‘पंडत’ शब्द को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उसे घूसखोरी जैसे आरोपों से जोड़कर दिखाया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और यह पूरे समाज के सम्मान पर चोट करने जैसा है. उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी है और उनकी पार्टी भी इसका कड़ा विरोध करती है. मायावती ने केंद्र प्रशासन से मांग की कि ऐसी जातिसूचक फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए. डायरेक्टर और टीम के खिलाफ FIR  उधर, इस मामले में लखनऊ पुलिस ने भी कदम उठाया है. हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि फिल्म के जरिए एक विशेष जाति का अपमान किया गया और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश की गई. धारा 66 के तहत भी कार्रवाई पुलिस ने हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें जाति, धर्म या भाषा के आधार पर वैमनस्य फैलाने, किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत भी कार्रवाई की गई है. फिल्म निर्माता का बयान इन सब के बाद फिल्म निर्माता नीरज पांडे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ‘घूसखोर पंडत’ की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है और इसका किसी भी जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है. ‘नेटफ्लिक्स’ की इस फिल्म को एक दिन पहले अपने नाम को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जिसके बाद पांडे का यह बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में पांडे ने स्वीकार किया कि फिल्म के शीर्षक से दर्शकों के एक वर्ग की भावनाएं ‘‘आहत’’ हुई हैं और उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटा ली जाएगी. यह भी पढ़ें: RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन, 5 दिन पहले टीजर आया था सामने The post मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे

Hair Care Tips: क्या आपकी कंघी भी हर सुबह टूटे हुए बालों से भर जाती है? बाजार के महंगे तेल और कंडीशनर पर पैसे बर्बाद करने के बाद भी अगर बाल गिरना बंद नहीं हो रहे, तो आप अकेले नहीं हैं. हकीकत तो यह है कि केमिकल वाले ये प्रोडक्ट्स बालों को ठीक करने के बजाय और भी ज्यादा कमजोर कर देते हैं. लेकिन यकीन मानिए, बालों को फिर से उगाने का असली राज आपकी रसोई की एक साधारण सी चीज में छिपा है. बस 7 दिनों तक इसका सही इस्तेमाल और आपके बालों का झड़ना हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. तो यहां जानिए वह जादुई चीज क्या है और इसे लगाने का सही तरीका. प्याज का रस बालों के लिए इतना फायदेमंद क्यों है? प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे ताकतवर माना जाता है. इसमें सल्फर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यह सल्फर बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देता है. इससे कमजोर बाल टूटना बंद हो जाते हैं. यह रस आपके सिर की त्वचा में खून के बहाव को भी तेज करता है. इसी वजह से नए बालों का उगना शुरू हो जाता है. प्याज का शुद्ध रस घर पर कैसे तैयार करें? इसे बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप दो मीडियम आकार के प्याज लीजिए. इन प्याज को अच्छी तरह छीलकर साफ कर लीजिए. अब प्याज को कद्दूकस करके उसका एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को एक सूती कपड़े में डालकर अच्छे से निचोड़ लीजिए. इससे आपको प्याज का ताजा रस मिल जाएगा. इस रस को आप एक साफ कटोरी में रख लीजिए. इसे बालों में लगाने का सही तरीका क्या है? आप एक साफ रुई का टुकड़ा लीजिए. इस रुई को प्याज के रस में अच्छी तरह डुबो लीजिए. अब रुई की मदद से रस को अपने सिर की जड़ों पर धीरे-धीरे लगाइए. जब पूरे सिर पर रस लग जाए, तो हल्के हाथों से मालिश कीजिए. इसे कम से कम आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दीजिए. इसके बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लीजिए. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए क्या करना चाहिए? अच्छे परिणाम के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार जरूर आजमाएं. प्याज की तेज महक को कम करने के लिए आप इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला सकते हैं. लगातार इस्तेमाल करने से आपके बाल घने और मजबूत होने लगेंगे. यह पूरी तरह से प्राकृतिक उपाय है और इसका बालों पर कोई बुरा असर नहीं होता है. ये भी पढ़ें: Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर बालों में शाइन और मजबूती नहीं है, तो बदलें ये आदतें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top