Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हेयर फॉल रोकने के लिए लगा रहे हैं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स? भृंगराज से बनाएं ये मास्क, बालों की होगी अच्छी देखभाल

DIY Bhringraj Hair Mask: आज के समय में बालों का झड़ना एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बन गई है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय हेयर फॉल की प्रॉब्लम से जूझ रही है. जब बालों का झड़ना शुरू होता है, तो हमें हर तरफ अपने टूटे हुए बाल देखने को मिलते हैं. ये बाल कभी कंघी करते समय टूट जाते हैं, तो कभी शैम्पू करते समय झड़ने लगते हैं. अक्सर जब बालों का झड़ना शुरू होता है, तो इसे रोकने के लिए हम महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स और हेयर ऑयल्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये सभी चीजें कुछ समय के लिए तो फायदा दे सकती हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स और हार्मफुल इंग्रीडिएंट्स हमारे बालों को फायदे की जगह नुकसान ही पहुंचाते हैं. अगर आप अपने झड़ते हुए बालों को रोकना चाहते हैं, लेकिन हर तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको कोई फायदा नहीं हुआ है, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम का होने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से भृंगराज का इस्तेमाल करके अपने कमजोर और टूटते-झड़ते बालों को एक बार फिर से घना, मजबूत और शाइनी बना सकते हैं. अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि भृंगराज आपके बालों के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है, तो बता दें इसे ‘केशराज’ यानी कि बालों का राजा भी कहा गया है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करते हैं, तो यह आपके बेजान बालों में भी एक नई जान डाल देता है। तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान और कारगर तरीका. भृंगराज हेयर मास्क क्यों है आपके लिए फायदेमंद? आपको शायद मालूम न हो, लेकिन भृंगराज में विटामिन्स, आयरन, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब हम इसका पेस्ट तैयार करके अपने बालों में लगाना शुरू करते हैं, तो यह डायरेक्टली हमारे स्कैल्प में पहुंचकर वहां ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट कर देता है. ऐसा होने से आपके बालों की जड़ों को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और साथ ही नए बालों के उगने में भी मदद मिलती है. भृंगराज के इस्तेमाल से सिर्फ आपका हेयर फॉल नहीं रुकता है, बल्कि यह आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से और डैंड्रफ से भी बचाकर रखने में मदद करता है. ये भी पढ़ें: होंठों का कालापन छिपाने के लिए बार-बार लगानी पड़ती है लिपस्टिक? घर पर बनाएं ये लिप ब्राइटनिंग बाम, खुद देखें फर्क भृंगराज हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामान अगर आप इस नेचुरल हेयर मास्क को घर पर बनाने की सोच रहे हैं, तो बता दें यह बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको बहुत ही ज्यादा चीजों की जरुरत भी नहीं पड़ती है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ नीचे बताई गयी चीजों की ही जरुरत पड़ने वाली है. भृंगराज पाउडर: 2 से 3 चम्मच या फिर अपने बालों की लंबाई के हिसाब से दही: 2 से 3 चम्मच, फ्रेश और गाढ़ा नारियल तेल या आंवला पाउडर: 1 चम्मच अगर आपके घर के आसपास भृंगराज का ताजा पौधा मिल जाए, तो आप उसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना सकते हैं. अगर पौधा न मिले, तो बाजार या ऑनलाइन मिलने वाले प्योर भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल करें. भृंगराज हेयर मास्क बनाने का सबसे आसान तरीका भृंगराज हेयर मास्क को घर पर बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और फिर उसमें भृंगराज पाउडर डालें. अब इसमें फ्रेश दही मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और बेजान रहते हैं, तो इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें. अगर आप बालों को ज्यादा काला और घना बनाना चाहते हैं, तो एक चम्मच आंवला पाउडर भी डाल सकते हैं. इन सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि कोई गुठली न रहे. आपका होममेड भृंगराज हेयर मास्क तैयार है. लगाने से पहले इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. ये भी पढ़ें: डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? किचन में मौजूद इन 2 चीजों से बनाएं असरदार हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका भृंगराज हेयर मास्क लगाने का सही तरीका अगर आप इस नेचुरल हेयर मास्क का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे अपने बालों और स्कैल्प पर सही तरीके से लगाना भी आपके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है. इस हेयर मास्क को लगाने से पहले अपने बालों को कंघी करके अच्छी तरह से सुलझा लें. आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपके बालों में कोई उलझन न रह गई हो. इसके बाद अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. अब अपनी उंगलियों या फिर ब्रश का इस्तेमाल करके इस मास्क को सबसे पहले अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगा लें. इस मास्क को लगाने के बाद कम से कम 2 से 3 मिनट तक बिल्कुल हल्के हाथों से सिर की मसाज करें. ऐसा करने से यह पेस्ट बालों की जड़ों के अंदर तक अच्छे से चला जाता है. इसके बाद जो पेस्ट बच जाए, उसे अच्छी तरह से अपने पूरे बालों की लंबाई पर लगा लें. फिर अपने बालों को बांधकर इस मास्क को 30 से 45 मिनट तक के लिए बालों में लगा रहने दें. बाल धोने का क्या है सही तरीका? जब आपका हेयर मास्क थोड़ा सूख जाए, तो अपने बालों को सादे या फिर हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि अपने बालों को धोते समय किसी हार्श केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल तुरंत न करें. सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप पहले दिन सिर्फ पानी से बाल धोएं और अगले दिन किसी माइल्ड या हर्बल शैंपू से अपने बालों को साफ करें. अगर उसी दिन शैंपू करना मजबूरी हो, तो सल्फेट-फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें. ये भी पढ़ें: साबुन या फेसवॉश पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की ये चीजें करेंगी चेहरे की गहराई से सफाई The post हेयर फॉल रोकने के लिए लगा रहे हैं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स? भृंगराज से बनाएं ये

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं… ‘वन’ के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई

VVAAN Chhath Song: तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘वन’ का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने फिल्म के छठ गीत की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं, तो उनकी आंखें भर आई थीं. तमन्ना ने कहा कि मुंबई में बचपन से छठ पूजा देखती आई हैं, लेकिन इस सीन को शूट करते वक्त उन्हें पहली बार इस पर्व की आस्था को इतने करीब से महसूस करने का मौका मिला. आखिर उस वक्त ऐसा क्या हुआ कि तमन्ना भावुक हो गईं, आइए बताते हैं. ‘मुंबई में भीड़ देखी थी, लेकिन आस्था अब समझ आई’ वन फिल्म में तमन्ना भाटिया का बिहारी लुक, फोटो- यूट्यूब तमन्ना भाटिया ने बातचीत में बताया कि उनका बचपन मुंबई में बीता है. उन्होंने हमेशा जुहू बीच पर छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखा था, लेकिन इस महापर्व के गहरे मायने उन्हें तब समझ आए जब उन्होंने फिल्म के लिए यह सीन शूट किया. तमन्ना ने कहा कि 36 घंटे तक बिना अन्न-जल के निर्जला रहकर छठी मैया की कठिन तपस्या करना वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है. ‘उगते को सब पूजते हैं, यहां डूबते सूरज को भी नमन है’ तमन्ना ने छठ पर्व और बिहारी संस्कृति की सबसे अनोखी बात का जिक्र करते हुए कहा, “आजकल की जनरेशन ग्रैटिट्यूड और मैनिफेस्टेशन की बहुत बातें करती है, लेकिन हमारी संस्कृति में यह सदियों से है. उगते हुए सूरज को तो हर कोई प्रणाम करता है, लेकिन छठ ही ऐसा पावन पर्व है जहां ढलते और डूबते हुए सूरज को भी उतनी ही श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा जाता है. यह बात दिल को छू जाती है.” ‘पानी में अर्घ्य देते वक्त नम हो गई थीं आंखें’ उस दृश्य को याद करते हुए तमन्ना ने बताया कि जब वह नदी में खड़ी होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का शॉट दे रही थीं, तो वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं। तमन्ना ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकती, उस वक्त मेरी आंखें भर आई थीं. मुझे खुद नहीं पता था कि ऐसा क्यों हो रहा है. हम कलाकार सिर्फ एक जरिया होते हैं, कोई ऐसी दैवीय शक्ति होती है जो आपसे वो सब महसूस करवाती है.” ये भी पढ़ें: बिहार के रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, छठ की आस्था में हुईं लीन, बोली- छठी मैया से जुड़ाव महसूस किया जिंदगी भर गूंजेगा यह छठ गीत तमन्ना ने कहा कि यह फिल्म और यह गीत उनके करियर का सबसे यादगार हिस्सा बन चुका है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज से सालों बाद भी जब वह कहीं छठ पूजा होते देखेंगी और यह गीत कानों में गूंजेगा, तो उन्हें इस बात का हमेशा गर्व रहेगा कि वह इस पावन पल का हिस्सा बनीं. इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम और सिनेमैटोग्राफर का धन्यवाद किया, जिन्होंने पानी में उतरकर इस आस्था को इतने खूबसूरत ढंग से कैमरे में कैद किया. The post VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं… ‘वन’ के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPI MDR पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हिम्मत दिखाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए

Rahul Gandhi On UPI MDR: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने UPI के नए शुल्क को लेकर केंद्र प्रशासन पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुक रहे हैं और प्रशासन को UPI से जुड़े नए MDR को वापस लेना चाहिए. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी से UPI टैक्स वापस लेने की मांग की. राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे एक बार पूछा गया था कि उनका झुकाव बाईं तरफ है या दाईं तरफ. इस पर उन्होंने सीधे खड़े रहने की बात कही थी. इसी संदर्भ में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका के सामने झुकने का रास्ता चुना है. राहुल गांधी ने दावा किया कि UPI पर नया MDR लागू होने से आखिरकार आम लोगों पर बोझ पड़ सकता है. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की. UPI के नए नियम में क्या है? प्रशासन के आधिकारिक स्पष्टीकरण के मुताबिक नया MDR कोई प्रशासनी टैक्स नहीं है. यह चुनिंदा व्यापारी UPI लेनदेन पर लागू होने वाला Merchant Discount Rate है, जिसे भुगतान व्यवस्था से जुड़े संस्थानों के बीच बांटा जाएगा. प्रशासन की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पर्सन टू पर्सन यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले सभी UPI लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे रकम कितनी भी हो. इसी तरह व्यापारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये तक के UPI भुगतान पर भी MDR नहीं लगेगा. नए ढांचे के तहत 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा. प्रशासन का कहना है कि करीब 96 प्रतिशत व्यापारी UPI लेनदेन इसके दायरे से बाहर रहेंगे और ग्राहकों को MDR नहीं देना होगा. Also Read: UPI New Rule: 2000 रुपये से ज्यादा भेजने पर भी नहीं लगेगा चार्ज, P2P पेमेंट पूरी तरह फ्री The post UPI MDR पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हिम्मत दिखाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाढ़ में डूबा बिहार, राहत पर गरमाई सियासत; पप्पू यादव का तेजस्वी पर हमला, PK ने BJP को घेरा

Bihar Politics बिहार में बाढ़ से 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. संकट की इस घड़ी में बिहार के कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म अभिनेत्रियां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैदान में उतर गई हैं. वहीं, राहत कार्यों के बीच अब इसका श्रेय लेने को लेकर सियासी होड़ भी तेज हो गई है. पिछले कई दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और आर्थिक मदद पहुंचा रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशासन के साथ-साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है. वहीं, जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बाढ़ राहत को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. आरजेडी ने भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक वीडियो साझा करते हुए प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. इधर, बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए बिहार प्रशासन ने भी आर्थिक सहायता की शुरुआत कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 7 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा रही है। तेजस्वी यादव पर पप्पू यादव का हमला निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बिहार में आई भीषण बाढ़ से निपटने के केंद्र और राज्य प्रशासन के तरीके पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपदा के समय विपक्ष से भी सक्रिय भूमिका की उम्मीद की जाती है. पप्पू यादव ने कहा, “विपक्ष का काम क्या ढपली बजाना है?, पैसे कमाना या विदेश घूमना? बस दौलत जमा करना और राघोपुर के लोगों की परवाह नहीं करना?” उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेजस्वी यादव की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े किए. पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाता है, उनका उपयोग आपदा के समय प्रभावित लोगों तक पहुंचने के लिए क्यों नहीं किया जा सकता. उन्होंने आगे कहा, “अगर चुनाव के दौरान यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध हो सकते हैं, तो बाढ़ के समय लोगों तक पहुंचने के लिए क्यों नहीं?” बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें.. बीजेपी को 500 करोड़ रुपये देने की प्रशांत किशोर की चुनौती जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के बैंक खातों में करीब 30 हजार करोड़ रुपये हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बीजेपी को वास्तव में बिहार के गरीबों और बाढ़ पीड़ितों की चिंता है, तो उसे अपने पार्टी फंड से 500 करोड़ रुपये निकालकर प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए. प्रशांत किशोर ने आगे कहा बाढ़ को बिहार के नेताओं और अधिकारियों के लिए हर साल ‘कमाई का जरिया’ बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बांध बनाने, उनके टूटने और राहत सामग्री के वितरण में भारी भ्रष्टाचार होता है, जिसके कारण प्रशासनें बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालना चाहतीं. आरजेडी ने बीजेपी पर साधा निशाना बाढ़ को लेकर आरजेडी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र और बिहार प्रशासन पर हमला बोला है. पार्टी ने अपने पोस्ट में बिहारवासियों से तंज भरे अंदाज में कहा कि वे बाढ़ में डूबे अपने घरों, भूख से परेशान बच्चों और बह गए मवेशियों को भूल जाएं. पार्टी ने बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि बिहार को बाढ़ राहत के नाम पर पर्याप्त मदद नहीं मिली है.आरजेडी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक वीडियो भी साझा किया है. वीडियो के साथ पार्टी ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए लिखा कि बिहारवासी अपना आत्मसम्मान, अपने बच्चों का भविष्य और जीवन के सुख भूलकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घी के दीये जलाएं. Also Read : बाढ़ में बच्चों की जान जोखिम में! कहीं जुगाड़ की नाव तो कहीं लोहे के कैप्सूल से स्कूल जाने की मजबूरी The post बाढ़ में डूबा बिहार, राहत पर गरमाई सियासत; पप्पू यादव का तेजस्वी पर हमला, PK ने BJP को घेरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेवारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार, 2 शूटरों का हो चुका है एनकाउंटर

UP Crime News: शामली के चर्चित गायक अंकित हत्याकांड में पुलिस ने वांछित चल रहे गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के बाद भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. व्यू बढ़ाने के लिए किया था दावा पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यू पाने के उद्देश्य से हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो बनाया था. वीडियो में उसने अंकित की हत्या को खुद अंजाम देने की बात कही थी. पुलिस अब उसके इस दावे और हत्याकांड से वास्तविक संबंध की जांच कर रही है. गुरुग्राम से हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र ढींगरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि वह गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में रहता है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. दो आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस पहले ही दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस के अनुसार, एक-एक लाख रुपये के इनामी सोनीपत निवासी सुमित और मोहित मुठभेड़ में मारे गए थे. दो इनामी आरोपियों की तलाश जारी वहीं, इस मामले में एक-एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी सत्यम और आर्यन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. भूपेंद्र की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है. यह भी देखें: रविवार को पंचायत, मंगलवार को कत्ल! मुजफ्फरनगर में प्रेम-प्रसंग की रंजिश में जेल में बंद आकाश के पिता की हत्या The post अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेवारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार, 2 शूटरों का हो चुका है एनकाउंटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mercury Transit: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, चौतरफा लाभ के योग

Mercury Transit in Chitra: वाणी, व्यापार, बुद्धि इत्यादि का कारक ग्रह बुध समय-समय पर राशि परिवर्तन के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध 21 सितंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ग्रहों में राजकुमार बुध चित्रा नक्षत्र में 1 अक्टूबर तक रहेगा. इस नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में बुध अपनी चाल से कुछ राशि वालों के जीवन में खास परिवर्तन लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि चित्रा नक्षत्र में रहते हुए बुध किन राशि 4 वालों के जीवन खास परिवर्तन लाएगा. मेष राशि बुध के इन नक्षत्र परिवर्तन से व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. साझेदारी वाला व्यापार करने वाले जातकों को की तरक्की होगी. आमदनी में अपेक्षा से अधिक वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. किसी करीबी के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. वृश्चिक राशि कार्यक्षेत्र में अपनी बातों से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे, जिससे आने वाले समय में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. कारोबारियों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी. आय के साधन बढ़ेंगे. परिवार में छोटे भाई का साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक तरक्की होगी. पिता के साथ मिलकर व्यापार में आर्थिक विस्तार करेंगे. कन्या राशि बुध के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से 1 अक्टूबर तक का समय शुभ और लाभकारी है. बिजनेस करने वालों को इस अवधि में आमदनी के कई स्रोत नजर आएंगे. लोहा-स्टील या मशीनरी सामान का व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी. इस दौरान निवेश का भी लाभ मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षार्थियों को इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिलेगा. छात्रों की बौद्धिक (सुनने-समझने की) की क्षमता बढ़ेगी. तुला राशि व्यापार में चौतरफा लाभ के साथ अटका हुआ धन प्राप्त होगा. किसी सहयोगी के साथ यात्रा लाभादायक रहेगी. यात्रा योग से आर्थिक लाभ संभव है. वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं. जॉब करने वाले जातकों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा. कब होगा बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश? ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध ग्रह 21 सितंबर को रात 10 बजकर 45 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. चित्रा नक्षत्र में बुध ग्रह की मौजूदगी 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन राशियों को मिलेगा शुभ फल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा चित्रा नक्षत्र पर रहता है मंगल ग्रह का अधिकार वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्रों में चित्रा का स्थान 14 वां है. इस नक्षत्र पर मंगल ग्रह का अधिकार रहता है. इसके अलावा इस नक्षत्र के देवता विश्वकर्मा माने गए हैं. The post Mercury Transit: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, चौतरफा लाभ के योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुल चार्ज में 460km रेंज का दावा, 11 लोगों के बैठने की जगह और जबरदस्त सेफ्टी भी… बेहद खास है Kia की ये इलेक्ट्रिक वैन

किआ ने PV5 के बाद अपनी दूसरी डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक वैन PV7 से पर्दा उठाया है. इसका पैसेंजर वर्जन 11 लोगों तक के बैठने की जगह देता है (विशेष रूप से कोरियन मार्केट के लिए) और इसकी WLTP-क्लेम्ड रेंज 460km है. ये आंकड़े इसलिए जरूरी हैं क्योंकि ये किआ की इलेक्ट्रिक वैन रेंज को एक कॉम्पैक्ट-वैन साइज में रखने के बजाय असली मिनीबस और बड़ी MPV की कैटेगरी में ले जाते हैं. हिंदुस्तान में इसका लॉन्च अभी मुश्किल लगता है, लेकिन इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी किस तरफ जा रही है, यह ट्रैक करने वाले किसी भी शख्स के लिए ये आंकड़े जानने लायक हैं. यहां जानिए कि PV7 में रियल में क्या-क्या मिलता है. Kia PV7: बैटरी, मोटर और चार्जिंग स्पेक्स PV7 EV में 71.5kWh या 96.2kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ फ्रंट-एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 268hp और 400Nm का पावर जनरेट करती है. यह अभी के लिए फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप है, लेकिन किया ने कन्फर्म किया है कि लॉन्च के बाद इसका डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन भी आएगा. यह उसी 800V E-GMP.S प्लेटफॉर्म पर बनी है जिस पर छोटी PV5 बनी है. यह प्लेटफॉर्म 350kW DC चार्जर से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी 10 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 20 से 25 मिनट का समय लेती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर आगे की तरफ AC/DC चार्जिंग पोर्ट मिलता है, साथ ही ज्यादा सुविधा के लिए पीछे की तरफ एक ऑप्शनल दूसरा AC पोर्ट भी दिया गया है. ये भी पढ़ें: झारखंड में JLR India की एंट्री, Ranchi में खुला पहला 3S सेंटर, Sales से लेकर Service तक मिलेगी पूरी सुविधा Kia PV7: सीटिंग और कारगो कैपेसिटी ग्लोबली, पैसेंजर वर्जन में 9 लोगों तक के बैठने की जगह है, जो खास तौर पर कोरिया में बढ़कर 11 हो जाती है. इसके अलावा एक्स्ट्रा सामान की जगह के लिए रिमूवेबल सीट्स के साथ 7-सीटर कॉन्फिगरेशन भी है. कारगो वेरिएंट कमर्शियल खरीदारों के लिए है, जो 1,200kg तक वजन उठा सकता है और इसमें आगे तीन लोगों के लिए बेंच सीट आती है. स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 7 एयरबैग शामिल हैं, जिसमें डैशबोर्ड में स्टोरेज की जगह बनाने के लिए छत पर लगा को-ड्राइवर एयरबैग भी शामिल है. इसके साथ ही लेवल-2 ADAS भी मिलता है. ये भी पढ़ें: Tesla Roadster: हवा से बातें करेगी टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार, 1.1 सेकंड में 97 km/h की रफ्तार, 402 km/h टॉप स्पीड का दावा अंदर की तरफ, इस इलेक्ट्रिक मॉडल के दोनों वर्जनों में एंड्रॉयड ऑटोमोटिव OS पर चलने वाला 14.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, छत पर लगे AC वेंट्स और पहली रो को छोड़कर हर रो में 100W USB-C चार्जिंग पॉइंट्स दिए गए हैं. Kia PV7: लॉन्च और उपलब्धता किआ की योजना PV7 को 2027 की दूसरी छमाही में कोरिया और यूरोप में लॉन्च करने की है, जिसके बाद दूसरे मार्केट्स, नए मॉडल और स्पेशल कन्वर्जन वेरिएंट्स आएंगे. क्या यह विस्तार PV7 या इसके किसी वर्जन को हिंदुस्तान जैसे मार्केट्स में लाएगा, यह एक ऐसा सवाल है जिस पर किया ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. The post फुल चार्ज में 460km रेंज का दावा, 11 लोगों के बैठने की जगह और जबरदस्त सेफ्टी भी… बेहद खास है Kia की ये इलेक्ट्रिक वैन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, भारत ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास कथित ड्रोन हमले को लेकर हिंदुस्तान ने चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हिंदुस्तान इस घटना को लेकर चिंतित है और सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों की निंदा करता है. हिंदुस्तान ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है. मक्का के पास क्या हुआ? सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के मुताबिक, मंगलवार शाम सऊदी वायु रक्षा ने मक्का के दक्षिण में एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. सऊदी पक्ष का कहना है कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया. घटना के बाद मक्का समेत सऊदी अरब के पश्चिमी हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए. मक्का के लिए इस तरह का हवाई खतरे का अलर्ट इस घटनाक्रम के बीच खास तौर पर महत्वपूर्ण माना गया, क्योंकि यह शहर इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों का केंद्र है और सालाना हज यात्रा का प्रमुख केंद्र है. हूतियों ने क्या कहा? सऊदी अरब ने ड्रोन को हूती विद्रोहियों से जोड़ते हुए इसे मक्का की ओर भेजा गया ड्रोन बताया है. हालांकि, हूती पक्ष ने मक्का या किसी इस्लामी पवित्र स्थल को निशाना बनाने से इनकार किया है. हूती नेतृत्वक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-फराह ने सऊदी के आरोप को “झूठ” बताया है. ये भी पढे़ं: स्पेश में हथियार तैनात कर रखा है अमेरिका, चीन ने इसे स्पेश में वॉर की तैयारी कहा हिंदुस्तान ने क्या कहा? हिंदुस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम मक्का के पास ड्रोन हमले को लेकर बहुत ही चिंतित हैं.” हिंदुस्तान ने सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों और नागरिकों की जान तथा बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की निंदा की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि मक्का के पास हुई घटना इसलिए भी विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि इस शहर का दुनिया भर के मुसलमानों के लिए विशेष महत्व है. हिंदुस्तान ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है. ये भी पढे़ं: शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकी संगठन किया घोषित, हथियार-ड्रग्स से सोशल मीडिया तक फैला था इसका जाल? बढ़ रहा है सऊदी-हूती तनाव यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. पिछले एक सप्ताह में सऊदी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को हुए हमलों में 13 नागरिक घायल हुए थे. The post मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, हिंदुस्तान ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Breaking News : सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत

सूडान के सुदूर इलाके में स्थित एक सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी एक चिकित्सा समूह और जीवित बचे लोगों के हवाले से न्यूज एजेंसी एपी ने दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूडान के वेस्ट कोर्डोफन स्टेट में स्थित सोने की खदान में यह दुर्घटना हुई. खदान ढहने की घटना मंगलवार देर रात हुई यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नूहूद शहर में अल-जारा सोने की खदान में हुआ. यह इलाका अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के नियंत्रण में है, जो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से देश की सेना के साथ लड़ाई लड़ रही है. हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कि खदान ढहने की घटना मंगलवार देर रात हुई और कई लोग अब भी लापता हैं. चिकित्साकर्मियों के समूह ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में दबे लोगों या जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान अभी जारी है. ये भी पढ़ें: मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, हिंदुस्तान ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग The post Breaking News : सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘बांग्लादेश वाले बयान’ पर ममता बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Mamata Banerjee Bangladesh Statement High Court: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के बांग्लादेश से जुड़े बयान के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है. बुधवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी घुगे की डिवीजन बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज करन दिया. हाईकोर्ट ने यह फैसला राज्य प्रशासन द्वारा सौंपी गयी उस रिपोर्ट के बाद सुनाया, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि मुख्यमंत्री के बयान से कोई भी संज्ञेय अपराध (Cognizable Offence) नहीं हुआ है. राज्य प्रशासन की रिपोर्ट बनी आधार हाईकोर्ट ने 1 सितंबर को इस मामले में सुनवाई करते हुए ममता बनर्जी के बयान के संदर्भ में राज्य प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. बुधवार को राज्य प्रशासन की ओर से अदालत में रिपोर्ट पेश की गयी. रिपोर्ट देखने के बाद चीफ जस्टिस रवींद्र वी घुगे की पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया. ‘क्या हर बात पर अदालत आयेंगे?’ जनहित याचिका दायर करने वाले अभ्रतनु प्रशासन को चीफ जस्टिस ने जमकर फटकार लगायी. याचिका की ग्राह्यता (Admissibility) पर कोर्ट ने पहले भी सवाल उठाये थे. मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपब्रत चक्रवर्ती ने कहा था- जो भी व्यक्ति कुछ बोलेगा, क्या अदालत को वही सुनना पड़ेगा? इसे जनहित याचिका के रूप में क्यों स्वीकार किया जाये? कोर्ट ने कहा था कि आजकल जनहित याचिका को एक विशेष ‘टूल’ या हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टिप्पणी के खिलाफ पीआईएल, हाईकोर्ट ने कहा- हथियार की तरह हो रहा जनहित याचिकाओं का इस्तेमाल पूर्व सांसद तापस पाल केस का भी जिक्र सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिवंगत तापस पाल के खिलाफ दर्ज पुराने मामले का भी उल्लेख किया. पीठ ने कहा कि तापस पाल मामले में पुलिस की अकर्मण्यता पर सवाल उठे थे, जहां उकसावे वाले बयान का आरोप लगा था. 2 जून को ममता ने क्या कहा था? धर्मतला के वाई चैनल पर 2 जून 2026 को आयोजित धरना के मंच से ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के मुद्दे पर टिप्पणी की थी. उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा था- बांग्लादेश के एक बड़े अपराधी को एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार किया था. याद रखिए, जिसे लेकर बांग्लादेश में काफी उथल-पुथल हुई थी. मैं किसी दूसरे देश के बारे में बात नहीं कर रही हूं, मुझे उसका अधिकार नहीं है. लेकिन मुख्य बात यह है कि वह व्यक्ति मेघालय के रास्ते बंगाल में दाखिल हुआ था. जब वह बंगाल आया, तब हमारी एसटीएफ ने उसे पकड़ा. यह एसटीएफ की बड़ी सफलता थी. ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बांग्लादेश में हुई हत्या पर गृह मंत्री ने करवाया फोन; मामला दबाने को कहा ममता बनर्जी ने आगे कहा- इसके बाद खुद गृह मंत्री ने मुझे फोन किया. इतने दिनों तक मैंने इस पर मुंह नहीं खोला था. लेकिन अब अत्याचार की सीमा पार हो चुकी है. मैं शिष्टाचार के नाते नाम नहीं ले रही हूं, वरना बांग्लादेश के लोग उत्तेजित हो जायेंगे. मैं ऐसा नहीं चाहती, क्योंकि मैं देश से प्यार करती हूं. ममता बनर्जी ने यह भी कहा था कि देश हित में वह नाम का खुलासा नहीं करेंगी. उनके पास सभी तथ्यों का भंडार है. 2 जून से 16 सितंबर तक तिथि घटनाक्रम 02 जून ममता बनर्जी ने धर्मतला सभा से बांग्लादेश और STF कार्रवाई पर बयान दिया. अगस्त अभ्रतनु प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गयी. 01 सितंबर हाईकोर्ट ने याचिका की ग्राह्यता पर सवाल उठाये और राज्य से रिपोर्ट मांगी. बुधवार राज्य प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने PIL खारिज की. The post ‘बांग्लादेश वाले बयान’ पर ममता बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top