Hot News

अब कैसा है शरद पवार का स्वास्थ्य? तबीयत बिगड़ने के बाद हुए अस्पताल में भर्ती

Sharad Pawar Health Updates: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को बारामती में उनके आवास से पुणे स्थित रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में छाती में संक्रमण पाया गया है. ग्रांट ने बताया कि सभी जांचों के बाद शरद पवार को एक दिन के लिए अस्पताल में रखा गया है. चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और आगे का इलाज उसी के अनुसार किया जाएगा.

शरद पवार की सेहत में सुधार- रोहित पवार

एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने बताया कि शरद पवार का स्वास्थ्य इस समय बिल्कुल ठीक है. उनकी जांच हो चुकी है. उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है. रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि उन्हें पुणे में रखा जाएगा या मुंबई में. पवार निजी वाहन से यहां आए हैं और सब कुछ सामान्य है. रोहित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अस्पताल परिसर में आने से बचें, क्योंकि अस्पताल में कई अन्य मरीज भी हैं, ताकि उन्हें असुविधा न हो.

बेटी सुप्रिया सुले भी हैं शरद पवार के साथ

शरद पवार के साथ उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी मौजूद हैं. अस्पताल पहुंचने के बाद पवार को व्हीलचेयर से अस्पताल के अंदर ले जाया गया. पार्टी सूत्रों के अनुसार मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं.

भतीजे अजित पवार की तेरहवीं में शामिल होना था

शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार की तेरहवीं में पूरे परिवार के साथ शामिल होने वाले थे. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सुबह से ही असहज महसूस हो रहा था. गले की संक्रमण और अत्यधिक खांसी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

काफी समय से बीमार चल रहे हैं शरद पवार

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से शरद की तबियत ठीक नहीं चल रही है. अपनी बीमारी के कारण वो बीते काफी समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो रहे हैं. अपने भतीजे अजित पवार के निधन से वो बहुत आहत हुए हैं. बता दें, अजित पवार का जनवरी के आखिरी सप्ताह में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था. 

Also Read: संसद में टकराव तेज, ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

The post अब कैसा है शरद पवार का स्वास्थ्य? तबीयत बिगड़ने के बाद हुए अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top