बहन के घर जा रहा था युवक, गुजरात में टायर दुकान पर करता था मजदूरी
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर के पास एसएच-88 पर गुरुवार की देर संध्या सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हुई हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी उस्ताक अहमद के पुत्र मोहम्मद एशान(24) के रूप में हुई है।स्वजनों के अनुसार, एशान गुजरात में टायर की दुकान पर मजदूरी करता था और अपने परिवार की आर्थिक मदद करता था।वह करीब डेढ़ महीने पहले ही घर लौटा था। शुक्रवार को वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था।इसी दौरान बरुणा रसलपुर के पास हादसे का शिकार हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि एशान परिवार का सहारा था। वह गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था।स्थानीय लोगों और प्रशासन से हादसे की जानकारी मिली।युवक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई।इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है।दुर्घटना ग्रस्त ट्रक व बाइक को जप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।