Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- यह तुम्हें बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक व्यक्ति तौर पर हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना पर नाराजगी जताई है. देश का अपमान स्वीकार नहीं रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो साझा करते हुए कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (BJP) या प्रशासन की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन देश का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने लिखा, “हम हमेशा कहते रहे हैं कि RSS, BJP या प्रशासन की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो.” ये भी पढ़ें: डायल 112 की बेकाबू गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, नशे में धुत चालक हिरासत में वीडियो में क्या दिख रहा है? सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक व्यक्ति कथित तौर पर हिंदुस्तानीय तिरंगे का अपमान करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में कुछ अन्य लोग कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नारे लगाते भी सुनाई दे रहे हैं. ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि एकता और विविधता हिंदुस्तानीयों के DNA में है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई अमेरिका के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में ‘बहुलवाद’ यानी pluralism का विचार आता है. The post न्यूयॉर्क में हिंदुस्तानीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- यह तुम्हें बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सितंबर में नहीं थमेगी मानसून की रफ्तार, अगले 72 घंटे के दौरान इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

Weather Tomorrow: सितंबर की शुरुआत के साथ बिहार में मानसून की बारिश जारी रहने वाली है. अगले 72 घंटे यानी 1 से 3 सितंबर के दौरान कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, 2 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट और 3 सितंबर को ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के ताजा पूर्वानुमान में भी 1 सितंबर को बिहार में बहुत भारी और 2-3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 1 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 1 सितंबर को बिहार के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और कुछ दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का ज्यादा असर दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, बेगूसराय और मुंगेर में ऑरेंज अलर्ट है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है. 2 सितंबर को पूरे बिहार में बारिश का असर 2 सितंबर के नक्शे में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद और गया में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक बारिश का असर बना रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 3 सितंबर को ज्यादातर जिलों में राहत, लेकिन इन जगहों पर येलो अलर्ट 3 सितंबर को बिहार के ज्यादातर जिलों को हरे रंग में दिखाया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी, जबकि बाकी जिलों में किसी खास चेतावनी का संकेत नहीं है. इसे भी पढ़ें: बिहार प्रशासन ने 2 लाख की लिमिट हटाई, फिर 4 लाख हुआ लोन, 19 अगस्त का आदेश रद्द The post सितंबर में नहीं थमेगी मानसून की रफ्तार, अगले 72 घंटे के दौरान इन जिलों में होगी भयंकर बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात

रांची. रांची के हिनू निवासी इंजीनियर दंपती अंकित रंजन और उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा नेपाल घूमने गये थे. वहां से दोनों लापता हो गये हैं. वर्तमान में अंकित रंजन यूके की नागरिकता ले चुके हैं. वह जेपी मॉर्गन कंपनी में इंजीनियर हैं. उनकी पत्नी भी यूके में ही इंजीनियर हैं. दोनों यूके से ही नेपाल घूमने गये थे. 26 अगस्त की सुबह इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे अंकित रंजन और उनकी पत्नी 26 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दस्तावेज बनाने को लेकर नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे. यह जानकारी अंकित रंजन के छोटे भाई तनय रंजन ने दी है. तनय रंजन ने बताया कि बड़े भाई अंकित रंजन से उनकी उसी समय आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है. परिजनों के अनुसार, दोनों के लापता होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है. ये भी पढ़ें: झारखंड : नेपाल त्रासदी में लापता रामप्रसाद के परिजनों से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कहा- खोजने का प्रयास जारी 2009 में रांची छोड़कर चले गये थे यूके तनय रंजन के अनुसार, उनके बड़े भाई अंकित रंजन ने वर्ष 2009 में ही रांची छोड़ दिया था. इसके बाद वह यूके चले गये थे. वर्तमान में वह वहीं रहकर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. उनकी पत्नी भी यूके में इंजीनियर हैं. तनय रंजन अब नासिक में रहते हैं. उन्होंने बताया कि नेपाल जाने के बाद भाई और भाभी से संपर्क नहीं हो पाया है. परिवार दोनों के सकुशल मिलने को लेकर चिंतित है. The post Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Labh Drishti Rajyog: 1 सितंबर से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, व्यापार और करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Labh Drishti Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योगों का वर्णन मिलता है, जिन्हें धन, सफलता और तरक्की का कारक माना जाता है. इन्हीं में से एक लाभ दृष्टि राजयोग है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में यह योग बनने पर जातक को आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के अवसर मिल सकते हैं. सितंबर 2026 में यह विशेष योग बनने जा रहा है. आइए जानें इस बारे में ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इसके बारे में विस्तार से. 1 सितंबर को बनेगा लाभ दृष्टि राजयोग द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को बुध और मंगल की विशेष स्थिति से लाभ दृष्टि राजयोग बनेगा. बुध को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम से जुड़े ग्रह हैं. जब दो ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव में स्थित होते हैं, तो इसे त्रि-एकादश योग या लाभ योग कहा जाता है. बुध की बुद्धिमत्ता और मंगल के साहस का यह मेल कई जातकों के लिए निर्णय क्षमता, व्यापारिक सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ा सकता है. मेष राशि: बढ़ेंगे कमाई के साधन मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए यह योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष प्रभावशाली माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. व्यापार में लिए गए साहसिक फैसले लाभ दे सकते हैं. नए प्रोजेक्ट भी सफलता की ओर बढ़ेंगे. मिथुन राशि: करियर में तरक्की के योग मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. इस कारण लाभ योग का प्रभाव करियर पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी रणनीति और विचारों की सराहना होगी. पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. मार्केटिंग, मीडिया, लेखन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. सिंह राशि: व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग नेटवर्क और पराक्रम के माध्यम से सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं. परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलने से संपत्ति संबंधी रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal 1 September 2026: वृश्चिक और मिथुन वाले रहें सतर्क, वहीं मकर-कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज तुला राशि: निवेश से लाभ के संकेत तुला राशि वालों के लिए बुध-मंगल की स्थिति आय और नए अवसरों को मजबूत कर सकती है. निवेश, शेयर बाजार या पुरानी योजनाओं से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और प्रभावशाली लोगों से नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. नोट: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां ग्रह-नक्षत्रों की पारंपरिक गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित होती हैं. इन्हें निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लेना चाहिए. The post Labh Drishti Rajyog: 1 सितंबर से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, व्यापार और करियर में मिलेगी बड़ी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाम ऐसा जो बचपन में लगे Cute और बड़े होने पर Classy, बेटे-बेटी के लिए यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

Modern Baby Names: घर में नन्हा मेहमान आते ही सबसे पहले एक सवाल गूंजने लगता है- आखिर इसका नाम क्या रखें? कोई नाम के मतलब पर ध्यान देता है, तो किसी को ऐसा नाम चाहिए जो सुनने में एकदम नया और स्टाइलिश लगे. आजकल सेलिब्रिटी किड्स के यूनिक नामों से भी पैरेंट्स को खूब इंस्पिरेशन मिल रही है. अगर आप भी पुराने और आम नामों से हटकर अपने शिशु के लिए कुछ खास तलाश रहे हैं, तो इन 50 नामों की लिस्ट में आपको बेटी और बेटे दोनों के लिए कई शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे. बेबी बॉय के लिए यहां देखें नाम बेबी गर्ल की सांकेतिक तस्वीर, PC – AI नाम अर्थ राहा खुशी, सहजता से जुड़ा नाम इरा धरती सिया सीता तारा सितारा आध्या प्रथम शक्ति काव्या कविता अवनी धरती वाणी वाणी, सरस्वती से जुड़ा नाम आन्वी दयालु आहना आंतरिक प्रकाश वेदिका ज्ञान, पवित्र स्थान अविका सूर्य की किरण नायरा चमकदार इशिता श्रेष्ठता आराध्या पूजनीय कियारा उज्ज्वल इनाया कृपा, देखभाल अदिति असीम निहारिका तारों का समूह रूहानी आत्मिक, आध्यात्मिक मिशिका मिठास अनाया संरक्षण, देखभाल ज़ारा खिलना, फूल से जुड़ा नाम निव्या पवित्रता से जुड़ा आधुनिक नाम वायरा बहादुरी से जुड़ा आधुनिक नाम मीरा कृष्ण की भक्त ईशानी देवी पार्वती आर्या श्रेष्ठ, सम्मानित नव्या नई, सुंदर सावी सूर्य से जुड़ा नाम अहाना प्रकाश, भोर चार्वी सुंदर इशानी देवी पार्वती तन्वी नाजुक, सुंदर लावण्या सुंदरता प्रिशा ईश्वर का उपहार कियाना कृपा से जुड़ा आधुनिक नाम दिव्या दिव्य अन्वी कृपा और दया से जुड़ा नाम विहाना सुबह की शुरुआत यह भी पढ़ें: नन्हे बेटे से प्यारी बिटिया तक, इन क्यूट निकनेम से दें प्यार भरा नाम The post नाम ऐसा जो बचपन में लगे Cute और बड़े होने पर Classy, बेटे-बेटी के लिए यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल में बाढ़ के बाद AI से बनी फर्जी तस्वीरों और Videos की भरमार, 72 यूजर्स को पोस्ट हटाने का निर्देश

‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, नेपाल के मीडिया नियामक ‘नेपाल प्रेस काउंसिल’ ने ‘भोटेकोशी घटना पर विशेष शिकायतें’ नाम से एक पोर्टल शुरू किया है. इस पोर्टल के जरिए आम लोग आपदा से जुड़ी गलत जानकारी और आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत कर सकते हैं. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब सोशल मीडिया पर नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही दिखाने के दावे के साथ बड़ी संख्या में तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. कई वीडियो दूसरे देशों की आपदाओं के, कुछ AI से बनाए गए रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और तस्वीरें वास्तविक हैं. लेकिन फैक्ट चेक में पाया गया कि बड़ी संख्या में वायरल पोस्ट या तो दूसरे देशों में हुई आपदाओं की है, या पुरानी फुटेज को दोबारा शेयर किया गया है. कुछ तस्वीरें और वीडियो AI की मदद से बनाए गए हैं या उनमें बदलाव किया गया है. सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और पोस्ट को वायरल करने की कोशिश में यह त्रासदी कुछ लोगों के लिए कमाई का जरिया भी बन गई है. इससे अधिकारियों, पत्रकारों और फैक्ट चेक करने वालों की चिंता बढ़ गई है. 72 सोशल मीडिया यूजर्स को सामग्री हटाने का निर्देश नेपाल प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष उमेश श्रेष्ठ के अनुसार, 72 सोशल मीडिया यूजर्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिया गया है. इनमें ज्यादातर लोग ऐसे थे, जिन्होंने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट से सामग्री पोस्ट की थी. श्रेष्ठ ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे तक काउंसिल के विशेष पोर्टल पर 101 शिकायतें मिली थीं. इनमें 67 निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायतें शामिल थीं, जिन पर भयावह दृश्य पोस्ट करने का आरोप है. उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह कुछ ऑनलाइन समाचार पोर्टलों और उनके सोशल मीडिया पृष्ठों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज की गई हैं.’’ श्रेष्ठ के मुताबिक, मुख्यधारा के मीडिया संगठनों ने बड़े स्तर पर भ्रामक जानकारी और बेहद भयावह तस्वीरें व वीडियो प्रकाशित करने से परहेज किया है. उन्होंने इसे सकारात्मक कदम बताया. नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरूंग का फर्जी वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरूंग को आपदा प्रभावित इलाके में एक सुरंग के अंदर बचाव अभियान में मदद करते हुए दिखाया गया था. हालांकि, जांच में पता चला कि यह वीडियो नेपाल का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के उत्तराखंड में हुए सुरंग बचाव अभियान का है. इसे मूल रूप से 14 अगस्त को अग्निशमन सेवा उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट किया था. ये भी पढ़ें: Nepal Flood: 900 पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, 4200 से ज्यादा लापता, 592 विदेशियों का भी सुराग नहीं 70 लाख से ज्यादा बार देखा गया बाढ़ का फर्जी वीडियो 27 अगस्त को ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में कथित तौर पर भयंकर बाढ़ दिखाई गई थी. इस वीडियो को 70 लाख से अधिक बार देखा गया. AI का पता लगाने वाले टूल ‘हाइव मॉडरेशन’ ने आकलन किया कि इस वीडियो के AI से बनाए जाने की संभावना 97.2 प्रतिशत है. ‘एक्स’ के कम्युनिटी नोट्स ने भी इसे फर्जी बताया. नेपाल-तिब्बत बाढ़ के दौरान एक पुल के ढहने का दावा करने वाले एक अन्य वीडियो की भी जांच की गई. यह वीडियो भी पूरी तरह AI से तैयार पाया गया. AI ने पुरानी फर्जी समाचारों की समस्या को और बढ़ाया फैक्ट चेकरों का कहना है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल ने आपदाओं से जुड़ी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को दोबारा शेयर करने और उन्हें किसी दूसरी घटना से जोड़ने की पुरानी समस्या को और गंभीर बना दिया है. सोशल मीडिया कंपनियों से भी बात कर रही प्रशासन ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, प्रशासन की सोशल मीडिया नियमन एवं प्रबंधन समिति ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत शुरू कर दी है. इस समिति को आपत्तिजनक सामग्री, AI से तैयार गलत सूचनाओं, फर्जी QR कोड और ऑनलाइन धोखाधड़ी के दूसरे तरीकों से निपटने की जिम्मेदारी दी गई है. ये भी पढ़ें: Nepal Flood: बाढ़ में बहकर आए 250 शव, 100 को दफनाने पर भड़के हिंदू परिवार, कहा- सम्मान से हो अंतिम संस्कार शवों और घायलों के भयावह दृश्य शेयर करने पर भी चिंता इस संकट के बीच शवों, घायलों और तबाह हुए समुदायों के भयावह दृश्य सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. कई बार इन तस्वीरों और वीडियो को बिना किसी चेतावनी के प्रसारित किया जा रहा है. इससे पीड़ितों और उनके परिवारों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचने की आशंका है. 26 अगस्त को आई बाढ़ ने मचाई भारी तबाही माना जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के ढहने या हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आई. 26 अगस्त को इस बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों और गांवों में भारी तबाही मचाई. अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 4,245 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. The post नेपाल में बाढ़ के बाद AI से बनी फर्जी तस्वीरों और Videos की भरमार, 72 यूजर्स को पोस्ट हटाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

8th Pay Commission: 31 अगस्त को खत्म होगी 20 कंसल्टेंट पदों की भर्ती, ₹1.8 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) में काम करने का मौका तलाश रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए आज, सोमवार 31 अगस्त, आवेदन करने की आखिरी तारीख है. आयोग ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल मिलाकर अधिकतम 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों पर चुने गए लोगों को वेतन, भत्ते, पेंशन, मुआवजा, डेटा एनालिसिस और लीगल रिसर्च जैसे कामों में आयोग की मदद करनी होगी. सबसे खास बात यह है कि फुल-टाइम सीनियर कंसल्टेंट को हर महीने 1.8 लाख रुपये तक तय पारिश्रमिक मिल सकता है. किन पदों पर कितनी वैकेंसी है और कौन कर सकता है आवेदन? आयोग ने तीन कैटेगरी में पद तय किए हैं: पद अधिकतम वैकेंसी अधिकतम उम्र जरूरी एक्सपीरियंस सीनियर कंसल्टेंट 5 45 साल 10 साल या ज्यादा कंसल्टेंट 5 40 साल 6 साल या ज्यादा यंग प्रोफेशनल 10 32 साल 4 साल या ज्यादा उम्र और एक्सपीरियंस की गणना के लिए 1 अप्रैल 2026 कट-ऑफ डेट रखी गई है. एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए? इन पदों के लिए फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या इससे जुड़े विषय में मास्टर्स डिग्री या MBA करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लीगल फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए भी मौका है. LLB की डिग्री, बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में एनरोलमेंट और लीगल रिसर्च या सर्विस मैटर्स में ट्रिब्यूनल अथवा कोर्ट के सामने काम करने का एक्सपीरियंस रखने वाले लोग भी एलिजिबल हैं. तीनों कैटेगरी के लिए एक्सेल, स्प्रेडशीट्स और प्रेजेंटेशन टूल्स की जानकारी और एक्सपीरियंस जरूरी है. वहीं, पे स्ट्रक्चर, कंपेंसेशन या एस्टैब्लिशमेंट मैटर्स में काम करने का एक्सपीरियंस रखने वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी. नौकरी में आखिर करना क्या होगा? चुने गए कंसल्टेंट्स को सैलरी, भत्तों, पेंशन और मौजूदा पे स्ट्रक्चर का एनालिसिस करने में आयोग की मदद करनी होगी. इसके अलावा डेटा और सर्वे का अध्ययन, लीगल रिसर्च, प्रशासनी डिपार्टमेंट्स के साथ कोऑर्डिनेशन और एचआर व कंपेंसेशन से जुड़े स्पेशल स्टडीज में भी काम करना पड़ सकता है. आयोग के पास आने वाले रिप्रेजेंटेशंस की जांच, सिफारिशों के फिस्कल इम्पैक्ट का अनुमान लगाना और रिपोर्ट व प्रेजेंटेशन तैयार करना भी जिम्मेदारियों में शामिल है. कितनी सैलरी मिलेगी और आवेदन कैसे करें? तय मंथली रिम्यूनरेशन इस तरह है: सीनियर कंसल्टेंट: फुल-टाइम 1.8 लाख रुपये, 12 वर्किंग डेज के लिए 90,000 रुपये और 6 वर्किंग डेज के लिए 45,000 रुपये. कंसल्टेंट: फुल-टाइम 1.2 लाख रुपये, 12 वर्किंग डेज के लिए 60,000 रुपये और 6 वर्किंग डेज के लिए 30,000 रुपये. यंग प्रोफेशनल: फुल-टाइम 90,000 रुपये, 12 वर्किंग डेज के लिए 45,000 रुपये और 6 वर्किंग डेज के लिए 22,500 रुपये. अप्लिकेबल टैक्स और सेस की कटौती सोर्स पर की जाएगी. नियुक्ति शुरुआत में एक साल या आयोग के टेन्योर तक, जो पहले पूरा हो, उसके लिए होगी. परफॉर्मेंस के आधार पर अवधि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से दिए गए ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक के जरिए आवेदन करना होगा. फिजिकल या हार्ड कॉपी एप्लिकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब सिर्फ आज, 31 अगस्त, तक का समय है. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: पेंशन बंद होने की समाचार निकली झूठी, शिव गोपाल मिश्रा ने पेंशनर्स को किया अलर्ट The post 8th Pay Commission: 31 अगस्त को खत्म होगी 20 कंसल्टेंट पदों की भर्ती, ₹1.8 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल के मंत्री खुदीराम टुडू ने दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए रोका काफिला, कार से भेजा अस्पताल

बांकुड़ा से प्रणव कुमार बैरागी की रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के हिड़बांध प्रखंड में राज्य के मंत्री खुदीराम टुडू ने एक घायल बाइक सवार को अपने काफिले की एक कार से अस्पताल भिजवाया. प्रखंड के बहाड़ामुड़ी ब्रिज के पास बाइक और कार की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़ा था. तत्काल किसी ने उसकी मदद नहीं की. घायल को देख मंत्री ने रोकी अपनी कार इसी दौरान मंत्री खुदीराम टुडू किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा उस रास्ते से जा रहे थे. उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को देखा. मंत्री ने अपने काफिले को रोकने का आदेश दिया. खुद कार से उतरे और घटनास्थल पर जाकर घायल व्यक्ति की मदद की. उन्होंने तत्काल घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था करायी. ये भी पढ़ें: बांकुड़ा-दुर्गापुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार में दो बसों के बीच टक्कर, 30 यात्री घायल मंत्री बोले- दुर्घटना में घायल की मदद जरूरी मंत्री की इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्री ने लोगों से कहा कि दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर मदद जरूरी है. मंत्री ने कहा कि किसी घायल व्यक्ति को देखकर तमाशबीन बने रहना या उसकी अनदेखी करना मानवता नहीं है. इससे उसकी जान को भी खतरा हो सकता है. सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की तत्काल मदद करनी चाहिए, ताकि उसकी जान बचायी जा सके. यही मानवता है. ये भी पढ़ें: बांकुड़ा : सड़क व पानी की किल्लत से नाराज चार गांवों का ”वोट बॉयकॉट” का ऐलान The post बंगाल के मंत्री खुदीराम टुडू ने दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए रोका काफिला, कार से भेजा अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Daayra Trailer Review: बिना गाने के भी फीका पड़ा क्राइम-सस्पेंस, करीना-पृथ्वीराज जैसे दो सुपरस्टार भी नहीं जगा पाए ‘Wow’ फैक्टर

Daayra Trailer: जब हम कोई क्राइम ड्रामा का ट्रेलर देखते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि वो हमें बांध ले, है ना? कहानी में ऐसा सस्पेंस हो कि ट्रेलर खत्म होने के बाद भी दिमाग में सवाल घूमता रहे. आखिर हुआ क्या है? आगे क्या होने वाला है? और सबसे जरूरी, फिल्म देखने की उत्सुकता पैदा हो. लेकिन ‘Daayra’ का ट्रेलर देखने के बाद फिलहाल यह उत्सुकता उतनी मजबूत नजर नहीं आती. मेघना गुलजार की इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो पुलिस अफसरों के किरदार में हैं. कहानी का आधार ऐसा है, जहां दो Cops के बीच Conflict और एक Crime की परतें दिलचस्प सस्पेंस पैदा कर सकती थीं. लेकिन ट्रेलर में यह टकराव उतनी मजबूती से उभरकर सामने नहीं आता. View on Instagram बिना गाने के इंटेंस बनाने की कोशिश ‘Daayra’ के ट्रेलर की एक खास बात यह है कि इसमें एक भी गाना नहीं है. फिल्म को पूरी तरह Crime Drama के टोन में रखने की कोशिश की गई है. जाहिर तौर पर मकसद कहानी को ज्यादा गंभीर और इंटेंस रखना है. लेकिन सिर्फ गाने न होने से ट्रेलर में तनाव पैदा नहीं होता. उसके लिए कहानी और किरदारों के बीच ऐसा Conflict चाहिए, जो दर्शक को बांधे रखे. यहां ट्रेलर उस स्तर की बेचैनी पैदा नहीं कर पाता. दो सुपरस्टार, लेकिन स्क्रीन पर नहीं दिखी वह बात करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं. ऐसे में दोनों को पुलिस अफसर के रूप में आमने-सामने देखना अपने आप में दिलचस्प होना चाहिए था. लेकिन ट्रेलर में दोनों की मौजूदगी वैसा प्रभाव छोड़ती नजर नहीं आती, जिसकी उम्मीद इस जोड़ी से की जा सकती थी. खासकर दो पुलिस अफसरों के बीच का Conflict कहानी का अहम हिस्सा है. अगर उनके तरीकों, सोच और फैसलों के बीच टकराव को ज्यादा उभारकर दिखाया जाता, तो ट्रेलर का असर काफी अलग हो सकता था. डायलॉग भी नहीं छोड़ते खास असर क्राइम ड्रामा में डायलॉग भी माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. एक मजबूत लाइन पूरी कहानी का टोन सेट कर सकती है. ‘Daayra’ के ट्रेलर में डायलॉग तो हैं, लेकिन फिलहाल कोई ऐसी लाइन सुनाई नहीं देती जो ट्रेलर खत्म होने के बाद याद रह जाए या कहानी को लेकर जिज्ञासा बढ़ाए. यही वजह है कि ट्रेलर में कई जरूरी चीजें होने के बावजूद वह वह असर नहीं छोड़ पाता, जिसकी उम्मीद एक बड़े स्टारकास्ट और मेघना गुलजार की फिल्म से होती है. मेघना गुलजार से उम्मीदें फिर भी कायम हालांकि ट्रेलर को देखकर पूरी फिल्म को जज करना जल्दबाजी होगी. मेघना गुलजार की फिल्मों से उम्मीदें इसलिए भी रहती हैं क्योंकि वह गंभीर विषयों और किरदारों को अपनी खास संवेदनशीलता के साथ पेश करती रही हैं. संभव है कि फिल्म में कहानी की वे परतें हों, जिन्हें जानबूझकर ट्रेलर में सामने नहीं रखा गया हो. हो सकता है कि सिनेमाघर में ‘Daayra’ का असर ट्रेलर से कहीं ज्यादा मजबूत साबित हो. फिलहाल इतना जरूर है कि बिना गाने के फिल्म को इंटेंस बनाने की कोशिश साफ नजर आती है. लेकिन ट्रेलर उस इंटेंसिटी को दर्शक तक पूरी तरह पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाता. क्राइम-सस्पेंस से जिस ‘आगे क्या होगा?’ वाली जिज्ञासा की उम्मीद होती है, वह यहां कुछ फीकी पड़ती दिखाई देती है. ‘Daayra’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब असली परीक्षा फिल्म की होगी कि क्या वह ट्रेलर की इस कमी को कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर पूरा कर पाती है. ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं Kaleen Bhaiya, रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म, जानिए कितने लगे कट? The post Daayra Trailer Review: बिना गाने के भी फीका पड़ा क्राइम-सस्पेंस, करीना-पृथ्वीराज जैसे दो सुपरस्टार भी नहीं जगा पाए ‘Wow’ फैक्टर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहरीला पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत पर तेजस्वी ने की इंक्वायरी की मांग, बोले- सिर्फ गरीब ही मारे जा रहे

Bihar Politics: पटना के बाढ में जहरीला पेय पदार्थ पीने से हुई मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग की. तेजस्वी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और बिहार में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया. कानून-व्यवस्था पर सवाल किए खड़े आगे उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है और लगातार गंभीर घटनाएं हो रही हैं. लेकिन प्रशासन कुछ नहीं देख रहा है. घटनाएं कैसे हो रहीं हैं, यह प्रशासन ही बताएगा. लगातार गरीब ही मारे जा रहे हैं. गरीबों को ही जेल भेजा जा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इस तरह से बिहार में हुए चार लोगों की मौत के बाद सियासत में भी चर्चा तेज हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री विजय सिन्हा मृतकों के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया. बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें विजय सिन्हा ने SDM को दिए आदेश मंत्री ने कहा कि लोगों की ओर से यह बात सामने आ रही है कि जहरीला पेय जैसा कोई पदार्थ मिला था और चारों युवकों ने उसका सेवन किया था. लेकिन इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. जांच के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा. यदि जांच में जहरीले पेय पदार्थ से मौत की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए बाढ़ के एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए हैं. RJD की बैठक पर भी किया रिएक्ट दूसरी तरफ, RJD की बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और आगे के कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा होगी. आरजेडी की बैठक को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, हम लोगों की बैठक आज से लगातार 27 सितंबर तक चलेगी और हम लोग किस तरीके से जनता के बीच जाएंगे और संगठन किस तरह बनेगा और संगठन किस तरह चलेगा इसको लेकर कि बैठक में बड़े फैसले लिए जाएंगे. Also Read: 7वें वेतनमान के लिए बिहार में शिक्षकों का डिजिटल अभियान, बोले- अब आश्वासन नहीं लाभ चाहिए The post जहरीला पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत पर तेजस्वी ने की इंक्वायरी की मांग, बोले- सिर्फ गरीब ही मारे जा रहे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top