Hot News

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने हिंदुस्तान में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है. यह नया हैंडसेट Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसे खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बड़ी बैटरी चाहते हैं. आइए जानते हैं इस मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में.

Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G को कंपनी ने हिंदुस्तान में दो वेरिएंट्स 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए अवेलेबल होगा.

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन: Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है. डिजाइन कि बात करें, तो फोन के रियर पैनल पर प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है. बैक साइड में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलता है. फोन दो कलर Limelite Green और Spotlight Blue ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है. कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 6,23,000 का स्कोर हासिल किया है. यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करेगा. Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे खास बनाता है.

कैमरा: Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर सपोर्ट कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है.

बैटरी और कनेक्टिविटी: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: बजट सेगमेंट में कौन है असली वैल्यू किंग?

The post Samsung Galaxy F70e 5G हिंदुस्तान में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top