Hot News

Anupama Upcoming Twist: अनुज को फिर याद करेगी अनुपमा, राही को बाथरूम के पास छेड़ेगा ये शख्स, कौन करेगा बचाव

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अनु बताती है कि गुजरात में काफी धूमधाम के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट किया जाता है. वे लोग भी डांस करने की प्लानिंग करते हैं. हालांकि लीला सबको कहती है कि वह ज्यादा नहीं नाचे, नहीं तो ट्रिप का मजा खराब हो जाएगा और अगली सुबह उठा नहीं जाएगा. अनु डांडिया के आनंद में अनुज की उपस्थिति को याद करती है और उसे मिस करती है.

अनुपमा ने अपने ग्रुप का नाम रखा दबंग स्त्रीएं

अनुपमा ने अपने ग्रुप का नाम दबंग स्त्रीएं रखा है, तभी फ्रेम में ख्याति और मीता की एंट्री करती हैं. पराग कहता है कि कुछ लोगों को लग सकता है कि ख्याति प्रोब्लम क्रिएट करेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. अनु भी कहती है कि सबकुछ अच्छा हो जाएगा, खासकर प्रार्थना के लिए. इसी बीच, लीला और सरिता इस बात पर झगड़ती हैं कि आगे की सीट पर कौन बैठेगा, जिससे अनुपमा को उन्हें बारी-बारी से बैठने का आइडिया देगी.

रोड ट्रिप में राही के साथ होगा ये हादसा, बचाव में आएगी अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जैसे ही बस अचानक रुकती है, राही अपना बैलेंस खो देती है और एक सीट पर गिर जाती है. अनु यह देखकर उसे ध्यान रखने के लिए कहती है. देविका मौके का फायदा उठाकर कहती है कि वह राही के बगल में बैठ जाए. अनु अपनी बेटी के पास बैठती है. इधर बाथरूम के पास एक शख्स राही को परेशान करता है. अनुपमा तुरंत अंदर आती है, लेकिन वह आदमी घमंड से हाथ उठाता है, उसे धमकाता है. मामला बिगड़ने से पहले, देविका, प्रीत और किंजल दौड़कर अंदर आती हैं और अनुपमा के साथ खड़ी हो ती है. वह उस आदमी को हाथ नीचे करने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

The post Anupama Upcoming Twist: अनुज को फिर याद करेगी अनुपमा, राही को बाथरूम के पास छेड़ेगा ये शख्स, कौन करेगा बचाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top