Hot News

यूपी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 मौतें, कहीं करंट तो कहीं हादसे ने छीनी जिंदगी, गोरखपुर में तीन भाइयों की मौत

UP Durga Visarjan Accident : उत्तर प्रदेश में विजयादशमी पर मूर्ति विसर्जन और मेले के दौरान अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई. इनमें 11 लोगों की 6डूबने से, पांच की सड़क हादसों में और तीन लोगों की मौत करंट लगने से हुई. गोरखपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों और उनके मौसेरे भाई की मौत हो गई.

गोरखपुर में करंट लगने से तीन भाइयों की मौत

गोरखपुर के जंगल अयोध्या प्रसाद इलाके में दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. इससे प्रतिमा में करंट उतर आया और तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक मौसेरा भाई शामिल हैं. मृतकों की पहचान 17 वर्षीय लकी, 18 वर्षीय विक्की और 21 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. घटना के बाद विसर्जन यात्रा में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों और बिजली निगम के एक जेई को निलंबित कर दिया गया. वहीं, दो लाइनमैनों को बर्खास्त किया गया है.

गोंडा और सोनभद्र में सड़क हादसों ने ली पांच की जान

गोंडा जिले के वजीरगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से टकरा गई. हादसे में घायल संजय कोरी और आशीष गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं, सोनभद्र में रेणुकूट-बीजपुर रोड पर दशहरा मेले में जा रहे लोगों से भरा टेंपो एक कार से टकरा गया. हादसे में 12 वर्षीय अंकुश, 23 वर्षीय अंजलि और 30 वर्षीय सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं.

विसर्जन के दौरान डूबने से 11 लोगों की मौत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नदी और तालाब में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई.

प्रयागराज में चाचा-भतीजे की मौत

प्रयागराज जिले के कौंधियारा में दीवान का पूरा निवासी 22 वर्षीय अमित और उनका 20 वर्षीय भतीजा राहुल टोंस नदी में डूब गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई.

गोंडा में चार लोगों की डूबने से मौत

गोंडा के तरबगंज में लक्ष्मणपुर के पास टेढ़ी नदी में डूबने से भैरमपुर निवासी 20 वर्षीय सुमित, 18 वर्षीय अभिषेक तिवारी और 20 वर्षीय रामविलास की मौत हो गई. वहीं, धानेपुर के भैसहवा घाट पर कुआनो नदी में डूबने से शिवबक्शपुरवा निवासी तुलाराम शुक्ला की मौत हो गई.

बाराबंकी में तालाब में डूबे युवक की मौत

बाराबंकी जिले के फतेहपुर स्थित नंदरासी में तालाब में उतरे निजामपुर निवासी 40 वर्षीय अंबर प्रसाद डूब गए. ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

फतेहपुर में तालाब और नदी में चार मौतें

फतेहपुर जिले के खागा के कुशियारीपुर में तालाब में उतरे 20 वर्षीय आदित्य, 18 वर्षीय राजा और 16 वर्षीय अभिमन्यु की डूबने से मौत हो गई. इसके अलावा जहानाबाद में तेजानगर के पास रिंद नदी में कुशियारीपुर निवासी अभिषेक डूब गए. हादसे में उनकी भी मौत हो गई.

Also Read : UP SIR 2027 को लेकर चुनाव आयोग सख्त, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक

The post यूपी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 मौतें, कहीं करंट तो कहीं हादसे ने छीनी जिंदगी, गोरखपुर में तीन भाइयों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top