Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pitru Paksha Dwitiya Shradh: आज द्वितीया श्राद्ध पर इस मुहूर्त में करें तर्पण, जानें सही विधि और पंचबलि नियम

Pitru Paksha Dwitiya Shradh: आज 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. कर्मकांड के अनुसार, द्वितीया तिथि में उन पूर्वजों का श्राद्ध (पिंडदान, तर्पण) किया जाता है, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की द्वितीया तिथि में हुई. इस दिन माता-पिता, दादा-दादी, परदादा के श्राद्ध (तर्पण और पिंडदान) करने की परंपरा है. आइए, जानते हैं कि आज पितृ पक्ष के द्वितीया श्राद्ध के लिए कुतुप, रौहिण मुहूर्त और विधि. पितृ पक्ष 2026: द्वितीया श्राद्ध मुहूर्त कुतुप मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक. (महत्व: कुतुप मुहूर्त को श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए सबसे उत्तम माना गया है.) रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से 01 बजकर 23 मिनट तक. (महत्व: अगर कुतुप मुहूर्त में श्राद्ध न कर पाएं, तो इस मुहूर्त में किया जा सकता है.) अपराह्न काल मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 47 मिनट तक. (महत्व: शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध कर्म को अपराह्न काल समाप्त होने से पहले कर लेना चाहिए.) नोट: स्थानीय समय के अनुसार मुहूर्त में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. किसके लिए किया जाता है द्वितीया श्राद्ध? गरुड़ पुराण के अनुसार पितृ पक्ष में द्वितीया तिथि का श्राद्ध उन पूर्वजों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी महीने की द्वितीया तिथि में हुई. द्वितीया श्राद्ध मुख्य रूप से माता-पिता, दादा-दादी, परदादा, भाई-बहन के लिए किया जाता है. द्वितीया श्राद्ध और तर्पण की सही विधि सुबह नहाने वाले पानी में कुछ बूंद गंगाजल मिलाकर स्नान करें. साफ सफेद वस्त्र धारण करें. घर की दक्षिण दिशा को साफ करके वहां साफ आसन बिछाएं. पितरों को समर्पित दक्षिण दिशा की ओर मुंह करें. आसन पर बैठकर पहले आचमन (हाथ में जल लेकर तीन बार ग्रहण करना) कर शुद्ध हो जाएं. दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में कुश से बनी पवित्री (अंगूठीनुमा) पहनें. इसके बिना तर्पण का फल प्राप्त नहीं होता. हाथ में जल, काले तिल, अक्षत और सफेद फूल लें. दक्षिण की ओर मुंह करके संकल्प करें. संकल्प की चीजों (जल, तिल, अक्षत आदि) को जमीन पर रख दें. देव तर्पण और ऋषि तर्पण विधि पितरों से पहले देवताओं और ऋषियों को जल देने का विधान है. इसके लिए अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखें. दोनों हथेलियों को मिलाकर (अंजलि) उसमें जल और जौ रखें. देवताओं और ऋषियों का ध्यान करते हुए उंगलियों के आगे वाले हिस्से से जल छोड़ दें. ऐसा तीन-तीन बार करें. पितृ तर्पण का मुख्य भाग अपना मुंह वापस दक्षिण दिशा की ओर करें. अगर जनेऊ पहने हैं, तो उसे बाएं कंधे से हटाकर दाहिने कंधे पर रखें. इसे अपसव्य स्थिति कहा जाता है. तांबे या पीतल के पात्र में जल, गंगाजल, काला तिल और सफेद चंदन मिलाएं. दाहिने हाथ में जल लेकर अंगूठे और तर्जनी वाले हिस्से से धीरे-धीरे नीचे किसी पात्र में गिराएं. जल गिराते वक्त “ॐ सर्व पितृ देवताभ्यो नमः” या “तस्मै स्वधा नमः” का जाप करते रहें. हर पितर को तीन-तीन बार अंजलि से जल दें. श्राद्ध और तर्पण सामग्री कुश, काले तिल, जौ, शुद्ध जल, गंगाजल, तांबे या पीतल का पात्र, सफेद चंदन, रोली, कुमकुम, सफेद फूल, गाय का कच्चा दूध, घी, शहद, शक्कर, धूप, दीप, रूई की बत्ती, आचमनी, छोटी कटोरी, सफेद या हल्के रंग के सूती वस्त्र और जनेऊ. श्राद्ध तर्पण के बाद करें पंचबलि कर्म श्राद्ध और तर्पण के बाद पंचबलि कर्म का विधान है. इस कर्म के तहत गाय, कुत्ते, कौए, चींटी और देवता के लिए भोजन का एक हिस्सा निकाला जाता है. इसके साथ ही ब्राह्मण भोजन का विधान भी है. इसलिए पंचबलि कर्म के बाद ब्राह्मण भोजन कराएं या किसी मंदिर में भोजन की सामग्री दान करें. ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: घर में लगातार आ रही हैं परेशानियां? जानें पितृ दोष के संकेत और आसान उपाय The post Pitru Paksha Dwitiya Shradh: आज द्वितीया श्राद्ध पर इस मुहूर्त में करें तर्पण, जानें सही विधि और पंचबलि नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति

Bank Strike Postponed: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल और आंदोलन को स्थगित कर दिया है. रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. UFBU की देवघर इकाई के कन्वेनर मुन्ना कुमार झा ने इसकी जानकारी दी. UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. इसमें विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी. इसके बाद प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया. शनिवार को छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी. यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी. समाधान तलाशते समय संबंधित सभी पक्षों, खासकर बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा. PLI योजना में संशोधन पर होगी चर्चा स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI योजना को लेकर IBA के साथ चर्चा शुरू की जाएगी. यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए योजना में संशोधन का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखने पर भी विचार किया जाएगा. बाकी मुद्दों के समाधान पर भी होगी बातचीत इसके अलावा 8 मार्च 2024 के कार्यवृत्त में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी IBA और UFBU के बीच चर्चा होगी. इन मुद्दों का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा. बैठक में बनी इन सहमतियों को देखते हुए UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित आंदोलन और बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है. Also Read: ITR Refund: खाते में नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड? इस गलती के कारण अटक रहा पैसा, ऐसे करें चेक The post 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली और शुभमन गिल के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, भारत ने 50 गेंद रहते जीता मैच

IND vs WI 1st ODI: हिंदुस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. तिरुवनंतपुरम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. जवाब में हिंदुस्तानीय टीम ने 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारियां स्पोर्ट्सकर टीम को आसान जीत दिलाई. रोहित ने दी अच्छी शुरुआत 296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तानीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. रोहित 35 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उन्हें अल्जारी जोसेफ ने आउट किया. रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला. कप्तान शुभमन गिल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 108 गेंदों में 110 रन की पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल का पहला वनडे शतक था. गिल और कोहली की शतकीय पारियों ने हिंदुस्तान के लिए 296 रन के लक्ष्य को आसान बना दिया. ये भी पढ़ें: IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली ने छक्का जड़कर पूरा किया 55वां शतक, सचिन के बाद 15 हजार ODI रन बनाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज विराट कोहली ने जड़ा 55वां वनडे शतक विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने गुडाकेश मोती की गेंद पर छक्का लगाकर अपना 55वां वनडे शतक पूरा किया. इसके बाद कोहली ने अपनी पारी को अंत तक ले जाते हुए हिंदुस्तान को जीत दिलाई. कोहली ने 139 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए. 41.4 ओवर में कोहली ने छक्का लगाकर हिंदुस्तान के लिए विजयी रन बनाया और टीम ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहले वनडे में 8 विकेट से जीत के साथ हिंदुस्तानीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ग्रीव्स के शतक के बाद कुलदीप का कहर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही. जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की. कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को 62 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. कैम्पबेल ने 60 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. हिंदुस्तान की जीत में गेंदबाजी के दौरान कुलदीप यादव की भूमिका भी अहम रही. उन्होंने 10 ओवर में 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के मध्यक्रम को लगातार दबाव में रखा. कुलदीप ने जॉन कैम्पबेल, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को अपना शिकार बनाया. उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट हासिल किया. शानदार गेंदबाजी के चलते कुलदीप को मैन आफ द मैच का अवार्ड दिया गया. ये भी पढ़ें: AUS vs SA 2nd ODI: डेविड मिलर ने दिलाई AB de Villiers की याद, स्पोर्ट्सी 142 रन की तूफानी पारी ग्रीव्स ने जड़ा शतक ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था. ज्वेल एंड्रयू बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद आमिर जंगू ने पारी को संभाला. उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए. अंत में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन का स्कोर खड़ा किया. कोहली ने पूरे किए 15 हजार ODI रन विराट कोहली ने 15 हजार वनडे रन का आंकड़ा सिर्फ उपलब्धि के तौर पर ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड समय में हासिल किया. उन्होंने यह मुकाम 303वीं पारी में हासिल किया और वनडे इतिहास में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 377 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. यानी कोहली ने सचिन से 74 पारियां कम स्पोर्ट्सकर यह उपलब्धि हासिल की. ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें हिंदुस्तान-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मैच? जानें पूरी डिटेल हिंदुस्तान का वेस्टइंडीज पर दबदबा आंकड़ा संख्या कुल वनडे मुकाबले 142 हिंदुस्तान की जीत 72 वेस्टइंडीज की जीत 64 बेनतीजा मैच 4 टाई मैच 2 वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में हिंदुस्तान को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच स्पोर्ट्सी गई 13 वनडे सीरीज में हिंदुस्तान ने जीत दर्ज की है. विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दोनों टीमों की प्लेइंग-11 हिंदुस्तान: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव. वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स. ये भी पढ़ें: IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली ने सिक्स मारकर पूरा किया 55वां शतक, 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने The post IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली और शुभमन गिल के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, हिंदुस्तान ने 50 गेंद रहते जीता मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LPU में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाहनों में लगाई आग

LPU Protest: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की समाचार के बाद रविवार को छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. बड़ी संख्या में छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद वाहनों में आग लगा दी गई. इस बीच यूनिवर्सिटी के डीन सौरभ लखनपाल ने पूरे मामले को अफवाहों से प्रेरित बताते हुए बाहरी असामाजिक तत्वों की भूमिका की आशंका जताई है. कथित दुष्कर्म की समाचार के बाद भड़का प्रदर्शन DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला के मुताबिक रविवार को बड़ी संख्या में LPU के छात्र नेशनल हाईवे पर उतर आए. छात्रों का कहना था कि तीन दिन पहले G3 हॉस्टल की एक छात्रा से कथित तौर पर रेप हुआ था और मामले में कार्रवाई नहीं की गई. इसी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया. पुलिस का कहना है कि कथित घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में किसी छात्रा से रेप हुआ है. अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR पुलिस ने छात्रों का बयान लेने के बाद FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. DIG नवीन सिंगला ने कहा कि मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी. इसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की बात कही गई है. जांच में फॉरेंसिक साक्ष्यों के साथ CCTV फुटेज और फोन डेटा की भी पड़ताल की जाएगी. पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जाएगी. छात्रों की मांग पर दिखाए गए CCTV फुटेज इधर, LPU के डीन सौरभ लखनपाल ने कहा कि छात्रों ने जब मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखा तो इसे गंभीरता से लिया गया. छात्रों ने CCTV फुटेज देखने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें फुटेज दिखाए गए. छात्रों ने एक खास कमरे को देखने की मांग भी की थी और प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की अनुमति दी. छात्र या हॉस्टल की ठोस जानकारी नहीं मिली- डीन डीन ने कहा कि जिस मामले को लेकर छात्र सवाल उठा रहे हैं, उससे जुड़े छात्र का नाम या हॉस्टल की ठोस जानकारी अब तक प्रशासन को नहीं मिली है. यूनिवर्सिटी लगातार छात्रों से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कह रही है. उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर सहयोग किया. यूनिवर्सिटी ने मामले को बताया अफवाहों से प्रेरित सौरभ लखनपाल ने कहा कि मामले की गहराई से पड़ताल करने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन को लग रहा है कि पूरा विवाद अफवाहों से प्रेरित है. उन्होंने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. डीन के मुताबिक यूनिवर्सिटी प्रशासन, पुलिस और वार्डन छात्रों के साथ सहयोग करने और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार हैं. बाहरी असामाजिक तत्वों पर जताया संदेह डीन ने दावा किया कि घटना के पीछे बाहरी असामाजिक तत्वों की भूमिका हो सकती है और उन्हें किसी साजिश का संदेह है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आए असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की. हालांकि, दिए गए विवरण में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि या पुलिस का विस्तृत पक्ष शामिल नहीं है. Also Read: आशुतोष रांका की हिरासत पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- कल असम जा रहा हूं, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लेना The post LPU में छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाहनों में लगाई आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एडवेंचर की गारंटी, Bajaj ला रहा है 250cc की एडवेंचर बाइक, इन बाइक्स को देगी कड़ी टक्कर

Bajaj Auto जल्द ही मोटरसाइकिल के एक ऐसे सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है, जहां उसने पहले कभी ठीक से कदम नहीं रखा था. कंपनी की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल को हिंदुस्तान में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह बहुप्रतीक्षित बाइक 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में मार्केट में दस्तक दे सकती है. यह एक किफायती डुअल-स्पोर्ट मशीन होगी, जो सीधे तौर पर Hero Xpulse 210 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी. दमदार होगा इंजन (Pulsar N250 से होगी प्रेरित) इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसका इंजन होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 249 cc का एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा. यह वही इंजन हो सकता है जिसका इस्तेमाल फिलहाल Pulsar N250 में किया जा रहा है. पावर आउटपुट: Pulsar N250 में यह इंजन 24.2 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ऑफ-रोड ट्यूनिंग: एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखते हुए बजाज इस इंजन को रीट्यून करेगा, ताकि टॉप-एंड पावर के बजाय लो-एंड और मिड-रेंज परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर मिल सके. ये भी पढ़ें: TVS iQube पर ₹5,000 तक PM E-DRIVE का फायदा, 212 km की रेंज और ₹0.18/किमी की रनिंग कॉस्ट, 2026 में खूब खरीदा गया डिजाइन और हार्डवेयर टेस्टिंग के दौरान नजर आई बाइक का लुक बजाज की मौजूदा मोटरसाइकिलों से बिल्कुल अलग है. इसमें एक सच्चा एडवेंचर फील देने के लिए कई खास बदलाव किए गए हैं: लुक्स: ऊंचा फ्रंट एंड, स्लिम बॉडीवर्क, बीक-स्टाइल (चोंच जैसा) फ्रंट मडगार्ड, अपराइट हैंडलबार और लंबी सिंगल-पीस सीट. व्हील्स और सस्पेंशन: इसमें 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर स्पोक व्हील्स मिलने की उम्मीद है, जिन पर डुअल-पर्पज टायर लगे होंगे. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में लिंकेज-टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा. खासियत: यह सिर्फ एडवेंचर लुक वाली सड़क की बाइक नहीं होगी, बल्कि टूटी सड़कों और हल्के कच्चे रास्तों (Trails) को आसानी से पार करने में सक्षम होगी. फीचर्स की नहीं होगी कमी भले ही इसका मैकेनिकल पैकेज साधारण लग रहा हो, लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में यह बाइक कहीं से भी पीछे नहीं है. फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मल्टीफंक्शन स्विचगियर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन राइड मोड, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) क्या होगा नाम और कितनी होगी कीमत? इस मोटरसाइकिल के नाम को लेकर बाजार में काफी चर्चा है. बजाज ने पहले हिंदुस्तान में Trekker (ट्रैकर) नाम ट्रेडमार्क कराया था, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बाइक का नाम यही हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो नवंबर-दिसंबर 2026 के आसपास इसका ग्लोबल डेब्यू हो सकता है और उसी दौरान या कुछ समय बाद इसे हिंदुस्तान में लॉन्च किया जाएगा. इसकी अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये से 1.8 लाख रुपये के बीच हो सकती है. ये भी पढ़ें: ₹2 लाख से ₹5 लाख के बीच ये हैं 10 एडवेंचर टूरर बाइक्स, KTM से BMW तक शामिल, देखें कीमत और फीचर्स The post एडवेंचर की गारंटी, Bajaj ला रहा है 250cc की एडवेंचर बाइक, इन बाइक्स को देगी कड़ी टक्कर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली ने सिक्स मारकर पूरा किया शतक, 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने

Virat Kohli New Record: विराट कोहली ने एक बार फिर वनडे क्रिकेट में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. हिंदुस्तान और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्से जा रहे पहले वनडे में कोहली ने 59 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा छू लिया. इसके साथ ही वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही उन्होंने 75 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने अपना शतक सिक्स जड़कर पूरा किया है. 15 हजार ODI रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 315वें मैच की 303वीं पारी में 15,000 रन पूरे किए. इस उपलब्धि के साथ वह वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. बल्लेबाज वनडे रन सचिन तेंदुलकर 18,426 विराट कोहली 15,000* कुमार संगकारा 14,234 रिकी पोंटिंग 13,704 सनथ जयसूर्या 13,430 इस सूची में सबसे ऊपर हिंदुस्तान के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए थे. ये भी पढ़ें: 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर छलका विराट कोहली का दर्द, कहा- ‘मैं टीम को मैच जिताना चाहता हूं’ 19 साल बाद सचिन की खास लिस्ट में पहुंचे विराट सचिन तेंदुलकर ने जून 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए थे. उस समय वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बने थे. सचिन ने अपने करियर की 377वीं वनडे पारी में 15 हजार रन पूरे किए थे. करीब 19 साल तक यह उपलब्धि सिर्फ उनके नाम रही. अब विराट कोहली ने इस खास क्लब में एंट्री कर ली है. हालांकि, विराट के पास अभी सचिन के कुल वनडे रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए लंबा सफर तय करना होगा. फिलहाल 18,426 रन के साथ सचिन इस सूची में सबसे आगे हैं. 2008 में शुरू हुआ था सफर विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार अपनी पहचान मजबूत की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. 15 हजार रन पूरे करने से पहले ही कोहली वनडे में 54 शतक और 80 अर्धशतक लगा चुके हैं. अब 15 हजार रन का आंकड़ा उनके शानदार वनडे करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. ये भी पढ़ें: AUS vs SA 2nd ODI: डेविड मिलर ने दिलाई AB de Villiers की याद, स्पोर्ट्सी 142 रन की तूफानी पारी The post IND vs WI 1st ODI: विराट कोहली ने सिक्स मारकर पूरा किया शतक, 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुस्लिमों पर बयान से चुनाव में पैसे बांटने के आरोप तक, कब-कब विवादों में रहे प्रवेश वर्मा

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण करते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वी़डियो को शेयर कर प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, प्रवेश वर्मा की सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक से कहासुनी हो गई जिसके वीडियो में वह उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है कि वह सड़क की खराब हालत दिखा रहा था, लेकिन मंत्री उसकी बात से नाराज हो गए और उस पर हाथ उठा दिया. हालांकि प्रवेश वर्मा ने अपने पक्ष में वीडियो जारी कर कहा है कि निरीक्षण के दौरान सड़क का काम ठीक मिला. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि करीब 15 साल से यहां सड़क नहीं बनी थी. प्रवेश वर्मा के मुताबिक, उन्होंने आप विधायक जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और करीब 45 मिनट तक इंतजार किया. उनका आरोप है कि जरनैल सिंह के साथ आए लोगों ने उनके परिवार को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. प्रवेश वर्मा ने कहा कि इसी दौरान उन्होंने भी गुस्से में प्रतिक्रिया दी. प्रवेश वर्मा जिस गुस्से का जिक्र कर रहे हैं, वह गुस्सा कोई नया नहीं है. वह कई मौकों पर इस तरह की प्रतिक्रिया देकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं. कभी मुस्लिमों पर कमेंट तो कभी पैसे बांटने का आरोप, पढ़िए प्रवेश वर्मा के विवादित किस्से… 2020, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को कातिल कहा बात जनवरी 2020 की है, शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ  (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में थी. तभी एक चुनावी रैली में प्रवेश वर्मा ने कसम खाई और लोगों से कहा, “भाजपा की जीत के कुछ ही घंटों के भीतर प्रदर्शनकारियों को भगा दिया जाएगा, अगर उन्हें खुला अनियंत्रित छोड़ा गया तो वे बलात्कार और हत्या करेंगे.” इस बयान के बाद उन्हें कार्रवाई भी झेलनी पड़ी थी. ये भी पढ़ें: Video: सड़क के मुद्दे पर बवाल, केजरीवाल बोले- मोदी जी के मंत्री ने सरेआम युवक को मारा थप्पड़ आयोग ने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर 96 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा उन्हें टीवी, अखबार और सोशल मीडिया समेत किसी भी माध्यम से चुनाव से जुड़ा बयान देने से भी रोक दिया गया था. 2020, अरविंद केजरीवाल को “आतंकवादी” कहा अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए एक बयान के मामले में चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर 24 घंटे तक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने पर रोक लगा दी थी. वर्मा ने एक टीवी इंटरव्यू में केजरीवाल के लिए “आतंकवादी” शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि वीडियो में पूरी बात सही तरीके से नहीं दिखाई गई. हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि वर्मा का बयान केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक और तीखी टिप्पणी की श्रेणी में आता है. 2022, मुस्लिम बहिष्कार वाला बयान दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक समुदाय के “पूर्ण बहिष्कार” की अपील की. उन्होंने उस भाषण में समुदाय का नाम नहीं लिया था, लेकिन बयान को मुस्लिम समुदाय के संदर्भ में देखा गया और इस पर विवाद हुआ. दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में दिए भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर किसी को “सुधारना” है, तो उसका एक ही रास्ता है और वह है “पूरी तरह बहिष्कार”. चुनाव से पहले पैसे बांटने का आरोप दिसंबर 2024 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के आवास पर स्त्रीओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं. प्रवेश वर्मा ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि यह उनके पिता की संस्था द्वारा जरूरतमंद स्त्रीओं की मदद का कार्यक्रम था. ये भी पढ़ें: Watch Video : सड़क विवाद पर प्रवेश वर्मा का आरोप, बोले- कमीशन नहीं मिला तो रात में बनी सड़क उखाड़ देते थे इसके बाद नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी चर्चित रहा. इस सीट पर केजरीवाल का मुकाबला  सीधे प्रवेश वर्मा से था. वर्मा पर चुनाव से पहले स्त्रीओं को साड़ियां और जूते बांटकर वोट प्रभावित करने के आरोप लगे. वर्मा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जूते एक एनजीओ ने मंदिर में स्त्रीओं के लिए उपलब्ध कराए थे और उन्हें  बांटने को कहा गया था. The post मुस्लिमों पर बयान से चुनाव में पैसे बांटने के आरोप तक, कब-कब विवादों में रहे प्रवेश वर्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chirag Paswan: ‘सरकार में रहने पर शर्मिंदगी महसूस होती है’, बिहार में बढ़ते अपराध पर भड़के चिराग पासवान

Chirag Paswan: बिहार में पिछले कुछ दिनों से स्त्रीओं के साथ खुलेआम बदसलूकी और अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है. एक तरफ बिहार प्रशासन दावा करती है कि यहां के अपराधियों में कानून का खौफ है. लॉ एंड आर्डर एकदम दुरुस्त है. बिहार के सभी लोग सुरक्षित माहौल में जी रहे हैं. ऐसे में इस तरह का वीडियो वायरल होने, उन तमाम दावों की पोल खोलती है. इसी बीच हाजीपुर से सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उन्हें इस प्रशासन का सहयोगी होने पर शर्म आती है. उन्होंने यह भी कहा कि आज की तारीख में बिहार के लोग सुरक्षित माहौल में नहीं जी रहे हैं. कोई बड़ा फैसला लेंगे क्या इन तमाम मुद्दों पर सवाल के बाद जब चिराग से पूछा गया कि बिहार के मौजूदा हाल पर आप क्या कोई बड़ा फैसला लेंगे? चिराग ने इस सवाल के जवाब में कहा, “यह सच है कि आज की तारीख में बिहार में कोई सेफ फील नहीं महसूस कर पा रहा है. ये चिंता कोई छोटी चिंता नहीं है, मैं भी इस प्रशासन में सहयोगी हूं और इस सवाल से नहीं भाग सकता हूं. मैं खुद शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं. अभी जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, उसे कतई हल्के में नहीं ले सकते हैं.” चिराग पासवान ने आगे कहा, ‘मैं आक्रोशित हूं, स्वाभाविक है. राष्ट्रीय स्तर पर मेरे बिहार की छवि कैसी जा रही है. हमारी बेटियों के मन में डर और असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया होगा. कोई बच्ची मुझे बता दीजिए जो शाम को घर से निकले से पहले नहीं सोचती होगी. मैं जिस प्रशासन का हिस्सा हूं, मेरी वो प्रशासन अगर सुरक्षा की भावना ना दे, ये तो मैं स्वीकार नहीं करूंगा.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या है मामला बिहार में पिछले 10 दिनों में जमुई, समस्तीपुर, बांका और सीवान से लड़की के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़के लड़की से बदसलूकी करते नजर आए थे. सड़क पर लड़की के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करते नजर आये थे. ऐसे कई वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था. बाद में पुलिस ने इस कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया. जमुई मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया. इसके बाद राजद और कांग्रेस के नेताओं ने बिहार प्रशासन को घेरा था और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल किए थे. इन घटनाओं पर चिराग पासवान ने नाराजगी जताई है और राज्य में जल्द से जल्द स्त्रीओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: विनय कुमार के बाद कौन होगा बिहार का नया DGP? प्रीता वर्मा समेत ये नाम रेस में आगे The post Chirag Paswan: ‘प्रशासन में रहने पर शर्मिंदगी महसूस होती है’, बिहार में बढ़ते अपराध पर भड़के चिराग पासवान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका और यूरोप में सरसों तेल को खाने की अनुमति क्यों नहीं है? जानें इसका कारण

mustard oil is banned in US and europe: हिंदुस्तानीय रसोई की पहचान सिर्फ मसालों से नहीं बल्कि अलग-अलग तरह के तेलों से भी होती है. इनमें सरसों का तेल अपनी तेज खुशबू और स्वाद के कारण खास जगह रखता है. उत्तर से लेकर पूर्वी हिंदुस्तान तक इसका इस्तेमाल खाना पकाने, अचार बनाने और कई पारंपरिक व्यंजनों में लंबे समय से होता आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदुस्तान में रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल को अमेरिका और यूरोप में खाद्य तेल के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है? अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, सरसों तेल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. एफडीए के मुताबिक, सरसों तेल में इरुसिक एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है. इसी के चलते अमेरिका और यूरोप में सरसों तेल को खाद्य उपयोग के लिए मंजूरी नहीं मिली है. उन पर ‘फाॅर एक्सटर्नल यूज ओनली’ लिखा जाता है. क्या है इरुसिक एसिड? सरसों के तेल की अलग-अलग किस्मों में इरुसिक एसिड की मात्रा अलग हो सकती है. इसके अलावा हिंदुस्तान में लोग इसे आमतौर पर खाना बनाने में सीमित मात्रा में इस्तेमाल करते हैं.  डाइटिशियन हिंदुस्तानी कुमार ने The Indian Express से बातचीत में बताया कि इरुसिक एसिड को लेकर चिंता मुख्य रूप से पशुओं पर की गई स्टडीज से सामने आई है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल और उसके सेवन का पैटर्न अलग है. इसलिए अमेरिका में सरसो तेल खाने पर प्रतिबंध है, इसका यह मतलब नहीं है कि हिंदुस्तान में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है. आखिर अमेरिका में रोक और हिंदुस्तान में इस्तेमाल- दोनों कैसे सही हो सकते हैं? यह समझना सबसे जरूरी है कि खाद्य नियम हर देश में अलग हो सकते हैं. अमेरिका में mustard oil को लेकर मुख्य चिंता इरुसिक एसिड की अधिक मात्रा है. दूसरी तरफ हिंदुस्तान में सरसों का तेल लंबे समय से खाद्य तेल के रूप में इस्तेमाल होता रहा है और यहां इसके लिए अलग खाद्य मानक लागू होते हैं. यह भी पढ़ें: सहजन की पत्तियों से बीज तक, हर हिस्सा है खास; PM मोदी भी खाते हैं इसके पराठे The post अमेरिका और यूरोप में सरसों तेल को खाने की अनुमति क्यों नहीं है? जानें इसका कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LPU में BTech करने की कितनी है फीस? CSE की पढ़ाई में 4 साल में कितना खर्च, जानें पूरी डिटेल

LPU BTech Fees 2026: Lovely Professional University यानी LPU इस समय चर्चा में है. ऐसे में कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स LPU में पढ़ाई से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं. खासकर BTech की फीस को लेकर सवाल है. अगर आप भी LPU से BTech करने का सोच रहे हैं, तो फीस की पूरी जानकारी पहले जान लेना जरूरी है. LPU में BTech CSE की फीस कितनी है? LPU की 2026 की जानकारी के मुताबिक BTech Computer Science and Engineering यानी CSE की प्रोग्राम फीस 1 लाख 60 हजार रूपये प्रति सेमेस्टर है.  BTech की पढ़ाई 4 साल की होती है. इसमें कुल 8 सेमेस्टर होते हैं. इस हिसाब से बिना किसी स्कॉलरशिप के सिर्फ प्रोग्राम फीस करीब 12 लाख 80 हजार रूपये बैठती है. इसके अलावा हर सेमेस्टर 5,000 रूपये एग्जाम फीस देनी होती है. यानी सिर्फ ट्यूशन यानी प्रोग्राम फीस और एग्जाम फीस को जोड़ें तो 4 साल का खर्च करीब 13 लाख 20 हजार हो सकता है. यूनिफॉर्म जैसी दूसरी फीस अलग हो सकती है. AI और दूसरी BTech स्पेशलाइजेशन की फीस अलग LPU में सिर्फ सामान्य BTech CSE ही नहीं है. यहां AI, Machine Learning, Generative AI, Data Science, Robotics जैसी कई स्पेशलाइजेशन भी हैं. इनमें कुछ प्रोग्राम की फीस सामान्य CSE से ज्यादा है. उदाहरण के लिए BTech CSE में Generative AI स्पेशलाइजेशन की 2026 एडमिशन के लिए प्रोग्राम फीस 2 लाख प्रति सेमेस्टर बताई गई है. यानी 8 सेमेस्टर के हिसाब से इसकी प्रोग्राम फीस करीब 16 लाख रूपये होगी. स्कॉलरशिप से कम हो सकती है फीस LPU में BTech स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप भी मिल सकती है. यह LPUNEST स्कोर और 12वीं के नंबर समेत अलग-अलग मानदंडों पर मिलती है. LPU के अनुसार BTech CSE में कुछ स्कॉलरशिप कैटेगरी में प्रोग्राम फीस पर 60%, 50% और 40% तक की छूट मिल सकती है. उदाहरण के लिए 60% स्कॉलरशिप मिलने पर ₹1.60 लाख की सेमेस्टर फीस घटकर 64,000 रह सकती है. हालांकि स्कॉलरशिप की शर्तें और पात्रता अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय होती हैं. हॉस्टल और बाकी खर्च अलग ऊपर बताई गई रकम में हॉस्टल और मेस का खर्च शामिल नहीं है. LPU में रहने वाले स्टूडेंट्स को कमरे और दूसरी सुविधाओं के हिसाब से अलग फीस देनी होती है. इसलिए एडमिशन लेने से पहले प्रोग्राम फीस के साथ हॉस्टल, मेस और दूसरी जरूरी फीस का पूरा हिसाब देखना जरूरी है. इस कोर्स से जुड़ी और जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए Lovely Professional University के BTech कोर्स का ऑफिशियल लिंक देख सकते हैं. LPU BTech Programmes Fee and Scholarship Details ये भी पढ़ें: 7200 से ज्यादा CCTV, 35000+ स्टूडेंट्स के लिए कैसी है LPU की कैंपस सिक्योरिटी The post LPU में BTech करने की कितनी है फीस? CSE की पढ़ाई में 4 साल में कितना खर्च, जानें पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top