Hot News

June 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गरुड़ पुराण: मृत व्यक्ति की घड़ी घर में रखनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Garud Puran: सनातन धर्म के 18 महापुराणों में से एक है गरुड़ पुराण. इसमें मनुष्य के जीवन, मृत्यु और उसके बाद की स्थितियों का विस्तार से वर्णन किया गया है. मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है, लेकिन सनातन परंपरा में इसे अंत नहीं, बल्कि आत्मा की एक नई यात्रा की शुरुआत माना जाता है. इस यात्रा के दौरान मृतक से जुड़ी कई यादें और उनकी निजी वस्तुएँ पीछे छूट जाती हैं. इन्हीं निजी वस्तुओं में एक हाथ घड़ी भी शामिल है. अक्सर परिवारों में यह असमंजस बना रहता है कि किसी प्रियजन के निधन के बाद उनकी घड़ी को घर में रखना या पहनना चाहिए या नहीं. यदि उसे घर में रखा जाए, तो किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है? आइए, इस लेख के माध्यम से इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं. घड़ी को घर में रखना चाहिए या नहीं? गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की हाथ घड़ी को सीधे तौर पर घर में रखना या उसका उपयोग करना अशुभ माना जाता है. इसके पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों कारण बताए गए हैं. सूक्ष्म ऊर्जा और मोह का बंधन गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसका अपनी प्रिय वस्तुओं के प्रति मोह तुरंत समाप्त नहीं होता. घड़ी एक ऐसी वस्तु है, जो व्यक्ति के शरीर के सीधे संपर्क में रहती है और उसके जीवनकाल के समय की साक्षी होती है. मान्यता है कि मृत व्यक्ति की सूक्ष्म ऊर्जा उस घड़ी में लंबे समय तक बनी रह सकती है. यदि परिवार के सदस्य उसे अपने पास रखते हैं, तो आत्मा का सांसारिक मोह भंग होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है. नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक अशांति वास्तु शास्त्र और पुराणों में वर्णित मान्यताओं के अनुसार, मृत व्यक्ति की घड़ी को घर में रखने या पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. इसके कारण परिवार के सदस्यों को: अज्ञात भय या उदासी महसूस हो सकती है. रात में डरावने सपने आ सकते हैं. कार्यों में रुकावटें और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है. पितृ दोष की संभावना शास्त्रों के अनुसार, यदि मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उचित तरीके से निपटान न किया जाए, तो इससे आत्मा को कष्ट हो सकता है और परिवार को पितृ दोष जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मृतक की घड़ी का क्या करना चाहिए? यदि आपके किसी प्रियजन का निधन हो गया है और उनकी घड़ी आपके पास है, तो शास्त्रों के अनुसार आपके पास दो प्रमुख विकल्प हैं: दान करें: घड़ी को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें. ऐसा करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलने और उनके मोह बंधन के समाप्त होने की मान्यता है. शुद्धिकरण के बाद सुरक्षित रखें: यदि आप उसे स्मृति-चिह्न के रूप में अपने पास रखना चाहते हैं, तो उसका सीधे उपयोग न करें. पहले उसे गंगाजल से शुद्ध करें, धूप-दीप दिखाएँ और किसी पवित्र स्थान पर रखें. यदि उसे पहनना ही हो, तो उसकी स्ट्रैप या कोई अन्य हिस्सा बदलवाकर तथा शुद्धिकरण पूजा कराने के बाद ही उपयोग करें. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post गरुड़ पुराण: मृत व्यक्ति की घड़ी घर में रखनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LIVE: झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान जारी, सीएम पहुंचे विधानसभा

Jharkhand Rajya Sabha Election Updates: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 जून को मतदान शुरू हो चुका है. 2 राज्यसभा सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. झामुमो की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नथवाणी चुनाव लड़ रहे हैं. विधायकों का विधान सभा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के विधायक बस से विधानसभा पहुंचे. सुबह 9 से 4 बजे तक होगी वोटिंग झारखंड विधानसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा. इसके बाद निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने पर शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. VIDEO | Ranchi: Polling for two Rajya Sabha seats in Jharkhand set to take place today. Mahagathbandhan MLAs leave from Vidhan Sabha from BNR Chanakya Hotel.#JharkhandNews #JharkhandRajyaSabhaElection (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sWDbNehKRi — Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026 विधानसभा पहुंचे NDA विधायक मतदान के लिए बस से विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक. परिमल नथवानी पहुंचें, उन्होंने जीत का दावा किया. कहा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बोला जीत के लिए आश्वस्त है. जदयू विधायक का कहना है कि मेरा वोट सुरक्षित है और मैने कहीं पर ध्यान नहीं दिया है. पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू का कहना है कि हमारे आकड़े सुरक्षित है. धनबाद विधायक राज सिन्हा का कहना है कि हमलोग अभी से बधाई दे रहे हैं कि जीत हमारी होगी. विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया जारी विधानसभा के कमरा नंबर 42 में मतदान की प्रक्रिया जारी है. बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया मतदान बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने किया मतदान. बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता ने भी मतदान किया. जेडीयू विधायक सरयू राय ने किया मतदान. बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने भी किया मतदान. नेता प्रतिपक्ष सह विधायक नेता बाबूलाल मरांडी भी मतदान कक्ष में पहुंचे. एनडीए के सभी विधायको ने किया मतदान. सीएम पहुंचे विधानसभा सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे. एक साथ मतदान करेंगे इंडिया गठबंधन के विधायक. जयराम महतो भी पहुंचे डुमरी विधायक जय राम महतो भी विधान सभा पहुंचे. उन्होंने ने कहा काफी आत्ममंथन करके आया हूं.जिसको भी वोट करूंगा उम्मीद है कि वो झारखंड के लिए काम करेंगे. Also Read: गुमला कोर्ट का बड़ा एक्शन, नाबालिग से हैवानियत करने वाले निरल तिग्गा को 10 साल की जेल The post LIVE: झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान जारी, सीएम पहुंचे विधानसभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी और नया डिजाइन, लेकिन क्या वाकई ₹29999 में है सही डील?

स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच नया Pova 8 5G हिंदुस्तानीय बाजार में लॉन्च हो गया है. कभी बजट सेगमेंट में पहचान बनाने वाली Pova सीरीज अब करीब 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिड-रेंज कैटेगरी में कदम रख चुकी है. कंपनी ने इस फोन में नया डिजाइन, Alive Matrix Display और कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ नया लुक और अतिरिक्त डिस्प्ले इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं? यहां दिए गए रिव्यू में जानिए इस नये मॉडल पर पैसे लगाना कितना सही है. Pova 8 5G Review: डिजाइन बड़ी खासियत Pova 8 का डिजाइन इस बार पूरी तरह नया है. फोन के बैक पैनल पर साइबर और इंडस्ट्रियल थीम देखने को मिलती है, जो इसे भीड़ से अलग बनाती है. खास बात इसका Alive Matrix Display है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया छोटा डिस्प्ले है. यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, टाइमर, म्यूजिक विजुअलाइजेशन और कुछ छोटे गेम्स भी दिखा सकता है. यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कस्टम लाइट इफेक्ट भी बना सकते हैं. हालांकि इसका साइज काफी छोटा है, इसलिए इसकी जरूरत सीमित रहती है. फोन का वजन 225 ग्राम है, जिससे यह थोड़ा भारी महसूस होता है. वहीं IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा देती है. Pova 8 5G Review: 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, लेकिन कुछ कमियां भी Pova 8 में 6.76 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हालांकि यह हाई रिफ्रेश रेट हर समय उपलब्ध नहीं रहता और कुछ खास ऐप्स तक ही लिमिटेड है. डिस्प्ले की सबसे बड़ी कमी इसकी ब्राइटनेस है. घर के अंदर स्क्रीन अच्छी दिखती है, लेकिन तेज धूप में कंटेंट देखने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा इस कीमत में ज्यादातर स्मार्टफोन AMOLED स्क्रीन ऑफर करते हैं, जबकि Pova 8 में LCD पैनल दिया गया है. Pova 8 5G Review: कैमरा परफॉर्मेंस एवरेज फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. दिन की रोशनी में तस्वीरें अच्छी आएंगी और कलर भी बैलेंस्ड रहेंगे. हालांकि डिटेलिंग और डायनेमिक रेंज कुछ प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स जितनी प्रभावशाली नहीं है. लो-लाइट फोटोग्राफी में कैमरा ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन OIS की कमी महसूस होती है. वहीं सेल्फी कैमरा नॉर्मल इस्तेमाल के लिए काफी है, लेकिन कम रोशनी में इसकी क्वालिटी घट जाती है. वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी स्टेबिलाइजेशन की कमी साफ नजर आती है, जिससे फुटेज थोड़ी हिलती हुई दिखाई देती है. Pova 8 5G Review: परफॉर्मेंस रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक Pova 8 में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं. फोन सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे नॉर्मल काम आसानी से संभाल सकता है. हालांकि हेवी गेमिंग के दौरान इसकी लिमिटेशन सामने आती हैं. Genshin Impact जैसे गेम कम ग्राफिक्स सेटिंग्स पर ही बेहतर चलते हैं और लंबे समय तक गेम स्पोर्ट्सने पर फोन गर्म भी होने लगता है. Pova 8 5G Review: सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस काफी स्मूद फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है. इसका इंटरफेस काफी हद तक Apple के डिजाइन से इंस्पायर्ड लगता है, लेकिन इसमें कई यूनिक फीचर्स भी मिलते हैं. यूजर्स को AI फीचर्स, Gemini सपोर्ट, FM रेडियो और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और नोटिफिकेशन परेशान कर सकते हैं, जिन्हें बंद या हटाया जा सकता है. Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत Pova 8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. नॉर्मल इस्तेमाल में यह फोन आसानी से डेढ़ दिन तक चल सकता है. फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है. लगभग डेढ़ घंटे में बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाती है. क्या खरीदना चाहिए? Pova 8 उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जो यूनिक डिजाइन, बड़ी बैटरी और अलग तरह के फीचर्स चाहते हैं. Alive Matrix Display इसे बाकी फोन्स से अलग पहचान देता है. हालांकि करीब 30 हजार रुपये की कीमत पर AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देने वाले कई ऑपशंस बाजार में मौजूद हैं. ऐसे में अगर आपकी प्रायोरिटी गेमिंग, कैमरा या डिस्प्ले क्वालिटी है, तो दूसरे ऑपशंस पर भी जरूर ध्यान देना चाहिए. यह भी पढ़ें: ₹18999 में Realme P4R कितना है दमदार? बैटरी से कैमरा तक जानें पूरा रिव्यू The post Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी और नया डिजाइन, लेकिन क्या वाकई ₹29999 में है सही डील? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: संसदीय दल की मीटिंग में अब तक पहुंचे सिर्फ तीन सांसद, बोले संजय राउत- जो नहीं आएंगे वो गद्दार

Video : संसद में शिवसेना (यूबीटी) की बैठक के लिए संजय राउत, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे. बैठक से पहले संजय राउत ने कहा कि जो आएंगे वो हमारे हैं, जो नहीं आएंगे वो बेईमान और गद्दार हैं. वहीं जब अरविंद सावंत से पूछा गया कि क्या पार्टी के सभी सांसद बैठक में आएंगे, तो उन्होंने कुछ कहने के बजाय अंगूठा दिखाकर भरोसा जताया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो. #WATCH | Delhi: Shiv Sena MPs Sanjay Raut, Arvind Sawant and Rajabhau Parag Prakash Waje arrive at the Parliament for party’s meeting here. Sanjay Raut says, “Jo aayenge wo hamare, nahi aayenge wo beimaan-gaddar.” Arvind Sawant shows a thumbs up when asked if he think all MPs… pic.twitter.com/UnwK0bXtg3 — ANI (@ANI) June 18, 2026 अरविंद सावंत ने दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक से पहले कहा कि ‘व्हिप’ का उल्लंघन करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बैठक पार्टी के बागी सांसदों का भविष्य तय करेगी शिवसेना में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी के संसदीय दल की अहम बैठक बुलाई गई. बैठक से एक दिन पहले सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से शामिल होने का व्हिप जारी किया गया. माना जा रहा है कि यह बैठक पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी और बागी तेवरों की तस्वीर साफ कर सकती है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि कुछ सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं और बाद में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. यह भी पढ़ें : उद्धव की शिवसेना में फूट की अटकलें: UBT सांसदों ने ओम बिरला से की मुलाकात लोकसभा में शिवसेना (यूबीटी) के नौ सदस्य हैं और अलग गुट बनाने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों की जरूरत होगी. अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत, उद्धव खेमे के साथ हैं, जबकि बाकी छह सांसद संजय पाटिल, संजय देशमुख, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और संजय जाधव अलग खेमे में हैं. अगर बागी गुट का एक भी सांसद इस बैठक में शामिल हो गया तो उस गुट को अलग दल की मान्यता नहीं मिल सकती. लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले बागी नेता सूत्रों के हवाले से ऐसी समाचार है कि बढ़ते संकट के बीच शिवसेना (UBT) के बागी नेताओं के एक गुट ने बुधवार (17 जून) को अनौपचारिक रूप से लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात करके लोकसभा में पार्टी के नौ में से छह सांसदों का समर्थन होने का दावा किया. The post Video: संसदीय दल की मीटिंग में अब तक पहुंचे सिर्फ तीन सांसद, बोले संजय राउत- जो नहीं आएंगे वो गद्दार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में राज्यसभा चुनाव आज, दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में 

Jharkhand Rajya Sabha Election Updates: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 जून को मतदान होगा. 2 राज्यसभा सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. झामुमो की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी चुनाव लड़ रहे हैं. विधायकों का विधान सभा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. VIDEO | Ranchi: Polling for two Rajya Sabha seats in Jharkhand set to take place today. Mahagathbandhan MLAs leave from Vidhan Sabha from BNR Chanakya Hotel.#JharkhandNews #JharkhandRajyaSabhaElection (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sWDbNehKRi — Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026 The post झारखंड में राज्यसभा चुनाव आज, दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाव पर खाना पका रही थी महिला, पीछे से कूद पड़ा रॉयल बंगाल टाइगर, सुंदरवन में बड़ा हादसा

मुख्य बातें हादसा के वक्त खाना बना रही थी बंदना बाघ ने सीधा गर्दन पर मारा झपट्टा Bengal Tiger : कोलकाता/कुलताली: दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन में बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) के हमले में एक स्त्री की जान चली गई. वह नदी में केकड़े पकड़ने गई थी, लेकिन बाघ के पंजों ने 35 वर्षीय बंदना दास की जान ले ली. यह घटना बुधवार दोपहर बाद की है. बंदना दास के असहाय पति ने इस दुखद घटना को अपनी आंखों से देखा है. समाचार मिलते ही कुलतली पुलिस स्टेशन ने अस्पताल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा के वक्त खाना बना रही थी बंदना वंदना का घर कुलतली ब्लॉक के गुरगुरिया-भुवनेश्वरी ग्राम पंचायत के गौरेर चक गांव में है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 12 जून को वंदना और उनके पति जयनगर घाट से सुंदरवन में कलास शिविर के पास स्थित फुलबारी जंगल के लिए एक छोटी नाव से निकले थे. वे नदी में केकड़े और मछली पकड़ने गए थे. जब वंदना नाव में खाना बना रही थीं, तभी अचानक जंगल से एक रॉयल बंगाल टाइगर उन पर झपटा. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बाघ ने सीधा गर्दन पर मारा झपट्टा बंदना के पति ने पुलिस को बताया कि बाघ ने बंदना की गर्दन पर काट लिया और उन्हें घसीटकर घने जंगल में ले जाने की कोशिश की. अपनी पत्नी की भयावह हालत अपनी आँखों के सामने देखकर उसका पति चीखने लगा. बाघ ने उसे जंगली जानवर समझकर खून से लथपथ वंदना को छोड़ दिया और घने जंगल में भाग गया. उसे गंभीर हालत में जयनगर-कुलतली ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्त्री को मृत घोषित कर दिया. Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे The post नाव पर खाना पका रही थी स्त्री, पीछे से कूद पड़ा रॉयल बंगाल टाइगर, सुंदरवन में बड़ा हादसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tecno Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी, यूनिक LED डिस्प्ले और नया डिजाइन, लेकिन क्या वाकई ₹29999 में है सही डील?

स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच Tecno ने अपना नया Tecno Pova 8 5G हिंदुस्तानीय बाजार में उतार दिया है. कभी बजट सेगमेंट में पहचान बनाने वाली Pova सीरीज अब करीब 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिड-रेंज कैटेगरी में कदम रख चुकी है. कंपनी ने इस फोन में नया डिजाइन, Alive Matrix Display और कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ नया लुक और अतिरिक्त डिस्प्ले इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं? यहां दिए गए रिव्यू में जानिए टेक्नो के इस नये मॉडल पर पैसे लगाना कितना सही है. Tecno Pova 8 5G Review: डिजाइन बड़ी खासियत Tecno Pova 8 का डिजाइन इस बार पूरी तरह नया है. फोन के बैक पैनल पर साइबर और इंडस्ट्रियल थीम देखने को मिलती है, जो इसे भीड़ से अलग बनाती है. खास बात इसका Alive Matrix Display है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया छोटा LED डिस्प्ले है. यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, टाइमर, म्यूजिक विजुअलाइजेशन और कुछ छोटे गेम्स भी दिखा सकता है. यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कस्टम लाइट इफेक्ट भी बना सकते हैं. हालांकि इसका साइज काफी छोटा है, इसलिए इसकी जरूरत सीमित रहती है. फोन का वजन 225 ग्राम है, जिससे यह थोड़ा भारी महसूस होता है. वहीं IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा देती है. Tecno Pova 8 5G Review: 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, लेकिन कुछ कमियां भी Tecno Pova 8 में 6.76 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हालांकि यह हाई रिफ्रेश रेट हर समय उपलब्ध नहीं रहता और कुछ खास ऐप्स तक ही लिमिटेड है. डिस्प्ले की सबसे बड़ी कमी इसकी ब्राइटनेस है. घर के अंदर स्क्रीन अच्छी दिखती है, लेकिन तेज धूप में कंटेंट देखने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा इस कीमत में ज्यादातर स्मार्टफोन AMOLED स्क्रीन ऑफर करते हैं, जबकि Pova 8 में LCD पैनल दिया गया है. Tecno Pova 8 5G Review: कैमरा परफॉर्मेंस एवरेज फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. दिन की रोशनी में तस्वीरें अच्छी आएंगी और कलर भी बैलेंस्ड रहेंगे. हालांकि डिटेलिंग और डायनेमिक रेंज कुछ प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स जितनी प्रभावशाली नहीं है. लो-लाइट फोटोग्राफी में कैमरा ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन OIS की कमी महसूस होती है. वहीं सेल्फी कैमरा नॉर्मल इस्तेमाल के लिए काफी है, लेकिन कम रोशनी में इसकी क्वालिटी घट जाती है. वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी स्टेबिलाइजेशन की कमी साफ नजर आती है, जिससे फुटेज थोड़ी हिलती हुई दिखाई देती है. Tecno Pova 8 5G Review: परफॉर्मेंस रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक Tecno Pova 8 में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं. फोन सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे नॉर्मल काम आसानी से संभाल सकता है. हालांकि हेवी गेमिंग के दौरान इसकी लिमिटेशन सामने आती हैं. Genshin Impact जैसे गेम कम ग्राफिक्स सेटिंग्स पर ही बेहतर चलते हैं और लंबे समय तक गेम स्पोर्ट्सने पर फोन गर्म भी होने लगता है. Tecno Pova 8 5G Review: सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस काफी स्मूद फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है. इसका इंटरफेस काफी हद तक Apple के डिजाइन से इंस्पायर्ड लगता है, लेकिन इसमें कई यूनिक फीचर्स भी मिलते हैं. यूजर्स को AI फीचर्स, Gemini सपोर्ट, FM रेडियो और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और नोटिफिकेशन परेशान कर सकते हैं, जिन्हें बंद या हटाया जा सकता है. Tecno Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत Tecno Pova 8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. नॉर्मल इस्तेमाल में यह फोन आसानी से डेढ़ दिन तक चल सकता है. फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है. लगभग डेढ़ घंटे में बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाती है. क्या खरीदना चाहिए? Tecno Pova 8 उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जो यूनिक डिजाइन, बड़ी बैटरी और अलग तरह के फीचर्स चाहते हैं. Alive Matrix Display इसे बाकी फोन्स से अलग पहचान देता है. हालांकि करीब 30 हजार रुपये की कीमत पर AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देने वाले कई ऑपशंस बाजार में मौजूद हैं. ऐसे में अगर आपकी प्रायोरिटी गेमिंग, कैमरा या डिस्प्ले क्वालिटी है, तो दूसरे ऑपशंस पर भी जरूर ध्यान देना चाहिए. यह भी पढ़ें: ₹18999 में Realme P4R कितना है दमदार? बैटरी से कैमरा तक जानें पूरा रिव्यू The post Tecno Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी, यूनिक LED डिस्प्ले और नया डिजाइन, लेकिन क्या वाकई ₹29999 में है सही डील? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रद्युम्न चतुर्थी पर करें भगवान गणेश के 108 नामों का जाप, हर विघ्न होगा दूर

Pradyumna Chaturthi 2026: प्रद्युम्न चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. यह हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 18 जून, गुरुवार को मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस दिन गणपति बप्पा की श्रद्धापूर्वक आराधना करते हैं, उनके जीवन के दुखों का नाश होता है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. इस दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश के विभिन्न नामों का जाप करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है. मान्यता है कि इन नामों के जाप से एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. भगवान गणेश के 108 नाम  सुमुख – सुंदर मुख वाले एकदंत – एक दाँत वाले कपिल – सांवले रंग के गजकर्णक – हाथी जैसे कान वाले लम्बोदर – बड़े पेट वाले विकट – कठिनाइयों को दूर करने वाले विघ्नराज – विघ्नों के राजा गणाध्यक्ष – गणों के स्वामी भालचन्द्र – मस्तक पर चंद्र धारण करने वाले विनायक – सर्वोच्च नेता धूम्रकेतु – धूम्र के समान प्रकाश वाले गणाध्यक्ष – गणों के अधिपति फालचन्द्र – चंद्रमा के समान शीतल गजवक्त्र – हाथीमुख वाले वक्रतुण्ड – टेढ़ी सूँड वाले शूर – वीर और साहसी हरिद्र – हल्दी के समान वर्ण वाले सिद्धिविनायक – सिद्धि प्रदान करने वाले वक्रांग – टेढ़े शरीर वाले हेरम्ब – दुर्बलों के रक्षक कपिलकर्णक – लाल कान वाले विकटेश्वर – कठिनाइयों का नाश करने वाले सूर्यतेज – सूर्य की तरह तेजस्वी अज – जन्म-मृत्यु से परे कुमारगुरु – कार्तिकेय के भाई महागणपति – महान गणपति नटेश – नृत्य के स्वामी गजमुख – गजमुखधारी विनायकपति – नेता के भी नेता भवेश – संसार के स्वामी जगदाधार – जगत का आधार यंत्रकार – यंत्रों के रचयिता मोदकप्रिय – मोदक प्रिय करने वाले चतुर्भुज – चार भुजाओं वाले गजेश – हाथियों के अधिपति शिवनन्दन – भगवान शिव के पुत्र पार्वतीप्रसाद – माता पार्वती का वरदान सर्वेश – सबके स्वामी प्रणवस्वरूप – ओम् स्वरूप मंगलमूर्ति – मंगलकारी रूप वाले द्वैभुज – दो भुजाओं वाले अष्टभुज – आठ भुजाओं वाले सिद्धिेश्वर – सिद्धि देने वाले बुद्धिप्रिय – बुद्धि के प्रिय विघ्नहर्ता – विघ्नों का नाश करने वाले शुभलक्ष्मीपति – शुभता देने वाले महाकाय – विशालकाय त्रिनेत्र – तीन नेत्रों वाले वेदप्रमुख – वेदों के ज्ञाता सर्वज्ञ – सब कुछ जानने वाले आदिपुरुष – प्रथम पुरुष गजदंष्ट्र – हाथी जैसी दाँत वाले वरदायक – वरदान देने वाले शरण्य – शरण देने वाले शिवप्रिय – शिव को प्रिय भक्तवत्सल – भक्तों पर दया करने वाले अखिलेश – सबके अधिपति त्रैलोक्यनाथ – तीनों लोकों के स्वामी वक्रनयन – टेढ़ी आँखों वाले सर्वविघ्नेश्वर – सभी विघ्नों के अधिपति अग्रपूज्य – सबसे पहले पूजे जाने वाले महाबली – महान शक्ति वाले वेदज्ञ – वेदों के ज्ञाता जगन्नाथ – जगत के स्वामी पार्वतीसुत – पार्वती पुत्र गजेश्वर – गजों के ईश्वर आनन्दमूर्ति – आनंद देने वाले धनदायक – धन देने वाले सुखकर्ता – सुख देने वाले दुःखनाशक – दुःख हरने वाले विज्ञानेश – ज्ञान के ईश्वर वरप्रद – वर देने वाले चिंतामणि – इच्छाएँ पूर्ण करने वाले भूतनाथ – प्राणियों के स्वामी विघ्ननायक – विघ्नों के अधिपति गजवदन – हाथीमुख वाले सत्यप्रिय – सत्य प्रिय सत्यरूप – सत्य स्वरूप दयानिधि – दया का सागर भक्तरक्षक – भक्तों की रक्षा करने वाले जगद्वन्द्य – जगत द्वारा वंदनीय आद्यदेव – प्रथम देव सर्वलोकेश – सब लोकों के स्वामी वेदात्मा – वेदस्वरूप ज्ञानमूर्ति – ज्ञान के रूप सर्वेश्वर – सबके ईश्वर लम्बकर्ण – बड़े कान वाले वेदविनायक – वेदों के गणेश अशेषकर – अनंत कृपा करने वाले नन्दन – आनंद देने वाले मित्रप्रिय – मित्रों को प्रिय शत्रुहंता – शत्रुओं का नाश करने वाले वेदगर्भ – वेद स्वरूप में स्थित भवप्रिय – संसार को प्रिय सर्वकर्मेश्वर – सभी कर्मों के ईश्वर विघ्नविनाशक – विघ्न नाशक सर्वमंगलप्रद – सबको मंगल देने वाले प्रणम्य – पूजनीय सिद्धिदायक – सिद्धि देने वाले सिद्धिराज – सिद्धियों के राजा आदियोगी – प्रथम योगी ऋद्धिपति – ऋद्धि के स्वामी सिद्धेश – सिद्धियों के अधिपति विघ्नेश – विघ्नों के देव सर्वकार्यसिद्धि प्रदाता – कार्य सिद्ध करने वाले गणपति – गणों के स्वामी देवतााधिदेव – देवों के भी देव वक्रतुण्ड महाकाय – विशालकाय और टेढ़ी सूँड वाले यह भी पढ़ें: Pradyumna Chaturthi 2026: कामदेव का पुनर्जन्म, मछली के पेट से चमत्कारी उद्धार और तीन विवाहों की अद्भुत कथा The post प्रद्युम्न चतुर्थी पर करें भगवान गणेश के 108 नामों का जाप, हर विघ्न होगा दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना ₹1.51 लाख के पार, चांदी ₹2.64 लाख पर, चेक करें 18 जून का लेटेस्ट रेट लिस्ट 

Gold-Silver Price: अगर आप गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज 18 जून 2026 को बाजार में थोड़ी सुस्ती दिख रही है. दोनों की कीमतों में कल के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई. ध्यान रहें कि यहां दिए रेट कल की क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. आइए जानते हैं क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव.  सोने की चमक क्यों हुई धीमी? आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना जहां 10 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी 10 रुपये की कमी देखी गई है.  सोने का रेट लिस्ट (प्रति 10 ग्राम – 24 कैरेट): शहर आज का रेट कल का रेट बदलाव रांची ₹1,51,090 ₹1,51,100 -₹10 पटना ₹1,51,140 ₹1,51,150 -₹10 लखनऊ ₹1,51,240 ₹1,51,250 -₹10 दिल्ली ₹1,51,240 ₹1,51,250 -₹10 मुंबई ₹1,51,090 ₹1,51,100 -₹10 चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट? सोने की तरह ही चांदी के दाम भी आज थोड़े नीचे आए हैं. बाजार में एक किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.  चांदी का रेट लिस्ट (प्रति 1 किलो): शहर आज का रेट कल का रेट बदलाव रांची ₹2,64,900 ₹2,65,000 -₹100 पटना ₹2,64,900 ₹2,65,000 -₹100 लखनऊ ₹2,64,900 ₹2,65,000 -₹100 दिल्ली ₹2,64,900 ₹2,65,000 -₹100 मुंबई ₹2,64,900 ₹2,65,000 -₹100 क्या आगे और गिरेंगे दाम? इंटरनेशनल मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर धीरे-धीरे हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है. ये रेट अभी सांकेतिक हैं और इनमें GST व अन्य टैक्स जुड़ना बाकी है. खरीदारी से पहले एक बार पक्का रेट अपने ज्वेलर से जरूर क्रॉस-चेक कर लें, क्योंकि हर दुकान पर मेकिंग चार्ज के हिसाब से अंतिम कीमत अलग हो सकती है.  The post सोना ₹1.51 लाख के पार, चांदी ₹2.64 लाख पर, चेक करें 18 जून का लेटेस्ट रेट लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले चांदी, एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों रुपये

Cocktail 2 Advance Booking: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाती नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में एडवांस बुकिंग की रफ्तार भले ही धीमी रही हो, लेकिन रिलीज डेट नजदीक आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए हजारों टिकटों की बिक्री दर्ज कर ली है. एडवांस बुकिंग में दिखा उछाल ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन के लिए 57 हजार से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के 1.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है. वहीं ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. रिलीज से पहले एक दिन की बुकिंग अभी बाकी है, इसलिए माना जा रहा है कि फिल्म के आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिलीज से पहले बढ़ी उम्मीदें ‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हुई थी. शुरुआत में प्रतिक्रिया नॉर्मल रही, लेकिन जैसे-जैसे रिलीज का दिन करीब आया, टिकट बिक्री में तेजी देखने को मिली. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि यह बढ़ता हुआ उत्साह पहले दिन की कमाई में कितना असर दिखाता है. बॉक्स ऑफिस पर नहीं है कोई बड़ा मुकाबला 19 जून को इसकी रिलीज के साथ कोई बड़ी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही है. पिछले सप्ताह रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी. ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ के पास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का अच्छा मौका है. यह भी पढ़ें– आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान The post शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले चांदी, एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों रुपये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top