Hot News

झारखंड के कई जिलों में श्रद्धा के साथ मनाई गई वट सावित्री पूजा 

सरायकेला से प्रताप मिश्रा/ पाकुड़ से राघव मिश्रा/ बगोदर से कुमार गौरव/साहिबगंज से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट

Vat Savitri Puja: झारखंड के अलग-अलग जिलों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई. सुहागिन स्त्रीओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु सौभाग्य की कामना की. इस दौरान स्त्रीओं ने व्रत रखकर पूजा की थाली के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की और कथा सुनी. 

सरायकेला-खरसावां में श्रद्धा के साथ हुई पूजा 

vat savitri seraikela

सरायकेला खरसावां जिला में श्रद्धा और उत्साह के साथ वट सावित्री की पूजा की गई. स्त्रीओं ने सोलह श्रृंगार कर हाथ मे पूजा की थाली लिए वट पेड़ के पास पहुंची और पूजा अर्चना करते हुए पति के लंबी आयु और सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सुहागिन स्त्रीओ ने अलग-अलग तरह के फल भी अर्पित किए. पूजा के बाद पति के चरण पखार कर जल ग्रहण भी किया. सरायकेला, खरसावां, कोलेबिरा, सीनी, राजनगर, चांडिल सहित आसपास क्षेत्र में भक्ति और उल्लास के साथ सावित्री अमावस्या पर पूजा अर्चना किया गया.

पाकुड़ में सुनी गई वट सावित्री कथा 

vat savitri pakur

पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालयों में श्रद्धा और उत्साह के साथ सुहागिन स्त्रीओं ने वटवृक्ष की पूजा अर्चना की. इस दौरान सुहागिन स्त्रीओं ने वट सावित्री की कथा को सुना. पूजा को लेकर स्त्रीओ ने सोलह श्रृंगार कर हाथ मे पूजा की थाली लिए वट पेड़ के पास पहुंची और पूजा अर्चना करते हुए पति के लंबी आयु और सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सुहागिन स्त्रीओं ने अलग-अलग तरह के फल भी अर्पित किए. पूजा के बाद पति के चरण छूकर जल ग्रहण किया.

बगोदर में स्त्रीओं में दिखा उत्साह 

vat savitri bagodar

गिरिडीह जिले के बगोदर में पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन स्त्रीओं ने सोलह शृंगार करते हुए आज वट सावित्री की पूजा अर्चना की. इस दौरान सुहागिन स्त्रीओं ने बगोदर के अलग-अलग जगह वट वृक्ष के पास जुट कर पूजा अर्चना किया. वही पुरोहितों के द्वारा वट सावित्री की कथा भी सुनाई गई. इसे लेकर स्त्रीओं में उत्साह देखा गया. पूजा के बाद सुहागिन स्त्रीओं ने अपने पति का चरण पूजा कर आशीर्वाद लिया.

साहिबगंज में भी हुई पूजा

vat savitri sahibganj

साहिबगंज में वट सावित्री व्रत पूजा पर सुहागन स्त्रीएं अपनी पति के दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत करके वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करके वट सावित्री व्रत पूजा कथा सुन कर अपने पतिदेव को बांस से निर्मित पंखा का हवा खिला रही.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

The post झारखंड के कई जिलों में श्रद्धा के साथ मनाई गई वट सावित्री पूजा  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top