Hot News

जनगणना 2027: विधि महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निदेशक, जनगणना कार्य द्वारा निरीक्षण एवं समीक्षा

नया विचार न्यूज समस्तीपुर |निदेशक, जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन, बिहार, श्री एम. रामचंद्रुडु (भा.प्र.से.) द्वारा आज समस्तीपुर जिले का भ्रमण कर ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के प्रथम चरण हेतु विधि महाविद्यालय (Law College) में आयोजित प्रशिक्षण कार्य का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

समस्तीपुर आगमन पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर निदेशक महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण का सफल समापन: विधि महाविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की बारीकियों से सभी को अवगत कराया गया। निदेशक महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद किया और कार्य की शुद्धता व समयबद्धता पर विशेष बल दिया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान निदेशक महोदय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top