Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम हिमंता ने कांग्रेस नेताओं पर ठोका 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉफ्रेंस में लगाए गए आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है. चार फरवरी को एक संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि पार्टी की जांच से पता चला है कि राज्य भर में मुख्यमंत्री और उनके परिवार की ओर से करीब 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है. Today, I have filed a defamation case seeking ₹500 crore in damages against Congress leaders Jitendra Singh, Bhupesh Baghel and Gaurav Gogoi for making false, malicious and defamatory allegations against me through a press conference. https://t.co/a9iLcghHiR — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 10, 2026 गोगोई ने सरमा पर लगाया था नरसंहार भड़काने का आरोप असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गौरव गोगोई के खिलाफ यह मुकदमा दायर किया है. हिमंता ने आरोप लगाया कि एक पीसी कर तीनों कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण बातें कही हैं. इन बातों के लिए हिमंता ने 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इससे पहले गोगोई ने सोमवार को भी मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता पर अपने वीडियो के माध्यम से मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार भड़काने का आरोप लगाया था. छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी सबूत के उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए है. इन आरोपों से उनकी नीजि और नेतृत्वक छवि को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में वो इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेगें. असम के सीएम ने साफ कर दिया कि राजनतिक मतभेद अगल बात है लेकिन झूठे आरोप लगाना गलत है. Also Read: बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह The post सीएम हिमंता ने कांग्रेस नेताओं पर ठोका 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

पिस्का नगड़ी से ब्रजेंद्र पांडेय की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. चुनाव के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित चौरा टांगरा के समीप बने चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर रोकी गई कार मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक नीली रंग की सुजुकी बोलेनो कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EZ-3498 है. उसे पुलिस ने जांच के लिए रोका. कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी मिली. यह नकदी एक आभूषण दुकान संचालक के पास से बरामद की गई, जो वाहन में सवार था. एएसआई को हुआ संदेह, खुला नकदी का राज चेक पोस्ट पर तैनात दलादली ओपी में पदस्थापित एएसआई अरुण अकेला को इस वाहन पर संदेह हुआ. संदेह के आधार पर जब उन्होंने वाहन की गहन तलाशी ली, तो उसमें से नौ लाख रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ के दौरान वाहन सवार खुद को ज्वेलरी दुकान का संचालक बता रहा था, लेकिन वह नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सका. मजिस्ट्रेट ने आयकर विभाग को दी सूचना नकदी बरामद होने की सूचना चेकिंग में मौजूद मजिस्ट्रेट मो. एजाज द्वारा तत्काल आयकर विभाग को दी गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी राशि जब्त कर ली है. साथ ही नकदी के स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस मामले को काफी संवेदनशील मान रही है. इसे भी पढ़ें: बचरा में बच्चा चोरी का प्रयास, स्त्री की बहादुरी से बची जान जांच जारी, नकदी के स्रोत पर सवाल फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग दोनों ही नकदी के स्रोत की जांच में जुटे हुए हैं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस रकम का इस्तेमाल चुनावी गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए तो नहीं किया जाना था. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. इसे भी पढ़ें: धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, आईसीयू के बाहर चिपकाया लेटर The post रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

नोटिस पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के कुल 118 सांसदों ने साइन किए हैं. लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपे जाने के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही से अलग कर लिया और आसन पर नहीं बैठे. राहुल गांधी ने नोटिस पर क्यों नहीं किया साइन? न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया, लोकसभा के LoP और राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन के नोटिस पर साइन नहीं किया, क्योंकि संसदीय लोकतंत्र में LoP के लिए स्पीकर को हटाने की पिटीशन पर साइन करना सही नहीं है. According to Congress sources, the LoP, Lok Sabha, and Rahul Gandhi did not sign the notice of no-confidence motion against Speaker Om Birla, as it is not proper for the LoP to sign a petition for the removal of the Speaker in a parliamentary democracy. — ANI (@ANI) February 10, 2026 नो-कॉन्फिडेंस मोशन में क्या कहा गया? कांग्रेस की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किए गए नो-कॉन्फिडेंस मोशन में कहा गया है, हिंदुस्तान के संविधान के आर्टिकल 94(c) के नियमों के तहत, ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव का नोटिस इसलिए दिया गया है क्योंकि वह लोकसभा का काम खुलेआम एकतरफा तरीके से कर रहे हैं. कई मौकों पर, विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बोलने नहीं दिया गया, जो संसद में उनका बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है. राहुल गांधी ने नोटिस पर साइन नहीं किया, फोटो एक्स नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी : लोकसभा सचिवालय लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने विपक्ष का नोटिस मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर विचार किया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. निचले सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और सचेतक मोहम्मद जावेद ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को यह नोटिस सौंपा. The opposition on Tuesday submitted a notice for moving a resolution to remove Lok Sabha Speaker Om Birla from office for disallowing Rahul Gandhi and other opposition leaders from speaking in the House on the Motion of Thanks to the President’s address, as well as for the… pic.twitter.com/GqIMJCjhMX — Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026 तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने नोटिस पर नहीं किया साइन अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर भी विपक्षी एकता को झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत नोटिस दिया गया कांग्रेस सांसद गोगोई ने कहा कि लोकसभा महासचिव को संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत यह प्रस्ताव संबंधी नोटिस सौंपा गया है. विपक्ष ने नोटिस में कहा, बीते दो फरवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते समय अपना भाषण पूरा नहीं करने दिया गया. यह कोई अकेली घटना नहीं है. करीब-करीब हमेशा ही ऐसा होता है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता. उन्होंने दावा किया कि गत 3 फरवरी को, विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए मनमाने ढंग से निलंबित कर दिया गया और उन्हें केवल अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया जा रहा है. नोटिस में बिना नाम लिए निशिकांत दुबे पर निशाना नोटिस में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नाम लिए बगैर कहा गया है, बीते चार फरवरी 2025 को, बीजेपी के एक सांसद को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर पूरी तरह आपत्तिजनक और व्यक्तिगत हमले करने की अनुमति दी गई और स्थापित परंपराओं और मर्यादा के मानदंडों की अवहेलना करने के बावजूद उन्हें एक बार भी नहीं टोका गया. हमारे अनुरोध के बावजूद इस सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि वह आदतन ऐसी गतिविधियां करते हैं. ओम बिरला के बयान का भी विपक्ष ने नोटिस में किया जिक्र विपक्ष ने ओम बिरला द्वारा सदन में पांच फरवरी को दिए गए उस वक्तव्य का भी हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि चार फरवरी को कांग्रेस के कई सदस्य सदन के नेता (प्रधानमंत्री) की सीट के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आए. नोटिस में आरोप लगाया गया है, ये टिप्पणियां कांग्रेस के सदस्यों के खिलाफ खुले तौर पर झूठे आरोप लगाने वाली और अपमानजनक प्रकृति की हैं. अध्यक्ष, जिन्हें कार्य-संचालन नियमों और संसदीय मर्यादा के मानकों का संरक्षक होना चाहिए, उन्होंने सदन के पटल से ऐसे बयान दिए, जो इस संवैधानिक पद के दुरुपयोग को दर्शाते हैं. विपक्ष ने कहा, हम लोकसभा अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से सम्मान देते हैं, लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया है, उससे हम अत्यंत आहत और व्यथित हैं. The post बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संकट में राजपाल यादव का सहारा बने तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान

Tej Pratap Yadav: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं. साल 2026 की शुरुआत में एक पुराने चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है. इसके बाद उनके परिवार की मदद के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं. कोर्ट में क्यों किया सरेंडर चेक बाउंस के एक पुराने मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. उनके जेल जाने के बाद से उनका परिवार गहरे सदमे और मुश्किल दौर से गुजर रहा है. फिल्म जगत और नेतृत्व के कई बड़े चेहरे इस घड़ी में परिवार का सहारा बन रहे हैं. पटना: आर्थिक तंगी से जूझ रहे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत. सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने किया 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान.#RajpalYadav #BollywoodNews #BreakingNews #PrabhatKhabar pic.twitter.com/qPsm0C1WKr — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 10, 2026 तेज प्रताप यादव ने की 11 लाख की मदद जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. तेज प्रताप ने मानवीय आधार पर जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें राव इंद्रजीत यादव ने बढ़ाया हाथ राजपाल यादव की मदद के लिए राव इंद्रजीत यादव ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने राजपाल यादव को एक बेहतरीन कलाकार और सच्चा इंसान बताते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की है कि हिंदुस्तान के अन्य लोग भी इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें. सोनू सूद ने भी राजपाल यादव के परिवार के लिए मदद की अपील की है. इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन पुश्तैनी जमीन बनी मुसीबत, बिहार के इस जिले में अटक सकता है लगभग 100000 किसानों का पैसा The post संकट में राजपाल यादव का सहारा बने तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुढ़ापे में 5000 रुपए की फिक्स इनकम, अटल पेंशन योजना की आवेदन से पहले जान लें ये नियम

Atal Pension Yojana: केंद्र प्रशासन ने साल 2015 में अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत एक खास मकसद से की थी. इसका मुख्य लक्ष्य उन लोगों को सहारा देना है जो प्राइवेट नौकरी करते हैं, मजदूरी करते हैं या छोटे-मोटे काम धंधों से जुड़े हैं. चूंकि इन क्षेत्रों में रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा नहीं होती, इसलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया ताकि 60 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति के हाथ में नियमित पैसा आता रहे. क्या है Atal Pension Yojana का गणित? इस स्कीम में आपको अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने एक छोटा सा निवेश करना होता है. जब आप 60 साल के हो जाते हैं, तो प्रशासन आपको हर महीने फिक्स्ड पेंशन देना शुरू कर देती है. यह पेंशन 1,000 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक हो सकती है. आप जितना ज्यादा निवेश चुनेंगे, बुढ़ापे में उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी. किन लोगों के लिए बंद हैं इस योजना के दरवाजे? प्रशासन ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं. अगर आप नीचे दी गई श्रेणियों में आते हैं, तो आप इस स्कीम का हिस्सा नहीं बन सकते: अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है या 40 साल से ज्यादा हो चुकी है, तो आप इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगे. इसमें जुड़ने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यह योजना खास तौर पर कम कमाई वाले लोगों के लिए है. अगर आप अच्छी सैलरी पाते हैं और आयकर (Income Tax) के दायरे में आते हैं, तो आप इस पेंशन योजना के हकदार नहीं हैं. इस योजना का सारा पैसा सीधे बैंक से कटता है और पेंशन भी खाते में ही आती है. इसलिए, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है या जिनका खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, वे इसका लाभ नहीं ले पाएंगे. कितना पैसा लगाने पर कितनी मिलेगी पेंशन? पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस उम्र में निवेश शुरू किया है. उदाहरण के तौर पर अगर आप अभी 18 साल के हैं और चाहते हैं कि 60 साल के बाद आपको 5,000 रुपए महीना मिले, तो आपको सिर्फ 210 रुपए हर महीने जमा करने होंगे. वही 30 साल की उम्र में अगर आप 30 साल की उम्र में शुरू करते हैं और 5,000 रुपए की पेंशन चाहते हैं, तो आपको 577 रुपए हर महीने देने होंगे. Also Read: अदाणी एनर्जी पर जापानी बैंकों ने जताया भरोसा, 6200 करोड़ रुपए के लोन से पूरा होगा ये प्रोजेक्ट The post बुढ़ापे में 5000 रुपए की फिक्स इनकम, अटल पेंशन योजना की आवेदन से पहले जान लें ये नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस प्रॉमिस डे पार्टनर से करें ये 5 वादे, ताउम्र बना रहेगा प्यार और भरोसा

Promise Day 2026: वैलेंटाइन वीक में Promise Day (11 फरवरी) का बहुत महत्व है. यह दिन पार्टनर से दिल की बात कहने और उन्हें भरोसा दिलाने का दिन है. किसी भी रिश्ते में प्यार तब और बढ़ जाता है जब उसमें विश्वास हो. अक्सर हम बड़े-बड़े वादे तो कर लेते हैं, लेकिन छोटे वादों को भूल जाते हैं. इस प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर को कीमती गिफ्ट्स देने के बजाय कुछ ऐसे सच्चे वादे करें, जो आपके रिश्ते को हमेशा के लिए मजबूत बना दें. आइए जानते हैं वे 5 आसान वादे जो आपके प्यार में चार चांद लगा देंगे. हर मुश्किल में साथ खड़े रहने का वादा जीवन में सुख और दुख दोनों समय के साथ आते और जाते रहते हैं. आप अपने पार्टनर से वादा करें कि परिस्थिति कैसी भी हो, आप उनका हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे. जब आप मुसीबत में साथ खड़े रहते हैं, तो पार्टनर को सुरक्षा और हिम्मत का एहसास होता है. यह एक वादा आपके रिश्ते को दुनिया की हर मुश्किल से बचा सकता है. एक-दूसरे से हमेशा सच बोलने का वादा झूठ बोलने से किसी भी अच्छे रिश्ते में बहुत जल्दी दूरियां आने लगती हैं. आप अपने पार्टनर से वादा करें कि आप उनसे हमेशा ईमानदारी बरतेंगे और कोई भी जरूरी बात नहीं छिपाएंगे. एक सच्चा रिश्ता हमेशा सच्चाई की नींव पर ही टिका होता है. उनकी भावनाओं का सम्मान करने का वादा एक अच्छे रिश्ते के लिए एक-दूसरे के विचारों को समझना बहुत जरूरी होता है. आप वादा करें कि जब भी पार्टनर अपनी कोई बात कहेंगे, तो आप उन्हें बिना टोके ध्यान से सुनेंगे. उनकी पसंद और नापसंद का सम्मान करना आपके प्यार को और भी गहरा बना देगा. सपनों को पूरा करने में सहयोग का वादा हर इंसान के अपने कुछ सपने, करियर और खास लक्ष्य होते हैं. आप वादा करें कि आप अपने पार्टनर के करियर और उनके शौक को पूरा करने में हमेशा उनकी मदद करेंगे. उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना आपके प्यार को एक नई पहचान देगा. खास वक्त बिताने का सच्चा वादा आजकल की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपनों को समय नहीं दे पाते हैं. आप वादा करें कि आप अपने काम के बीच से पार्टनर के लिए हर दिन थोड़ा खास समय जरूर निकालेंगे. साथ में बिताया गया क्वालिटी टाइम पुरानी कड़वाहट को खत्म करता है और नई यादें बनाता है. वक्त देना ही किसी पार्टनर के लिए सबसे बड़ा और अनमोल तोहफा होता है. ये भी पढ़ें: Valentine Day Outfit for Men: डेट पर दिखना है सबसे हैंडसम? अपनाएं ये 5 आउटफिट आइडियाज, पार्टनर भी हो जाएगा इम्प्रेस ये भी पढ़ें: Valentine Day Outfit Ideas: वैलेंटाइन डे पर दिखना है सबसे खास? ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल, पार्टनर करेगा आपकी तारीफ ये भी पढ़ें: Virtual Valentine Date Ideas: वीडियो कॉल से लेकर ऑनलाइन मूवी डेट तक, लॉन्ग डिस्टेंस कपल के लिए बेस्ट वैलेंटाइन टिप्स The post इस प्रॉमिस डे पार्टनर से करें ये 5 वादे, ताउम्र बना रहेगा प्यार और भरोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीम इंडिया की मांग पर BCCI सख्त, परिवार को साथ ले जाने पर संश्य

Highlights सख्त हैं ट्रेवल के नए नियम गंभीर का दो टूक बयान सूर्या की कप्तानी पारी और जीत पाकिस्तान से मुकाबले का इंतजार T20 World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन हिंदुस्तान अभी श्रीलंका के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की मेजबानी कर रहा है. समाचारों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली हिंदुस्तानीय टीम ने मांग की है कि उनके परिवार को पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ ट्रेवल करने की अनुमति दी जाए. सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मांग को खारिज कर दिया है, लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सख्त हैं ट्रेवल के नए नियम पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 1-3 की करारी हार के बाद BCCI ने अपनी ट्रैवल पॉलिसी में बदलाव किया था. नई पॉलिसी के तहत, अगर कोई दौरा 45 दिन से ज्यादा लंबा है, तो खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अधिकतम दो हफ्ते ही उनके साथ रुक सकते हैं. वहीं, छोटे दौरों के लिए यह सीमा केवल सात दिन तक सीमित कर दी गई थी. यह नियम खिलाड़ियों का ध्यान स्पोर्ट्स पर केंद्रित रखने के लिए बनाया गया था. गंभीर का दो टूक बयान हेड कोच गौतम गंभीर ने भी लंबे विदेशी दौरों पर परिवार की मौजूदगी को सीमित करने के BCCI के निर्देश का समर्थन किया था. उनका कहना था कि खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि वे छुट्टी पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं. गंभीर ने जुलाई 2025 में साफ शब्दों में कहा था, परिवार की भूमिका अहम है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि आप यहां एक बड़े मकसद के लिए हैं. यह कोई हॉलिडे नहीं है. ड्रेसिंग रूम में बहुत कम लोगों को देश का नाम रोशन करने का यह मौका मिलता है. सूर्या की कप्तानी पारी और जीत टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप ए मैच में हिंदुस्तानीय टीम ने अमेरिका (USA) को 29 रन से हराकर शानदार शुरुआत की. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच जिताऊ पारी स्पोर्ट्सी और सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. मुख्य मैचों से पहले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए वार्म-अप मैच में भी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया था, जहां उन्होंने पहली पारी में 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. पाकिस्तान से मुकाबले का इंतजार अमेरिका को हराने के बाद अब ‘मेन इन ब्लू’ अपने अगले मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां 12 फरवरी को उनका सामना नामीबिया से होगा. इसके बाद 15 फरवरी को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड कप मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. इसके बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी, जहां 18 फरवरी को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में उनका सामना नीदरलैंड से होगा. टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. ये भी पढ़ें- नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड्स की जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, पाकिस्तान को लगा झटका यह क्रिकेट की जीत, पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला का बयान पाकिस्तान मैच से पहले यूएसए को लगा झटका, चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसदीप सिंह The post टीम इंडिया की मांग पर BCCI सख्त, परिवार को साथ ले जाने पर संश्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन को पटना की MP/MLA कोर्ट से जमानत मिल गई है. गर्दनीबाग थाना से जुड़े वर्ष 1995 के एक पुराने आपराधिक मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद बीते तीन दिनों से वे न्यायिक हिरासत में थे. अदालत के इस फैसले के साथ ही सियासी और कानूनी हलकों में चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है. तीन दिन की हिरासत के बाद कोर्ट से राहत गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को तीन दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था. शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया था. उनकी तबीयत को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे थे. सोमवार को MP/MLA कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें गर्दनीबाग मामले में जमानत दे दी. क्या है 31 साल पुराना गर्दनीबाग मामला पप्पू यादव के खिलाफ यह मामला पटना के गर्दनीबाग थाना में दर्ज है. आरोप है कि शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल का मकान धोखे से किराए पर लिया गया और बाद में उस पर कब्जा कर लिया गया. इस केस में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और धमकी जैसी धाराएं लगाई गई थीं. लंबे समय तक कोर्ट में उपस्थिति नहीं रहने के कारण पहले जारी जमानत बॉन्ड रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. पप्पू यादव के वकील शिवनंदन हिंदुस्तानी ने सिविल कोर्ट के बाहर बताया कि अदालत ने गर्दनीबाग कांड संख्या 552/95 में उनके मुवक्किल को जमानत दे दी है. उन्होंने कहा कि यह मामला बेल बॉन्ड टूटने से जुड़ा था और कोर्ट ने सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद बेल मंजूर की है. वकील के मुताबिक न्यायिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पप्पू यादव को बाहर आना था, लेकिन एक अन्य केस के कारण फिलहाल रिहाई नहीं हो सकी. बुद्धा कॉलोनी थाना में एक और मामला दर्ज गर्दनीबाग मामले में ज़मानत मिलने के बावजूद पप्पू यादव की कानूनी मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. उनके खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना में पुलिस के काम में बाधा डालने से जुड़ा एक और मामला दर्ज है. इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अलग से चलेगी. BREAKING NEWSगर्दनीबाग कांड 552/95 में पप्पू यादव को बेल. वकील शिवनंदन हिंदुस्तानी ने दी जानकारी. न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आएंगे बाहर. बुद्धा कॉलोनी केस में कल (11 फरवरी) होगी सुनवाई.फिलहाल जेल में रहेंगे पप्पू यादव.#PappuYadav #Patna #BiharNews #BreakingNews… pic.twitter.com/izgvjhQ4hS — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 10, 2026 पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को रोकने और प्रशासनी काम में बाधा डालने के आरोप में पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना में एक नया मामला दर्ज किया गया था. इस केस में पप्पू यादव समेत 20 अज्ञात अभियुक्तों को नामजद किया गया है. यही मामला इस वक्त उनकी रिहाई में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है. बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज मामले की सुनवाई कल होनी है. इस सुनवाई के बाद यह साफ हो पाएगा कि पप्पू यादव को इस केस में भी जमानत मिलती है या उन्हें कुछ और समय जेल में रहना पड़ेगा. Also Read: तेज प्रताप के सवाल पर क्या बोले तेजस्वी यादव? नीट छात्रा मामले में प्रशासन पर लगाया आरोप The post 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुनिया का सबसे बड़ा Peninsula कौन सा है? 99% लोग नहीं जानते होंगे

Largest Peninsula in the World: हमारी धरती पर अलग-अलग तरह की जमीन पाई जाती है. कहीं पहाड़ हैं, कहीं मैदान और कहीं ऐसी जमीन होती है, जो ज्यादातर पानी से घिरी रहती है. ऐसी जमीन को प्रायद्वीप (Peninsula) कहा जाता है. पेनिनसुला वह होता है जो तीन तरफ से पानी से घिरा होता है और एक तरफ से जमीन से जुड़ा रहता है. दुनिया में कई पेनिनसुला हैं, जैसे हिंदुस्तान का पेनिनसुला और यूरोप के कुछ पेनिनसुला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी में से सबसे बड़ा पेनिनसुला कौन-सा है? यह सवाल अक्सर स्कूल, कॉम्पिटेटिव एग्जाम और जनरल नॉलेज में पूछा जाता है. आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा पेनिनसुला (Largest Peninsula in the World) किसे कहा जाता है और ये क्यों पॉपुलर है. Largest Peninsula in the World: दुनिया का सबसे बड़ा पेनिनसुला कौन सा है ? अरब पेनिनसुला (Arabian Peninsula) दुनिया का सबसे बड़ा पेनिनसुला है. यह 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल (area) में फैला हुआ है. यह आकार में इतना बड़ा है कि कई देशों को मिलाकर भी इतना क्षेत्र नहीं बनता है. अरब पेनिनसुला दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. यह तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है- पश्चिम में लाल सागर दक्षिण में अरब सागर पूर्व में फारस की खाड़ी और उत्तर दिशा में यह एशिया की मेनलेंड से जुड़ी हुई है. अरब पेनिनसुला में कौन-कौन से देश आते हैं ? अरब पेनिनसुला (Largest Peninsula in the World) में कई देश जैसे सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कतर और कुवैत शामिल है. यह देश अपने कल्चर, ऑइल रिसोर्सेज और जियोग्राफिकल पोजीशन के लिए जाने जाते हैं. अरब पेनिनसुला क्यों खास है ? अरब पेनिनसुला में ऑइल और नेचुरल गैस के बड़े भंडार पाए जाते हैं. यहां दुनिया के बड़े रेगिस्तान मौजूद है. साथ ही मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थल (holy place) यहीं स्थित है. यह पुराने समय से ट्रेड और सिविलाइजेशन का मेन सेंटर भी रहा है. यह भी पढ़ें: दूध से पानी अलग कर देता है ये पक्षी, जानकर रह जाएंगे हैरान The post दुनिया का सबसे बड़ा Peninsula कौन सा है? 99% लोग नहीं जानते होंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यह क्रिकेट की जीत, पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला का बयान

Highlights राजीव शुक्ला का बयान  पाक प्रशासन ने दी टीम को हरी झंडी  बांग्लादेश के बहिष्कार से शुरू हुआ था विवाद  लाहौर बैठक में निकला बीच का रास्ता  बांग्लादेश को मिला 2031 से पहले मेजबानी का मौका  Rajeev Shukla Statement: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने पुष्टि कर दी है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में हिंदुस्तान और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच अपने तय समय पर ही होगा. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले के लिए तैयार है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कोशिशों से यह मामला सुलझा लिया गया है, जिसे राजीव शुक्ला ने क्रिकेट की जीत बताया है. यह समाचार क्रिकेट फैंस के लिए किसी खुशसमाचारी से कम नहीं है. राजीव शुक्ला का बयान  बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आईसीसी ने इस मसले को सुलझाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समाधान है जिसमें सभी पक्षों की सहमति है और सबसे ऊपर क्रिकेट को रखा गया है.  शुक्ला ने कहा कि मैं आईसीसी प्रतिनिधियों द्वारा की गई बातचीत के नतीजों से बहुत खुश हूं. वे लाहौर गए और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ-साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से भी बात की. यह एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान है. 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच अब तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और पाकिस्तान इसमें स्पोर्ट्सेगा. यह हम सभी के लिए अच्छी समाचार है. #WATCH | Delhi | On Pakistan to play against India at T20 cricket World Cup, BCCI Vice-President Rajeev Shukla says, “I am delighted to see the outcome of the deliberations initiated by ICC representative, supervised by the ICC Chairman and the representatives who had gone to… pic.twitter.com/3x9xSDyGMB — ANI (@ANI) February 10, 2026 पाक प्रशासन ने दी टीम को हरी झंडी  इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब पाकिस्तान प्रशासन ने सोमवार को अपनी क्रिकेट टीम को हिंदुस्तान के खिलाफ मैच स्पोर्ट्सने की मंजूरी दे दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से बातचीत के बाद यह निर्देश जारी किया. इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में इस मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था.  रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तानी पीएम से फोन पर बात की और उनसे मामले को सुलझाने का आग्रह किया था. इसके बाद पाकिस्तान प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर टीम को 15 फरवरी को मैदान में उतरने का आदेश दिया. बांग्लादेश के बहिष्कार से शुरू हुआ था विवाद  यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब आईसीसी ने बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच हिंदुस्तान से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था.  इसके अलावा, केकेआर के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भी विवाद हुआ था. बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने पहले हिंदुस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच न स्पोर्ट्सने का फैसला किया था. लेकिन अब बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई है. लाहौर बैठक में निकला बीच का रास्ता  आईसीसी ने इस विवाद को खत्म करने के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ एक अहम बैठक की थी. इस बैठक के सकारात्मक नतीजे निकले.  राजीव शुक्ला ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी इस समझौते से संतुष्ट है. बांग्लादेश के बोर्ड अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भी पाकिस्तान से मैच स्पोर्ट्सने का आग्रह किया था, जिसके बाद पाकिस्तान प्रशासन ने अपना फैसला बदला. पाकिस्तान प्रशासन ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका, यूएई और अन्य सदस्य देशों के अनुरोध का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है. बांग्लादेश को मिला 2031 से पहले मेजबानी का मौका  इस समझौते के तहत बांग्लादेश को भी बड़ी राहत मिली है. आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर इस विवाद को लेकर कोई भी आर्थिक या स्पोर्ट्स से जुड़ा जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. साथ ही, एक बड़ी समाचार यह भी है कि बांग्लादेश को 2031 वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी दी जाएगी. यह फैसला बांग्लादेश की मेजबानी क्षमता पर भरोसा जताने के लिए किया गया है. आईसीसी ने कहा कि वे देश में क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस तरह यह समझौता सभी पक्षों के लिए ‘win-win’ स्थिति लेकर आया है. ये भी पढ़ें- पाकिस्तान मैच से पहले यूएसए को लगा झटका, चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसदीप सिंह हिंदुस्तान-पाक मैच पर यू-टर्न के बाद मोहसिन नकवी का बयान, बोले- हमने अपने लिए कुछ नहीं किया वीडियो: श्रीलंका में पाकिस्तान टीम की फजीहत! मेहमान नवाजी को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक The post यह क्रिकेट की जीत, पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला का बयान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top