Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सड़क हा”दसे में सरायरंजन के ट्रक चालक की आसनसोल में मौ”त 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर टांड़ी निवासी एक अधेड़ ट्रक चालक की सड़क हादसे में आसनसोल में गुरुवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. सिंघेश्वर राय के ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र राय (55) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त अधेड़ कोलकाता में रहकर एक भाड़े का ट्रक चलाता था। गुरुवार की देर शाम वह ट्रक लेकर कोलकाता से आसनसोल आया था। यहां अगम कुंआ स्थित एक लाइन होटल के समीप ट्रक लगाकर वह होटल में खाने चला गया। आधा घंटा के बाद वह होटल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इस बीच वह एक अज्ञात कार की चपेट में आ गया। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत पांच पुत्र –पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री प्रियंका कुमारी,सुप्रिया कुमारी एवं पिंकी कुमारी तथा पुत्र सुधांशु कुमार एवं प्रियांशु कुमार समेत परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।

समस्तीपुर

रायपुर बुजुर्ग के जान मोहदपुर गांव में फटा गैस सिलेंडर,एक घर व समान जलकर राख 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहमदपुर गांव में गुरुवार को अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग गया।गैस सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया।गैस सिलेंडर फटने से एक घर और घर में रखे सभी समान जल कर राख होना बताया गया है। पीड़ित रामदेव सहनी ने बताया की खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गया। जिससे गैस सिलेंडर फट गया इसके बाद घर में आग लग गया।आग लगने से घर में रखे सभी समान जलकर राख हो गया है।गैस सिलेंडर फटने से गांव में अफरातफरी मच गया। लोगों के सुझबुझ हे अन्य लोगों के घर बच गया। नहीं तो की घर जलकर राख हो जाता।घर में आग लगने से घर के लोग दिन एवं रात में हो रहे इस बारिश में रहना मुश्किल हो गया है।

अपराध, समस्तीपुर

वायरल वीडियो मामले में एक गिरफ्तार, चार लोगों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा से जुड़ा मामला

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान चार लोगों की पहचान की गई है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान एक वीडियो सामने आया था। वीडियो की तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटवसेपुरा से मोरवा जाने वाली सड़क के रूप में की। प्रारंभिक जांच में वीडियो में दिखाई दे रही लड़की नाबालिग प्रतीत हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर हिंदुस्तानीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच शुरू की। करीब पांच घंटे में एक युवक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान घटना करीब 14 अगस्त 2025 की होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों की पहचान किए जाने की बात कही है। सूचना मिलने के करीब पांच घंटे के भीतर लाटवसेपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र सहनी, पिता शंकर सहनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है। वीडियो के स्रोत और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से की अपील समस्तीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग से जुड़े इस मामले में उसकी पहचान उजागर करने वाले किसी भी फोटो, वीडियो या पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस ने कहा कि संवेदनशील मामलों से जुड़े कंटेंट को बिना सत्यापन के प्रसारित करने से बचना चाहिए। नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। समाचार पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी और जांच में सामने आए तथ्यों पर आधारित है। नाबालिग की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है।

समस्तीपुर

भजन-कीर्तन व कथा के साथ अष्टयाम महायज्ञ का समापन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित उदा पट्टी गांव के पछियारी टोल स्थित चैती दुर्गा स्थान एवं ब्रह्मस्थान परिसर में सोमवार से शुरू हुआ 24 घंटे का अष्टयाम महायज्ञ मंगलवार को भजन-कीर्तन एवं कथा के साथ संपन्न हुआ। समापन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान ‘जयति शिवा, शिव जानकी, राम-राधेश्याम, जय जय हनुमान’ के जयकारे और मंत्र जाप से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने कहा कि भादो एकादशी के दिन अष्टयाम महायज्ञ का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता माने जाते हैं। उनकी आराधना से श्रद्धालुओं को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति की कामना की जाती है। एकादशी व्रत और भगवान विष्णु के स्मरण को सनातन परंपरा में पुण्यकारी माना गया है। महायज्ञ में आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु अपनी-अपनी मंडलियों के साथ शामिल हुए। 24 घंटे तक अखंड मंत्र जाप, संकीर्तन और भक्ति गीतों का आयोजन चलता रहा। मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और कथा के बाद महायज्ञ का समापन किया गया। आयोजन में पंडित अनिरुद्ध मिश्र, महंत बाबा राधाकांत झा, तंमु झा, नागेंद्र झा समेत ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर निरंजन चौधरी, दीपल चौधरी, मजू चौधरी, प्रभु चौधरी, सुरेंद्र झा, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

समस्तीपुर

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत चिह्नित मध्य विद्यालय गंगापुर में मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दिनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि दिनकर हिंदी साहित्य के महान कवि होने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के प्रखर स्वर थे। उनकी रचनाओं में देशभक्ति, वीरता, मानवता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि दिनकर की कविताएं आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिनकर की प्रमुख रचनाओं और उनके साहित्यिक योगदान से अवगत कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दिनकर की कविताओं का पाठ भी किया। मौके पर वरीय शिक्षक त्रिभुवन शर्मा, राज कुमार, रिंकू कुमारी, सृष्टि सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी चौराहे पर एसटीएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक्सयूवी के साथ युवक को थाना लाया 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर एसटीएफ और मुसरीघरारी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नीले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-700 कार को रोका और उसके चालक को पूछताछ के लिए मुसरीघरारी थाना लाया। पुलिस ने वाहन को भी जांच के लिए थाना परिसर में रखा है। बताया जा रहा है कि संयुक्त टीम को चौराहे के आसपास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान नीले रंग की एक्सयूवी-700 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे पंजीयन संख्या BR01HJ7194 अंकित है। वाहन की जांच के दौरान पुलिस टीम को कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद कार चालक युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस वाहन के कागजात, चालक की पहचान और कार से संबंधित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। साथ ही युवक से भी पूछताछ की जा रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस ने नहीं दी जानकारी थाना पर युवक और वाहन को लाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, पुलिस ने मामले में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए अभी युवक की पहचान अथवा कार्रवाई के संबंध में कुछ भी बताना उचित नहीं है। पुलिस टीम वाहन के नंबर, कागजात और अन्य तथ्यों का सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से युवक के खिलाफ किसी मामले की पुष्टि नहीं की गई थी।

समस्तीपुर

स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, युवक व उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव से सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने मुसरीघरारी थाने में आवेदन देकर गंगापुर पंचायत निवासी एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन में लाटबसेपुरा वार्ड संख्या-6 निवासी स्त्री ने बताया है कि उनकी पुत्री सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। स्त्री का आरोप है कि खोजबीन के दौरान उन्हें एक युवक के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद वह उसके घर पहुंचीं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वहां युवक के परिजनों और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा धमकी दी। स्त्री ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि युवक के कुछ अन्य साथी भी इसमें शामिल हैं। स्त्री के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी और मामले की जांच की मांग की। पुलिस कर रही मामले की जांच मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छात्रा के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा के मिलने की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई थी।

बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

यात्रियों और रेलवे स्टाफ़ के लिए साफ़ और सुरक्षित पीने के पानी की सुविधा कराने के उद्देश्य से चला जा रहा है विशेष ड्राइव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा स्टेशनों, कार्य स्थलों और रेलवे कॉलोनियों में सुरक्षित, साफ़ और हाइजीनिक पीने के पानी की सुविधा को बेहतर बनाने और उसकी उपलब्धता पक्का करने के लिए एक स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। इसे संबंधित डिपार्टमेंट के साथ मिलकर लागू किया गया है, और उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोग्रेस की रेगुलर मॉनिटरिंग और रिव्यू किया जा रहा है। विशेष सफ़ाई ड्राइव के तहत, पहचाने गए 795 ओवरहेड, अंडरग्राउंड और पीवीसी पानी के टैंकों में से 357 को पहले ही साफ़ और डिसइंफेक्ट किया जा चुका है। बाकी टैंकों पर तेज़ी से काम पूरा करने के लिए कड़ी नज़र रखी जा रही है। समस्तीपुर स्टेशन पर ऑटोमैटिक क्लोरीनीकरण प्लांट स्थापित है तथा अन्य लोकेशनों पर प्रस्तावित है। इसी तरह आयरन रिमूवल प्लांट दौरम मधेपुरा स्टेशन पर कार्यरत है जबकि सहरसा और बनमनखी स्टेशनों पर लगाने का प्रस्ताव है। लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के सुपौल, सरायगढ़, सिमरी बख्तियारपुर, ललितग्राम एवं सहरसा स्टेशनों पर 50 हजार गैलन के पांच नये आरसीसी वाटर टैंक के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। पानी की क्वालिटी सुधार हेतु रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए, समस्तीपुर डिवीजन ने पानी की क्वालिटी सुधारने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है, जिसके तहत पानी के स्टोरेज टैंकों की सफाई, क्लोरीनेशन/डिसइंफेक्शन, पानी की क्वालिटी की मॉनिटरिंग और सोर्स से लेकर नल तक ट्रीटमेंट की ज़रूरतों का रिव्यू शामिल किया जा रहा है। पानी के सोर्स से नल तक पानी की क्वालिटी का असेसमेंट किया जा रहा है ताकि उन जगहों की पहचान की जा सके जहां फिल्ट्रेशन या ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। इस स्पेशल ड्राइव में रेलवे कॉलोनियों और कार्य स्थलों को भी कवर किया गया है, जिसमें स्टेशन/कार्य स्थल के हिसाब से कमियों की पहचान की गई है और ज़रूरी सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षित और साफ़ पीने के पानी की सुविधाओं की लगातार उपलब्धता पक्का करने के लिए, इस पूरी प्रक्रिया पर पहले से बने रिव्यू सिस्टम के ज़रिए नज़र रखी जा रही है। पूर्व मध्य रेल यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षित, साफ़ और भरोसेमंद पीने के पानी की सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत सभी मंडलों में लगातार मॉनिटरिंग, बचाव के लिए मेंटेनेंस और समय पर सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

राजेंद्र पुल पर प्री-NI एवं NI कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तथा कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल – नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने तथा राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जं., टाल, रामपुर डुमरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को परिवर्तित मार्ग से तथा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से प्रारंभ/समाप्त किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। 1. रद्द की गई ट्रेनें जयनगर से संबंधित ट्रेनें 13031 हावड़ा–जयनगर एक्सप्रेस 20.09.2026 से 03.10.2026 तक। 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस 21.09.2026 से 04.10.2026 तक। 13135 कोलकाता–जयनगर एक्सप्रेस 26.09.2026 एवं 03.10.2026 को। 13136 जयनगर–कोलकाता एक्सप्रेस 27.09.2026 एवं 04.10.2026 को। 13185 सियालदह–जयनगर एक्सप्रेस 25.09.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित तिथियों में। 18419 पुरी–जयनगर एक्सप्रेस 01.10.2026 को। 18420 जयनगर–पुरी एक्सप्रेस 03.10.2026 को। सीतामढ़ी से संबंधित ट्रेनें 13155 कोलकाता–सीतामढ़ी एक्सप्रेस 24.09.2026, 27.09.2026 एवं 01.10.2026 को। 13156 सीतामढ़ी–कोलकाता एक्सप्रेस 28.09.2026 एवं 02.10.2026 को। 13165 कोलकाता–सीतामढ़ी एक्सप्रेस 26.09.2026 एवं 03.10.2026 को। 13166 सीतामढ़ी–कोलकाता एक्सप्रेस 27.09.2026 को। रक्सौल से संबंधित ट्रेनें 13043 हावड़ा–रक्सौल एक्सप्रेस 25.09.2026, 30.09.2026 एवं 02.10.2026 को। 13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस 26.09.2026, 01.10.2026 एवं 03.10.2026 को। मुजफ्फरपुर से संबंधित ट्रेनें 13157 कोलकाता–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 29.09.2026 को। 13158 मुजफ्फरपुर–कोलकाता एक्सप्रेस 30.09.2026 को। अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें 18182 टाटानगर–थावे एक्सप्रेस 01.10.2026, 03.10.2026 एवं 04.10.2026 को। 18629 रांची–गोरखपुर एक्सप्रेस 25.09.2026 एवं 02.10.2026 को। 18630 गोरखपुर–रांची एक्सप्रेस 26.09.2026 एवं 03.10.2026 को। 2. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– पाटलिपुत्र–दानापुर मार्ग 12545 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 24.09.2026 एवं 01.10.2026 को रक्सौल–समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते। 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस 03.10.2026 को पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर–दरभंगा के रास्ते। 12577 दरभंगा–मैसूर एक्सप्रेस 29.09.2026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते। 12578 मैसूर–दरभंगा एक्सप्रेस 25.09.2026 एवं 02.10.2026 को दानापुर–पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर के रास्ते। 12435 जयनगर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 21.09.2026, 25.09.2026, 28.09.2026 एवं 02.10.2026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते। 12436 आनंद विहार टर्मिनल–जयनगर एक्सप्रेस 22.09.2026, 26.09.2026, 29.09.2026 एवं 03.10.2026 को दानापुर–पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर के रास्ते। बरौनी–मुंगेर–रामपुरहाट– बर्द्धमान मार्ग 13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस 25.09.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित तिथियों में बरौनी–मुंगेर–रामपुरहाट– बर्द्धमान के रास्ते। 13019 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस 25.09.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित तिथियों में बर्द्धमान–रामपुरहाट–मुंगेर–बरौनी के रास्ते। 13021 हावड़ा–रक्सौल एक्सप्रेस 02.10.2026 एवं 04.10.2026 को बर्द्धमान–रामपुरहाट–मुंगेर– बरौनी के रास्ते। 13022 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस 03.10.2026 को मुंगेर/भागलपुर क्षेत्र होकर बर्द्धमान तथा 04.10.2026 को बरौनी–मुंगेर–रामपुरहाट– बर्द्धमान के रास्ते। मुंगेर–किऊल मार्ग 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस 24.09.2026 को किऊल–मुंगेर–बरौनी तथा 01.10.2026 को किऊल–जमालपुर–मुंगेर के रास्ते। 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस 27.09.2026 एवं 04.10.2026 को मुंगेर–किऊल के रास्ते। 17007 दरभंगा–चार्लापल्ली एक्सप्रेस 26.09.2026 एवं 29.09.2026 को किऊल–मुंगेर–बरौनी के रास्ते। 17008 चार्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस 25.09.2026, 29.09.2026 एवं 02.10.2026 को मुंगेर–किऊल के रास्ते। 3. आंशिक समापन वाली ट्रेनें 15503 सहरसा–पटना एक्सप्रेस 25.09.2026, 28.09.2026 एवं 02.10.2026 को सोनपुर में आंशिक रूप से समाप्त होगी। 15509 ललितग्राम–पटना एक्सप्रेस 22.09.2026 से 04.10.2026 के बीच निर्धारित तिथियों में सोनपुर में आंशिक रूप से समाप्त होगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि उपरोक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की यात्रा की तिथि, परिचालन स्थिति, परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव में भी परिवर्तन हो सकता है।

बिहार, समस्तीपुर

पूजा पर्व के अवसर पर कोलकाता, सियालदह एवं हावड़ा से मधुबनी, सीतामढ़ी एवं रक्सौल के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल द्वारा आगामी पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए कोलकाता– मधुबनी, सियालदह–सीतामढ़ी एवं हावड़ा–रक्सौल के बीच पूजा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों के बीच प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन के कुल 07 फेरे निर्धारित हैं। इन विशेष ट्रेनों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है— 1. गाड़ी संख्या 03185/03186 : कोलकाता–मधुबनी–कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन 03185 कोलकाता–मधुबनी: ठहराव — कोलकाता टर्मिनल, नेहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., सकरी जं. एवं मधुबनी। 03186 मधुबनी– कोलकाता: ठहराव – मधुबनी, सकरी जं., दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जं. एवं कोलकाता। कोच संरचना: तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। 2. गाड़ी संख्या 03187/03188 : कोलकाता–मधुबनी–कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन 03187 कोलकाता–मधुबनी: ठहराव — कोलकाता टर्मिनल, नेहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., सकरी जं. एवं मधुबनी। 03188 मधुबनी–कोलकाता: ठहराव — मधुबनी, सकरी जं., दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जं. एवं कोलकाता। कोच संरचना: सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 3. गाड़ी संख्या 03133/03134 : सियालदह–सीतामढ़ी–सियालदह पूजा विशेष ट्रेन 03133 सियालदह–सीतामढ़ी: ठहराव — नेहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., दलसिंहसराय, समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., कमतौल, जनकपुर रोड होते हुए सीतामढ़ी। 03134 सीतामढ़ी–सियालदह: ठहराव — सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., दलसिंहसराय, बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जं. एवं सियालदह। कोच संरचना: सामान्य श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 4. गाड़ी संख्या 03043/03044 : हावड़ा–रक्सौल– हावड़ा पूजा विशेष ट्रेन 03043 हावड़ा–रक्सौल: ठहराव — बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., दलसिंहसराय, समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया एवं रक्सौल। 03044 रक्सौल–हावड़ा: ठहराव — रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., दलसिंहसराय, बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल एवं हावड़ा। कोच संरचना: सामान्य श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। पूजा पर्व के दौरान इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से पश्चिम बंगाल, बिहार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन के परिचालन दिवस, समय एवं आरक्षण की स्थिति की पुष्टि रेलवे की अधिकृत यात्री सूचना प्रणालियों से कर लें। उपरोक्त सभी चार जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनों के प्रत्येक दिशा में 07-07 फेरे, अर्थात कुल 56 ट्रेन सेवाएं निर्धारित हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top