Hot News

July 9, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹15, ₹20 और ₹25 लाख सैलरी वालों के लिए कौन-सा Tax Regime बेहतर? जानिए कितना देना होगा टैक्स

ITR Filing 2026 शुरू होने के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि Old Tax Regime चुनें या New Tax Regime? केंद्र प्रशासन ने नई टैक्स व्यवस्था को डिफॉल्ट विकल्प बनाया है और इसमें टैक्स स्लैब भी अपेक्षाकृत कम हैं. वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था आज भी उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो HRA, Home Loan, NPS, 80C और 80D जैसी बड़ी टैक्स छूट का लाभ लेते हैं. अगर आपकी सालाना सैलरी ₹15 लाख, ₹20 लाख या ₹25 लाख है, तो दोनों टैक्स व्यवस्थाओं में कितना टैक्स बनता है और किसमें ज्यादा बचत होगी, आइए आसान भाषा में समझते हैं. Old और New Tax Regime में क्या अंतर है? दोनों टैक्स व्यवस्थाओं का सबसे बड़ा अंतर Deductions और Exemptions का है. New Tax Regime में टैक्स स्लैब कम हैं, लेकिन अधिकांश टैक्स छूट नहीं मिलती. वहीं Old Tax Regime में कई तरह की टैक्स छूट मिलती है, जिससे टैक्सेबल इनकम काफी कम हो सकती है. इस तुलना में कौन-कौन सी टैक्स छूट शामिल की गई है? Old Tax Regime के लिए यह मानकर गणना की गई है. टैक्स छूट राशि Standard Deduction ₹50,000 Section 80C ₹1,50,000 NPS (80CCD(1B)) ₹50,000 Section 80D ₹25,000 HRA Exemption ₹2,00,000 कुल छूट ₹4,75,000 New Tax Regime में केवल ₹75,000 का Standard Deduction शामिल किया गया है. ₹15 लाख सैलरी पर कितना टैक्स बनेगा? विवरण Old Regime New Regime Gross Salary ₹15,00,000 ₹15,00,000 Taxable Income ₹10,25,000 ₹14,25,000 कुल टैक्स (4% Cess सहित) ₹1,24,800 ₹97,500 टैक्स बचत: ₹27,300 इस आय स्तर पर New Tax Regime अधिक फायदेमंद दिखाई देती है. ₹20 लाख सैलरी पर कितना टैक्स देना होगा? विवरण Old Regime New Regime Gross Salary ₹20,00,000 ₹20,00,000 Taxable Income ₹15,25,000 ₹19,25,000 कुल टैक्स ₹2,80,800 ₹1,92,400 टैक्स बचत: ₹88,400 ₹25 लाख सैलरी पर कितना टैक्स बनेगा? विवरण Old Regime New Regime Gross Salary ₹25,00,000 ₹25,00,000 Taxable Income ₹20,25,000 ₹24,25,000 कुल टैक्स ₹4,36,800 ₹3,19,800 टैक्स बचत: ₹1,17,000 जैसे-जैसे आय बढ़ती है, New Tax Regime का फायदा भी बढ़ता दिखाई देता है. किस Tax Regime में ज्यादा बचत होगी? वार्षिक सैलरी Old Regime टैक्स New Regime टैक्स संभावित बचत बेहतर विकल्प ₹15 लाख ₹1,24,800 ₹97,500 ₹27,300 New Regime ₹20 लाख ₹2,80,800 ₹1,92,400 ₹88,400 New Regime ₹25 लाख ₹4,36,800 ₹3,19,800 ₹1,17,000 New Regime इस उदाहरण में तीनों आय वर्गों के लिए New Tax Regime में कम टैक्स बनता है. क्या सभी लोगों के लिए New Tax Regime बेहतर है? नहीं. यह केवल एक उदाहरण है. आपका वास्तविक टैक्स आपकी Salary Structure और मिलने वाली टैक्स छूट पर निर्भर करेगा. यदि आप. HRA का बड़ा Exemption लेते हैं. Home Loan Interest पर ₹2 लाख तक की छूट लेते हैं. Section 80C में ₹1.5 लाख निवेश करते हैं. अतिरिक्त ₹50,000 NPS में निवेश करते हैं. Health Insurance पर Section 80D का लाभ लेते हैं. Employer NPS Contribution का फायदा लेते हैं. तो Old Tax Regime आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है. कब Old Tax Regime चुनना बेहतर रहेगा? विशेषज्ञों के अनुसार Old Tax Regime इन परिस्थितियों में बेहतर साबित हो सकती है. किराए के घर में रहते हैं और अच्छी HRA छूट मिलती है. Home Loan Interest की पूरी टैक्स छूट लेते हैं. EPF, PPF, ELSS या Life Insurance के जरिए ₹1.5 लाख का 80C पूरा करते हैं. अतिरिक्त NPS निवेश करते हैं. Health Insurance Premium पर 80D का लाभ लेते हैं. Salary में Tax-free Allowances अधिक हैं. ऐसे मामलों में कुल टैक्स छूट ₹5 लाख से ₹7 लाख या उससे अधिक हो सकती है. Old Tax Regime को बेहतर बनाने के लिए कितनी Deduction चाहिए? टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार लगभग ₹15 लाख की सैलरी पर Old Tax Regime तभी अधिक फायदेमंद हो सकती है जब. Chapter VI-A के तहत करीब ₹2 लाख की टैक्स छूट मिले. HRA, Donation या अन्य Exemptions मिलाकर लगभग ₹3.5 लाख की अतिरिक्त छूट उपलब्ध हो. जैसे-जैसे आय बढ़ती है, Old Tax Regime को लाभदायक बनाने के लिए ज्यादा Deductions की जरूरत पड़ती है. टैक्स चुनने से पहले इन बातों का रखें ध्यान केवल टैक्स स्लैब देखकर फैसला न करें. दोनों टैक्स व्यवस्थाओं में अपना वास्तविक टैक्स कैलकुलेट करें. Salary Structure और Employer Benefits को शामिल करें. Home Loan, HRA, NPS और अन्य टैक्स छूट का सही मूल्यांकन करें. ITR दाखिल करने से पहले जिस व्यवस्था में कम टैक्स बनता हो, उसी का चयन करें. ये भी पढ़ें: अब नहीं करना होगा इंतजार! ITR-5 Excel Utility आई, इन टैक्सपेयर्स का काम हुआ आसान The post ₹15, ₹20 और ₹25 लाख सैलरी वालों के लिए कौन-सा Tax Regime बेहतर? जानिए कितना देना होगा टैक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं’, अपनी ही पार्टी पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, इन नेताओं पर साधा निशाना

Rohini Acharya On RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आई है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सारण के RJD प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रोहिणी आचार्य ने खुलकर विरोध जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. हरेलाल यादव के निष्कासन पर उठाए सवाल रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में पूछा कि क्या अब RJD में सच बोलने वालों के लिए जगह नहीं बची है? उन्होंने आरोप लगाया कि हरेलाल यादव पर अनुशासनहीनता के गलत आरोप लगाए गए हैं. रोहिणी ने कहा कि पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाना गलत है. उन्होंने इस कार्रवाई को उन लोगों की साजिश बताया, जो पार्टी को कमजोर कर रहे हैं. संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज पर हमला रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में RJD के वरिष्ठ नेताओं संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज का नाम लेकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पार्टी में रहकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. रोहिणी ने कहा कि सारण जिले में ऐसे लोगों का प्रभाव बढ़ गया है, जो पार्टी हित के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय कुछ नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं. ‘सच बोलने वालों को किया जा रहा टारगेट’ रोहिणी ने कहा कि जो कार्यकर्ता जमीन पर रहकर पार्टी के लिए काम करते हैं और जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी में गलत फैसलों पर सवाल उठाना अनुशासनहीनता है, तो फिर कार्यकर्ताओं की आवाज कौन उठाएगा? बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें नेताओं को दी खुली चुनौती रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में पार्टी नेताओं को खुली चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि अगर संजय यादव जैसे नेताओं पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले उन पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाई जाए. उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को कमजोर करना RJD के हित में नहीं है. ‘लालू जी की बेटी हूं, गलत के खिलाफ आवाज उठाती रहूंगी’ रोहिणी आचार्य ने साफ कहा कि वह पार्टी को कुछ लोगों के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेंगी. उन्होंने कहा कि वह लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं और गलत के सामने कभी झुकेंगी नहीं. रोहिणी ने कहा कि किसी ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ता को निशाना बनाना पार्टी को मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर करेगा. रोहिणी के इस बयान के बाद RJD के अंदर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है. अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले पर क्या रुख अपनाता है. Also Read: बीजेपी के गढ़ में PK ने ऐसे बिछाया चुनावी चक्रव्यूह, सिर्फ समीकरण नहीं, जीत के लिए ये 4 दांव भी आजमा रहे हैं प्रशांत किशोर The post ‘सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं’, अपनी ही पार्टी पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य, इन नेताओं पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेघालय हनीमून हत्याकांड : मामला बड़े बेंच को भेजने पर विचार कर रहा सुप्रीम कोर्ट

Meghalaya Honeymoon Murder : सुप्रीम कोर्ट मेघालय हनीमून कांड के मामले को बड़े बेंच को सौंपने पर विचार कर रही है. जज मनोज मिश्रा और चंद्रशेखर की पीठ ने गुरुवार को यह संकेत दिए कि, गिरफ्तारी ज्ञापन में गलत वैधानिक धारा का उल्लेख सोनम की जमानत को क्या सही ठहराता है? BNS की धारा लिखने में हुई गड़बड़ी न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और शील नागू की एक अन्य पीठ ने सोनम रघुवंशी को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से तीन जुलाई को इनकार कर दिया था. राज्य प्रशासन की ओर से गुरुवार को पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी यही सवाल उठाया. बताते चलें कि गिरफ्तारी ज्ञापन में बीएनएस की धारा 103(1) के बजाय 403 का उल्लेख किया गया था. सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि यह पूरी तरह टाइपिंग में हुई गलती थी. कितना सही.. जमानत का आधार? उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत गंभीर मामला है जिसमें जमानत इस आधार पर दी गई कि गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध नहीं कराए गए. जबकि यह रिकॉर्ड मौजूद है कि गिरफ्तारी के समय उसके आधार उपलब्ध कराए गए थे.’’ हालांकि, पीठ ने कहा कि अदालत को गिरफ्तारी के समय लिखित आधार उपलब्ध कराने की आवश्यकता से जुड़े परस्पर विरोधी फैसलों में सामंजस्य बैठाना होगा. विस्तार से किया जाएगा विचार जज मनोज मिश्रा ने कहा, ‘‘हम इस मामले पर विस्तार से विचार करेंगे. हम तय करेंगे कि क्या इसे बड़े बेंच को भेजने की जरूरत है.’’ टॉप लॉ अधिकारी ने कहा कि अपराध की गंभीरता को तकनीकी टाइपिंग एरर से अधिक महत्व दिया जाना चाहिए. मेहता ने कहा, ‘‘यह वह मामला है, जिसमें दोनों मेघालय में हनीमून पर गए थे. यह हत्या की सोची समझी साजिश थी. उसने पति को मारकर पहाड़ी से धक्का दे दिया था. यह बेहद गंभीर अपराध का मामला है. न्यायालय की बेंच ने राज्य पुलिस को आरोपियों को दिए गए मूल दस्तावेजों की स्पष्ट एवं पढ़ने योग्य प्रतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरफ्तारी के समय उन्हें वास्तव में क्या जानकारी दी गई थी. पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा, ‘‘यदि यह आधार (तकनीकी पहलू) टिक नहीं पाता है तो जमानत आदेश रद्द हो जाएगा.’’ मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली आरोपी को उसके कारोबारी पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पिछले साल जून में गिरफ्तार किया गया था. राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ पिछले साल 23 मई को मेघालय में छुट्टियां मनाने के दौरान लापता हो गया था. बाद में दो जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला था. The post मेघालय हनीमून हत्याकांड : मामला बड़े बेंच को भेजने पर विचार कर रहा सुप्रीम कोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Personality Traits: बाहर से शांत दिखने वाले लोग अंदर से कैसे होते हैं? जानिए उनकी असली पर्सनालिटी

Personality Traits: हम सभी किसी न किसी ऐसे व्यक्ति को जानते ही हैं, जो किसी भी हालात में बिल्कुल शांत रहता है. चाहे लाइफ में कितनी भी मुसीबत क्यों न आ जाए या फिर ऑफिस में काम का कितना ही प्रेशर क्यों न हो, आपको उनके चेहरे पर एक अलग तरह की शांति और सुकून दिखाई देता है. कई बार उनकी इस आदत की वजह से हम उन्हें घमंडी या फिर आलसी समझ लेते हैं, लेकिन जब गहराई में झांकते हैं तो असलियत हमारी सोच से बिल्कुल अलग निकलती है. साइकोलॉजी के अनुसार, जो लोग शांत रहते हैं उनके अंदर विचारों का एक गहरा समंदर छिपा हुआ होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको हर हालात में शांत रहने वाले इन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो आपको इन लोगों की पर्सनालिटी का अंदाजा बेहतर तरीके से लग जाएगा. calm person personality गहराई से चीजों को सोचने की काबिलियत जो लोग हमेशा शांत रहते हैं, उन्हें बिना वजह फालतू बोलना बिल्कुल पसंद नहीं होता. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें कुछ आता नहीं है या उनके पास बोलने के लिए कुछ है नहीं. सच तो यह है कि जब वे चुप होते हैं, तब भी उनका दिमाग बहुत तेजी से काम कर रहा होता है और वे अंदर ही अंदर बहुत सारी चीजें सोच रहे होते हैं. ये लोग बहुत समझदार होते हैं. जब भी कोई इनसे कुछ पूछता है, तो ये तुरंत कुछ भी नहीं बोल देते. ये पहले सोचते हैं कि इनके बोलने से कुछ गलत तो नहीं होगा, और फिर बहुत सोच-समझकर जवाब देते हैं. इसीलिए, जब भी ये कोई बात कहते हैं, तो उसमें बहुत अच्छी और सच्ची बातें होती हैं. इन्हें दूसरों की बुराई करना या बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता. यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज दूसरों की बातों को ध्यान से सुनने की खूबी हर कोई यह चाहता है कि उसकी बातों को लोग सुनें, लेकिन आज के समय में दूसरों की बातें सुनने वाले लोग बहुत ही कम रह गए हैं. साइकोलॉजी के अनुसार, जो लोग हर समय शांत रहते हैं, वे एक कमाल के श्रोता भी होते हैं. ये लोग सिर्फ सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनते ही नहीं हैं, बल्कि उनके इमोशंस को गहराई से समझते भी हैं. यह भी एक बड़ी वजह है कि लोग अक्सर किसी मुसीबत या फिर बुरे समय में इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं. ये लोग कभी भी दूसरों की बातों को बीच में काटते नहीं हैं, जिस वजह से भी दूसरों के साथ इनके रिश्ते गहरे होते हैं. इमोशंस पर होता है गजब का कंट्रोल अगर आपको ऐसा लगता है कि शांत रहने वाले लोगों को गुस्सा नहीं आता या फिर उन्हें किसी भी बात का दुख नहीं होता, तो आप पूरी तरह से गलत हैं. इन लोगों को भी गुस्सा आता है और ये लोग भी उदास होते हैं. लेकिन इनकी सबसे बेहतरीन बात यह होती है कि इन्हें अपने हर एक इमोशन पर कंट्रोल रखना बहुत ही अच्छे से आता है. ये लोग कभी भी छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाते नहीं हैं और न ही पैनिक करते हैं. ये लोग मुश्किल के समय में भी अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं और खुद को संभाल लेते हैं. ये लोग दिल से नहीं, बल्कि दिमाग का इस्तेमाल करके फैसला लेते हैं. इन लोगों का यही स्वभाव इन्हें भीड़ से बिल्कुल अलग और मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाता है. यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज अकेलेपन में सुकून ढूंढने वाले होते हैं ये लोग इस तरह के जो लोग होते हैं वे अक्सर इंट्रोवर्ट की कैटेगरी में आते हैं. इन लोगों को बड़ी-बड़ी पार्टियों या फिर शोर-शराबे वाली जगहों पर जाने के बजाय घर पर रहकर अपने कामों को करने में मजा आता है. ये लोग अक्सर अपने कमरे में बैठकर किताबें पढ़ते हैं, गाना सुनते हैं या फिर चुपचाप किसी और काम में खुद को बिजी रख लेते हैं. ये लोग अपने आस-पास हो रही चीजों को बहुत ही ध्यान से देखते हैं और ऑब्जर्व भी करते हैं. ये लोग दूसरों के हाव-भाव और उनके व्यवहार को बिना कुछ कहे भी भांप लेने की काबिलियत रखते हैं. इन लोगों को अकेले रहने से डर नहीं लगता है, बल्कि ये लोग अकेलेपन में ही अपनी एनर्जी को दोबारा समेटने का काम करते हैं. होते हैं वफादार और भरोसेमंद दोस्त जो लोग हर हालात में शांत रहते हैं, उनका फ्रेंड सर्किल बहुत बड़ा नहीं होता है. ये लोग हर किसी के साथ दोस्ती नहीं कर लेते हैं, लेकिन ये लोग जिन्हें भी अपना मानते हैं, उनके प्रति पूरी तरह से लॉयल रहते हैं. अगर आप इन लोगों के साथ अपना कोई सीक्रेट शेयर करते हैं, तो आप बिना टेंशन के रह सकते हैं, क्योंकि आपकी ये बातें कभी भी दूसरों के सामने बाहर नहीं आने वाली हैं. ये लोग दिखावे की दोस्ती पर भरोसा नहीं करते हैं, बल्कि इन्हें सच्चे और गहरे रिश्तों की कद्र होती है. यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान The post Personality Traits: बाहर से शांत दिखने वाले लोग अंदर से कैसे होते हैं? जानिए उनकी असली पर्सनालिटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोडरमा : बच्चे को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट Woman Dies After Childbirth: झारखंड के झुमरी तिलैया शहर के बाईपास स्थित जीवन ज्योति क्लिनिक में प्रसव के लिए भर्ती 28 वर्षीय स्त्री की ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि नवजात बेटा पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित देखभाल नहीं किए जाने के कारण स्त्री की जान चली गई.  ऑपरेशन से हुआ तीसरा प्रसव  मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित देखभाल नहीं किए जाने के कारण स्त्री की जान चली गई. मृतका की पहचान गुड़िया देवी (28) के रूप में हुई है. उनका ससुराल लखनऊ में है, जबकि मायका हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत रेबो करमा गांव में है. उनके पति का नाम यतिराज पासवान है. परिजनों ने बताया कि बुधवार को गुड़िया देवी को हल्का प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव होने पर उन्हें शहर के जीवन ज्योति क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से उनका तीसरा प्रसव कराया, जिसमें एक स्वस्थ पुत्र का जन्म हुआ.  रात तक सब कुछ सामान्य, सुबह आई मौत की समाचार ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई थी. परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे वे अस्पताल में खाना लेकर पहुंचे थे. उस समय गुड़िया देवी पूरी तरह होश में थीं और उन्होंने भोजन भी किया. रात लगभग 12 बजे परिजन अस्पताल से अपने घर चले गए. लेकिन गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मृतका के मामा के मोबाइल पर अस्पताल से फोन आया कि गुड़िया देवी की मौत हो गई है. यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने मरीज की समुचित निगरानी नहीं की और लापरवाही बरती, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. उनका कहना है कि अगर समय रहते आवश्यक उपचार और देखभाल की जाती तो गुड़िया देवी की जान बचाई जा सकती थी. परिजनों ने यह भी बताया कि गुड़िया देवी का यह तीसरा प्रसव था. इससे पहले हुए दोनों प्रसवों में जन्म के बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. इस बार बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन मां की मौत ने उस खुशी को गहरे मातम में बदल दिया. घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था. वहीं, परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा ये भी पढ़ें: ‘मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं’, दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा The post कोडरमा : शिशु को जन्म देने के बाद मां की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nissan ने उतारी नई धाकड़ SUV, 5-स्टार सेफ्टी और 163hp की ताकत, फीचर्स ऐसे कि देखते रह जाएंगे

मिड-साइज SUV खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बाजार में एक नया ऑप्शन आ गया है. Nissan ने अपनी नई Tekton SUV को हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है, जो दमदार लुक के साथ फीचर्स की लंबी लिस्ट लेकर आई है. 10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली इस SUV में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, सेफ्टी के मामले में भी Tekton ने 5-स्टार रेटिंग के साथ अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. नई Nissan Tekton की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होने वाली है. देखने में दमदार है Nissan Tekton Nissan Tekton का डिजाइन काफी दमदार और अट्रैक्टिव है. इसका डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है, इसलिए इसे Baby Patrol का नाम भी दिया गया है. इसके आगे की तरफ बड़ी ग्रिल, LED हेडलाइट्स और C-शेप DRLs दिए गए हैं. इसका बड़ा फ्रंट बंपर और उभरी हुई लाइनों वाला बोनट SUV को मजबूत लुक देता है. बोनट पर बड़े अक्षरों में Tekton का नाम भी लिखा हुआ है. साइड से देखने पर इसमें बड़े व्हील आर्च और 18-इंच के अलॉय व्हील्स नजर आते हैं. पीछे की तरफ अलग डिजाइन वाले टेललैंप, मजबूत दिखने वाला बंपर और टेलगेट पर Nissan का लोगो मिलता है. कंपनी ने Tekton को कुल 11 कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिनमें 6 सिंगल-टोन और 5 डुअल-टोन कलर शामिल हैं. Nissan Tekton की वेरिएंट-वाइज कीमत Nissan Tekton को अलग-अलग इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ कई वेरिएंट्स में उतारा गया है. इसमें- मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत- Visia T160 MT वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये Visia+ T160 MT की कीमत 11.14 लाख रुपये Acenta T160 MT की कीमत 11.79 लाख रुपये N-Connecta T160 MT वेरिएंट की कीमत 13.69 लाख रुपये, Tekna T160 MT की कीमत 15.39 लाख रुपये Tekna+ T160 MT की कीमत 16.49 लाख रुपये है. पावरफुल T280 इंजन वेरिएंट्स की कीमत Acenta T280 MT की कीमत 14.99 लाख रुपये, N-Connecta T280 MT की कीमत 14.99 लाख रुपये, Tekna T280 MT की कीमत 16.39 लाख रुपये है. ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत Acenta T280 DCT की कीमत 14.99 लाख रुपये, N-Connecta T280 DCT की कीमत 16.49 लाख रुपये, Tekna T280 DCT की कीमत 17.79 लाख रुपये और Tekna+ T280 DCT की कीमत 18.59 लाख रुपये है. केबिन में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स Nissan Tekton का केबिन काफी मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है. इसमें डुअल-टोन सीट्स के साथ चार अलग-अलग इंटीरियर थीम का ऑप्शन मिलता है. डैशबोर्ड पर बड़ी टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ड्राइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी देखी जा सकती है. फीचर्स की बात करें, तो Tekton में वायरलेस फोन चार्जिंग, आगे की वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन AC, इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स और बड़ी पैनोरमिक सनरूफ मिलती है. इसमें Google Maps और Gemini जैसी सुविधाओं का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा SUV में पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, बटन से खुलने और बंद होने वाला पावर्ड टेलगेट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. हालांकि, इनमें से कुछ फीचर्स केवल ऊंचे वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकते हैं. दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का मिलता है ऑप्शन Nissan Tekton को दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. इसका पहला इंजन 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट है, जो 100hp की पावर और 166Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन उन ग्राहकों के लिए है, जो रोजाना शहर में इस्तेमाल के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं. दूसरा और ज्यादा पावरफुल ऑप्शन 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का है. यह इंजन 163hp की पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि 1.3-लीटर टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है. माइलेज कितना मिलेगा? माइलेज की बात करें, तो Nissan Tekton का छोटा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 19.4kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. ज्यादा पावरफुल 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का दावा किया गया माइलेज 18.5 kmpl तक है. सेफ्टी में भी मजबूत पैकेज सेफ्टी के मामले में Nissan Tekton को मजबूत पैकेज के साथ उतारा गया है. SUV को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें स्टैंडर्ड और एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी का अच्छा कॉम्बिनेशन दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS और हिल होल्ड कंट्रोल शामिल हैं. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा पार्किंग और तंग जगहों पर कार चलाने में मदद करता है. Tekton में ADAS सेफ्टी फीचर्स का पैकेज भी मिलता है. इसमें लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग के समय एक्स्ट्रा सेफ्टी देने में मदद करते हैं. ये भी पढ़ें: 3.70 लाख की Alto K10 या 4.53 लाख की Kwid? जानें किस कार पर पैसा लगाना फायदे का सौदा The post Nissan ने उतारी नई धाकड़ SUV, 5-स्टार सेफ्टी और 163hp की ताकत, फीचर्स ऐसे कि देखते रह जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान में अमेरिकी एयरस्ट्राइक: अबतक 14 की मौत, 78 घायल

US Airstrike In Iran: ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केर्मनपुर ने गुरुवार को एक्स पर बताया- पिछले दो दिन में अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 78 घायल हो गए. यह पहली बार है जब हालिया हवाई हमलों के बाद ईरान की प्रशासन ने हताहतों का आंकड़ा जारी किया है. अमेरिका ने ईरान हमले का वीडियो किया जारी अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान द्वारा ओमान के तट के पास कई वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के बाद कई मिलिट्री स्टेशनों और बंदरगाह केंद्रों पर हमले किए थे. अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि उसने ईरान में करीब 90 स्थलों को निशाना बनाया. उसने ब्लैक एंड वाइट फुटेज जारी किए, जिनमें हवाई अड्डे के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को दिखाया गया. सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘‘अमेरिकी बल सतर्क, घातक और कमांडर इन चीफ के निर्देश पर अभियान चलाने के लिए तैयार हैं.’’ अमेरिका ने कहा कि इन हमलों का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना है. ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर किए हमले अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया. बहरीन में कम से कम दो बार सायरन बजे. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय है. खाड़ी के इन तीन अरब देशों में किसी नुकसान की तत्काल कोई समाचार नहीं है. कुवैत की सेना ने कहा कि वह ड्रोन और मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है. ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने बहरीन और कुवैत पर हमलों का दावा किया है. The post ईरान में अमेरिकी एयरस्ट्राइक: अबतक 14 की मौत, 78 घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाढ़ से पहले स्कूलों में हाई अलर्ट, पढ़ाई नहीं होगी बाधित, बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी हुई 16 सूत्री एडवाइजरी

गोगरी (खगड़िया) से रिपोर्ट Khagaria News: मानसून के साथ खगड़िया समेत बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में खतरा बढ़ने लगा है. ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर पहले से तैयारी शुरू कर दी है. समग्र शिक्षा और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के विद्यालयों के लिए 16 सूत्री एडवाइजरी जारी की है. इसमें बच्चों की सुरक्षा, वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था, राहत शिविरों में शिक्षा और पोषण से लेकर स्कूलों की सफाई तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाढ़ के दौरान भी शिक्षा बाधित न हो. बाढ़ प्रभावित स्कूलों के लिए जारी हुई विशेष एडवाइजरी गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में स्थित खगड़िया जिले में हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है. इस बार भी मानसून सक्रिय होने के साथ संभावित बाढ़ को देखते हुए समग्र शिक्षा और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को 16 सूत्री विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और राहत संबंधी सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं. बच्चों को सिखाया जाएगा बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या नहीं विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी. उन्हें बताया जाएगा कि बाढ़ आने पर क्या करें, क्या नहीं करें, डूबने से कैसे बचें, नाव यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें और आपदा के समय कैसे सतर्क रहें. इसके साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की किताबें, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा. दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस शिक्षा विभाग ने विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों की सुरक्षा और देखभाल पर विशेष जोर दिया है. एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि ऐसे बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि आपदा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. राहत शिविरों में भी मिलेगी शिक्षा और जरूरी सुविधाएं निर्देश में कहा गया है कि यदि बाढ़ के कारण राहत शिविर संचालित होते हैं, तो वहां बच्चों के लिए पोषण, स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार किट, मध्याह्न भोजन के लिए पर्याप्त खाद्यान्न और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं. पानी घटने के बाद विद्यालयों की साफ-सफाई, मरम्मत और बच्चों की शत-प्रतिशत वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष नामांकन और जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके Khagaria News: सभी विभाग मिलकर बनाएंगे माइक्रो प्लान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल और स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाओं के बेहतर समन्वय के लिए संबंधित विभागों के साथ माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है. बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों को और प्रभावी बनाने के लिए 9 जुलाई को खगड़िया सहित राज्य के 28 बाढ़ प्रभावित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और बीआरपी का ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाढ़ पूर्व तैयारी, राहत और पुनर्वास कार्यों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा. डीईओ बोले, किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गौंड ने कहा कि खगड़िया बाढ़ प्रभावित जिलों में शामिल है. ऐसे में विद्यालयों की सुरक्षा, बच्चों की निरंतर पढ़ाई और आपदा के समय त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को राज्य मुख्यालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व तैयारी, वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी परिस्थिति में शिक्षा प्रभावित न हो. Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग The post बाढ़ से पहले स्कूलों में हाई अलर्ट, पढ़ाई नहीं होगी बाधित, बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी हुई 16 सूत्री एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, इन 5 तस्वीरों से जानें हालात

दिल्ली NCR में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. सड़कों पर जलभराव की स्थिति गंभीर है, जिसके चलते स्कूलों को बंद करने और कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं. The post दिल्ली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, इन 5 तस्वीरों से जानें हालात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस बनाम मोरक्को, जानें कब और कहां देखें लाइव

FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की शुरुआत आज पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांस और अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को के बीच मुकाबले से होगी. दोनों टीमें बोस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. हिंदुस्तान में यह मैच 10 जुलाई की रात 1:30 बजे (IST) से स्पोर्ट्सा जाएगा. टूर्नामेंट में अब बचीं आठ टीमें ग्रुप और नॉकआउट चरण के बाद अब विश्व कप में फ्रांस, मोरक्को, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, नॉर्वे, स्पेन, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड जैसी मजबूत टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. अब तक स्पोर्ट्से गए 96 मुकाबलों में कुल 280 गोल हुए हैं, जो इस विश्व कप के आक्रामक और रोमांचक अंदाज को दर्शाता है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को ईस्ट रदरफोर्ड में स्पोर्ट्सा जाएगा. फ्रांस की नजर सेमीफाइनल पर पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्रांस का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और उसे खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. फ्रांस के पास अनुभव, मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण का बेहतरीन संतुलन है. यही कारण है कि टीम को इस मुकाबले में भी फेवरेट माना जा रहा है. मोरक्को फिर रच सकता है इतिहास अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा. टीम के मुख्य कोच मोहम्मद ओउहबी के नेतृत्व में मोरक्को ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासित रणनीति और दमदार फिटनेस का प्रदर्शन किया है. मोरक्को एक बार फिर विश्व फुटबॉल में बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा. 2022 विश्व कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा फ्रांस और मोरक्को की यह भिड़ंत 2022 फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल की यादें भी ताजा करेगी. उस मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. अब मोरक्को के पास उस हार का बदला लेने का मौका होगा. क्या यह डिडिएर डेसचैम्प्स का आखिरी विश्व कप मैच होगा? अगर फ्रांस इस मुकाबले में हार जाता है तो यह टीम के लंबे समय से कोच रहे डिडिएर डेसचैम्प्स का आखिरी मैच साबित हो सकता है. डेसचैम्प्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि विश्व कप के बाद वह पद छोड़ देंगे. मैच से पहले रेफरी को लेकर उठे सवालों पर डेसचैम्प्स ने कहा कि उनका पूरा ध्यान केवल मोरक्को पर है. उन्होंने कहा, “हर मैच में कुछ फैसलों पर बहस हो सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस टीम का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन हमारा प्रतिद्वंद्वी मोरक्को है, रेफरी नहीं.” विजेता का सामना स्पेन या बेल्जियम से फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले इस मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा. स्पेन और बेल्जियम का मैच शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में स्पोर्ट्सा जाएगा. मैच से जुड़ी अहम जानकारी विवरण जानकारी मैच फ्रांस बनाम मोरक्को (फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल) तारीख 9 जुलाई (हिंदुस्तान में 10 जुलाई की रात) स्थान बोस्टन स्टेडियम, बोस्टन समय रात 1:30 बजे (हिंदुस्तानीय समय) लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 वेबसाइट और मोबाइल ऐप लाइव प्रसारण Unite8 Sports चैनल मुकाबले पर सभी की नजरें विश्व फुटबॉल के दो मजबूत और अलग शैली की टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है. एक ओर विश्व चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार फ्रांस है, तो दूसरी ओर इतिहास रचने के इरादे से उतरी मोरक्को की टीम. दोनों के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम का विश्व कप अभियान समाप्त हो जाएगा. इसे भी पढ़े- Erling Haaland Google Easter Egg: गूगल ने एरलिंग हालैंड के लिए जारी किया नया ईस्टर एग, सर्च रिजल्ट्स में दिखेंगे वाइकिंग योद्धा The post FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस बनाम मोरक्को, जानें कब और कहां देखें लाइव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top