Hot News

Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू, जल्द आयेंगे रुझान, देखें हर अपडेट

Bhabanipur Result 2026: भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू

भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान सामने आएंगे. इससे पहले ममता ने अपनी पार्टी के एजेंटों जें टोंके साथ एक और बैठक की थी.

Bhabanipur Result 2026: सुरक्षा की सख्त व्यवस्था

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती सखावत मेमोरियल में होगी. यहां सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है. हर गली में पुलिस गश्त कर रही है. इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के चुनावी भविष्य का फैसला होने वाला है.

Bhabanipur Result 2026: स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए

भवानीपुर सीट पर डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होगी. EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर अब से कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. मजिस्ट्रेट की तैनाती में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए हैं. मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में है.

Bhabanipur Result 2026: पूरे देश की नजर भवानीपुर पर

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने का दिन है. भवानीपुर सीट पर इस बार फिर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां मुकाबला बेहद रोचक रहा है. भाजपा ने इस बार ममता बनर्जी के खिलाफ उनके पुराने सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, जिससे यह सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Bhabanipur Result 2026: सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती

भवानीपुर विधानसभा सीट सहित पश्चिम बंगाल की तमाम सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bhabanipur Result 2026: सबसे हाई-प्रोफाइल सीट

नेतृत्व में भवानीपुर विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता का केंद्र रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृह क्षेत्र होने के कारण यह सीट न केवल तृणमूल कांग्रेस का अभेद्य किला मानी जाती है, बल्कि राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार है.

Also Read: सबसे पहले आयेंगे आसनसोल नॉर्थ के नतीजे, 13 राउंड में हो जायेगी गिनती

The post Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू, जल्द आयेंगे रुझान, देखें हर अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top