Hot News

पहाड़ों पर बर्फबारी और तराई इलाकों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Forecast: उत्तर हिंदुस्तान के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. साथ ही तराई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की तरफ बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकता है. 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

तिथि क्षेत्र/राज्य मौसम की संभावना
8 व 11 फरवरी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी
9 से 11 फरवरी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना
10 फरवरी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश गरज-चमक, बिजली, 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से जोरदार बारिश व बर्फबारी

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. जबकि, पाली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस और सिरोही एवं करौली में सात-सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

पंजाब हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अभी भी सर्दी का सितम जारी है. फरीदकोट और होशियारपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब के अन्य स्थानों में फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में 5.7 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, लुधियाना में 9.4 डिग्री और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, हरियाणा में करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, गुरुग्राम में 8.1 डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री, हिसार में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

पश्चिम बंगाल में फिर लौट सकती है सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है. आईएमडी के अनुसार अगले सात दिन तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के कारण उप-हिमालयी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

Also Read: अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगी करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा

The post पहाड़ों पर बर्फबारी और तराई इलाकों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का ताजा हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top