Hot News

Smartphone Tips: नया मोबाइल लेने से पहले यह कर लीजिए, बढ़ जाएगी पुराने फोन की उम्र

Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यही हमारा कैमरा, बैंक, दफ्तर और मनोरंजन का साधन भी है. ऐसे में जब फोन अचानक स्लो होने लगे या बार-बार अटकने लगे, तो सबसे पहला ख्याल नया मोबाइल खरीदने का आता है. लेकिन सच्चाई यह है कि थोड़ी समझदारी और सही देखभाल से आपका पुराना स्मार्टफोन भी सालों तक बढ़िया चल सकता है. चाहे आईफोन हो या एंड्रॉयड, कुछ आसान आदतें इसकी उम्र और परफॉर्मेंस दोनों बढ़ा सकती हैं.

अपडेट को हल्के में न लें, यही है फोन की सेहत

अक्सर लोग मोबाइल में आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट को टालते रहते हैं. कई बार डर होता है कि अपडेट के बाद फोन और स्लो हो जाएगा, लेकिन हकीकत इसके उलट है. ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स के अपडेट फोन की सुरक्षा मजबूत करते हैं और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं. नए फीचर के साथ-साथ बग्स भी ठीक होते हैं, जिससे फोन लंबे समय तक सही ढंग से काम करता है. इसलिए जब भी अपडेट का नोटिफिकेशन आए, उसे नजरअंदाज न करें.

गलत ऐप्स से बचेंगे, तो फोन बचेगा

आजकल हर तरह के ऐप इंटरनेट पर मौजूद हैं, लेकिन हर ऐप सुरक्षित नहीं होता. अनजान वेबसाइट या थर्ड पार्टी स्टोर से ऐप डाउनलोड करने से फोन में वायरस या मैलवेयर घुस सकता है, जिससे फोन स्लो हो जाता है या डेटा चोरी होने का खतरा रहता है. हमेशा गूगल प्ले स्टोर या ऐपलऐप स्टोर जैसे भरोसेमंद प्लैटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें. इससे फोन की सुरक्षा भी बनी रहती है और परफॉर्मेंस भी.

फोन नहीं, बैटरी बदलवाइए

बहुत से मामलों में फोन के स्लो होने या अचानक बंद होने की वजह बैटरी होती है. समय के साथ बैटरी की क्षमता घटती है, जिससे फोन ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाता. ऐसे में पूरा फोन बदलने के बजाय सिर्फ बैटरी रिप्लेस करवाना कहीं ज्यादा समझदारी है. नई बैटरी लगते ही कई बार फोन की रफ्तार और बैकअप दोनों में साफ फर्क दिखता है.

फैक्ट्री रीसेट से मिल सकता है नया जैसा अनुभव

अगर फोन में बार-बार एरर आ रहे हों, ऐप क्रैश हो रहे हों या सिस्टम बहुत ज्यादा स्लो हो गया हो, तो फैक्ट्री रीसेट एक असरदार उपाय हो सकता है. रीसेट करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना न भूलें. फैक्ट्री रीसेट फोन को शुरुआती हालत में ले आता है, जिससे फालतू फाइलें और गड़बड़ियां हट जाती हैं और फोन फिर से स्मूद चलने लगता है.

फालतू ऐप्स हटाइए, फोन हल्का बनाइए

हम अक्सर ऐसे ऐप्स फोन में रखे रहते हैं, जिन्हें महीनों तक इस्तेमाल नहीं करते. ये ऐप्स स्टोरेज और रैम दोनों पर बोझ बनते हैं, जिससे फोन की स्पीड कम हो जाती है. समय-समय पर ऐसे ऐप्स को हटाते रहना चाहिए. इससे न सिर्फ फोन तेज चलता है, बल्कि स्टोरेज की समस्या भी कम होती है.

अगर आपका स्मार्टफोन थोड़ा सुस्त हो गया है, तो नया फोन लेने से पहले इन आसान टिप्स को जरूर अपनाइए. हो सकता है, आपका मौजूदा फोन ही आपको फिर से नए जैसा अनुभव देने लगे.

यह भी पढ़ें: YouTube पर अब AI करेगा सारा काम, मोटी कमाई का जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें: Bluetooth ऑन रखते ही कितनी बैटरी फुर्र हो जाती है? ईयरफोन या स्मार्टवॉच कनेक्ट करने से पहले जान लें

The post Smartphone Tips: नया मोबाइल लेने से पहले यह कर लीजिए, बढ़ जाएगी पुराने फोन की उम्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top