Hot News

OnePlus Nord CE 6 Lite: क्या होगी प्राइस रेंज और कैसे होंगे फीचर्स? कंपनी ने शेयर की डिटेल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए. OnePlus अगले हफ्ते हिंदुस्तान में अपनी नई OnePlus Nord CE 6 Series लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में दो मॉडल देखने को मिलेंगे, जिनमें OnePlus Nord CE 6 Lite भी शामिल है. अब तक कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल को लेकर कई डिटेल्स शेयर की थीं, लेकिन Lite वेरिएंट के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया था.

हालांकि, लॉन्च से ठीक पहले OnePlus ने अपने ऑफिशियल माइक्रोसाइट को अपडेट कर दिया है. इससे Nord CE 6 Lite के कई अहम फीचर्स सामने आ गए हैं. कंपनी ने इसकी कीमत की रेंज, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स बता दिए हैं . आइए जानते हैं इन्हें.

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 6 Lite में फ्लैट स्क्रीन मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. साथ ही, इसमें पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा.

परफॉरमेंस

इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिलने वाला है. OnePlus का दावा है कि 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में यह सबसे तेज स्मार्टफोन होगा. इतना ही नहीं, AnTuTu बेंचमार्क पर इसने 10.3 लाख से ज्यादा का शानदार स्कोर हासिल किया है. सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह स्मार्टफोन लेटेस्ट OxygenOS 16 पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा.

कैमरा

फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसे स्टाइलिश पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में दिया जाएगा. इसका मेन कैमरा 50MP का होगा. इतना ही नहीं, यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K Motion Photos को भी सपोर्ट करेगा. OnePlus Nord CE 6 Lite हिंदुस्तान में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा.

बैटरी

कंपनी का दावा है कि इस फोन पर Subway Surfers जैसे गेम्स में आपको 144fps तक का बेहद स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. वहीं, BGMI और Call of Duty Mobile जैसे बैटल रॉयल गेम्स में यह 90fps तक सपोर्ट करेगा. बैटरी की बात करें, तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. खास बात यह है कि 1,200 फुल चार्ज साइकल्स के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ मजबूत बनी रहने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में मिल रहे फ्लैगशिप जैसे स्मार्टफोन्स, ये 4 ऑप्शन हैं सबसे दमदार

The post OnePlus Nord CE 6 Lite: क्या होगी प्राइस रेंज और कैसे होंगे फीचर्स? कंपनी ने शेयर की डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top