Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर

Meta ने Instagram यूजर्स के लिए एक नया फीचर Instants लॉन्च किया है. इस फीचर को दोस्तों के बीच जल्दी और आसान तरीके से फोटो शेयरिंग और मजेदार बनाने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि Instants की मदद से यूजर्स बिना ज्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो क्लिक करके सीधे Instagram Inbox में शेयर कर सकेंगे. Meta ने इसके साथ कुछ देशों में एक अलग Instants ऐप की टेस्टिंग भी शुरू की है, जो Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. यह ऐप Snapchat जैसी क्विक फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है, लेकिन इसमें Instagram के मौजूदा प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे. क्या है Instagram का नया Instants फीचर? Meta के मुताबिक, Instants एक लाइट और फास्ट फोटो शेयरिंग फीचर है, जो दोस्तों के साथ रियल-टाइम मोमेंट्स शेयर करने पर फोकस करता है. यह फीचर Instagram Inbox के नीचे राइट साइड दिखाई देगा, जहां से यूजर्स तुरंत फोटो क्लिक करके Close Friends या Mutual Followers को भेज सकेंगे. कंपनी का कहना है कि इसमें फोटो एडिटिंग को काफी लिमिटेड रखा गया है, ताकि यूजर्स ज्यादा नैचुरल और रियल मोमेंट्स शेयर कर सकें. फोटो भेजने से पहले सिर्फ कैप्शन जोड़ा जा सकता है, लेकिन भेजने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. शेयर की गई फोटो रिसीवर के Inbox में एक स्टैक के रूप में दिखाई देंगी और देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगी. रिसीवर इन फोटो पर रिएक्ट या रिप्लाई भी कर सकेंगे. मिलेंगे Archive और Undo जैसे फीचर्स Meta ने बताया कि Instants के साथ कुछ एडिशनल फीचर्स भी दिए गए हैं. शेयर किए गए Instants को एक प्राइवेट Archive में एक साल तक सेव रखा जाएगा. इसी Archive की मदद से पुराने Instants को जोड़कर Recap Stories भी बनाई जा सकेंगी. इसके अलावा, यूजर्स को एक Undo ऑप्शन भी मिलेगा, जिसकी मदद से फोटो भेजने के तुरंत बाद उसे वापस लिया जा सकेगा, बशर्ते सामने वाले ने उसे अभी तक ओपन न किया हो. अलग Instants ऐप की भी टेस्टिंग शुरू Meta ने Instagram से अलग एक स्टैंडअलोन Instants ऐप भी पेश की है, जो फिलहाल चुनिंदा देशों में टेस्ट की जा रही है. कंपनी का कहना है कि यह ऐप कैमरे तक फास्ट एक्सेस के लिए बनाई गई है. यूजर्स इसमें अपने मौजूदा Instagram अकाउंट से लॉगिन कर सकेंगे और यहां शेयर किए गए Instants इंस्टाग्राम पर भी सिंक होते रहेंगे. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह ऐप अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है और यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें बदलाव किए जा सकते हैं. प्राइवेसी और Teen Safety पर खास फोकस Meta का कहना है कि Instagram के मौजूदा प्राइवेसी और मॉडरेशन टूल्स Instants फीचर पर भी लागू होंगे. यूजर्स Block, Mute और Restrict जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Instants में Screenshot और Screen Recording को ब्लॉक किया गया है, ताकि शेयर की गई फोटो ज्यादा सुरक्षित रहे. टीनएजर यूजर्स के लिए यह फीचर Instagram Teen Accounts और Family Centre Supervision टूल्स के साथ इंटीग्रेटेड होगा. इसमें Screen Time Limits, रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक Sleep Mode और बच्चों द्वारा Instants ऐप डाउनलोड करने पर पैरेंट्स को नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. यह भी पढ़ें: Incognito Mode में अब AI चैट्स रहेंगी सीक्रेट, WhatsApp यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर The post अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर इन दिनों लगातार तलाक की समाचारें सामने आ रही हैं. साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने दोनों के अलगाव की वजह को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि सूरज अक्सर हिंदुस्तान आने पर खुद को नजरअंदाज महसूस करते थे. वहीं सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. रिपोर्ट में सामने आई रिश्ते में दूरी की वजह फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि सूरज नांबियार को कई बार ऐसा महसूस होता था कि मुंबई में लोग उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते, जबकि मौनी रॉय को लगभग हर जगह लोग पहचानते हैं. विक्की ने लिखा, मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार की लॉन्ग डिस्टेंस शादी अब खत्म होने की कगार पर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में पहले जैसा प्यार और अपनापन अब नहीं बचा है, जबकि झगड़े लगातार बढ़ते गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी चमत्कार के बिना दोनों का फिर से साथ आना मुश्किल माना जा रहा है. View this post on Instagram A post shared by Vickey Lalwani (@iamvickeylalwani) 6 महीने से अलग रह रहे मौनी और सूरज विक्की लालवानी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, सूत्रों के अनुसार, पिछले करीब 6 महीनों से मौनी और सूरज साथ नहीं रह रहे हैं. हाल के दिनों में मौनी अपना घर भी बदल रही थी. अगर ध्यान दिया जाए तो अक्टूबर 2025 के बाद से मौनी लगभग हर सोशल इवेंट में अकेले ही नजर आई हैं. बताया जा रहा है कि मौनी ने अपने ब्रेकअप की समाचार को काफी समय तक मीडिया से छिपाकर रखा. अब समाचार यह भी है कि उन्होंने कुछ वकीलों से बातचीत शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक दोनों ने तलाक के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन नहीं किया है, लेकिन अगर मामला आगे बढ़ता है तो दोनों को काउंसलिंग से गुजरना पड़ सकता है. तो इस वजह से मौनी और सूरज ले रहे तलाक? विक्की ने लिखा, इसी बीच मीडिया के कुछ हिस्सों में धोखा मिलने जैसी अफवाहें भी सामने आई हैं. वहीं, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूरज नांबियार को कई बार ऐसा महसूस होता था जैसा फिल्म ‘अभिमान’ में अमिताभ बच्चन के किरदार को जया भादुड़ी की लोकप्रियता के दौरान महसूस हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, सूरज भले ही बेहद अमीर हों, लेकिन मुंबई में उन्हें अक्सर यह महसूस होता था कि लोग उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते, जबकि मौनी रॉय को लगभग हर जगह लोग पहचान लेते हैं. यह बात उन्हें अंदर ही अंदर परेशान करती थी. यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने हटाईं शादी की तस्वीरें, फिर डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट The post मौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नहीं थमी मेहनत की रफ्तार, पहले प्रयास में गया की वैष्णवी ने हासिल की UPSC AIR 298

Vaishnavi AIR 298: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार बिहार के गया जिले की बेटी वैष्णवी ने कमाल कर दिया है. दादपुर गांव की रहने वाली वैष्णवी ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में 298वीं रैंक हासिल की है. वैष्णवी की इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे गया जिले और बेलागंज प्रखंड में गर्व महसूस कर रहे हैं. आइए इनकी जर्नी (Vaishnavi AIR 298) को करीब से जानते हैं.  Vaishnavi AIR 298: बचपन से ही था बड़ा लक्ष्य पाने का सपना वैष्णवी के पिता राजीव नयन कुमार कोल इंडिया लिमिटेड में सीनियर सर्वे ऑफिसर हैं और फिलहाल मध्यप्रदेश के सिंगरौली में तैनात हैं. वैष्णवी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज और अनुशासित रही हैं. उन्होंने कभी छोटे लक्ष्यों पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि हमेशा कुछ बड़ा करने की ठानी थी. उनके स्वभाव में ही मेहनत और लगन थी.  झारखंड से हुई स्कूल की पढ़ाई वैष्णवी की शुरुआती पढ़ाई झारखंड के रामगढ़ से हुई. उन्होंने रामगढ़ के आर्मी स्कूल से 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए रांची चली गईं. रांची के फेमस जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से उन्होंने अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. स्कूल के दिनों से ही उन्होंने सिविल सर्विस को अपना लक्ष्य बना लिया था और उसी दिशा में अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया. दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और फिर दिल्ली में तैयारी हाइयर एजुकेशन के लिए वैष्णवी दिल्ली आ गईं और यहां के दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से हिस्ट्री सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री ली. ग्रेजुएशन पूरा करने के तुरंत बाद वे पूरी तरह से UPSC की तैयारी में जुट गईं. दिल्ली का माहौल और सही रणनीति ने उनकी मेहनत को सही दिशा दी. वैष्णवी ने न केवल कठिन परिश्रम किया, बल्कि एक अनुशासन के साथ अपना शेड्यूल फॉलो किया. Vaishnavi AIR 298: पहले ही प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी UPSC जैसी परीक्षा को पास करने में लोगों को कई साल लग जाते हैं, लेकिन वैष्णवी की मेहनत और स्पष्ट सोच का ही नतीजा था कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने यूपीएससी 2025 के एग्जाम में AIR 298वीं रैंक हासिल किया है. उनकी इस सफलता ने यह भी दिखा दिया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली लड़कियां भी देश की सबसे कठिन परीक्षा में अपना परचम लहरा सकती हैं. यह भी पढ़ें: 5 बार इंटरव्यू देने के बाद, मुजफ्फरपुर के वसीम को UPSC में AIR 157 The post नहीं थमी मेहनत की रफ्तार, पहले प्रयास में गया की वैष्णवी ने हासिल की UPSC AIR 298 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Incognito Mode में अब AI चैट्स रहेंगी सीक्रेट, WhatsApp यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर

WhatsApp यूजर्स के लिए Meta एक नया प्राइवेसी-फोकस्ड फीचर लेकर आया है, जिसका नाम Incognito Chat है. Meta के CEO Mark Zuckerberg ने हाल ही में इस फीचर का ऐलान किया है. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो Meta AI के साथ ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से बातचीत करना चाहते हैं. अपने आप गायब हो जाएंगे चैट्स कंपनी के मुताबिक, Incognito Chat के जरिए यूजर्स Meta AI से ज्यादा सुरक्षित तरीके से बात कर सकेंगे. यह बातचीत नॉर्मल क्लाउड सर्वर पर प्रोसेस नहीं होगी, बल्कि एक सिक्योर सिस्टम के जरिए संभाली जाएगी. Meta का दावा है कि न तो कंपनी और न ही कोई बाहरी व्यक्ति इन चैट्स को पढ़ सकेगा. सबसे खास बात यह है कि चैट खत्म होने के बाद मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे और सर्वर पर स्टोर नहीं होंगे. क्या है WhatsApp का Incognito Chat फीचर? Incognito Chat, Meta AI के अंदर दिया गया एक नया मोड है, जिसका फोकस यूजर प्राइवेसी को मजबूत करना है. Meta का कहना है कि इसमें Private Processing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे पिछले साल WhatsApp के AI फीचर्स के लिए पेश किया गया था. इस तकनीक में यूजर्स की रिक्वेस्ट नॉर्मल क्लाउड सर्वर की बजाय Trusted Execution Environments नाम के एन्क्रिप्टेड और आइसोलेटेड सिस्टम में प्रोसेस होती है. इससे चैट ज्यादा सुरक्षित रहती है और किसी भी थर्ड पार्टी को डेटा एक्सेस नहीं मिल पाता. Meta का कहना है कि यह फीचर दूसरे AI प्लेटफॉर्म्स से अलग है, क्योंकि कई AI चैट सर्विसेज यूजर्स के प्रॉम्प्ट और जवाबों को लंबे समय तक स्टोर करके रखती हैं. वहीं Incognito Chat में सेशन खत्म होते ही मैसेज डिलीट हो जाएंगे. WhatsApp पर कैसे मिलेगा Incognito Chat फीचर? Meta के मुताबिक, Incognito Chat फीचर को Android और iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा. हालांकि, फिलहाल यह फीचर चुनिंदा अकाउंट्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, इसलिए सभी यूजर्स को यह तुरंत दिखाई नहीं देगा. इसकी उपलब्धता यूजर के क्षेत्र और अकाउंट टाइप पर भी निर्भर कर सकती है. जिन यूजर्स को यह अपडेट मिलेगा, उन्हें Meta AI के साथ प्राइवेट बातचीत शुरू करने का एक अलग ऑप्शन दिखाई देगा. सुरक्षा को लेकर Meta का दावा Meta के मुताबिक, उसकी Private Processing टेक्नोलॉजी की जांच NCC Group और Trail of Bits जैसी सिक्योरिटी कंपनियों ने की है. कंपनी का दावा है कि इन जांचों में यह पाया गया कि सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है. यह भी पढ़ें: Google और Apple को कोर्ट का सख्त आदेश, हटाने होंगे पोर्न और क्राइम को बढ़ावा देनेवाले ऐप्स The post Incognito Mode में अब AI चैट्स रहेंगी सीक्रेट, WhatsApp यूजर्स के लिए आया नया प्राइवेसी फीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने हटाईं शादी की तस्वीरें, फिर डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों अलग होने की समाचारें तेजी से फैल रही हैं. दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन अब उनके रिश्ते में तनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन चर्चाओं के बीच सूरज का सोशल मीडिया अकाउंट अचानक गायब हो जाना लोगों के शक को और बढ़ा रहा है. सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें सामने आने के बाद लोगों ने गौर किया कि सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मौनी रॉय के साथ शादी की तस्वीरें हटा दी थी. इतना ही नहीं दोनों की साथ वाली कई तस्वीरें भी प्रोफाइल से गायब दिखी. बाद में जब यूजर्स ने सूरज का प्रोफाइल चेक किया तो अकाउंट पूरी तरह डिलीट या डीएक्टिवेट नजर आया. स्क्रीन पर माफ कीजिए यह पेज उपलब्ध नहीं है मैसेज दिखाई देने लगा. एयरपोर्ट वीडियो ने बढ़ाई चर्चा मौनी रॉय और सूरज नांबियार की आखिरी पब्लिक अपीयरेंस इस साल जनवरी में नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में हुई थी. मौनी ने उस समय शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में उन्होंने वह पोस्ट आर्काइव कर दी. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना एयरपोर्ट वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब दोनों उदयपुर से शादी अटेंड कर मुंबई लौट रहे थे. उनके साथ दिशा पटानी भी मौजूद थी. वीडियो में देखा गया कि मौनी पैपराजी के सामने सूरज के साथ पोज देने से बचती नजर आई. वह अलग चल रही थीं, जबकि सूरज दिशा पाटनी के साथ दिखाई दिए. पैपराजी जब मौनी की तस्वीरें लेने लगे तो मौनी थोड़ी परेशान नजर आई. View this post on Instagram A post shared by Voompla (@voompla) यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई 13वें दिन पहुंची कहां तक? रांची में इन थिएटर्स में चल रहे हैं शो The post मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने हटाईं शादी की तस्वीरें, फिर डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डुअल 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹22000 तक का डिस्काउंट

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो आपको एकदम DSLR जैसी पिक्चर क्वालिटी दे, तो फिर Vivo का लेटेस्ट मॉडल Vivo X300 Ultra आपका दिल जीत सकती है. कंपनी ने इसी महीने इसे हिंदुस्तान में लॉन्च किया था और आज से इसकी सेल शुरू हो चुकी है. इस मॉडल की खासियत इसका कैमरा है. रात की रोशनी हो या दूर खड़े किसी चेहरे की डिटेल, Vivo X300 Ultra अपने पावरफुल कैमरा सिस्टम के दम पर हर शॉट को सिनेमैटिक टच देता है. कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता Vivo X300 Ultra की कीमत ₹1,59,999 है और यह एक ही वेरिएंट 16GB RAM और 512GB में मिलेगा. यह Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में मिलेगा. ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी SBI और Axis बैक कार्ड और UPI पर 16000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. कंपनी Vivo X300 Ultra को फोटोग्राफर किट के साथ भी पेश किया है. ऐसे में किट के साथ मॉडल की कीमत 2,09,999 रुपये है. इस पर कंपनी UPI से पेमेंट करने पर 21 हजार और SBI कार्ड पर 22 हजार रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसे आज से वीवो के ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है. कैमरा सबसे बड़ी खासियत Vivo X300 Ultra में Zeiss Master Lenses सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 200MP का हाई-रिजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा और 200MP APO टेलीफोटो सेंसर शामिल है. फोन 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर मौजूद सब्जेक्ट्स भी काफी डिटेल के साथ कैप्चर किए जा सकते हैं. मॉडल एक्सटर्नल Zeiss टेलीफोटो लेंस को भी सपोर्ट करता है, जो 200mm और 400mm फोकल लेंथ के साथ आता है. इसके साथ मिलने वाला Photographer Kit, जिसमें कैमरा ग्रिप, एक्स्ट्रा बैटरी और अन्य एक्सेसरी शामिल हैं, यूजर्स को लगभग प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देता है. वीडियो रिकॉर्डिंग भी दमदार वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision सपोर्ट और 10-bit Log वीडियो जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कई प्रो-लेवल वीडियो टूल्स भी मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फिल्ममेकर्स को ज्यादा कंट्रोल और बेहतर आउटपुट देने में मदद करते हैं. Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन X300 Ultra में 6.82-इंच का 2K ZEISS Master Color डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो हैवी टास्क और गेमिंग में स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करता है. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें स्मूद इंटरफेस और बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स मिलते हैं. फोन में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, बड़ा कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक फोन को ओवरहीट होने से बचाता है. यह भी पढ़ें: Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट The post डुअल 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹22000 तक का डिस्काउंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के 6 जिलों में आज सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, आधे घंटे पहले सड़क पर उतरेगी पुलिस

Blackout Mock Drill: पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार की शाम सायरन की गूंज सुनाई देगी और ठीक सात बजे पूरी तरह से अंधेरा पसर जाएगा. पटना के अलावा अररिया, बेगूसराय, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में लोगों से 15 मिनट तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखने के लिए कहा गया है. सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एंड एयर रेड मॉक ड्रिल को लेकर 6 जिलों में यह अभ्यास किया जाएगा. लोगों को घबराने की जरुरत नहीं जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन आपदा और हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक व्यापक मॉकड्रिल होगा, जिसमें सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखा जाएगा. पटना के डीएम ने कहा कि यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. सायरन की आवाज होते ही शहर में ब्लैकआउट 14 मई की शाम 7 बजे से लेकर 7:15 बजे तक पटना के शहरी इलाकों में ब्लैकआउट रहेगा. जैसे ही सायरन बजेगा, पटना नगर निगम क्षेत्र सहित दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ के निवासियों को अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की लाइटें बंद करनी होंगी. इस 15 मिनट के दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहेगा. थाना प्रभारियों को दिया गया आदेश एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और आइजी जितेंद्र राणा ने बुधवार को पटना के सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी थानों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहें और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करें. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए चेक प्वाइंट इंचार्ज को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि मॉकड्रिल के दौरान आम जनजीवन अधिक प्रभावित न हो. अररिया में डीएम ने दिया आदेश अररिया जिले में डीएम विनोद दूहन और जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने आदेश जारी किया था. उन्होंने कहा था, ब्लैकआउट की प्रस्तावित अवधि के दौरान सभी नगरीय इलाकों में पूरी तरह से ब्लैकआउट रखा जाएगा. इसकी सफलता के लिए बिजली विभाग को विद्युत आपूर्ति बंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने और अस्पतालों की खिड़कियों को ब्लैक पर्दों से ढंकने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिले के लोगों को किसी भी प्रकार के आपदा के लिए तैयार रहने, अंधेरे में भी सुव्यवस्थित और सुरक्षित रहने की क्षमता विकसित करने की दिशा में इस मॉक ड्रिल को उन्होंने एक महत्वपूर्ण कदम बताया. महात्मा गांधी सेतु पर अधिकारियों की तैनाती वैशाली जिले की बात करें तो, महात्मा गांधी सेतु से हर मिनट लगभग 75 से अधिक वाहन गुजरते हैं. ऐसे में यदि 15 मिनट तक पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, तो करीब 1100 से अधिक वाहन दोनों ओर रुक सकते हैं. इससे सेतु के दोनों छोर पर कई किलोमीटर लंबी लाइन लगने की संभावना जताई जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मॉकड्रिल हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा की तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है. इस दौरान सभी प्रकार की लाइटें बंद रखी जाएंगी और गाड़ियों को भी निर्धारित समय तक रोककर उनकी हेडलाइट बंद कराई जाएगी. महात्मा गांधी सेतु पर विशेष निगरानी के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. Also Read: बिहार के 7 जिलों में आज तेज बारिश और ठनका का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा The post बिहार के 6 जिलों में आज सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, आधे घंटे पहले सड़क पर उतरेगी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब विदेश नहीं जाएगी अपनी चीनी, सरकार ने एक्सपोर्ट पर लगा दी है रोक 

Sugar Export Ban: हिंदुस्तान प्रशासन ने देश में चीनी की कीमतों को काबू में रखने के लिए इसके एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करना और महंगाई को रोकना है.  क्यों यह फैसला अचानक लिया गया? इस साल मानसून और अल नीनो (El Niño) के प्रभाव के कारण गन्ने की पैदावार कम होने की आशंका है. अनुमान है कि 2025-26 के सीजन में चीनी का उत्पादन घटकर 275 लाख टन रह सकता है, जबकि देश की खपत लगभग 280 लाख टन है. ऐसे में अगर एक्सपोर्ट जारी रहता, तो देश में चीनी की भारी कमी हो सकती थी और कीमतें आसमान छूने लगतीं.  किन शिपमेंट्स पर रोक नहीं लगेगी?  प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी उन शिपमेंट्स पर लागू नहीं होगी जिनकी लोडिंग 13 मई से पहले शुरू हो चुकी थी या जो कस्टम अधिकारियों को सौंपे जा चुके थे. इसके अलावा, दूसरे देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए प्रशासन विशेष अनुमति पर एक्सपोर्ट की इजाजत दे सकती है. यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को कोटा के तहत होने वाला एक्सपोर्ट भी जारी रहेगा.  व्यापारियों और मिलों पर क्या असर होगा?  इस फैसले से चीनी मिलें और व्यापारी थोड़े परेशान हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही लगभग 8 लाख टन चीनी के एक्सपोर्ट के डील्स कर लिए थे. अचानक लगी रोक से इन कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करना मुश्किल हो गया है. हालांकि, प्रशासन का मानना है कि मिडिल ईस्ट के युद्ध और खाद की कमी जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश का स्टॉक बचाना ज्यादा जरूरी है.  दुनिया भर में क्या मचेगी हलचल?  हिंदुस्तान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है. हिंदुस्तान के इस फैसले से वैश्विक बाजार में चीनी की सप्लाई कम हो गई है, जिससे न्यूयॉर्क और लंदन के बाजारों में चीनी की कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत का उछाल आया है. अब एशियाई और अफ्रीकी देशों को चीनी के लिए ब्राजील और थाईलैंड जैसे देशों पर निर्भर रहना होगा.  ये भी पढ़ें: अब बंगाल में भी चलेगा आयुष्मान कार्ड, ₹5 लाख तक का इलाज एकदम फ्री  The post अब विदेश नहीं जाएगी अपनी चीनी, प्रशासन ने एक्सपोर्ट पर लगा दी है रोक  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

Video : डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को “अब तक की सबसे बड़ी समिट” बताया है. दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत शुरू की. ट्रंप ने कहा कि उनके और शी के बीच अच्छा रिश्ता है, उनसे मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्हें अपना दोस्त भी बताया. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते अब और बेहतर होंगे. दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वे हाथ मिलाते और एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो. #WATCH US President Donald Trump meets Chinese President Xi Jinping in Beijing. (Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/SQre6UpdlQ — ANI (@ANI) May 14, 2026 ट्रंप ने बीजिंग में बातचीत के दौरान Xi Jinping की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच शानदार रिश्ते हैं और आगे ये पहले से भी बेहतर होंगे. ट्रंप ने शी को एक महान देश का महान नेता बताया और कहा कि वे यह बात खुलकर कहते हैं, भले ही अमेरिका में कुछ लोग इसकी आलोचना करते हों. यह भी पढ़ें : चीन पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं आए शी जिनपिंग 14 और 15 मई को कई दौर की बातचीत होगी इससे पहले तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचने पर बुधवार (13 मई) रात को ट्रंप का स्वागत किया गया. इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों नेताओं के बीच 14 और 15 मई को कई दौर की बातचीत निर्धारित है. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ पहुंचने पर शी ने ट्रंप का स्वागत किया और चीनी अधिकारियों का उनसे परिचय कराया. इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से भी हाथ मिलाया. ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित एक भव्य प्रशासनी भवन और राष्ट्रीय सभा स्थल है. The post Video : डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज तूफान, 56 की मौत, एक्शन में सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13 मई को अचानक बदले मौसम के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में 17, भदोही में 16, फतेहपुर में नौ, बदायूं में पांच, प्रतापगढ़ में चार, चंदौली और कुशीनगर में दो-दो तथा सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और घरों को नुकसान पहुंचा. तूफान की वजह से मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो गया, जिससे राहत और बचाव कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सीएम योगी ने दिखाया सख्त रुख सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान को लेकर सख्त रुख दिखाया है. उन्होंने साफ कहा है कि सभी पीड़ितों तक राहत और मुआवजा 24 घंटे के भीतर पहुंचाया जाए. सीएम ने जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई. साथ ही उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया. सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन पूरा कर तुंरत मुआवजा देने के लिए कहा गया है. The post उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज तूफान, 56 की मौत, एक्शन में सीएम योगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top