Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुस्लिम नेताओं से राहुल गांधी की अपील, अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाएं

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अगर किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है, तो उसकी आवाज सिर्फ ‘अल्पसंख्यक’ के तौर पर नहीं, बल्कि ‘मुस्लिम’ पहचान के साथ उठाई जानी चाहिए. उन्होंने नेताओं से समुदाय की नेतृत्वक भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करने की अपील की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और मुस्लिम समाज से जुड़ाव बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. STORY | Rahul Gandhi urges party’s Muslim leaders to raise issues concerning their community Congress leader Rahul Gandhi on Saturday urged Muslim leaders of the party to vociferously raise issues concerning their community and to work towards enhancing their representation.… pic.twitter.com/xh4GgrfGsl — Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026 राहुल गांधी ने पार्टी के मुस्लिम नेताओं से कहा कि वे अपने समुदाय के मुद्दों को खुलकर उठाएं और उनका नेतृत्वक प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलित, ओबीसी, मुस्लिम या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है, तो उस मुद्दे को संबंधित समुदाय की पहचान के साथ मजबूती से उठाया जाना चाहिए. आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में @INCMinority विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई। इस दौरान नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp, @INCMinority विभाग के चेयरमैन श्री @ShayarImran… pic.twitter.com/h7srz4WIie — Congress (@INCIndia) May 23, 2026 कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, और लिखा कि कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल , अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. The post मुस्लिम नेताओं से राहुल गांधी की अपील, अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, क्या युद्ध होगा समाप्त, होर्मुज स्ट्रेट पर भी बनी बात?

Donald Trump US Iran Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि यूएस और ईरान के बीच एक बड़े समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. ट्रंप के मुताबिक यह डील ईरान युद्ध को समाप्त करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश का हिस्सा है. ट्रंप ने इशारा किया कि इसके तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर भी सहमति बन सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच यह समझौता ‘करीब-करीब तय’ हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अलग से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो ‘काफी सकारात्मक’ रही. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर लिखा कि समझौते का बड़ा हिस्सा तय हो चुका है और अब सिर्फ आखिरी बिंदुओं पर चर्चा जारी है. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से कई बड़े नेताओं के साथ बातचीत की. इनमें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर, तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगान, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला-II और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा शामिल हैं.  होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या कहा गया? ट्रंप के अनुसार इन चर्चाओं का मुख्य मुद्दा ईरान और ‘शांति से जुड़ा व्यापक समझौता’ था. दुनिया के सबसे अहम तेल शिपिंग मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट लंबे समय से खाड़ी क्षेत्र में तनाव का केंद्र बना हुआ है. ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के बाद इस मार्ग को फिर से सामान्य तरीके से खोला जा सकता है. 🚨 “An Agreement has been largely negotiated, subject to finalization between the United States of America, the Islamic Republic of Iran, and the various other Countries, as listed…” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/Z49bOkkUoh — The White House (@WhiteHouse) May 23, 2026 ईरान बोला- ट्रंप के दावे हकीकत से काफी दूर हालांकि, ईरानी मीडिया ने ट्रंप के इस दावे पर सवाल उठाए हैं. ईरान की समाचार एजेंसी फारस न्यूज एजेंसी ने कहा कि ट्रंप की बातें ‘जमीनी हकीकत से काफी दूर’ हैं और बातचीत की वास्तविक शर्तों को नहीं दिखातीं. रिपोर्ट में कहा गया कि अगर समझौता होता भी है, तब भी होर्मुज स्ट्रेट का नियंत्रण पूरी तरह ईरान के पास रहेगा. शिपिंग रूट, जहाजों के गुजरने का समय, परमिट और संचालन से जुड़े फैसले ईरान ही करेगा. ईरानी रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान युद्ध से पहले जैसी शिपिंग गतिविधियों को बहाल करने पर राजी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि हर देश को बिना किसी नियंत्रण के रास्ता मिल जाएगा. पाकिस्तान के अनुसार; तीन चरणों में लागू हो सकता है समझौता ईरान ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए एक ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ तैयार करने पर काम चल रहा है. तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत में पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर भी शामिल रहे. पाकिस्तानी सेना ने इन चर्चाओं को ‘उत्साहजनक’ बताया. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौता ‘युद्ध खत्म करने के लिहाज से काफी व्यापक’ है. रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते का ढांचा तीन चरणों में लागू हो सकता है. पहले चरण में संघर्ष खत्म होगा, दूसरे में हॉरमुज संकट को सुलझाया जाएगा और तीसरे चरण में 30 दिनों की व्यापक बातचीत शुरू होगी. जरूरत पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है. ये भी पढ़ें:- ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’ ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप ट्रंप की चेतावनी भी आई सामने इससे पहले ट्रंप ने एक्सियोस से बातचीत में कहा था कि वह रविवार को तय करेंगे कि ईरान पर हमले फिर से शुरू किए जाएं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘या तो अच्छा समझौता होगा, या फिर मैं ईरान को पूरी तरह तबाह कर दूंगा.’ इससे पहले भी ट्रंप ईरान को चेतावनी देते हुए कह चुके हैं कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ‘पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है.’ उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान के लिए ‘समय तेजी से निकल रहा है.’ अमेरिका की शर्तें क्या हैं? और ईरान क्यों नहीं मान रहा? अमेरिका का कहना है कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए और ईरान को अपने समृद्ध यूरेनियम का नियंत्रण छोड़ना होगा. हालांकि, ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ नागरिक उपयोग के लिए है और वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा. तेहरान ने अमेरिका से अपने बंदरगाहों पर लगी रोक हटाने, तेल निर्यात पर प्रतिबंध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट पर निगरानी अधिकार बनाए रखने की मांग की है. The post ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, क्या युद्ध होगा समाप्त, होर्मुज स्ट्रेट पर भी बनी बात? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेविड धवन की फिल्मों के दीवाने थे जिमी शेरगिल, 35 साल बाद सच हुआ सालों पुराना सपना

Jimmy Shergill: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जिमी शेरगिल इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर मशहूर कॉमेडी किंग डेविड धवन हैं. हाल ही में जिमी शेरगिल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह सालों से डेविड धवन के साथ काम करना चाहते थे और अब जाकर उनका यह सपना सच हो पाया है. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. 35-36 साल पुराना सपना आखिरकार हुआ सच ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जिमी शेरगिल काफी खुश नजर आए. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “‘मैं 1992 में बॉम्बे आया था और मेरे सपने थे कि मैं एक अच्छा और सीरियस एक्टर बनूं. लेकिन उस वक्त भी हर महीने-दूसरे महीने डेविड जी की एक फिल्म आती थी और वो ब्लॉकबस्टर होती थी. हमेशा दिमाग में चलता रहता था कि यार, कभी डेविड जी के साथ काम करने का मौका मिल जाए, तो फिर क्या बात हो जाए. और जब आप किसी चीज की दिल से इच्छा करते हैं, तो वो सच भी हो जाती है.आज 35-36 साल बाद मैं डेविड जी के साथ फिल्म कर रहा हूं और ये अनुभव कमाल का रहा. शनिवार को रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर इस फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कल शनिवार को फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर जिमी शेरगिल भी मौजूद थे. फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी, रोमांस और ढेर सारी गलतफहमियों का तड़का देखने को मिल रहा है. ट्रेलर के मजेदार डायलॉग्स और सीन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं. यह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर पैकेज है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है. शूटिंग के दौरान जिमी को आया बड़ा मजा जिमी शेरगिल ने डेविड धवन के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद कमाल का बताया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें फिल्म की शूटिंग में इतना मजा आया कि उन्होंने डेविड जी से एक खास गुजारिश भी कर डाली. जिमी ने डेविड धवन से कहा कि जब तक इस फिल्म का एडिट और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है, तब तक आप मेरे साथ अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दीजिए. कब रिलीज होगी फिल्म ? आपको बता दें कि जिमी शेरगिल ने साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. अब वह डेविड धवन की इस बड़ी फिल्म में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की जोड़ी की यह चौथी फिल्म है. इससे पहले भी यह बाप-बेटे की जोड़ी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है. यह फिल्म आने वाली 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह भी पढ़ें: बेटे वरुण धवन का जिक्र करते ही रो पड़े डेविड धवन, VIDEO वायरल The post डेविड धवन की फिल्मों के दीवाने थे जिमी शेरगिल, 35 साल बाद सच हुआ सालों पुराना सपना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका

WhatsApp पर आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी लोगों से चैट कर सकते हैं. अब नंबर की जगह एक यूनिक यूजरनेम होगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे Telegram या Instagram में होता है. मतलब अगर कोई आपको मैसेज करेगा, तो उसे आपका नंबर नहीं दिखेगा, बल्कि सिर्फ आपका यूजरनेम दिखाई देगा. अच्छी बात ये है कि ये फीचर ऑप्शनल होगा. यानी अगर आप चाहें तो पहले की तरह सिर्फ नंबर से ही WhatsApp यूज करते रह सकते हैं. हर अकाउंट के लिए एक यूजरनेम होगा, जिसे आप बाद में बदल भी सकेंगे और उससे आपके पुराने चैट्स या अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आपका मोबाइल नंबर वैसे तो अकाउंट से जुड़ा रहेगा (लॉगिन और रिकवरी के लिए), लेकिन दूसरों को दिखाई नहीं देगा जब वे आपको यूजरनेम से मैसेज करेंगे. WhatsApp में यूजरनेम कैसे सेट करें? सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें. फिर Settings में जाएं. Android में ऊपर दाईं तरफ जो तीन डॉट होते हैं, उस पर टैप करके Settings खोलें. iPhone में नीचे दिए गए Settings टैब पर जाना होगा. इसके बाद ऊपर अपने प्रोफाइल नाम पर टैप करें, जिससे अकाउंट की डिटेल्स खुल जाएंगी. अब आपको वहां Username का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें. फिर जो यूजरनेम रखना है, उसे टाइप करें. ध्यान रहे, यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच होना चाहिए, उसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है, और आप इसमें letters, numbers, dot (.) और underscore (_) ही यूज कर सकते हैं. ये ‘www’ से शुरू नहीं होना चाहिए, ना ही dot से शुरू या खत्म हो सकता है, और लगातार दो dot भी नहीं आ सकते. साथ ही .com, .org या .in जैसे एंडिंग्स भी यूजरनेम में नहीं होनी चाहिए. जब आप सही यूजरनेम डालेंगे, तो WhatsApp खुद चेक करेगा कि वो मौजूद है या नहीं. अगर यूजरनेम मिल गया, तो बस Save या Done पर टैप कर दें. इसके बाद आप अपना WhatsApp नंबर की जगह अपना यूजरनेम दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं. पर्सनल नंबर शेयर करने की झंझट होगी खत्म अगर आप अक्सर ऐसे लोगों से चैट करते हैं जिन्हें आप निजी तौर पर नहीं जानते तो ये फीचर आपके काफी काम आ सकता है. अब आपको अपना पर्सनल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर करके काम चला सकते हैं. WhatsApp धीरे-धीरे अपने कुछ Android और iOS यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर रोलआउट कर रहा है. जैसे ही ये फीचर आपको मिल जाता है, आप खुद तय कर पाएंगे कि लोग आपको फोन नंबर से ढूंढें, यूजरनेम से, या फिर दोनों तरीकों से. यह भी पढ़ें: चुपचाप देखना चाहते हैं किसी का भी WhatsApp स्टेटस? ये 3 तरीके आएंगे आपके काम The post WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2026: प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

IPL 2026 के प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा बदलाव किया है. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के बाए हाथ के स्पिनर इमानजोत चहल को टीम में शामिल किया है. इमानजोत को विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, रवि को 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें बाकी बचे मैचों से बाहर होना पड़ा. आईपीएल ने बयान जारी करते हुए क्या कहा? आईपीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा, “राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह की जगह इमानजोत चहल को टीम में शामिल किया है. रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.” पटियाला के 21 वर्षीय ऑलराउंडर इमानजोत ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन है. बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने तीन मैचों में 11 विकेट लिए हैं. वह 30 लाख रुपये में आरआर में शामिल होंगे. मुंबई इंडियंस से होगा लीग राउंड का आखिरी मुकाबला आरआर रविवार दोपहर को वानखेड़े स्टेडियम में अपने लीग चरण के आखिरी मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. इस मैच में प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बहुत कम बची हैं. अगर वे यह मैच जीत जाते हैं, तो अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. राजस्थान को हर हाल में चाहिए जीत पंजाब किंग्स की जीत के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है. टीम को टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में राजस्थान की नजरें अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत हासिल कर टीम टॉप-4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह The post IPL 2026: प्लेऑफ की जंग से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव, रवि सिंह की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर में 24 से 25 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 29 मई को जबकि उत्तराखंड में 24 और 25 मई के बीच, कई स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  24 मई को कई स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने रविवार (24 मई) से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीट वेव व कहीं-कहीं सीवियर हीट वेव का अनुमान है. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 24 से 26 मई 2026 के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. इस अवधि में भीषण गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20–30 किमी प्रति घंटे तक रहेगी और कभी-कभी झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुल मिलाकर दिल्ली में गर्म और शुष्क मौसम के साथ लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. Delhi weather ओडिशा में 28 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान आईएमडी ने ओडिशा में 28 मई तक लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान जताया. 23 मई को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में पांच स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद संबलपुर, हीराकुड, टिटलागढ़ और बौध में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा. झारसुगुड़ा, संबलपुर और बोलांगीर जिलों के कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है जबकि बोलांगीर जिले के कुछ स्थानों पर रात में भी गर्मी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने रविवार यानी 24 मई को इन जिलों के लिए लू की स्थिति को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहें) जारी किया है. यह भी पढ़ें : तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट झारखंड में लू की चेतावनी झारखंड के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने सोमवार से लू की चेतावनी जारी की और 24 मई से अगले छह दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया. 24 मई को उत्तर-पूर्वी और कुछ मध्य जिलों, विशेषकर धनबाद में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था. 25 मई के लिए उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा के लिए लू की चेतावनी जारी की. विभाग ने बताया कि 24 से 29 मई तक राज्य भर में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया. उत्तर पूर्व और उससे सटे मध्य भागों के 13 जिलों में 24 और 25 मई को बारिश होने का अनुमान है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप

व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक चेकपॉइंट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, संदिग्ध बैग से हथियार निकालकर सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने लगा. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. The FBI Washington Field Office has responded to reports of shots fired near the White House in support of our U.S. Secret Service partners. pic.twitter.com/Q7uPJEEWQd — FBI Washington Field (@FBIWFO) May 23, 2026 सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के वक्त परिसर में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे. We are in lockdown at the White House after at least 20 continuous shots were fired in the area. We were just preparing to record the @CBSEveningNews when shots rang out and we ducked to the ground. Secret Service directed us to move into the White House shortly after. — Emma Nicholson (@emmacnicholson) May 23, 2026 राहगीर गोली लगने से घायल फायरिंग के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि अधिकारियों को अभी यह साफ नहीं है कि उसे हमलावर की गोली लगी या सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में चोट आई. घायल की हालत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि इस घटना में उसका कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ. The post डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस की बनी हुई है. इसके साथ ही पंजाब किंग्स टॉप-4 में पहुंच गई है. पंजाब किंग्स को 6 मैचों के बाद ये जीत मिली है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही. अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद निकोलस पूरन भी 2 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद जोश इंग्लिस और आयुष बदोनी के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई. बदोनी 43 रन बनाकर आउट हो गए. जोश इंग्लिश का अर्धशतक उसके बाद जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 चौके लगाए. वहीं पंत ने 26 और अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 तक पहुंचाया. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 2, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए. पंजाब की खराब शुरुआत जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रियांश आर्य बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद बाद कूपर कोनोली भी 18 रन बनाकर चलते बने. 22 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. दोनों के बीच 76 गेंदों में 140 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. प्रभसिमरन सिंह 69 रन की पारी स्पोर्ट्सकर आउट हो गए. अय्यर का शतक से जीता पंजाब श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए आईपीएल का पहला शतक लगाया. अय्यर ने 51 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के के साथ नाबाद 101 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस पारी के बदौलत पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 और अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें: RCB को लगा करारा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल The post श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक, अनिमेष से छीना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

वरिष्ठ स्पोर्ट्स संवाददाता सुनील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Gurindervir Singh: रांची में चल रही राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिंदुस्तानीय एथलेटिक्स ने ऐसा ऐतिहासिक पल देखा, जिसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा. पंजाब के तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का समय निकाल कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया. इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले हिंदुस्तानीय एथलीट भी बन गये. रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे गुरिंदरवीर ने फाइनल में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़ लगायी और करीब दो फीट आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार की. इस मुकाबले ने हिंदुस्तानीय एथलेटिक्स को रोमांच से भर दिया. गुरिंदरवीर ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहले गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन महज पांच मिनट बाद ओडिशा के अनिमेष ने 10.15 सेकंड का समय निकाल कर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया. हालांकि फाइनल में गुरिंदरवीर ने जोरदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया. उनका 10.09 सेकंड का समय इस सीजन एशिया का दूसरा सबसे तेज समय भी है. इस सूची में केवल जापान के युवा धावक फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकंड) उनसे आगे हैं. गुरिंदरवीर ने इस प्रदर्शन के साथ 2026 राष्ट्रमंडल स्पोर्ट्सों के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मार्क 10.16 सेकंड को भी आसानी से पार कर लिया. मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ : गुरिंदरवीर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर सिंह ने फिनिश लाइन पार करने के बाद अपना बिब उतारा और उसके पीछे लिखा संदेश कैमरे में दिखाया. संदेश में लिखा था, ‘मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है. मैं अभी भी मजबूती से खड़ा हूं’. किसे दिया सफलता का श्रेय? उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच, रिलायंस फाउंडेशन और परिवार को दिया. गुरिंदरवीर ने कहा कि मेरे कोच ने मेरे साथ बहुत मेहनत की और कड़ी ट्रेनिंग करायी. मैं रिलायंस फाउंडेशन का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया. मैं अपने परिवार का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया. दूसरे दिन के परिणाम 100 मीटर (पुरुष) : 1. गुरिंदरवीर सिंह (10.09 सेकंड, रिलायंस), 2. अनिमेष कुजूर (10.20 सेकंड, ओडिशा), प्रणव प्रमोद (10.29 सेकंड, रिलायंस). 400 मीटर (पुरुष) : 1. विशाल टीके (44.98 सेकंड, तमिलनाडु, 2. राजेश रमेश (45.31 सेकंड, तमिलनाडु), 3. जय कुमार (45.47 सेकंड, उत्तर प्रदेश). डेकाथलॉन (पुरुष) : 1. तेजस्विन शंकर (8057 अंक, रिलायंस), 2. थौफीक एन (7530 अंक, एनसीओई तिरुवनंतपुरम), गोकुल केआर (7157 अंक, नेवी). 100 मीटर (स्त्री) : 1. सुदेश्ना एच (11.56 सेकंड, महाराष्ट्र), 2. गिरिधरानी रविकुमार (11.58 सेकंड, तमिलनाडु), 3. तमन्ना (11.62 सेकंड, हरियाणा). 400 मीटर (स्त्री) : 1. विध्या रामराज (52.22 सेकंड, तमिलनाडु), 2. अंसा बाबी (53.07 सेकंड, ऑल इंडिया पुलिस), 3. प्राची (53.26 सेकंड, जेएसडब्ल्यू). 1500 मीटर (स्त्री) : 1. पूजा (4:11.34 मिनट, जेएसडब्ल्यू), 2. अंकिता (4:12.28 मिनट, उत्तराखंड) 3. अंजू (4:21.26 मिनट, हरियाणा). भाला फेंक (स्त्री) : 1. शिल्पा रानी (56.46 मीटर, हरियाणा), 2. अनू रानी (55.61 मीटर, उत्तर प्रदेश), 3. रश्मि के (54.85 मीटर, आंध्र प्रदेश). गोला फेंक (स्त्री) : 1. कृष्णा जयशंकर (17.35 मीटर, रिलायंस), 2. योगिता (16.82 मीटर, हरियाणा), 3. शिक्षा (16.61 मीटर, रिलायंस). पोल वॉल्ट (स्त्री) : 1. बरानिका एलंगोवन (4.10 मीटर, तमिलनाडु), 2. नितिका अनूप ( 4.10 मीटर, मध्य प्रदेश), 3. कृष्णा रचन (3.90 मीटर, रेलवे स्पोर्ट्स). ट्रिपल जंप (स्त्री) : 1. निहारिका वशिष्ठ (13.64 मीटर, पंजाब), 2. भैराबी रॉय (13.28 मीटर, रेलवे स्पोर्ट्स), 3. मल्लाला अनुशा (13.28 मीटर, आंध्र प्रदेश). यह भी पढ़ें: गंभीर के हाथों में सूर्यकुमार यादव का भविष्य, BCCI करना चाहती है हिंदुस्तानीय टीम से बाहर The post गुरिंदरवीर सिंह बने हिंदुस्तान के सबसे तेज धावक, अनिमेष से छीना राष्ट्रीय रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गंभीर के हाथों में सूर्यकुमार यादव का भविष्य, BCCI करना चाहती है भारतीय टीम से बाहर

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की हिंदुस्तान की टी20 टीम में कप्तानी और भविष्य को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है. एक वरिष्ठ बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, उनका भविष्य काफी हद तक मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय पर निर्भर कर सकता है, क्योंकि चयन समिति पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह बनाए रख सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ताओं के बीच यह राय बन रही है कि मौजूदा टी20 कप्तान को अंतिम एकादश से बाहर रखने पर भी विचार किया जा सकता है. वहीं, बोर्ड के भीतर यह भी माना जा रहा है कि कोच और कप्तान के बीच तालमेल टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल के लिए बेहद अहम होता है और ऐसे में गंभीर का समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है. फॉर्म को लेकर बढ़ी चिंता पिछले लगभग एक साल से सूर्यकुमार यादव की फॉर्म लगातार चर्चा में है. उन्होंने 12 पारियों में 210 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 148 और औसत 18 से नीचे रहा है. चयनकर्ताओं का मानना है कि उनके स्पोर्ट्स में अपेक्षित तकनीकी सुधार नहीं दिखा है. सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में उम्मीद थी कि आईपीएल उनके फॉर्म में वापसी में मदद करेगा, लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. कप्तानी पर गंभीर और अगरकर की सहमति अहम बीसीसीआई सेटअप में यह माना जा रहा है कि अंतिम फैसला चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और कोच गंभीर की सहमति के बाद ही लिया जाएगा. अगर दोनों एक राय पर नहीं पहुंचे तो निर्णय टल भी सकता है. गंभीर के सूर्यकुमार के साथ बेहतर रिश्तों को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि वे उनके समर्थन में भी जा सकते हैं, जिससे चयन प्रक्रिया और जटिल हो सकती है. संभावित विकल्पों पर चर्चा तेज टीम प्रबंधन के भीतर भविष्य के विकल्पों पर भी मंथन चल रहा है. इसमें श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और तिलक वर्मा जैसे नाम चर्चा में हैं. इसके अलावा युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी भविष्य की योजना पर काम किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बदलाव होता है तो टी20 टीम में ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीति पर भी काम कर रहा है, जिससे चयन और कप्तानी के फैसले और अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं. यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई हिंदुस्तानीय टीम, हरमनप्रीत एंड कंपनी को फैंस ने दी शुभकामनाएं The post गंभीर के हाथों में सूर्यकुमार यादव का भविष्य, BCCI करना चाहती है हिंदुस्तानीय टीम से बाहर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top