Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक

Bihar News: अब बिजली चोरी वालों पर तकनीक से नजर रखी जाएगी. बिहार बिजली विभाग अब हाईटेक हो गया है. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए गूगल अर्थ (Google Earth) और स्मार्ट प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल शुरू हो गया है. अब किसी लाइनमैन की मुखबिरी की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सैटेलाइट और डिजिटल मैप खुद बताएंगे कि किस घर में बिजली की चोरी हो रही है. कैसे पता चलेगा कहां हो रही चोरी अब बिजली विभाग को सिर्फ लाइनमैन या मैसेजिंग सिस्टम पर निर्भर नहीं रहना होगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर से मिलने वाला डाटा खुद गलत करने वालों की पहचान करेगा. जिन घरों में असामान्य रूप से जीरो यूनिट या बहुत कम खपत दिखेगी, वे सीधे निगरानी सूची में आ जाएंगे. ऐसे मामलों में यह साफ माना जाएगा कि या तो मीटर से छेड़छाड़ हुई है या फिर अवैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल की जा रही है. इस नई व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी जूनियर इंजीनियरों का मोबाइल है. उनके फोन में एक विशेष एप इंस्टॉल किया जाएगा, जिसमें कंज्यूमर आईडी डालते ही उपभोक्ता की सटीक लोकेशन सामने आ जाएगी. स्मार्ट मीटर में लगे चिप के जरिए घर की पहचान होगी और गूगल अर्थ मैप पर उस मकान के ऊपर लाल निशान दिखेगा. यह संकेत होगा कि यहां बिजली चोरी की आशंका है. लाल निशान दिखा तो होगी छापेमारी गूगल अर्थ पर लाल रंग से चिह्नित घरों की सूची बनाकर विभाग विशेष छापेमारी टीम भेजेगा. मौके पर जांच के दौरान यदि बिजली चोरी पकड़ी जाती है तो तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इससे कार्रवाई ज्यादा तेज, सटीक और प्रभावी होगी. गूगल अर्थ एप से पहले उन इलाकों की पहचान होगी जहां चोरी की संभावना ज्यादा है. इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. पूरा डाटा विभाग के पास उपलब्ध रहेगा, जिससे यह समझना आसान होगा कि कहां वास्तविक खपत नहीं दिख रही और कहां गड़बड़ी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बिजली चोरों को सख्त चेतावनी इंजीनियर पंकज राजेश ने साफ कहा है कि अब बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए हर गतिविधि विभाग तक पहुंच रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि डिजिटल निगरानी के इस दौर में चोरी करने वाले खुद ही अपने खिलाफ सबूत छोड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, प्रियंका ने की सांसद से फोन पर बात The post बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था

रजरप्पा से सुरेंद्र कुमार और शंकर पोद्दार की रिपोर्ट Hemant Soren Rajarappa Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर परिवार संग देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचे. इस पावन अवसर पर उनके साथ पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और बड़े पुत्र नितिन सोरेन भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री दंपति ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा संपन्न की. पूजा के क्रम में उन्होंने नारियल बलि दी दी तथा मंदिर के पुजारियों द्वारा रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए. मैरिज एनिवर्सरी पर परिवार संग पूजा-अर्चना रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 5 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रजरप्पा आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उत्सुकता बढ़ गयी और कई श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया. पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मां छिन्नमस्तिके मंदिर के प्रति देशभर के लोगों की विशेष आस्था है. यह स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है. आज हमलोग अपनी विवाह के वर्षगांठ के अवसर पर यहां मां का आशीर्वाद लेने आये हैं. उन्होंने कहा कि मां की कृपा से झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और राज्य की जनता सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है. सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर, नेताओं ने किया स्वागत रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 6 मुख्यमंत्री के रजरप्पा आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया. रामगढ़ जिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं विधायक ममता देवी, झामुमो के रामगढ़ जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू, केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो सहित झामुमो नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का अभिनंदन किया. मंदिर न्यास समिति के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को मां छिन्नमस्तिके मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मंदिर के पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी और मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार को मां का आशीर्वाद प्रदान किया. भक्तों को 30 मिनट पहले रोका गया रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 7 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाये. पूजा कार्यक्रम से लगभग 30 मिनट पूर्व ही आम श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर में प्रवेश से अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. इसके कारण मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर तक भक्तों की कतार लगी रही. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था 8 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चितरपुर से लेकर रजरप्पा मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो. इसे भी पढ़ें: एम्बुलेंस में डीजल नहीं, बरवाडीह में तड़पता रहा ब्रेन हेमरेज का मरीज वीआईपी गेस्ट हाउस से रांची रवाना पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री सीसीएल रजरप्पा स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया. इसके बाद मुख्यमंत्री परिवार सहित रांची के लिए रवाना हो गये. मुख्यमंत्री के आगमन से रजरप्पा क्षेत्र में दिनभर धार्मिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां बनी रहीं और मंदिर परिसर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया. मौके पर रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे और संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी करते रहे. इसे भी पढ़ें: पंडित नेहरू के कोट पर सजता था जमशेदपुर का गुलाब, आज रोजडे The post रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. 25 दिसंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ये अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. हालांकि दर्शकों को बता दें कि प्राइम सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद फिल्म को फ्री में नहीं देखा जा सकता. आइए आपको पूरी बात बताते हैं. अमेजन प्राइम पर आई फिल्म, लेकिन चुकाने होंगे इतने पैसे ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट मॉडल पर रखी गई है, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए 349 रुपये चुकाने होंगे. दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो अक्सर कई फिल्मों को पहले रेंट पर रखता है और फिर कुछ समय बाद सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग में शामिल किया जाता है. ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है 10 बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कार्तिक- अनन्या का जादू रोमांटिक कॉमेडी होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. हिंदुस्तान में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 32.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 49.5 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये था, ऐसे में कमाई के लिहाज से इसे कार्तिक आर्यन के करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जा रहा है. जानें फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी रे मेहरा यानी कार्तिक आर्यन से शुरू होती है. उसका करियर चमकदार है और लाइफस्टाइल बेहद शानदार, लेकिन वह दिल से रिश्तों पर भरोसा नहीं करता. सिंगल मदर के साथ बड़े होने के कारण उसने जल्दी सीख लिया कि जिंदगी अकेले भी संभाली जा सकती है. क्रोएशिया के एक यॉच ट्रिप पर उसकी मुलाकात रूमी वर्धन से होती है. आगरा से आई रूमी एक लेखिका है और उसे रिश्तों पर पूरा भरोसा होता है. जैसे-जैसे दोनों करीब आते हैं, रे अपने डर और अधूरेपन से सामना करने लगता है. यह भी पढ़ें- लॉन्च इवेंट के बीच स्टेज छोड़कर क्यों चले गए शाहिद कपूर, आखिर क्या हुआ? The post ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी

Baingan Shimla Mirch Sabji: अगर आप रोटी या पराठे के साथ आलू की सब्जी से हटकर कुछ और सब्जी बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. इस सब्जी में शिमला मिर्च की खुशबू और मसालों का स्वाद खाने के मजा को दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं इस सब्जी को तैयार करने का तरीका.  बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बैंगन- 2 शिमला मिर्च- 1 प्याज- 2 टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए) हरी मिर्च- 1 ( बारीक कटी हुई) अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेल- जरूरत के अनुसार धनिया पत्ती – 2 चम्मच बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी को कैसे तैयार करें? बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए बैंगन को धोकर क्यूब्स में काट लें. शिमला मिर्च और 1 प्याज को भी क्यूब्स में काट लें. कड़ाही में तेल डालें और बैंगन को डालकर फ्राई कर लें. प्याज और शिमला मिर्च को भी फ्राई करके निकाल लें.  अब आप दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें. इसके बाद आप जीरा को डाल दें. जीरा जब चटकने लगे तब आप बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद आप टमाटर और हरी मिर्च को डालकर पका लें. टमाटर को आप नरम होने तक पका लें. अब आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए. इसके बाद आप बैंगन, प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. थोड़ा पानी डाल दें और ढककर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें. गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका  यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी  The post खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केले के छिलके को फेंकना कर देंगे बंद, जब जान जाएंगे इसके इस्तेमाल

Uses Of Banana Peels: पका केला हो या कच्चा केला, हर किसी के घर में आता है. केला स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है. हालांकि इसके छिलके को हमेशा ही बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि केले के छिलके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको केले के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप आज से ही केले के छिलके को फेंकना बंद कर देंगे और इसे संभाल कर रखेंगे. चलिए बताते हैं केले के छिलके के बेहतरीन इस्तेमाल. कीड़े काटने पर राहत अगर आपको मच्छर या किसी अन्य कीड़े ने काटा है तो उस स्थान पर केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा रगड़ने से खुजली और सूजन की समस्या कम हो जाती है. प्राकृतिक खाद केले के छिलके पाए जाने वाले पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम पौधों की वृद्धि के लिए जरूरी पोषक तत्व देते हैं. केले के छिलके पौधे के लिए प्राकृतिक खाद का काम करते हैं. आप चाहें तो इन्हें काटकर सीधे मिट्टी में डाल दें या फिर सूखा कर इसका पाउडर बना कर रख सकते हैं.   कीट नियंत्रण अगर आप अपने बगीचे में चींटियां या अन्य छोटे कीड़े को परेशान है तो केले के छिलके उन्हें दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप कीड़े वाले पौधे के पास केले के छिलके को रख देंगे तो कीड़े वहां से भाग जाएंगे. यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद हेल्दी टी केले के सूखे छिलके से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट युक्त होती है. यह चाय तनाव कम करके नींद में सुधार लाने का बहुत ही कारगर उपाय है. स्किन केयर केले के छिलके को त्वचा पर रगड़ने से मुंहासे, झुर्रियां और जलन जैसी समस्या से राहत मिल सकती है. केले में  मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स त्वचा को पोषण देने का बहुत की कारगर उपाय है. पॉलिश करने में सहायक केले के छिलके का इस्तेमाल आप लेदर के जूते, बैग या सिल्वर ज्वेलरी को चमकाने के लिए भी कर सकते हैं.  इसके लिए आप छिलके के अंदर वाले हिस्से को रगड़ें और उसके बाद आप साफ कपड़े से पॉलिश कर लें. देखेंगे कि चीजें फिर से नई जैसी हो जाएंगी.  यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स यह भी पढ़ें: How to Make Thick Malai: अब दूध में जमेगी मोटी मलाई, बस अपनाएं ये ट्रिक्स The post केले के छिलके को फेंकना कर देंगे बंद, जब जान जाएंगे इसके इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओला, उबर, रैपिडो चलाने वालों का गुस्सा फूटा, एग्रीगेटर कंपनियां कैसे कर रही हैं शोषण?

Ola Uber strike : ट्रांसपोर्टेशन के लिए मेट्रो शहर से लेकर टियर 2 और टियर–3 की शहरों में भी आम लोग उबर, ओला और रैपिडो पर निर्भर से हो गए हैं. मोबाइल में इंस्टाॅल इनके एप के जरिए पूरे परिवार को साथ जाना हो, तो या फिर अकेले दुपहिया में कहीं जाना हो, तब भी आम आदमी इन एप पर भरोसा कर रहा है. आज इन एप के जरिए आम आदमी के लिए यात्रा आसान बनाने वाले ड्राइवर हड़ताल पर हैं, तो हर आने–जाने वाला इंसान यह सोच रहा है कि आखिर इन ड्राइवर्स को परेशानी क्या है? आखिर वे क्यों कह रहे हैं कि वे शोषण के शिकार बन रहे हैं. आइए समझते है. ओला–उबर के ड्राइवर्स का कैसे हो रहा है शोषण? ओला, उबर और रैपिडो जैसी एग्रीगेटर कंपनियां, डाइवर्स को राइड तो उपलब्ध कराती हैं, लेकिन उसके एवज में वे मोटा कमीशन वसूल करती हैं. साथ ही जीएसटी की काटा जाता, परिणाम यह होता है कि ड्राइवर के पास काफी कम पैसा बचता है, जबकि ड्राइवर के पास कई खर्चे होते हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ओला, उबर के ड्राइवर राइड का किराया तय नहीं कर सकते हैं, यह विकल्प सिर्फ राइड उपलब्ध कराने वाली कंपनी के पास है. इसी वजह से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर अपने शोषण की बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी कमाई होती ही नहीं है. समय के साथ उनकी कमाई पर ग्रहण लगता जा रहा है. एक राइड बुकिंग पर कंपनी और ड्राइवर को कैसे मिलता है पैसा? जब कोई ग्राहक राइड की बुकिंग करता है, तो उसे कंपनी द्वारा एक अनुमानित एक किराया नजर आता है, जिसके आधार पर कोई ग्राहक अपनी राइड की बुकिंग करता है. बहुत संभव है कि जब वह अपने गंतव्य तक पहुंचे , तो वही किराया उसे देना पड़ा, लेकिन कभी–कभार ट्रैफिक की वजह से किराया बढ़ भी जाता है. इसकी वजह यह है कि कंपनियां किराया दूरी और समय के आधार पर तय करती हैं. जब कोई गाड़ी ट्रैफिक में फंसती है, तो दूरी तो नहीं बढ़ती है, लेकिन डिस्टिनेशन तक पहुंचने का किराया बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कंपनिया किराया बढ़ाती हैं, जो कैब, बाइक और ऑटो में अलग–अलग होता है. कंपनियां जो किराया तय करती हैं, उसका 20% से 30% काट लेती हैं, उसके बाद जीएसटी भी कटता है. यानी अगर किराया 200 रुपए तय हुआ है, तो ड्राइवर को 120 से 150 रुपए तक मिलते हैं. अब यहां गौर करने वाली बात यह है कि ड्राइवर को गाड़ी की मेंटनेंस भी करती होती है और पेट्रोल का खर्चा भी देना होता है. इस परिस्थिति में उसके पास अपना गुजारा करने के लिए पैसे बहुत कम बचते हैं. विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें क्या है ड्राइवर्स की मांग? ओला, उबर और रैपिडो के ड्राइवर प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि बेसिक किराया प्रशासन की ओर से तय किया जाए, ताकि कंपनियां इसके निर्धारण के अधिकार का उपयोग सिर्फ अपने फायदे के लिए ना कर सकें. उनका कहना है कि एप का एल्गोरिदम डिमांड और परिस्थितियों के अनुसार राइड उपलब्ध कराता है और उसकी आधार पर किराया भी तय होता है. अगर डिमांड ज्यादा होगी तो किराया ज्यादा होगा, लेकिन अगर डिमांड कम होगी तो किराया कम होगा. इस तकनीकी गणित में ड्राइवर को हमेशा नुकसान होता है. इसी वजह से वे यह चाहते हैं कि न्यूनतम किराया और कंपनियों का अधिकतम कमीशन भी निर्धारित कर दिया जाए, ताकि ड्राइवर्स को गरीबी ना झेलनी पड़े. इसके लिए ड्राइवर्स ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है. वे यह चाहते हैं कि टैक्सी में प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल बंद हो. इसके साथ ही ड्राइवर्स की यह मांग है कि व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 में जो गाइडलाइंस हैं, उन्हें पूरी तरह लागू किया जाए. अगर डिमांड ज्यादा हो और किराया बढ़ता है तो उसका लाभ ड्राइवर को भी मिले ना कि सिर्फ कंपनियां मेवा खाएं. ये भी पढ़ें : स्त्री जननांग विकृति की प्रथा यानी चीख- असहनीय पीड़ा, 2012 से जारी है जंग रिप्रोडक्टिव ऑटोनॉमी क्या है, जो बना 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को खत्म करने का जरिया? The post ओला, उबर, रैपिडो चलाने वालों का गुस्सा फूटा, एग्रीगेटर कंपनियां कैसे कर रही हैं शोषण? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का असर सामान्य बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. राज्य में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. फिलहाल ठंडी सर्द हवाओं का प्रकोप बिहार में बना हुआ है. सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही. अगले 72 घंटों में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की माने तो, अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है. इसके साथ ही सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, इसके कारण विजिबिलिटी कम रहेगी. लो विजिबिलिटी रहने की वजह से लोगों से सतर्क होकर ही गाड़ी चलाने की अपील की गई है. लेकिन दिन में मौसम सामान्य बना रह सकता है. बिहार में कैसा रहेगा तापमान? मौसम विभाग की तरफ से तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान जताया गया है. विभाग की माने तो, अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है. फरवरी में धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि फरवरी महीने में धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी. आने वाले दिनों में तापमान चढ़ता जाएगा. 72 घंटों के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही पटना में मौसम को लेकर संभावना जताई गई है कि सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है. लेकिन दोपहर में धूप खिलने से राहत मिलेगी. पटना में अगले कुछ दिनों तक ठंड महसूस होगी. Also Read: बिहार के पशुपालकों का बढ़ेगा इनकम, प्रशासन ने दो साल के लिए बनाया प्लान The post बिहार में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया

PAK vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज बेहद रोमांचक तरीके से हुआ है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में स्पोर्ट्से गए टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिली. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच हुए इस मैच में कभी पलड़ा इधर तो कभी उधर झुकता दिखाई दिया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, जो शुरुआत में सही फैसला लगा. नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर भी नहीं स्पोर्ट्स पाई और 147 रन पर ढेर हो गई. लेकिन जब पाकिस्तान की टीम 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उनकी भी हालत पतली हो गई. मैच इतना फंस गया था कि पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवरों तक संघर्ष करना पड़ा. आखिरकार, 19.3 ओवर में पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान की इस जीत के हीरो फहीम अशरफ रहे, जिन्होंने दबाव में बिखरने के बजाय शानदार पारी स्पोर्ट्सकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई. The post बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, मिल रहा 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

Samsung का Galaxy A35 इस समय अमेजन पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. कीमत में करीब 14,000 रुपये से ज्यादा की कटौती हुई है. इस वजह से ये फोन मिड-रेंज में काफी शानदार डील बन गया है. फोन में आपको 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है. साथ ही बड़ा डिस्प्ले और अंदर Snapdragon प्रोसेसर कंपनी ने दिया गया है. अगर आप 20,000 रुपये से कम में वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Galaxy A35 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आइए इस डील के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं. Amazon पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy A35 अमेजन इस फोन पर फिलहाल आपको सीधा 14,050 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है. छूट मिलने के बाद इसकी कीमत घटकर करीब 19,949 रह जाती है. इतना ही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो लगभग 599 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. वहीं जो लोग एक साथ पैसे नहीं देना चाहते, उनके लिए Amazon सिर्फ 701 रुपये महीना से नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं. इससे आपको करीब 18,950 रुपये तक का बोनस मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज की सही कीमत आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी. Samsung galaxy a35 price details Samsung Galaxy A35 के फीचर्स फोन में आपको 6.7 इंच की बड़ी FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. ये स्मार्टफोन Android 15 के साथ आता है. कंपनी इसमें 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा की तरफ आएं तो पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. यह भी पढ़ें: 12 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Pro, अमेजन पर बंपर डील The post 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, मिल रहा 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंडिया को लग सकता है झटका! यूएसए के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं बुमराह, जानें वजह

Highlights हल्का बुखार और प्रैक्टिस से दूरी सिराज को मिल सकता है मौका आगे के कड़े मुकाबले और शेड्यूल  Jasprit Bumrah Health Update: टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है और हिंदुस्तानीय क्रिकेट फैंस के लिए एक थोड़ी चिंता वाली समाचार सामने आ रही है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का अमेरिका के खिलाफ शनिवार को होने वाले पहले मैच में स्पोर्ट्सना मुश्किल लग रहा है. दरअसल, बुमराह की तबीयत थोड़ी खराब है और उन्हें हल्का बुखार बताया जा रहा है. इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार की शाम को नेट प्रैक्टिस में भी हिस्सा नहीं लिया. हल्का बुखार और प्रैक्टिस से दूरी न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को हल्का बुखार महसूस हो रहा था. इसी को देखते हुए उन्होंने मैच से एक शाम पहले अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया. विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे ज्यादा मायने रखती है. ऐसे में अगर बुमराह पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें आराम देना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होगा.  टीम के सूत्र बता रहे हैं कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया जा सकता है ताकि आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए बुमराह पूरी तरह तरोताजा और फिट रह सकें. अमेरिका के खिलाफ मैच एकतरफा होने की उम्मीद है, इसलिए बुमराह की गैरमौजूदगी से टीम पर बहुत ज्यादा असर पड़ने की संभावना कम है. सिराज को मिल सकता है मौका अगर जसप्रीत बुमराह शनिवार के मैच तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. सिराज भी शानदार फॉर्म में हैं और नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं. अमेरिका की बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने सिराज की रफ्तार और स्विंग काफी घातक साबित हो सकती है. हिंदुस्तानीय टीम के पास बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है, इसलिए एक मैच के लिए बुमराह का बाहर बैठना टीम के संतुलन को बहुत ज्यादा नहीं बिगाड़ेगा. कप्तान और कोच की नजरें लंबी रेस पर हैं और वे चाहते हैं कि नॉकआउट मैचों तक सभी प्रमुख खिलाड़ी फिट रहें. आगे के कड़े मुकाबले और शेड्यूल  हिंदुस्तानीय टीम का असली इम्तिहान तो अमेरिका के मैच के बाद शुरू होगा. हिंदुस्तान को अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया से, उसके बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान से और फिर 18 फरवरी को नीदरलैंड से स्पोर्ट्सना है. जाहिर है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच सबसे बड़ा है और उस मैच में बुमराह का होना बेहद जरूरी है. इसलिए अमेरिका के खिलाफ उन्हें आराम देकर 15 फरवरी के ‘महामुकाबले’ के लिए तैयार करना एक अच्छी रणनीति हो सकती है. नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा, लेकिन सारा फोकस पाकिस्तान मैच पर ही टिका है. ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, BCCI ने कर दी पैसों की बारिश, इंग्लैंड को दी करारी मात नीदरलैंड्स ऑलआउट, पाकिस्तान को मिला 148 रन का टारगेट, कप्तान एडवर्ड्स ने 37 रन बनाए टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, आज अमेरिका से भिड़ेगा हिंदुस्तान, जानें फ्री में कैसे देखें मैच The post इंडिया को लग सकता है झटका! यूएसए के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं बुमराह, जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top