Hot News

February 9, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की सर्जरी से पहले हॉस्पिटल में बवाल, तुलसी-नॉयना के रिश्ते में आया मोड़

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को लगातार इमोशनल कर रहा है. कहानी में अचानक मिहिर को घायल देख तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. बिना देरी किए अंगद, वृंदा और पूरे परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते हैं. माहौल इतना भारी हो जाता है कि हर चेहरे पर डर और चिंता साफ दिखाई देती है. दूसरी तरफ सुहास को इस बात का डर सता रहा है कि अगर मिहिर के एक्सीडेंट का सच सामने आ गया, तो उसके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं रणविजय भी बेचैन होकर अस्पताल जाता है. नॉयना ने तुलसी को लगाया गले डॉक्टर्स मिहिर की हालत को गंभीर बताते हैं. बेहोशी की हालत में भी मिहिर तुलसी की साड़ी का पल्लू कसकर पकड़ लेता है, मानो उसे छोड़ना ही नहीं चाहता. यह देखकर तुलसी खुद को संभाल नहीं पाती और फूट-फूटकर रोने लगती है. तभी वहां नॉयना की एंट्री होती है. तुलसी चुपचाप अपना पल्लू छुड़ाकर पीछे हट जाती है. तुलसी मिहिर के एडमिशन फॉर्म में अपने रिश्ते के कॉलम में “पत्नी” लिखती है. वहीं जब नॉयना दूसरा फॉर्म भरने जाती है, तो उसे एहसास होता है कि उसे मिहिर की कई जरूरी बातें, जैसे ब्लड ग्रुप और एलर्जी, पता ही नहीं हैं. तब तुलसी मिहिर की जानकारी देती है. भावनाओं में बहकर नॉयना तुलसी को गले लगा लेती है. राहुल के सामने आया मुन्नी का अतीत इसी बीच मुन्नी अपने मंगेतर राहुल के साथ अस्पताल पहुंचती है. तभी मिताली एक चौंकाने वाला खुलासा कर देती है. वह राहुल को मुन्नी और ऋतिक के पुराने रिश्ते के बारे में बता देती है, यहां तक कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट वाली बात भी सामने आ जाती है. यह सुनकर राहुल सन्न रह जाता है. थोड़ी देर बाद रणविजय भी अस्पताल आता है, लेकिन ऋतिक गुस्से में उसे वहां से जाने के लिए मजबूर कर देता है. सर्जरी को लेकर हुआ झगड़ा डॉक्टर बताते हैं कि मिहिर को तुरंत सर्जरी की जरूरत है. यह सुनते ही अंगद घबरा जाता है और ऑपरेशन के लिए मना करने लगता है. जब उसे पता चलता है कि ऋतिक ने बिना पूछे सर्जरी की मंजूरी दे दी है, तो उसका गुस्सा फूट पड़ता है और दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है. तुलसी बीच में आकर सबको शांत करने की कोशिश करती है. आखिरकार तुलसी और नॉयना दोनों मानती हैं कि मिहिर की जान बचाने के लिए सर्जरी जरूरी है, लेकिन गुस्से में अंगद अस्पताल छोड़कर चला जाता है. ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की जान बचाकर मौत के मुंह में जाएगा मिहिर, सुहास-रणविजय की शुरू हुई उलटी गिनती The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की सर्जरी से पहले हॉस्पिटल में बवाल, तुलसी-नॉयना के रिश्ते में आया मोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुस्से में क्यों हैं गजराज, झारखंड में इंसानी बस्ती में तांडव का क्या है राज?

बोकारो से सीपी सिंह की रिपोर्ट Elephant Attack: झारखंड में गजराज गुस्से में हैं. राज्य विभिन्न जिलों की इंसानी बस्ती में उनके द्वारा मचाया तांडव हमेशा सुर्खियां बनता रहता है. उनके तांडव से लोगों को जानमाल का नुकसान हो जाता है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने इंसानी बस्ती पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. खासकर, अभी हाल के दिनों में बोकारो जिले के गोमिया और पेटरवार क्षेत्र में गजराज के हमले अधिक तेज हो गए हैं. आदमी उनके हमलों से त्राहिमाम कर रहा है. लेकिन, उनके इस गुस्से को कोई समझने की कोशिश नहीं कर रहा है? बोकारो में हाथियों का तांडव, दहशत में लोग बोकारो के पेटरवार और गोमिया क्षेत्र में गजराज का हमला बीते कुछ महीनों में बेहद भयावह हो गया है. पिछले दो दिनों में ही हाथियों ने घरों से खींचकर पांच लोगों की जान ले ली, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 05 फरवरी की रात तीन लोगों की मौत हुई, एक घायल हुआ. इसके अगले दिन यानी 06 फरवरी को दो और लोगों की जान चली गई. इससे पहले 18 जनवरी को एक व्यक्ति की मौत और 11 नवंबर 2025 को हुए हमले में दो लोगों की जान गई थी. इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि यह कोई छिटपुट घटना नहीं, बल्कि लगातार बढ़ने वाला संकट है. डर इस बात का भी है कि अब गजराज उन इलाकों में भी पहुंच रहे हैं, जहां उनका पहले कभी आना-जाना नहीं था. क्यों भटक रहे हैं गजराज? जंगल संरक्षण और दामोदर बचाओ अभियान से जुड़े गुलाब चंद्र बताते हैं कि हाथियों का भटकाव कोई बेतरतीब प्रक्रिया नहीं है. उनका एक निश्चित पारंपरिक रास्ता होता है. मौसम के अनुसार, वे साल में दो बार इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं. बोकारो से रांची जाने के दौरान रामगढ़ की सिकिदरी घाटी में सड़क किनारे लगे बोर्ड “हाथी विचरण क्षेत्र” इसी सच्चाई की याद दिलाते हैं. हाथियों की याददाश्त बेहद तेज होती है. वे दशकों पुराने रास्तों को भी नहीं भूलते और उसी के सहारे विचरण करते हैं. बंद होते हाथी कॉरिडोर समस्या तब शुरू होती है, जब इन पारंपरिक रास्तों में इंसानी दखल बढ़ जाती है. जानकारों के मुताबिक, झारखंड में खनन, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों ने हाथियों के कई पुराने रास्ते बंद कर दिए हैं. रास्ता बंद होने पर हाथी अपने मूल निवास की ओर लौट नहीं पाते और भटक जाते हैं. मजबूरी में गांवों, खेतों और कस्बों की ओर बढ़ जाते हैं. यही भटकाव बाद में इंसा-–हाथी संघर्ष का रूप ले लेता है. झारखंड के तीन प्रमुख हाथी रूट विशेषज्ञों के अनुसार, झारखंड में हाथियों का विचरण मुख्य रूप से तीन रूट से होता है. पहला रूट चतरा से लातेहार होते हुए दलमा अभयारण्य तक जाता है. दूसरा रूट हजारीबाग से घाटो, गोला और सिल्ली होते हुए दलमा अभयारण्य तक पहुंचता है. तीसरा रूट हजारीबाग से गिरिडीह, भंडारीदह और पुरूलिया के रास्ते दलमा की ओर जाता है. इसका मतलब है कि झारखंड में हाथियों का मूल निवास दलमा के जंगल में है. गुलाब चंद्र बताते हैं कि हाथी इन रूटों पर सालों से बसंत ऋतु और अक्तूबर से दिसंबर के बीच आते-जाते रहे हैं. लेकिन खनन और बुनियादी ढांचे के विकास ने इन रास्तों को बुरी तरह प्रभावित किया है. खनन ने बढ़ाया संकट उन्होंने कहा कि भंडारीदह वाला रूट खनन के कारण लगभग बंद हो चुका है. इसका सीधा असर बोकारो के नावाडीह, बोकारो थर्मल और आसपास के इलाकों में दिख रहा है, जहां हाथियों का उत्पात बढ़ गया है. हजारीबाग-गोला-सिल्ली रूट पर नेशनल हाईवे और खनन गतिविधियों ने हाथियों की आवाजाही मुश्किल कर दी है. चतरा से दलमा वाले रूट में जंगलों की संघनता कम हो गई है और खनन भी बढ़ा है. नतीजा यह है कि हाथी अब नए गांवों की ओर बढ़ रहे हैं. क्या महुआ है वजह? हाथियों के इंसानी इलाकों में आने को लेकर कुछ योजनाकार महुआ को वजह मानते हैं. लेकिन, ग्रामीण इस तर्क को सिरे से खारिज करते हैं. उनका कहना है कि महुआ झारखंड में सदियों से रहा है. अगर यही वजह होती, तो संघर्ष नया नहीं होता. असल समस्या हाथियों के रास्तों में बढ़ता इंसानी हस्तक्षेप है. जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं और हाथियों के लिए सुरक्षित गलियारे खत्म हो रहे हैं. हाथी कॉरिडोर का प्रस्ताव और नई चुनौती झारखंड में चार हाथी कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है. लेकिन इसके चलते करीब 400 गांवों के प्रभावित होने की आशंका है. इससे यह सवाल भी उठता है कि क्या समाधान एक नई समस्या को जन्म देगा? वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की 2017 की रिपोर्ट बताती है कि झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के करीब 21 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में केवल 3128 हाथी बचे हैं. देश में मानव–हाथी संघर्ष से होने वाली कुल मौतों में से 45 फीसदी इसी इलाके में होती हैं. वन विभाग की कोशिशें बोकारो के डीएफओ संदीप शिंदे के मुताबिक, हाथियों के भटकाव को रोकने के लिए वन विभाग कई स्तरों पर काम कर रहा है. ड्रोन के जरिए हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. क्विक रिस्पॉन्स टीम गांवों में जाकर लोगों को सतर्क और जागरूक कर रही है. शिंदे बताते हैं कि पिछले दो-तीन महीनों में बोकारो में ही एक हथिनी ने आठ लोगों की जान ली है, जबकि रामगढ़ जिले में भी कुछ घटनाएं हुई हैं. हथिनी को काबू में करने के लिए वनतारा बचाव टीम से संपर्क किया गया है. इसे भी पढ़ें: रांची-टोरी लाइन के सवारियों के लिए खुशसमाचारी, 15 मार्च से फिर दौड़ेंगी ट्रेन समाधान की राह कहां? झारखंड में इंसान–हाथी संघर्ष अब केवल वन्यजीवों का मुद्दा नहीं रह गया है. यह विकास मॉडल पर भी सवाल खड़ा करता है. जब तक विकास के साथ जंगल और हाथी कॉरिडोर को बचाने की संतुलित नीति नहीं बनेगी, तब तक गजराज का गुस्सा यूं ही इंसानी बस्तियों पर टूटता रहेगा. यह लड़ाई हाथी और इंसान के बीच नहीं, बल्कि अव्यवस्थित विकास और प्रकृति के बीच है. अगर समय रहते संतुलन नहीं बनाया गया, तो नुकसान दोनों का तय है. इसे भी पढ़ें: रांची में ईंट को तोड़ेगा बिस्कुट या एसी से कांपेगी बेंच, 23 फरवरी को फैसला

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इटली को हराकर स्कॉटलैंड को मिली पहली जीत, 73 रन से दी मात, बेकार गई मैनेंटी की फिफ्टी

Highlights स्कॉटलैंड के लिए मुन्से का धमाका कप्तान के जाने से इटली बिखरी पहली ही गेंद पर इटली को झटका 134 रन पर पूरी टीम हुई ढेर SCO vs ITA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 9 फरवरी को स्पोर्ट्से गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सातवें मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से करारी शिकस्त दी. टॉस जीतकर इटली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इटली की टीम 134 रन पर ही सिमट गई. स्कॉटलैंड के लिए मुन्से का धमाका मैच की शुरुआत स्कॉटलैंड के लिए बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने इटली के गेंदबाजों की जमकर समाचार ली. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 115 रन जोड़े. जॉर्ज मुन्से ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी और अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, माइकल जोन्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 37 रन बनाए. इटली को पहली सफलता 14वें ओवर में जाकर मिली, लेकिन तब तक स्कॉटलैंड एक बड़े स्कोर की नींव रख चुका था. कप्तान के जाने से इटली बिखरी इटली की गेंदबाजी इस मैच में काफी कमजोर नजर आई. टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब चौथे ओवर में ही उनके कप्तान वेन मैडसेन को मैदान छोड़ना पड़ा. कप्तान के बाहर जाने के बाद इटली की टीम दबाव में आ गई. इसका फायदा स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने उठाया. इटली के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे और पूरी पारी में सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके. स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में भी तेजी से रन बटोरे. पहली ही गेंद पर इटली को झटका 208 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर माइकल लिस्क ने जस्टिन मोस्का को आउट कर दिया. इसके बाद इटली के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, जिससे उनके विकेट लगातार गिरते रहे. हालांकि, बेन मैनेंटी ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की जुझारू पारी स्पोर्ट्सी. 12 ओवर तक टीम का स्कोर 3 विकेट पर 113 रन था. 134 रन पर पूरी टीम हुई ढेर बेन मैनेंटी की पारी के बावजूद इटली की टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी. 16वें ओवर तक टीम का स्कोर 8 विकेट पर 133 रन हो गया था. इसके तुरंत बाद पूरी टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड की सधी हुई गेंदबाजी के आगे इटली के बल्लेबाज टिक नहीं सके और उन्हें 73 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. ये भी पढ़ें- इटली को लगा झटका, कप्तान वेन मैडसन पहले ही मैच में बाहर, स्कॉटलैंड ने दिया 208 का टारगेट इटली को मिला 208 रन का टारगेट, स्कॉटलैंड के लिए मुन्सी ने लगाई फिफ्टी हिंदुस्तान-पाक मैच पर सस्पेंस खत्म, लाहौर मीटिंग के बाद पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी 3 शर्तें The post इटली को हराकर स्कॉटलैंड को मिली पहली जीत, 73 रन से दी मात, बेकार गई मैनेंटी की फिफ्टी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर

Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि भगवान शिव की भक्ति और पूजा का पवित्र त्योहार है. इस दिन स्त्रीएं व्रत रखती हैं और पूरे मन से भगवान शिव की आराधना करती हैं. शिवरात्रि के मौके पर हाथों में सिंपल मेहंदी डिजाइन लगाना शुभ माना जाता है. हल्की और सादी मेहंदी न सिर्फ हाथों को सुंदर बनाती है, बल्कि भक्ति और श्रद्धा का भाव भी दिखाती है. ऐसे डिजाइन पूजा-पाठ के समय भी आरामदायक रहते हैं और कम समय में आसानी से लगाए जा सकते हैं. शिवरात्रि के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन आइडियाज 1. त्रिशूल मेहंदी डिजाइन हथेली के बीच या कलाई पर बना छोटा त्रिशूल डिजाइन शिवरात्रि के लिए सबसे शुभ माना जाता है. त्रिशूल मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) 2. ओम सिंपल डिजाइन ॐ का चिन्ह शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. इसे उंगलियों या हथेली के सेंटर में बनाया जा सकता है. ओम मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) 3. बेलपत्र मोटिफ डिजाइन भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र को मेहंदी में शामिल करना बहुत ही पावन माना जाता है. बेलपत्र मेहंदी डिजाइन (image: ai genertaed) 4. डॉट और लाइन बेस्ड डिजाइन सरल बिंदु, कर्व और लाइन से बना मेहंदी डिजाइन शिवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट रहता है. डॉटस मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) 5. चंद्रमा डिजाइन भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र को सिंपल मेहंदी डिजाइन में दर्शाया जा सकता है. चांद मेहंदी डिजाइन (image: ai generated) यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर यह भी पढ़ें: Beautiful Peacock Mehndi Design: अपने सुंदर हाथों के लिए देखें ये लेटेस्ट मोर वाली मेहंदी डिजाइन The post महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रईसजादे ने 5 करोड़ की गाड़ी से 6 को रौंदा, पुलिस ने लैंबोर्गिनी पर चढ़ाया कवर 

हादसे में चमनगंज के रहने वाले तौफीक अहमद के पैर में गंभीर चोट आई, जो फुटपाथ पर खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे थे. बुलेट सवार खलासी लाइन के रहने वाले विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी भी घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. बाउंसरों ने लोगों को हटाया, शीशा तोड़कर निकाला ड्राइवर  लोगों ने कार को घेर लिया, तभी लैंबोर्गिनी के पीछे चल रही कार से आए बाउंसरों ने धक्कामुक्की कर भीड़ को हटाया. बॉडीगार्ड्स ने ईंट से कार का शीशा तोड़ा और ड्राइवर को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. ड्राइवर की ओर से दावा किया गया कि उसे दौरा आने के कारण हादसा हुआ. नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश का आरोप मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ सुरक्षा कर्मियों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ने की कोशिश भी की. लोग कार की फोटो और वीडियो बनाते रहे. सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने घायल तौफीक अहमद को उर्सला अस्पताल भेजा और लैंबोर्गिनी कार को थाने ले गई. थाने में कार देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने ढकवाया कवर थाने में खड़ी करोड़ों रुपये की लग्जरी कार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे. पुलिस ने कार पर कवर डलवा दिया. डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पहले भी विवादों में रहा कारोबारी परिवार आर्यनगर के रहने वाले केके मिश्रा बंशीधर श्रीराम फर्म के नाम से तंबाकू का बड़ा कारोबार करते हैं. उनके बेटे शिवम मिश्रा पहले भी अपनी महंगी गाड़ियों और शौक के कारण चर्चा में रहे हैं. मार्च 2024 में इनकम टैक्स ने कानपुर, गुजरात और दिल्ली के ठिकानों पर 5 दिन तक छापेमारी कर 70 से 80 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया था. आयकर छापे में करोड़ों की बरामदगी छापेमारी के दौरान करीब 70 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ियां, साढ़े 12 करोड़ रुपये की पांच महंगी घड़ियां, साढ़े चार करोड़ रुपये कैश और करीब ढाई करोड़ रुपये के ज्वेलरी जब्त किए गए थे. इसके अलावा 17 संपत्तियों के डॉक्युमेंट्स और 6 शेल कंपनियों (ऐसी कंपनी जिनका ऐक्टिव बिजनेस नहीं हूत है) का भी खुलासा हुआ था. अधिकारियों के अनुसार, इन कंपनियों के जरिए कथित तौर पर काले धन को सफेद किया जाता था, जबकि आयकर रिटर्न में सालाना केवल ढाई से तीन करोड़ रुपये की आय दिखाई जाती थी. The post रईसजादे ने 5 करोड़ की गाड़ी से 6 को रौंदा, पुलिस ने लैंबोर्गिनी पर चढ़ाया कवर  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने हिंदुस्तान में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है. यह नया हैंडसेट Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसे खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बड़ी बैटरी चाहते हैं. आइए जानते हैं इस मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में. Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत Samsung Galaxy F70e 5G को कंपनी ने हिंदुस्तान में दो वेरिएंट्स 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए अवेलेबल होगा. Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स डिस्प्ले और डिजाइन: Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है. डिजाइन कि बात करें, तो फोन के रियर पैनल पर प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है. बैक साइड में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलता है. फोन दो कलर Limelite Green और Spotlight Blue ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है. कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 6,23,000 का स्कोर हासिल किया है. यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करेगा. Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे खास बनाता है. कैमरा: Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर सपोर्ट कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है. बैटरी और कनेक्टिविटी: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: बजट सेगमेंट में कौन है असली वैल्यू किंग? The post Samsung Galaxy F70e 5G हिंदुस्तान में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूल फीस ने तोड़ी अभीरा की हिम्मत, अरमान भी मायरा से बिछड़कर रोया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर इमोशनल ड्रामे की ऊंचाई छूने वाला है. कहानी में 8 साल का लंबा लीप दर्शकों के सामने कई ऐसे रिश्ते खोलने वाला है, जिन पर वक्त की धूल जम चुकी थी. आने वाले एपिसोड में अभीरा और अरमान का आमना-सामना होने वाला है, लेकिन इस मुलाकात की वजह प्यार नहीं बल्कि बच्चों का भविष्य बनेगा. मुक्ति के एडमिशन से बढ़ी अभीरा की परेशानी अभीरा की बेटी मुक्ति को उसके ड्रीम स्कूल में एडमिशन तो मिल जाता है, लेकिन इसके साथ ही शुरू होती है पैसों की टेंशन. स्कूल फीस और सालाना खर्च जोड़ने पर रकम करीब 7.50 लाख रुपये पहुंचती है. यह सुनते ही जानकी काकी के होश उड़ जाते हैं. अभिरा खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन अंदर ही अंदर डर और चिंता उसे तोड़ने लगती है. अरमान की जिंदगी में मायरा की नई शुरुआत दूसरी ओर मेहर, अरमान से मिलने आती है और मायरा के एडमिशन की बात करती है. मायरा का एडमिशन शहर के बेस्ट स्कूल और हॉस्टल में हो जाता है. यह समाचार अरमान को खुश तो कर देती है, लेकिन विद्या इस फैसले के खिलाफ होती है. वह मायरा को हॉस्टल भेजने के लिए तैयार नहीं होती, मगर अरमान अपने फैसले पर अड़ा रहता है. रात को अकेले में वह मायरा के बिना जिंदगी की कल्पना कर टूट जाता है. पैसों की किल्लत में अभिरा के छलके आंसू इधर अभीरा हालात से जूझ रही होती है. मजबूरी में वह ज्यादा ब्याज पर पैसे लेने का फैसला करती है. भगवान से सवाल करती हुई वह अपने और मुक्ति के संघर्ष भरे पुराने दिन याद करती है, जब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ती थी. इसी बीच मुक्ति का एक दोस्त अभिरा की डायरी की फोटो क्लिक कर लेता है, जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकती है. पोद्दार हाउस में मचेगा बवाल अगले दिन पोद्दार हाउस में ब्रेकफास्ट के दौरान माहौल गरमा जाता है. कृष, माधव से कहता है कि उसने अरमान को सुनाकर ठीक नहीं किया. तभी तान्या बीच में बोलकर अरमान और कृष दोनों को गलत ठहरा देती है. इस पर संजय और काजल तान्या पर भड़क जाते हैं और पुरानी बातें उछलने लगती हैं. बहस इतनी बढ़ जाती है कि काजल भावुक होकर कह देती है कि अरमान उसके बेटे कृष को अपने इशारों पर नचाता है. मुक्ति बोलेगी झूठ, बढ़ेगा ड्रामा कहानी यहीं नहीं रुकती. स्कूल की भारी फीस जानकर मुक्ति पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लेती है और अभीरा से झूठ बोलने लगती है. वह स्कूल से जुड़ी फेक समाचारें दिखाकर मां को गुमराह करती है, जबकि अभिरा अपनी परेशानियों में उलझी होने के कारण सच्चाई नहीं देख पाती. वहीं अरमान मायरा की दोस्त के घर पहुंचता है, जहां नाइट पार्टी चल रही होती है. आने वाले एपिसोड्स में बच्चों की पढ़ाई, मां-बाप की मजबूरी और पुराने रिश्तों का टकराव ये रिश्ता क्या कहलाता है को एक नए इमोशनल मोड़ पर ले जाएगा. यह भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ The post स्कूल फीस ने तोड़ी अभीरा की हिम्मत, अरमान भी मायरा से बिछड़कर रोया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इटली को मिला 208 रन का टारगेट, स्कॉटलैंड के लिए मुन्सी ने लगाई फिफ्टी

Highlights मुन्से और जोन्स ने दी ठोस शुरुआत जॉर्ज मुन्से का बल्ला खूब बोला लीस्क ने आखिरी ओवर में किया धमाका इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच अपने चरम पर है. 9 फरवरी को टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला स्पोर्ट्सा जा रहा है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर स्कॉटलैंड और इटली (Scotland vs Italy) के बीच हो रहा है. मैच में इटली के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और स्कोरबोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं. मुन्से और जोन्स ने दी ठोस शुरुआत मैच की शुरुआत से ही स्कॉटलैंड के इरादे साफ थे. सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने इटली के गेंदबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी हुई. मुन्से और जोन्स ने मिलकर शुरुआती 13 ओवरों में ही स्कोरबोर्ड पर 115 रन टांग दिए. ईडन गार्डन्स की पिच पर दोनों बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे थे और इटली के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. इस साझेदारी ने स्कॉटलैंड के बड़े स्कोर की नींव रखी. जॉर्ज मुन्से का बल्ला खूब बोला स्कॉटलैंड की इस पारी के हीरो रहे जॉर्ज मुन्से, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. मुन्से ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. आउट होने से पहले उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. अपनी इस पारी के दौरान मुन्से ने इटली के गेंदबाजों की जमकर समाचार ली और कुल 13 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा और उन्होंने टीम के रन रेट को कभी नीचे नहीं आने दिया. लीस्क ने आखिरी ओवर में किया धमाका जॉर्ज मुन्से के आउट होने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन ने मोर्चा संभाला. मैकमुलेन ने एक छोर पकड़े रखा और 41 रनों की नाबाद और महत्वपूर्ण पारी स्पोर्ट्सी. लेकिन पारी का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला. माइकल लीस्क ने क्रीज पर आते ही कोहराम मचा दिया. लीस्क ने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 5 गेंदों का सामना किया और 22 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. लीस्क की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ही स्कॉटलैंड 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा. इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य स्कॉटलैंड ने 20 ओवर खत्म होने पर 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं. अब इटली की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 208 रन बनाने होंगे. ईडन गार्डन्स की पिच को देखते हुए यह लक्ष्य नामुमकिन तो नहीं है, लेकिन स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के सामने इटली के बल्लेबाजों को शुरू से ही तेज गति से रन बनाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इटली की टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा कैसे करती है. ये भी पढ़ें- स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली ने जीता टॉस, पहले चुनी बॉलिंग, देखें दोनों की प्लेइंग XI हिंदुस्तान-पाक मैच पर सस्पेंस खत्म, लाहौर मीटिंग के बाद पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी 3 शर्तें वीडियो: गंभीर के घर टीम इंडिया की दावत, नामीबिया मैच से पहले बनी जीत की रणनीति The post इटली को मिला 208 रन का टारगेट, स्कॉटलैंड के लिए मुन्सी ने लगाई फिफ्टी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘गुंडा राज’ स्वीकार्य नहीं, सीजेआई ने कोर्ट रूम में वकील से मारपीट की घटना पर कहा

Supreme Court : हिंदुस्तान के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि ‘‘गुंडा राज’’ अस्वीकार्य है. उन्होंने सात फरवरी को एक जिला अदालत में कोर्ट रूम के अंदर मारपीट का आरोप लगाने वाले एक वकील को दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से संपर्क करने के लिए कहा. एक वकील ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए अपनी याचिका का उल्लेख किया. वकील ने कहा कि मैं तीस हजारी अदालत में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) हरजीत सिंह पाल की अदालत में पेश हुआ था. मैं आरोपी की ओर से पेश हुआ था. शिकायतकर्ता के वकील ने कई गुंडों के साथ मिलकर मुझ पर हमला किया. उन्होंने मुझे पीटा और न्यायाधीश वहीं बैठे थे. अदालत के सभी सदस्य वहां मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान CJI बीआर गवई पर कुछ फेंकने की कोशिश, मचा हड़कंप घटना सात फरवरी को हुई इस पर सीजेआई ने कहा कि यह घटना सात फरवरी को हुई थी. क्या आपने इसकी सूचना दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दी है? मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखें और मुझे भी इसकी सूचना दें. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संज्ञान लें. कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर होगी. इस तरह का ‘गुंडा राज’ हमें स्वीकार्य नहीं है. इसका अर्थ है-कानून के शासन का पतन. पीठ ने वकील को संबंधित हाई कोर्ट का रुख करने को कहा.  The post ‘गुंडा राज’ स्वीकार्य नहीं, सीजेआई ने कोर्ट रूम में वकील से मारपीट की घटना पर कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद कोर्ट परिसर खाली

Bomb Threat: पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें कोर्ट परिसर में तीन आरडीएक्स आईईडी विस्फोट की बात कही गई है. धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को खाली कराया गया. पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं और गहन छानबीन जारी है. ईमेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट सोमवार 9 फरवरी 2026 को सिविल कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में तीन आरडीएक्स आईईडी लगाए जाने और विस्फोट की धमकी दी गई. यह ईमेल एक अधिवक्ता के मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसके बाद इसे तत्काल कोर्ट प्रशासन और जिला बार एसोसिएशन के संज्ञान में लाया गया. I/C रजिस्ट्रार, सिविल कोर्ट पटना की ओर से जिला बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को तुरंत कोर्ट परिसर खाली कराने का निर्देश दिया गया. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर धमकी की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सिविल कोर्ट परिसर पहुंच गईं. कोर्ट के सभी भवनों, चैंबरों और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा कारणों से आम लोगों और वकीलों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. BIG BREAKING. पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी. RDX से पूरे सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप.अधिवक्ताओं और जिला प्रशासन ने तुरंत पटना पुलिस को दी सूचना. पूरे सिविल कोर्ट कैंपस को खाली कराया जा रहा है. जांच और सर्च ऑपरेशन जारी.#Patna #PatnaCivilCourt… pic.twitter.com/nU9ED8zY6V — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 9, 2026 यह पहली बार नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो. इससे पहले भी ईमेल और फोन कॉल के जरिए ऐसी धमकियां सामने आ चुकी हैं, हालांकि जांच में अधिकांश मामले अफवाह या शरारतपूर्ण हरकत निकले थे. बावजूद इसके, हर बार सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं बरतना चाहतीं. जांच एजेंसियां खंगाल रहीं डिजिटल सुराग पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. साइबर सेल की टीम ईमेल के सोर्स, आईपी एड्रेस और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही कोर्ट परिसर को दोबारा खोला जाएगा. Also Read: मालगाड़ी पर लदे टैंक देख स्टेशन बने सेल्फी पॉइंट, जानें क्या है पूरा मामला The post पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद कोर्ट परिसर खाली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top