फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Top 5 Electric Scooters: जैसे ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चर्चा अपने आप तेज हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, क्योंकि पूरे हिंदुस्तान में फ्यूल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जो लोग रोजाना 25-30 किलोमीटर का सफर करते हैं, उन्हें पेट्रोल पंप पर खर्च का फर्क महसूस जरूर होगा. ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर में रोज आने-जाने वालों के लिए एक समझदारी भरा और खर्च बचाने वाला ऑप्शन नजर आने लगते हैं. यही वजह है कि हमने कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट तैयार की है, जो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें. Bajaj Chetak लिस्ट में सबसे पहले है Bajaj Chetak. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹91,504 (एक्स-शोरूम) है. पहली नजर में ही यह काफी सिंपल और समझने में आसान लगता है. बैठने का तरीका आरामदायक है, कंट्रोल्स इतने आसान हैं कि नए राइडर को भी ज्यादा समय नहीं लगता समझने में. सबसे खास बात यह है कि इसे चलाते वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे आप कोई आम फैमिली स्कूटर चला रहे हों. TVS iQube TVS iQube की शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका प्रैक्टिकल और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बना डिजाइन है. यह स्कूटर खास तौर पर डेली कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. सीट आरामदायक है, स्टोरेज स्पेस भी अच्छा मिलता है, जिससे छोटे-मोटे सामान रखने में आसानी होती है. Ather 450X Ather Energy का Ather 450X की शुरुआती कीमत 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्कूटर में सिर्फ आराम नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी चाहते हैं. खासकर शहर के ट्रैफिक में यह तेज एक्सेलरेशन और फुर्तीला राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. Honda Activa Honda की Activa Electric की शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत सिर्फ फीचर्स नहीं, बल्कि लोगों का भरोसा हो सकता है. हिंदुस्तान में ऐसा शायद ही कोई हो जिसने पिछले 20 सालों में कभी न कभी एक्टिवा का नाम न सुना हो या खुद इस्तेमाल न किया हो. Ather Rizta Ather Rizta की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस स्कूटर को देखकर साफ समझ आता है कि इसे खास तौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें आपको लंबी सीट, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है. यह भी पढ़ें: बढ़ती तेल कीमतों के बीच कार मालिक जरूर जानें ये आसान टिप्स, फ्यूल खर्च होगा कम The post फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर appeared first on Naya Vichar.

