Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभी तक लोकसभा का 19 घंटे 13 मिनट हुआ बर्बाद, बोले स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा में शुक्रवार को भी विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि सदन चले. प्रश्नकाल सभी सदस्यों का समय होता है. आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलने देना चाहते हैं. गतिरोध पैदा करना चाहते हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सभी सदस्यों का समय होता है और आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का प्रश्न भी सूचीबद्ध है. उन्होंने कहा कि हंगामे के कारण इस सत्र में अभी तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका है. VIDEO | Parliament Session: “19 hours 13 minutes of the House has been wasted so far due to disruptions; people elected you for discussion, not for sloganeering,” says Lok Sabha speaker Om Birla.#BudgetSession2026 #ParliamentSession2026 (Source: Third Party) (Full video… pic.twitter.com/cEKa5NjEU1 — Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026 140 करोड़ जनता की आपसे अपेक्षा सदन से : ओम बिरला बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि 140 करोड़ जनता की आपसे अपेक्षा रहती है कि सदन चले, यहां चर्चा और संवाद हो. अगर आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करने चाहते हैं, सदन की मर्यादाओं को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता. उन्होंने कुछ मिनट के अंदर ही कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी. यह भी पढ़ें : ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे प्रश्नकाल शुरू कराया गया सदन की बैठक शुरू हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के सांसद राजपाल सिंह का नाम पूरक प्रश्न पूछने के लिए पुकारा. इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए. लोकसभा में जारी है गतिरोध सदन में सोमवार से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है और कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए चीन से टकराव का मुद्दा नहीं उठाने देने, विपक्ष के आठ सदस्यों को आसन की अवमानना के मामले में निलंबित करने समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहे हैं. गुरुवार को, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना पारित कर दिया गया. The post अभी तक लोकसभा का 19 घंटे 13 मिनट हुआ बर्बाद, बोले स्पीकर ओम बिरला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में अभी और सतायेगी सर्द हवाएं, अगले सप्ताह भी जारी रहेगा ठंड और कोहरे का सितम

मुख्य बातें कोलकाता का मौसम उत्तर बंगाल का मौसम दक्षिण बंगाल का मौसम Bengal Weather: कोलकाता : बंगाल में अभी सर्दी बरकरार रहेगी. फरवरी में भी यह जाने वाली नहीं है. फरवरी का पहला सप्ताह तो गुजर गया, दूसरे सप्ताह में भी ठंड से राहत की उम्मीद कम है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी तूफान का प्रभाव कम होने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ने लगी है. कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में तापमान अब सामान्य सीमा से नीचे आ चुका है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के अंत तक तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी. कोलकाता में इस सप्ताहांत तापमान एक बार फिर 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है. सुबह के समय जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. दक्षिण बंगाल में, अगले दो दिनों तक पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में कोहरे की प्रबल संभावना है. कोलकाता का मौसम शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में हल्की सर्दी का मौसम छाया हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में और गिरावट आएगी. रात और सुबह के समय ठंड का एहसास पहले ही बढ़ चुका है. शनिवार को तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सप्ताहांत में ठंड रहेगी और हल्की सर्दी महसूस होगी. हालांकि, आसमान साफ ​​रहेगा. सुबह के समय हल्की ओस या कोहरा छाने की संभावना है. वैसे अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. ठंड का एहसास थोड़ा और बढ़ेगा. फिर अगले सप्ताह से तापमान में दोबारा वृद्धि होगी. आज कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस है. कल का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस था. हवा में जल वाष्प की मात्रा, या सापेक्ष आर्द्रता, 42 से 89 प्रतिशत है. उत्तर बंगाल का मौसम कोलकाता समेत अन्य जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने की थोड़ी संभावना है. फिलहाल घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है. सभी जिलों के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों तक उत्तरी बंगाल के सभी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर बंगाल में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम यथावत रहेगा. दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में रविवार तक तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. कानिंगपोंग समेत उत्तरी बंगाल के ऊपरी मैदानी जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मालदा समेत निचले जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. दक्षिण बंगाल का मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताहांत में सर्दी का मिजाज बढ़ेगा. रविवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।कोलकाता में रविवार तक तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. तटीय और आसपास के जिलों में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पश्चिमी जिलों में तापमान गिरकर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. पश्चिमी जिलों के अधिकांश हिस्सों में तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी. पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों के कुछ हिस्सों में धुंध की संभावना अधिक है. इन जिलों में आज और कल सुबह धुंध की हल्की संभावना है. Also Read: बंगाल चुनाव से पहले ममता प्रशासन का बड़ा एलान, मुर्शिदाबाद में खुलेगा एक और विश्वविद्यालय The post बंगाल में अभी और सतायेगी सर्द हवाएं, अगले सप्ताह भी जारी रहेगा ठंड और कोहरे का सितम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैलेंटाइन डे पर सूर्य रहेंगे कुंभ राशि में, मेष से मीन तक पड़ेगा प्रेम के साथ-साथ दोस्ती, समझ और संवाद का प्रभाव

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे 2026 के दिन सूर्य कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. सूर्य आत्मविश्वास, अहंकार और आत्मसम्मान का कारक ग्रह है, जबकि कुंभ राशि मित्रता, स्वतंत्र सोच और नए विचारों का प्रतीक मानी जाती है. इस कारण वैलेंटाइन डे पर प्रेम के साथ-साथ दोस्ती, समझ और संवाद का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा. मेष मेष राशि वालों के लिए यह दिन दोस्ती से प्यार की ओर बढ़ने का संकेत देगा. पार्टनर से खुलकर बातचीत होगी, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचें. वृषभ वृषभ राशि के जातकों को रिश्तों में स्थिरता मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपको प्रेम में गंभीर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा. अहंकार से दूरी रखें. मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे रोमांचक रहेगा. बातचीत और मैसेजिंग के जरिए रिश्ते मजबूत होंगे. पुराने दोस्त से प्यार का संकेत मिल सकता है. कर्क कर्क राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. सूर्य का प्रभाव आपको थोड़ा व्यावहारिक बनाएगा. रिश्तों में भरोसा बनाए रखना जरूरी है. सिंह सिंह राशि वालों के लिए यह दिन खास है. सूर्य आपकी राशि का स्वामी है, इसलिए आत्मविश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा, लेकिन ईगो न दिखाएं. कन्या कन्या राशि के लोग रिश्तों को लेकर सोच-विचार करेंगे. यह दिन प्रेम में स्पष्टता लाएगा. जो बात मन में है, उसे शांति से साझा करें. तुला तुला राशि वालों के लिए यह दिन रोमांटिक रहेगा. सूर्य का प्रभाव प्रेम के साथ दोस्ती को मजबूत करेगा. पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है. वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों के लिए भावनाएं गहरी रहेंगी. सूर्य आपको रिश्तों में संतुलन सिखाएगा. शक और जिद से बचें. धनु धनु राशि वालों के लिए यात्रा या आउटिंग के योग हैं. पार्टनर के साथ नई प्लानिंग हो सकती है. खुला मन रखें. मकर मकर राशि वालों के लिए यह दिन जिम्मेदारियों और रिश्तों के बीच संतुलन बनाने का है. प्रेम में स्थिरता आएगी. कुंभ कुंभ राशि वालों पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहेगा. आकर्षण बढ़ेगा और प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं. रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है. मीन मीन राशि वालों के लिए यह दिन भावनात्मक रहेगा. सूर्य आपको अपने रिश्ते को स्पष्ट नजर से देखने में मदद करेगा. सच्चाई से बात करें. वैलेंटाइन डे 2026 पर सूर्य का प्रभाव यह बताता है कि प्यार में दोस्ती, समझ और सम्मान सबसे जरूरी है. अगर अहंकार छोड़कर दिल से जुड़ाव रखा जाए, तो सभी राशियों के लिए यह दिन यादगार बन सकता है. The post वैलेंटाइन डे पर सूर्य रहेंगे कुंभ राशि में, मेष से मीन तक पड़ेगा प्रेम के साथ-साथ दोस्ती, समझ और संवाद का प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

800 से अधिक लोग लापता! जानें दिल्ली पुलिस की जांच में क्या पता चला

Delhi Missing People 2026 : गुमशुदा के मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. एक्स पर पुलिस ने शुक्रवार को लिखा कि कुछ सुरागों की हमने जांच की. हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो हंगामा हो रहा है, उसे पैसे देकर प्रमोट (Paid Promotion) किया जा रहा है. पैसे के लालच में डर फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जनवरी के पहले 15 दिन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 800 से अधिक लोगों के लापता होने को लेकर बयान दिया था. आंकड़े सार्वजनिक होने के कुछ दिनों बाद गुरुवार को पुलिस ने लोगों को आश्वस्त करने की कोशिश की. पुलिस ने कहा कि  घबराहट या भय का कोई कारण नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये आंकड़े वास्तव में पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना में गिरावट को दर्शाते हैं. After following a few leads, we discovered that the hype around the surge in missing girls in Delhi is being pushed through paid promotion. Creating panic for monetary gains won’t be tolerated, and we’ll take strict action against such individuals. — Delhi Police (@DelhiPolice) February 6, 2026 प्रतिदिन औसतन 54 लोग लापता हुए न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा प्राप्त दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता हुए. इसका मतलब है कि प्रतिदिन औसतन 54 लोग लापता हुए. इनमें से 509 स्त्रीएं और लड़कियां और 298 पुरुष थे. लापता लोगों में से 191 नाबालिग और 616 वयस्क थे. लापता लोगों से संबंधित सभी शिकायतों को तुरंत दर्ज किया जाता है 5 जनवरी को पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में पिछले वर्षों की इसी अवधि की तुलना में लापता व्यक्तियों की संख्या में कमी देखी गई. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में महीने के लिए सटीक कुल संख्या साझा नहीं की. पुलिस ने दावा किया कि वह पारदर्शी और निष्पक्ष अपराध रिपोर्टिंग नीति का पालन करती है. लापता लोगों से संबंधित सभी शिकायतों को तुरंत दर्ज किया जाता है और उनकी जांच की जाती है. बच्चों से जुड़े मामलों को दी जाती है सर्वोच्च प्राथमिकता अधिकारी ने कहा कि गुमशुदगी की प्राथमिकी न केवल स्थानीय पुलिस थाना में बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (112) के माध्यम से भी दर्ज की जा सकती है. बयान में कहा गया कि गुमशुदगी के सभी मामलों में एसओपी का सख्ती से पालन किया जाता है. गुमशुदा व्यक्ति का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए जाते हैं, और बच्चों से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है.  The post 800 से अधिक लोग लापता! जानें दिल्ली पुलिस की जांच में क्या पता चला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़

Border 2 Box Office Day 14: साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की वही पुरानी लहर जगा देती है. अब उसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए आई ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को एक बार फिर भावुक कर रही है. सनी देओल स्टारर यह वॉर ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिका हुआ है. भले ही दूसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन फिल्म अभी भी तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति से भरी कहानी का भरपूर फायदा मिल रहा है. पहले 13 दिनों की कमाई कमाई की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में 8वें दिन 10.75 करोड़ और 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई हुई. 10वें दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये जुटाए. इसके बाद कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और 11वें व 12वें दिन फिल्म ने 5.75–5.75 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह 12 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं 13वें दिन फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट 14वें दिन सुबह तक की कमाई अब 14वें दिन की शुरुआती कमाई की बात करें तो गुरुवार दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने करीब 3.35 लाख रुपये का कारोबार कर लिया था. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और रात के शोज के बाद कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है और फाइनल आंकड़े रात तक सामने आएंगे. फिल्म के स्टारकास्ट ने किया कमाल ‘बॉर्डर 2’ 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. देशभक्ति और इमोशन से भरी यह फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है. यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 13: ‘बॉर्डर 2’ की नहीं थम रही रफ्तार, जानें 13वें दिन दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े बॉर्डर 2 का ट्रेलर यहां देखें The post बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर

Highlights सुपर-8 राउंड तक ठीक होने की थी उम्मीद  15 साल में पहली बार हुआ ऐसा  रिप्लेसमेंट पर सस्पेंस बरकरार  रिस्क नहीं लेना चाहते थे सेलेक्टर्स  ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह मुश्किल  Josh Hazlewood Ruled Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एक और झटका लग गया है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) चोट की वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. यह समाचार ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि टीम के दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आने लगा है. सुपर-8 राउंड तक ठीक होने की थी उम्मीद  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार 6 फरवरी को साफ कर दिया कि जोश हेजलवुड अब इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे. हेजलवुड पिछले तीन महीनों से हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे. इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया था और उन्हें टीम में शामिल किया था. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि हेजलवुड ग्रुप स्टेज के मैचों तक आराम करेंगे और सुपर-8 राउंड शुरू होने तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट आएंगे. लेकिन उनकी रिकवरी उस रफ्तार से नहीं हुई, जैसी उम्मीद की जा रही थी. अब यह तय हो गया है कि वे आगे के मैचों के लिए भी फिट नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है. 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा  ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पिछले 15 सालों में यह पहली बार होगा जब टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने तीन सबसे बड़े तेज गेंदबाजों के बिना उतरेगी. मिचेल स्टार्क ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. इसके बाद पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए और अब जोश हेजलवुड भी बाहर हैं. 2011 के बाद से ऐसा कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ था जिसमें इन तीनों में से कोई भी टीम का हिस्सा न हो. अब जब ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी, तो उनके पास न तो स्टार्क का अनुभव होगा, न कमिंस की कप्तानी और न ही हेजलवुड की सटीक लाइन-लेंथ. रिप्लेसमेंट पर सस्पेंस बरकरार  जोश हेजलवुड के बाहर होने का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वे अभी किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं कर रहे हैं. उनका मानना है कि शुरुआती मैचों में टीम मौजूदा खिलाड़ियों के साथ काम चला सकती है. हालांकि, समाचार है कि सीन एबॉट को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है. सीन एबॉट फिलहाल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान भी टीम के साथ वक्त बिताया था. जरूरत पड़ने पर कभी भी उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है. रिस्क नहीं लेना चाहते थे सेलेक्टर्स  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर टोनी डॉडमेड ने इस फैसले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि जोश ठीक हो जाएंगे, लेकिन ताजा रिपोर्ट देखने के बाद लगा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी और वक्त लगेगा. 35 साल के हेजलवुड के करियर को देखते हुए बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था. अगर उन्हें जबरदस्ती खिलाया जाता या रिहैबिलिटेशन में जल्दबाजी की जाती, तो यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता था. इसलिए भारी मन से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर रखने का फैसला लिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह मुश्किल  भले ही ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मैच स्पोर्ट्सने के लिए अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन टीम का संतुलन बिगड़ गया है. टीम के पास जो बाकी गेंदबाज हैं, उनमें से भी कुछ पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसे में फिर से टी20 चैंपियन बनने का सपना देख रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह वर्ल्ड कप आसान नहीं होने वाला है. ये भी पढ़ें- छठी बार विश्व विजेता बनने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला आज T20 World Cup 2026: PCB को लग सकता है 3 अरब 15 करोड़ रुपये का झटका, पाकिस्तान को कोर्ट में घसीटने की तैयारी The post ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जानें 7 दिनों के रंगों का मतलब और पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बेस्ट आउटफिट आइडिया

Valentine Week Outfit Color: फरवरी का महीना शुरू होते ही हर तरफ प्यार का अहसास होने लगता है. वेलेंटाइन वीक के इन सात दिनों में आपके कपड़ों का रंग आपके दिल का हाल बताता है. क्या आप जानते हैं कि हर दिन के लिए एक खास रंग तय किया गया है. कोई रंग प्यार के लिए होता है, तो कोई दोस्ती के लिए. अगर आप भी इस साल अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो सही रंग की ड्रेस चुनना बहुत जरूरी है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस दिन कौन सा रंग पहनना आपके लिए बेस्ट रहेगा. सही आउटफिट चुनकर आप अपने इस खास मौके को और भी यादगार बना सकते हैं. रोज डे (7 फरवरी) – पीला या लाल रंग अगर आप किसी से नई दोस्ती करना चाहते हैं तो पीला रंग सबसे बेस्ट रहेगा. यह रंग बहुत ही चमक भरा और फ्रेश होता है. अगर आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आप लाल रंग पहनकर अपनी खुशी दिखा सकते हैं. प्रपोज डे (8 फरवरी) – नीला रंग नीला रंग बहुत ही कूल और क्लासी लगता है. अगर आप किसी को अपने दिल की बात बताने की सोच रहे हैं, तो नीले रंग की ड्रेस पहनें. यह रंग दिखाता है कि आप अपने पार्टनर के लिए कितने सीरियस हैं. चॉकलेट डे (9 फरवरी) – चॉकलेटी या भूरा रंग इस दिन को चॉकलेटी लुक देने के लिए आप भूरे रंग के कपड़े चुन सकते हैं. यह रंग आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है और पहनने में बहुत ही सुंदर लगता है. इससे आप अपनी डेट पर एक अलग और प्यारा लुक पा सकते हैं. टेडी डे (10 फरवरी) – संतरा या नारंगी रंग नारंगी रंग बहुत ही एनर्जी से भरा होता है. यह रंग आपकी पर्सनैलिटी को बहुत ही खुशमिजाज और प्यारा दिखाता है. इस दिन ऐसे ब्राइट कपड़े पहनकर आप सबका ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं. प्रॉमिस डे (11 फरवरी) – सफेद रंग सफेद रंग बहुत ही सिंपल और सोबर लुक देता है. अगर आप अपने पार्टनर को यकीन दिलाना चाहते हैं कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगे, तो सफेद ड्रेस पहनें. यह रंग सफाई और सादगी का अहसास कराता है. हग डे (12 फरवरी) – गुलाबी रंग गुलाबी रंग हर किसी का फेवरेट होता है और यह बहुत ही रोमांटिक लगता है. इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर आप अपनी डेट पर बहुत ही क्यूट और अट्रैक्टिव दिख सकते हैं. यह रंग प्यार और केयर को दिखाने के लिए सबसे अच्छा है. किस डे (13 फरवरी) – बैंगनी या गहरा गुलाबी रंग बैंगनी (Purple) रंग लग्जरी और गहरे जुड़ाव को दिखाता है. इस दिन बैंगनी या गहरे गुलाबी रंग के कपड़े पहनना बहुत स्टाइलिश लगता है. यह रंग आपके और पार्टनर के बीच की गहरी बॉन्डिंग को बहुत अच्छे से दिखाता है. वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) – लाल रंग यह दिन पूरे हफ्ते का सबसे बड़ा दिन होता है और लाल रंग इसका किंग है. वेलेंटाइन डे पर लाल ड्रेस पहनना एक रिवाज बन चुका है. यह रंग आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है और आपको सबसे अलग दिखाता है. ये भी पढ़ें: Valentine Beauty Tips: पार्टनर रह जाएगा दंग, वैलेंटाइन डे पर गुलाब जैसा निखार पाने के लिए आज ही शुरू करें ये 7-डे स्किनकेयर चैलेंज Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post जानें 7 दिनों के रंगों का मतलब और पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बेस्ट आउटफिट आइडिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी, बैठक में विजय सिन्हा ने क्या-क्या लिए फैसले?

Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई और वे शुक्रवार से काम पर लौट आए. उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा के साथ बैठक के बाद बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने फैसला लिया कि सभी अधिकारी शुक्रवार से काम पर लौट जायेंगे. उन सभी की मांगों पर उपमुख्यमंत्री ने विचार का आश्वासन दिया है. विजय सिन्हा ने बैठक में लिया फैसला साथ ही विजय सिन्हा ने यह भी कहा है कि प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा. मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया. राजस्व सेवा के अधिकारी अपनी कई मांगों को लेकर दो फरवरी 2026 से सामूहिक अवकाश पर थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सेवा के अधिकारियों की मांग पर विचार किया जाएगा. 12 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अब बिहार प्रशासनिक सेवा के नहीं बल्कि राजस्व सेवा के अधिकारी ही डीसीएलआर बनेंगे. बैठक के दौरान जो कुछ भी बातचीत हुई, इसे लेकर अधिसूचना 12 फरवरी को जारी की जाएगी. बैठक में और क्या-क्या लिए गए फैसले? राजस्व सेवा के अफसरों का सेकंड प्रमोशन डीसीएलआर के पद पर होगा. फिलहाल जो डीसीएलआर हैं, उनका इस पद पर पोस्टिंग नहीं होगी. अनुमंडल राजस्व अधिकारी के जिम्मे में सर्वे से जुड़े काम होंगे. डीसीएलआर के 11 पदों पर राजस्व सेवा के अधिकारी तैनात होंगे. Also Read: पटना हॉस्टल कांड: छात्रा की डायरी में लिखा है- ‘आई एम अलोन’, पिता को किया था फोन लेकिन नहीं हुआ रिसीव The post आज से काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी, बैठक में विजय सिन्हा ने क्या-क्या लिए फैसले? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Valentine’s Day Brunch Ideas: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है सरप्राइज? ट्राई करें ये रोमांटिक ब्रंच आइडियाज

Valentine’s Day Brunch Ideas: वैलेंटाइन डे प्यार को खास अंदाज में महसूस कराने का दिन होता है, और इसकी शुरुआत अगर पार्टनर के साथ एक खूबसूरत ब्रंच से हो जाए तो दिन और भी यादगार बन जाता है. स्वादिष्ट खाने, हल्के म्यूजिक और सजे हुए टेबल के साथ बिताया गया यह समय रिश्ते में मिठास घोल देता है. घर पर प्यार से तैयार किए गए ब्रंच आइडियाज आपके जज्बातों को बिना कहे ही बयां कर देते हैं और पार्टनर को यह एहसास दिलाते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं.   हार्ट शेप पैनकेक विद हनी नरम और फूले हुए पैनकेक को हार्ट शेप में बनाएं और ऊपर से शहद, स्ट्रॉबेरी या चॉकलेट सिरप डालें. यह ब्रंच की सबसे प्यारी शुरुआत हो सकती है. एवोकाडो टोस्ट विद चीज हल्का, हेल्दी और स्टाइलिश-एवोकाडो टोस्ट वैलेंटाइन ब्रंच के लिए एक परफेक्ट चॉइस है. ऊपर से चीज और ऑलिव ऑयल डालकर इसे और खास बनाया जा सकता है. वेज ग्रिल्ड सैंडविच विद ग्रीन चटनी क्रिस्पी ग्रिल्ड सैंडविच के अंदर ताजी सब्जियां और पुदीना-धनिया चटनी का स्वाद पार्टनर के दिल को छू जाएगा. चीज ऑमलेट या पनीर भुर्जी अगर आपका पार्टनर प्रोटीन पसंद करता है, तो चीज ऑमलेट या हल्की मसालेदार पनीर भुर्जी ब्रंच में जरूर शामिल करें. फ्रूट और योगर्ट परफे ताजे फलों की मिठास और क्रीमी योगर्ट से बना परफे हेल्दी भी है और दिखने में भी बेहद खूबसूरत. रेड वेलवेट वाफल या केक स्लाइस वैलेंटाइन डे बिना मीठे के अधूरा है. रेड वेलवेट वाफ़ल या केक का छोटा सा टुकड़ा प्यार का मीठा एहसास देगा. स्पेशल ड्रिंक्स – कॉफी या मॉकटेल हार्ट आर्ट वाली कॉफी, स्ट्रॉबेरी स्मूदी या रोज फ्लेवर मॉकटेल ब्रंच को और रोमांटिक बना देते हैं. यह भी पढ़ें: पार्टनर की इन 3 आदतों को न करें इग्नोर, वैलेंटाइन डे से पहले जान लें रिश्ते का सच यह भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख को जन्मी लड़कियां दिल की होती हैं साफ, पार्टनर के लिए साबित होती हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर The post Valentine’s Day Brunch Ideas: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है सरप्राइज? ट्राई करें ये रोमांटिक ब्रंच आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छठी बार विश्व विजेता बनने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला आज

Highlights सेमीफाइनल में दिखाया दम, अब फाइनल की बारी डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर आया इंग्लैंड विराट और कैफ की विरासत आगे बढ़ाने का मौका कब और कहां देखें मैच? दोनों टीमों का स्क्वाड IND U19 vs ENG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 (U19 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में आज हिंदुस्तान और इंग्लैंड (India vs England) की टीमें आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हिंदुस्तानीय टीम की नजरें अपनी छठी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर टिकी हैं. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में स्पोर्ट्सा जाने वाला यह मुकाबला हिंदुस्तानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा. जिस तरह से ‘यंग इंडिया’ ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े टारगेट का पीछा किया, वह शानदार था. वहीं, इंग्लैंड भी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है, जिससे यह खिताबी जंग बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. सेमीफाइनल में दिखाया दम, अब फाइनल की बारी हिंदुस्तानीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार स्पोर्ट्स दिखाया है. अमेरिका के खिलाफ पहले ग्रुप मैच से लेकर सेमीफाइनल तक, टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. खासतौर से सेमीफाइनल मुकाबला हिंदुस्तानीय फैंस के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं था. अफगानिस्तान के खिलाफ 300 से अधिक के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों ने जिस संयम और आक्रामकता का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ था. कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) और आरोन जॉर्ज ने उस मैच में यादगार पारियां स्पोर्ट्सकर टीम को फाइनल में पहुंचाया. हिंदुस्तानीय बल्लेबाजी क्रम में गहराई है और किसी भी परिस्थिति में मैच पलटने का माद्दा यह टीम रखती है. डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर आया इंग्लैंड इंग्लैंड की टीम भी इस टूर्नामेंट में एक और अजेय टीम है. उनके हौसले इसलिए भी बुलंद हैं क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में जगह बनाई है. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू अपनी टीम का नेतृत्व बहुत सूझबूझ से कर रहे हैं. रल्फी अल्बर्ट और बेन डाकिस जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. हिंदुस्तान का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रहा है और पिछले टूर्नामेंट में भी हिंदुस्तान ने उन्हें हराया था. विराट और कैफ की विरासत आगे बढ़ाने का मौका अंडर-19 विश्व कप में हिंदुस्तान का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है. हिंदुस्तान ने अब तक रिकॉर्ड पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है. आज आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम के पास उस ‘एलीट क्लब’ में शामिल होने का मौका है. इससे पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश धुल (2022) अपनी कप्तानी में हिंदुस्तान को विश्व विजेता बना चुके हैं. आज की युवा ब्रिगेड अगर यह मैच जीतती है, तो वे हिंदुस्तानीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लेंगे. यह हिंदुस्तान का 10वां फाइनल है, जो दर्शाता है कि जूनियर स्तर पर हिंदुस्तानीय क्रिकेट का ढांचा कितना मजबूत है. कब और कहां देखें मैच? आज का यह महामुकाबला हरारे में स्पोर्ट्सा जाएगा. हिंदुस्तान में क्रिकेट प्रेमी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. मैच की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे (IST) होगी. दोनों टीमों का स्क्वाड हिंदुस्तान U19 टीम:- आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह. इंग्लैंड U19 टीम:- थॉमस रियू (कप्तान), रल्फी अल्बर्ट, अली फारूक, बेन डाकिस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मोर्गन. ये भी पढ़ें- अंडर-19 विश्व कप: अफगानिस्तान को हराकर हिंदुस्तान फाइनल में, इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर कप्तान सूर्या का स्ट्रेड ड्राइव, कहा- हम ‘जंग’ के लिए तैयार The post छठी बार विश्व विजेता बनने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला आज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top