सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी ईमेल के द्वारा दी गई. इससे हड़कंप मच गया. यह हाल के दिनों में स्कूलों को निशाना बनाकर दी गई धमकियों की एक और घटना है. सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच कई नामी स्कूलों को धमकी मिली. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया गया और फायर ब्रिगेड व बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया.
पहले समाचार आई थी कि दिल्ली के 9 स्कूलों को धमकी दी गई है. हालांकि बाद में 10 से अधिक स्कूलों को धमकी मिलने की समाचार आई.
Delhi | According to Delhi Police, several schools in the national capital, including three schools in South Delhi, have received emails threatening bomb attacks.
— ANI (@ANI) February 9, 2026
बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए. इसके कारण बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों से सुबह के समय इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुए. इसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन स्थानों पर भेजे गए.
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली. दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे. तलाशी ली जा रही है. एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया है. बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम तलाशी अभियान चला रही है.
The post दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

