Hot News

Patna News : कंकड़बाग में स्कूटी सवार मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, महिला का पैर फंसा

पटना. कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित ऑटो स्टैंड के पास रविवार को अनियंत्रित वैगन-आर कार ने स्कूटी सवार स्त्री और उनकी बेटी को टक्कर मार दी. हादसे में स्त्री का पैर कार के पहिये के नीचे फंस गया. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कार को बीच सड़क पर पलट कर स्त्री को बाहर निकाला.जानकारी के अनुसार, आरएमएस कॉलोनी निवासी कंचन देवी अपनी 18 वर्षीया बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थीं. तभी अचानक पीछे से आयी तेज रफ्तार वैगन-आर कार ने टक्कर मार दी. धक्का लगते ही दोनों गिर पड़ीं. हादसे में कंचन देवी का पैर टूट गया और सिर पर भी गंभीर चोट आयी, जबकि उनकी बेटी लाडली को भी चोटें आयी. दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार चालक मौके से फरार

इधर, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. लोगों ने घटना का वीडियो और फोटो भी बना लिया. इस दौरान कार चालक और उसके साथ बैठा युवक फरार हो गया. बाइपास ट्रैफिक थानेदार नीरज कुमार ठाकुर और कंकड़बाग थानेदार अभय सिंह ने बताया कि थाने में अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. घायल मां-बेटी का जीरो माइल के पास एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक व चालक की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Patna News : कंकड़बाग में स्कूटी सवार मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, स्त्री का पैर फंसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top