Hot News

April 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में जमीन कारोबारी की हत्या, सांसद संजय सेठ ने कहा- स्थिति जंगलराज की याद दिलाने वाली

Ranchi News (रांची से प्रणव): रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.  इलाज के दौरान मौत  गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. पारस अस्पताल में भार्गव सिंह का इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की टीम ने भार्गव को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रही.  संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे  सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इस बारे में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा- यह सूचना मिली है कि अपराधी पैदल ही आए थे और भार्गो सिंह को पेट में गोली मार कर पैदल ही चले गए. यह घटना राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को आईना दिखाने वाली है. राजधानी की लगातार खराब होती स्थिति 90 के दशक की जंगलराज की याद दिलाने वाली है. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह-सुबह अपराधी आते हैं और गोली मारकर पैदल ही निकल जाते हैं. घटना के पीछे का कारण चाहे जो भी हो परंतु यह स्पष्ट है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने और ऐसी अपराधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को निर्देशित किया है.  📍 रांची पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के समीप आज सुबह की गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी ली। यह सूचना मिली है कि अपराधी पैदल ही आए थे और भार्गो सिंह को पेट में गोली मार कर पैदल ही चले गए। यह घटना राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और… pic.twitter.com/ijjkqkdD5v — Sanjay Seth (@SethSanjayMP) April 21, 2026 यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान The post रांची में जमीन कारोबारी की हत्या, सांसद संजय सेठ ने कहा- स्थिति जंगलराज की याद दिलाने वाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, इनकी चमकेगी किस्मत! पढ़ें 22 अप्रैल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 22 April 2026: कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं कल का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला हैं… कल का राशिफल 21 अप्रैल 2026 मेष राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण साहस तो बढ़ेगा लेकिन भाई-बहनों से तीखा मतभेद हो सकता है. करियर में मंगल की दृष्टि आपको जिद्दी बनाएगी, जिससे ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है. लव लाइफ में पुरानी कड़वाहट उभरने का डर है, इसलिए पार्टनर से बहस करने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, वरना गर्दन या कंधों में तेज दर्द परेशान कर सकता है. वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण धन लाभ तो होगा पर परिवार में किसी बात पर बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. शुक्र की उपस्थिति ऐश्वर्य देगी, लेकिन राहु की दृष्टि आपके सुखों में खलल डाल सकती है. नौकरी में गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए अपनी योजनाएं गुप्त रखें. खान-पान पर नियंत्रण रखें वरना अचानक फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बन सकती है. मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपकी बुद्धि प्रखर होगी, लेकिन मन में अज्ञात भय बना रहेगा. गजकेसरी योग आपको मान-सम्मान दिलाएगा पर मीन के शनि आपके कार्यों में देरी करवा सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से दरार आने का खतरा बना हुआ है. स्वास्थ्य में मानसिक भारीपन और अनिद्रा की समस्या आपको विचलित कर सकती है. कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण फिजूलखर्ची अचानक बढ़ेगी और आप किसी कानूनी उलझन में फंस सकते हैं. करियर के क्षेत्र में मेहनत का फल न मिलने से मन में उदासी और नकारात्मकता घर कर सकती है. पार्टनर के साथ रिश्तों में अविश्वास की भावना पैदा होगी, जिससे अलगाव की स्थिति बन सकती है. अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आय के नए स्रोत तो खुलेंगे लेकिन केतु की मौजूदगी आपके स्वभाव को चिड़चिड़ा बनाएगी. रिलेशनशिप में पार्टनर की कोई बात आपको भीतर तक चुभ सकती है जिससे दिनभर अशांति रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ सकता है. पेट से संबंधित पुरानी बीमारियां अचानक उभर सकती हैं, जिससे कष्ट होगा. कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है पर काम का बोझ आपको तोड़ देगा. शनि-मंगल का मीन में होना आपके पार्टनर के साथ गंभीर मतभेद और वैचारिक युद्ध का संकेत दे रहा है. बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल जाने का डर रहेगा, जिससे आर्थिक नुकसान संभव है. पैर में चोट लगने या हड्डियों में दर्द की समस्या कल आपको परेशान कर सकती है. तुला कल का राशिफल तुला राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगेगा. राहु की स्थिति आपके करियर में भ्रम पैदा करेगी, जिससे आप गलत रास्ते पर जा सकते हैं. लव लाइफ में आकर्षण तो रहेगा पर पार्टनर की सेहत को लेकर मन में बड़ी चिंता बनी रहेगी. मांसपेशियों में खिंचाव या नसों की समस्या कल आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकती है. वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार होने की संभावना है. अचानक आने वाली बाधाएं आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती हैं और धन हानि का योग बनेगा. पार्टनर के साथ विश्वासघात या गंभीर झूठ सामने आने से रिश्ते में दरार आ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से कल का दिन काफी खतरनाक है इसलिए दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहें. धनु कल का राशिफल धनु राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण पार्टनरशिप में लाभ होगा लेकिन वैवाहिक जीवन में तूफ़ान आ सकता है. सूर्य की पंचम भाव में स्थिति संतान को लेकर कोई अशुभ समाचार दे सकती है. करियर में बदलाव का विचार मन में आएगा लेकिन वर्तमान स्थिति को छोड़ना भारी पड़ सकता है. माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या कल आपकी एकाग्रता को पूरी तरह नष्ट कर सकती है. मकर कल का राशिफल मकर राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और कर्ज का दबाव बढ़ सकता है. नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से आपका वर्क-लाइफ बैलेंस पूरी तरह खराब होगा. प्रेम संबंधों में पार्टनर की मांगें आपको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर सकती हैं. त्वचा रोग या इन्फेक्शन का खतरा कल आपको अस्पताल तक ले जा सकता है. कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी पर संतान के भविष्य को लेकर मन डरा रहेगा. राहु आपकी राशि में होने से आप खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करेंगे, जिससे डिप्रेशन बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ छोटी सी बात पर शुरू हुई चर्चा बड़े विवाद का रूप ले सकती है. हृदय संबंधी रोगियों को कल विशेष सावधानी बरतनी चाहिए वरना समस्या गंभीर होगी. मीन कल का राशिफल मीन राशि: चंद्रमा और देव गुरु बृहस्पति कल आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे,

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलकत्ता हाई कोर्ट: बेलडांगा हिंसा मामले में नया अपडेट, न्यायाधीश ने खुद को केस से अलग किया

मुख्य बातें डिवीजन बेंच स्थानांतरित एनआईए को यहां क्यों लाया गया मामले की पृष्ठभूमि एनआईए जांच Calcutta High Court: कोलकाता : बेलडांगा हिंसा मामले में नया अपडेट आया है. कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है. एनआईए ने एनआईए विशेष न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए इस खंडपीठ में अपील दायर की थी, लेकिन अब मामला कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल को वापस भेज दिया गया है. डिवीजन बेंच स्थानांतरित सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी ने कहा कि इस मामले में यूपीए (अवैध गतिविधि अधिनियम) या ‘गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम’ की धारा लागू होगी या नहीं, यह तय करने का अधिकार केवल मुख्य न्यायाधीश के पास है. इसलिए, इस खंडपीठ में मामले की सुनवाई संभव नहीं है. इस कानूनी जटिलता के कारण, मामले को मुख्य न्यायाधीश की पीठ को वापस भेजने का आदेश दिया गया है. एनआईए को यहां क्यों लाया गया बेलडांगा हिंसा मामले में गिरफ्तार 15 आरोपियों को हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने जमानत दे दी। अदालत ने जमानत का मुख्य कारण यह बताया कि एनआईए निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपपत्र दाखिल नहीं कर पाई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस जमानत आदेश को चुनौती देते हुए खंडपीठ में याचिका दायर की थी। मामले की पृष्ठभूमि यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा के एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में अप्राकृतिक मौत से जुड़ी है. मजदूर की मौत के विरोध में बेलडांगा क्षेत्र में हिंसक झड़पें हुईं. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और सियालदह-लालगोला खंड पर महेशपुर के पास के इलाके में रेल यातायात लंबे समय तक बाधित रहा. जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं. झड़प में कई लोग घायल हो गए और इलाके में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ के आरोप लगे. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एनआईए जांच हालांकि राज्य पुलिस ने शुरू में जांच शुरू की थी, लेकिन घटना की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए, बाद में मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया. एनआईए ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच अपने हाथ में ली. Also Read: बंगाल चुनाव: बलरामपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, आदिवासी-कुड़मी वोटरों पर टिकी नजर The post कलकत्ता हाई कोर्ट: बेलडांगा हिंसा मामले में नया अपडेट, न्यायाधीश ने खुद को केस से अलग किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना की सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH 139 किया जाम, जानिए पूरा मामला

Patna News: (फुलवारी शरीफ, अजीत) पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना इलाके में पोखर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. मृतक की पहचान विक्रम थाना इलाके के मोहनपुर गांव निवासी बीरेंद्र माझी (25 साल) के रूप में हुई है. वह अपने रिश्तेदार में ही तिलक समारोह में शामिल होने आया था. कैसे हुआ हादसा? बताया जाता है कि सोमवार देर रात वह घर से बाहर निकला और पोखर के किनारे चला गया. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद रातभर शव का पता नहीं चल सका. सुबह तक शव बरामद नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. मृतक की पत्नी सरस्वती देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने क्या लगाया आरोप? ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य में सुस्ती बरती गई. समय पर गोताखोरों की टीम नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पोखर में अब तक सात से अधिक लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है, इसके बावजूद न तो घेराबंदी की गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया. एनएच 139 को किया जाम इसी के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने एम्स गोलंबर के पास नेशनल हाईवे 139 को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. जाम के कारण एम्स आने-जाने वाले मरीजों और एम्बुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई गंभीर मरीज घंटों जाम में फंसे रहे. आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरकर हंगामा किया और कुछ जगहों पर आते-जाते लोगों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी शरीफ थाना, जानीपुर, नौबतपुर समेत आस-पास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी शव बरामदगी, उचित मुआवजा और पोखर की स्थायी घेराबंदी की मांग पर अड़े रहे. प्रशासन की ओर से गोताखोरों की टीम लगाने और जल्द शव निकालने का आश्वासन दिया गया है. बावजूद इसके इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है. Also Read: जहानाबाद में टोल प्लाजा पर गोलीबारी, दो युवक घायल, क्या है मामला? The post पटना की सड़क पर बवाल, गुस्साए लोगों ने NH 139 किया जाम, जानिए पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्यों मां बनने से डरती थीं पत्रलेखा? ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

Patralekha: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मां बनने के बाद जब वह पब्लिक में नजर आईं, तो कुछ यूजर्स ने उनके लुक्स और बदलावों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग का करारा जवाब देते हुए अपनी बात बेबाकी से रखी. अब उन्होंने मां बनने के अपने अनुभव पर खुलकर बातचीत की है. मां बनने को लेकर क्या बोलीं पत्रलेखा? हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा ने अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगता था कि शायद वह मां नहीं बनना चाहतीं. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सोचती रहती थी कि शायद मैं मां नहीं बनना चाहती. कई बार आपको खुद भी समझ नहीं आता कि आप क्या चाहते हैं. लेकिन अब जब मेरा बच्चा मेरे साथ है, तो यह एक बेहद खूबसूरत एहसास है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मां बनने के बाद उन्हें लगता है कि वह अपने जीवन के सबसे बेहतरीन दौर में हैं. उनके अनुसार, यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और जीवन बदल देने वाला रहा है. प्रोड्यूसर के तौर पर नई शुरुआत मां बनने के साथ-साथ पत्रलेखा ने अपने करियर में भी एक नया कदम रखा है. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘टोस्टर’ को प्रोड्यूस किया है, जो बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म है. यह फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है. इस अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, “प्रोड्यूसर बनना एक शानदार लेकिन चुनौतीपूर्ण काम है. लेकिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा बदलाव मां बनना ही है, और यह सबसे महान अनुभव है.” शादी और पर्सनल लाइफ पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को एक्टर राजकुमार राव से शादी की थी. शादी के चार साल बाद, नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले शिशु का स्वागत किया. उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है. यह भी पढ़ें: रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर The post क्यों मां बनने से डरती थीं पत्रलेखा? ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या ‘लखन’ नहीं, अब ‘परशुराम’ के नाम से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म? बदल गया टाइटल

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म का नाम पहले ‘लखन’ बताया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया है. मेकर्स ने अब इसका नाम ‘परशुराम’ रखने का फैसला किया है. हालांकि, अभी इस टाइटल को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स काफी समय से फिल्म के लिए सही और दमदार टाइटल की तलाश में थे. आखिरकार टीम ने ‘परशुराम’ नाम पर सहमति बनाई, जो फिल्म के किरदार और कहानी के साथ बेहतर तरीके से फिट बैठता है. प्री-प्रोडक्शन में तेजी इस फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट कर रहे हैं. पिंकविला की एक और रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार हो चुकी है. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी में हैं. खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस पर काफी मेहनत की जा रही है. फिल्म में कई बड़े और दमदार सीन होंगे, जो थिएटर में दर्शकों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर सकते हैं. कहानी एक बड़े और प्रभावशाली किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें सनी का पावरफुल अवतार देखने को मिलेगा. कब से शुरू होगी शूटिंग? सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू हो सकती है. फिलहाल टीम एक्शन डिजाइन और सेटअप पर गहराई से काम कर रही है, ताकि शूटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए. सनी देओल की आने वाली फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की कई फिल्में लाइन में हैं. उनकी फिल्म गबरू 8 मई को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह जल्द ही अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म इक्का में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी होंगे. उनकी अन्य फिल्मों में सूर्या शामिल है, जो मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ की रीमेक है. वहीं, लाहौर 1947, 13 अगस्त को रिलीज हो सकती है. इसके अलावा वह पौराणिक फिल्म रामायण का भी हिस्सा हैं. यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार The post क्या ‘लखन’ नहीं, अब ‘परशुराम’ के नाम से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म? बदल गया टाइटल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रुपये में गिरावट: डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 93.32 पर पहुंचा, RBI के नए निर्देशों का दिखा असर

Rupee vs Dollar : हिंदुस्तानीय रुपये में सोमवार के बाद आज भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा. मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 93.32 के स्तर पर आ गया. कल (सोमवार) भी रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 93.16 पर बंद हुआ था. रुपये के गिरने की 3 मुख्य वजहें RBI के नियमों में बदलाव: हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये में सट्टेबाजी (Speculation) को रोकने के लिए 1 अप्रैल को लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में आंशिक ढील दे दी है. बैंकों के लिए ‘शुद्ध खुली स्थिति’ (Net Open Position) की सीमा 10 करोड़ डॉलर तय करने के पुराने निर्देशों को वापस लेने से बाजार में हलचल बढ़ी है. मजबूत डॉलर सूचकांक: वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की स्थिति मजबूत बनी हुई है. छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.4% बढ़कर 97.94 पर पहुंच गया है. बाजार में अस्थिरता: हालांकि पिछले दो सत्रों में रुपया 47 पैसे मजबूत हुआ था, लेकिन वैश्विक और नीतिगत कारणों से यह बढ़त टिक नहीं पाई. बाजार के अन्य महत्वपूर्ण संकेत जहां एक ओर रुपया कमजोर हुआ, वहीं अन्य आर्थिक मोर्चों पर स्थिति कुछ इस प्रकार रही: शेयर बाजार में तेजी: रुपये की गिरावट के उलट घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 379.33 अंक (0.48%) चढ़कर 78,899.63 पर और निफ्टी 103.70 अंक (0.43%) बढ़कर 24,468.55 पर रहा. कच्चा तेल (Crude Oil): अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दामों में 0.51% की गिरावट देखी गई और यह 94.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. तेल की यह नरमी रुपये के लिए राहत की बात हो सकती है. विदेशी निवेश (FII): विदेशी संस्थागत निवेशक हिंदुस्तानीय बाजार में खरीदार बने हुए हैं. सोमवार को उन्होंने 2,066 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जो हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति पर उनके भरोसे को दर्शाता है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का मानना है कि आरबीआई द्वारा ‘फॉरवर्ड’ बाजारों के नियमों में ढील देने से बाजार में नकदी और ट्रेडिंग बढ़ेगी, लेकिन शॉर्ट टर्म में यह रुपये पर दबाव बना सकता है. निवेशकों की नजर अब अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता के नतीजों पर रहेगी, क्योंकि वहां से आने वाली कोई भी सकारात्मक समाचार डॉलर को शांत और रुपये को मजबूत कर सकती है. Also Read: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें: कच्चे तेल में हलचल के बावजूद हिंदुस्तान में राहत, जानें अपने शहर के रेट The post रुपये में गिरावट: डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 93.32 पर पहुंचा, RBI के नए निर्देशों का दिखा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लंदन में ₹100 की क्या वैल्यू है? वायरल वीडियो ने दिखाई ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ की कड़वी सच्चाई

Value of 100 rupees in london: क्या आपने कभी सोचा है कि हिंदुस्तान के ₹100 का नोट विदेश में, खासकर लंदन जैसे महंगे शहर में कितनी दूर तक जा सकता है? हाल ही में ‘veggiwander’ नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो ने हिंदुस्तानीयों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 30 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका यह वीडियो ‘परचेजिंग पावर’ यानी खरीदने की ताकत का एक बड़ा सबक देता है. हिंदुस्तान बनाम लंदन: उम्मीद और हकीकत हिंदुस्तान में ₹100 का मतलब है ऑटो का किराया, एक प्लेट चाट, इडली-सांभर या फिर एक किलो फल. लेकिन जब इस ₹100 को पाउंड (£) में बदला जाता है, तो यह केवल 0.80 पाउंड रह जाता है. View this post on Instagram A post shared by Gagan & Arun (@veggiewander) सुपरमार्केट का वो ‘शॉकिंग’ सफर वीडियो में एक स्त्री लंदन की एक सड़क पर स्थित सुपरमार्केट में ₹100 (0.80 पाउंड) लेकर घुसती है. उसने सोचा शायद एक पनीर-प्याज का सैंडविच मिल जाए, लेकिन उसकी कीमत £1.50 (करीब ₹187) थी. बजट से बाहर. उसे लगा पानी तो मिल ही जाएगा, पर 500 मिली की बोतल की कीमत £1.15 (करीब ₹143) निकली. स्त्री ने मायूसी से कहा, “पानी भी नहीं खरीद पाऊंगी.” फिर ओरियो का पैकेट £1.65 का था और एक बंदगोभी (कैबेज) भी £0.89 की थी. दोनों ही ₹100 के नोट से ज्यादा महंगे थे. काफी खोजबीन के बाद उसे सिर्फ एक चीज मिली जो उसके बजट में थी. गाजर का एक छोटा पैकेट. इसकी कीमत £0.60 (करीब ₹75) थी. स्त्री ने एक फीकी मुस्कान के साथ कहा, “बस यही ले सकते हैं.” यह वीडियो सिर्फ करेंसी के उतार-चढ़ाव की बात नहीं करता, बल्कि यह बताता है कि अलग-अलग देशों में रहने का खर्च (Cost of Living) कितना अलग होता है. बेशक लंदन में सैलरी हिंदुस्तान से बहुत ज्यादा है, लेकिन एक टूरिस्ट या यात्री के लिए वहां की महंगाई वाकई होश उड़ाने वाली है. Also Read : सोना चमका, चांदी में सुस्ती: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और ग्लोबल संकेतों का कीमती धातुओं पर असर The post लंदन में ₹100 की क्या वैल्यू है? वायरल वीडियो ने दिखाई ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ की कड़वी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Salt Lake Fire: कोलकाता के साल्ट लेक अस्पताल में भीषण आग, सुरक्षित बाहर निकाले जा रहे मरीज

मुख्य बातें मरीज के परिजन करते रहे आग बुझाने की कोशिश अब तक किसी के झुलसने की सूचना नहीं राहत व बचाव कार्य जारी Salt Lake Fire: मनोरंजन, कोलकाता. साल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग लग गई. पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया है. मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आग दूसरी मंजिल से शुरू हुई. आशंका है कि आग इमारत के बाकी हिस्सों में भी फैल सकती है. अभी तक किसी के हताहत होने की समाचार नहीं है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. मरीज के परिजन करते रहे आग बुझाने की कोशिश जानकारी के अनुसार जब मरीज़ के रिश्तेदार बाहर आए, तो उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों को आने में देरी हुई, इसलिए उन्होंने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की. मरीज़ों को बाहर निकलने के लिए शीशा तोड़ना पड़ा. कर्मचारियों ने बताया कि आग बहुत तेज़ी से फैल रही थी. दूसरी मंज़िल के शीशे से ढके हिस्से को तोड़ना पड़ा. कुछ लोग हाथों में खारा पानी लेकर बाहर निकले. अब तक किसी के झुलसने की सूचना नहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सॉल्ट लेक में करुणामयी क्रॉसिंग पर स्थित निजी स्वास्थ्य सुविधा भवन की पहली मंजिल पर आग लगी है. उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे बुझाने के लिए कम से कम तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. फिलहाल आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है. अस्पताल की ऊपरी मंजिल से काला धुआं निकलता देखा गया है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें राहत व बचाव कार्य जारी कोलकाता के साल्टलेक स्थित प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की समाचार मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. अस्पताल के भीतर भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से आनन-फानन में बाहर निकाला गया है. कई गंभीर मरीजों को पास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है. दमकलकर्मी और अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अभी भी कोई मरीज या स्टाफ अस्पताल के धुएं से भरे कमरों के भीतर फंसा हुआ है. Also Read: बंगाल चुनाव: मतदान से पहले कोलकाता में बसों पर ‘ब्रेक’,सड़कों से आधी गाड़ियां गायब The post Salt Lake Fire: कोलकाता के साल्ट लेक अस्पताल में भीषण आग, सुरक्षित बाहर निकाले जा रहे मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में निष्पक्ष मतदान की तैयारी, एक घंटा पहले बूथ पर आयेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

मुख्य बातें इन व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा हर शंका का हुआ समाधान शाम छह बजे तक कतार में लग सकते हैं वोटर Bengal Election: आसनसोल. माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों से अवगत कराने के लिए रवीन्द्र भवन के सभागार में एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में अधिकारियों ने बताया कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान से एक दिन पहले निर्धारित डिस्पैच सेंटर पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा, जहां से वे मतदान टीम के साथ अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगे. मतदान समाप्ति के बाद उन्हें टीम के साथ ही रिसीविंग सेंटर लौटना होगा.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माइक्रो ऑब्जर्वर सीधे सामान्य प्रेक्षक के संपर्क में रहेंगे और अपनी रिपोर्ट केवल उन्हें ही सौंपेंगे. इन व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने माइक्रो ऑब्जर्वर निर्देश दिया गया कि मतदान शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचकर सभी तैयारियों का निरीक्षण करें. इसमें मॉक पोल, मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति, अमिट स्याही, मतदाता रजिस्टर 17-ए सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच शामिल है. प्रशिक्षण के दौरान 18 बिंदुओं वाले प्रपत्र संख्या 13 को सही तरीके से भरने की भी जानकारी दी गई. साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सामान्य प्रेक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए. हर शंका का हुआ समाधान सामान्य प्रेक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने माइक्रो ऑब्जर्वरों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया. पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम जनरल अभिषेक आनंद की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.ओसी इलेक्शन तपन प्रशासन ने माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे प्रेसिडिंग ऑफिसर, पोलिंग कर्मियों और केंद्रीय बलों के कार्यों पर नजर रखेंगे. किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल सेक्टर अधिकारी को सूचित करना होगा. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि कतार व्यवस्था सुचारु रखी जाए. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. शाम छह बजे तक कतार में लग सकते हैं वोटर सुरक्षा के मद्देनजर 100 मीटर के दायरे में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. दृष्टिबाधित मतदाताओं को एक सहयोगी के साथ आने की छूट दी गई है. मतदान शाम 6 बजे तक होगा. यदि उस समय तक कतार में मतदाता मौजूद रहते हैं, तो उन्हें क्रम संख्या देकर मतदान का अवसर दिया जाएगा, लेकिन 6 बजे के बाद नए मतदाताओं को कतार में शामिल नहीं किया जाएगा. मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील कर सुरक्षित रूप से रिसीविंग सेंटर लाया जाएगा और स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा. प्रशासन का मानना है कि माइक्रो ऑब्जर्वरों की सतर्कता चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. Also Read: बंगाल चुनाव: मतदान से पहले कोलकाता में बसों पर ‘ब्रेक’,सड़कों से आधी गाड़ियां गायब The post बंगाल में निष्पक्ष मतदान की तैयारी, एक घंटा पहले बूथ पर आयेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top