Hot News

फिल्मों की भरमार लेकर आ रहे हैं Mr. Khiladi, हॉरर और एक्शन का बड़ा धमाका

Akshay Kumar Upcoming Movies: बॉलीवुड में अक्षय कुमार का नाम उन सितारों में लिया जाता है जो हर साल कुछ नया लेकर आते हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं. करीब 35 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव अक्षय ने अलग-अलग तरह की फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है. अब एक बार फिर वो 2026 और 2027 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिनमें हर फिल्म का जॉनर अलग और दिलचस्प है.

साल 2025 अक्षय कुमार के लिए औसत रहा. उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने ठीक-ठाक कमाई की, वहीं ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब आने वाले दो सालों में उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं. कुछ की शूटिंग शुरू होने वाली है, तो कुछ को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

भूत बंगला

इनमें सबसे पहले बात ‘भूत बंगला’ की करें तो इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी लंबे समय बाद फिर साथ काम कर रही है. बताया जा रहा है कि ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म करीब 120 करोड़ के बजट में बन रही है और 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो सकती है. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल और तब्बू भी अहम रोल में नजर आएंगे.

वेलकम टू द जंगल

वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ भी काफी समय से चर्चा में है. ये एक बड़ी कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है, जिसका बजट करीब 150 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज हो सकती है और इसकी स्टारकास्ट काफी बड़ी है. अक्षय के अलावा इसमें अनिल कपूर, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, बॉबी देओल, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई सितारे नजर आएंगे.

हैवान

इसके अलावा ‘हैवान’ नाम की फिल्म पर भी काम चल रहा है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान दिखाई दे सकते हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक हो सकती है और इसे 2026 में ही रिलीज करने की तैयारी है.

हेरा फेरी 3

कॉमेडी फ्रेंचाइजी की बात करें तो ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी साथ नजर आएगी. हालांकि फिल्म पर काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन उम्मीद है कि ये प्रोजेक्ट जल्द ही फाइनल रफ्तार पकड़ेगा.

गोलमाल 5

इसी के साथ समाचारें ये भी हैं कि ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार को एक खास रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है. हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ से ज्यादा हो सकता है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ

The post फिल्मों की भरमार लेकर आ रहे हैं Mr. Khiladi, हॉरर और एक्शन का बड़ा धमाका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top