Bihar Ka Mausam: बिहार में 5 अक्टूबर तक मौसम का हाल कैसा रहेगा पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है. IMD ने पूर्वानुमान में बताया है कि 6 अक्टूबर तक राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा भी कई जिलों में औसत से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कई जिलों में सामान्य बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बिहार के सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, बांका और खगड़िया जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
इसके अलावा कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, पटना, सारण, सिवान, गोपालगंज, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर और नालंदा जिले में सामान्य स्तर की बारिश हो सकती है.
बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

कल कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है. जिन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, आरा, अरवल, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल शामिल है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज
The post Bihar Ka Mausam: बिहार के 5 जिलों में ऑरेंज और 33 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने अगले 120 घंटे भारी बारिश की जारी की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.