Hot News

बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के TRE-4 में शिक्षा विभाग एक ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है. अब एक कैंडिडेट-एक रिजल्ट की निति लागू होगी. इसका मतलब है कि एक उम्मीदवार का चयन केवल एक ही स्तर के लिए किया जाएगा. अब तक की भर्तियों में एक ही छात्र का नाम प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक तीनों सूचियों में आ जाता था, जिससे कई सीटें खाली रह जाती थीं. इस नए नियम से अब एक सीट पर केवल एक ही व्यक्ति का हक होगा, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

लोगों को होगा फायदा

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन हजारों युवाओं को मिलेगा जो मामूली अंकों के अंतर से मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाते थे. पहले एक ही मेधावी छात्र कई सीटों पर कब्जा कर लेता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

विभाग का मानना है कि इस कदम से ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और वेटिंग लिस्ट या खाली सीटों का झंझट भी काफी हद तक कम हो जाएगा. यह फैसला उन कैंडिडेट्स के लिए उम्मीद की नई किरण है जो लंबे समय से निष्पक्ष चयन प्रणाली की मांग कर रहे थे.

बहाली को लेकर क्या जानकरी आई सामने

टीआरई-4 के जरिए करीब 44000 शिक्षकों की बहाली होनी है. इसमें कक्षा 1 से 8 तक के लिए लगभग 19 हजार पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 12 हजार और कक्षा 11 से 12 के लिए 13 हजार पद शामिल किए गए हैं.

गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स जैसे विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है क्योंकि स्कूलों में इन विषयों के शिक्षकों की भारी कमी है. इसके साथ ही बिहार की मूल निवासी स्त्रीओं को मिलने वाला 35 प्रतिशत आरक्षण भी जारी रहेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

रोस्टर किया जा रहा तैयार

फिलहाल बिहार के स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर करने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रही है. पिछले दो सालों में सवा दो लाख से अधिक नियुक्तियां हुई हैं, फिर भी कमी को देखते हुए टीआरई-4 की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री के निर्देश पर रोस्टर तैयार किया जा रहा है और जल्द ही बीपीएससी इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर देगा.

इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप के आरोपों पर भड़के सुनील सिंह, बोले- हम गुलाब फेंकने वाले नहीं हैं, बोल्डर फेकेंगे

The post बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top