Hot News

योगेंद्र यादव बोले- मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन…; PM मोदी का इस्तीफा अभी नहीं चाहते लोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच प्रदशनकारियों को एक ऐसी सलाह दी है, जिसको लेकर उन्होंने खुद को गालियां दिए जाने की आशंका भी व्यक्त की और कहा कि ऐसा हो भी रहा है. योगेंद्र यादव ने कहा है कि फिलहाल इस आंदोलन का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा या सत्ता परिवर्तन नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आंदोलन को जनता की वास्तविक मांगों तक सीमित रखना जरूरी है.

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में योगेंद्र यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार और SIR के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन को हजारों लोग समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोगों की प्राथमिक मांग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है. योगेंद्र यादव ने कहा कि जनता की इच्छा को समझे बिना आंदोलन का लक्ष्य तय करना उचित नहीं होगा.

मोदी प्रशासन के इस्तीफे की मांग अभी नहीं

योगेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलन में शामिल लोगों और इसे समर्थन देने वालों का एक बड़ा हिस्सा फिलहाल निष्पक्ष चुनाव चाहता है. इसलिए मोदी प्रशासन के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का तात्कालिक उद्देश्य बताना सही नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की मांग करना गलत नहीं है, लेकिन मौजूदा आंदोलन का मकसद चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना है.

असहमति पर गाली मिलने की जताई आशंका

योगेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलन की रणनीति पर अपनी राय रखने के कारण उन्हें आलोचना और गालियां झेलनी पड़ सकती हैं. उन्होंने नेतृत्वक असहमति के बीच संवाद की जरूरत पर जोर दिया. उनके अनुसार, किसी आंदोलन की सफलता नेताओं की व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि उसमें भाग लेने वाले लोगों की आकांक्षाओं और मांगों से तय होती है.

रेजीम चेंज’ की मांग पर क्या बोले- योगेंद्र यादव ?

योगेंद्र यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की बात करना अपराध नहीं है, लेकिन इसे फिलहाल आंदोलन की प्राथमिक मांग नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने आंदोलन की दिशा तय करते समय जनता की वास्तविक अपेक्षाओं को केंद्र में रखने की अपील की.

ये भी पढ़ें: गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया ‘गद्दार’, मीर जाफर से की तुलना; दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को 9 देशों के 101 संगठनों से जोड़ा

The post योगेंद्र यादव बोले- मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन…; PM मोदी का इस्तीफा अभी नहीं चाहते लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top