Hot News

Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही के वीकेंड का वार में दर्शकों को तब झटका लगा जब अवेज दरबार को कम वोटो के चलते एविक्ट होना पड़ा. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस डिसीजन से खुश नहीं है और बिग बॉस को कह रहे हैं कि वह उन्हें सीक्रेट रूम में रख सकते थे. अब बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव भी अवेज के सपोर्ट में आ गए हैं.

अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया रिएक्शन

यूट्यूबर एल्विश यादव ने निराशा व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा, “अभी-अभी मेरा इवेंट खत्म हुआ… फिर अचानक से पता लगा कि बिग बॉस से आवेज भाई बाहर हो गए हैं. गौहर खान भी आई थी उनके समझाने कि वह क्या सही कर रहा है और क्या गलत कर रहा है, लेकिन उसी दिन उनसे निकाल दिया गया. मुझे ये अनफेयर लगा, क्योंकि वह उन्हें ले जाने तो नहीं आई थी. वह बहुत अच्छा स्पोर्ट्स रहा था. मुझे तो यह एविक्शन सही नहीं लगा.”

अवेज दरबार के बारे में

अवेज दरबार का एविक्शन तब हुआ, जब वह अशनूर कौर और प्रणित मोरे के साथ बॉटम 3 में थे. अवेज एक पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और अभिनेत्री गौहर खान के देवर हैं. अवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ बिग बॉस में एंटर हुए थे.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान की हार पर ली चुटकी, अभिषेक पर तंज कसने वालों को कहा- लड़खड़ा दिया दुश्मन को

The post Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top