नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्राओं द्वारा देवी दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित एकांकी का भावपूर्ण मंचन किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय के नेतृत्व एवं विद्यालय अध्यापिका सीमा कुमारी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस एकांकी में छात्राओं ने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूपों को अत्यंत सजीवता के साथ प्रस्तुत किया। छात्राओं के अभिनय, संवाद और वेशभूषा की उपस्थित शिक्षकों और ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ रूपों की भूमिका में शिवानी कुमारी, नीति कुमारी, कल्याणी कुमारी, साबरीन खातून, अनन्या, सानाक्षी कुमारी, दिव्यांशी राज, करीना कुमारी और नासरीन खातून शामिल रहीं।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं में हिंदुस्तानीय संस्कृति, नारी शक्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक मो. सदाब आलम, रेखा मिश्रा, नागमणि आशुतोष, मो. तौकीर आलम, नीतीश कुमार और कमलेश कुमार राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।