CBI Action in Bokaro, बोकारो (धर्मेंद्र गुप्त): दक्षिण पूर्व रेलवे के धनबाद आद्रा मंडल में तैनात जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 15 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार दरोगा प्रधान कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार राय ने 27 फरवरी को सीबीआई में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि भोजूडीह, बोकारो स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) रविंद्र कुमार ने साइट ऑफिस में बिजली कनेक्शन दिलाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी.
बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर मांगी राशि
बताया गया है कि संबंधित कंपनी रेलवे के ट्रैक डबलिंग प्रोजेक्ट में काम कर रही है और आद्रा डिवीजन में उसका कार्य जारी है. इसी दौरान भोजूडीह स्थित साइट ऑफिस के लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत थी, जिसके बदले आरोपी इंजीनियर ने अवैध राशि की मांग की.
Also Read: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद समुद्र ने छीनी जिंदगी, 3 दिन बाद मिला बीटेक छात्र अनिमेष का शव
सीबीआई ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच करायी, जिसमें आरोप सही पाये गये. इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. सीबीआई ने शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे.
Also Read: राहुल सिंह बने मानगो के डिप्टी मेयर, 10 वोटों के अंतर से जीते चुनाव
The post CBI के शिकंजे में रेलवे इंजीनियर! बोकारो में घूस लेते धराया, बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी ‘कमीशन’ appeared first on Naya Vichar.