Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Vvaan X Review: बिहार की छठ पूजा बनी लाइमलाइट, ‘द वन’ का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

जंगल का खौफ, सदियों पुरानी लोककथाएं और एकदम धांसू सस्पेंस. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ फाइनली थिएटर्स में आ चुकी है और ये नया ‘मास अवतार’ लिटरली गूजबम्प्स दे रहा है. बिहार का छठ महापर्व लाइलाइट बना है. द वन को थियेटर एक्सपीरियंस बता रहे दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक एक्स पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”#TheVvaanReview : भक्ति और आस्था से भरपूर एक शानदार फैंटेसी लोककथा. मूवी रोमांचक, मनोरंजक और एक्शन से भरपूर है, जिसमें फैमिली ड्रामा और एक सामाजिक संदेश भी है. इसका क्लाइमेक्स सिनेमाघर में देखने लायक एक जबरदस्त एक्सपीरियंस है.” बिहार-यूपी के दर्शकों को कनेक्ट करेगी वन एक्स पर एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”’VVAAN‘ आम फिल्मों से हटकर एक ताजगी भरा एक्सपीरियंस है… इसमें रहस्य, हास्य, आस्था, एक्शन और रोमांच का भरपूर तड़का है… बिहार, छठ, वन देवी और अलौकिक लोक-कथाएं फिल्म को एक मजबूत ‘देसी पहचान’ देती हैं. सबसे खास बात यह है कि ‘वन’ में धर्म को जरूरत से ज्यादा नहीं दिखाया गया है. बिहार और यूपी के दर्शक इस फिल्म से भावनात्मक रूप से जुड़ पाएंगे.” द वन हिट हुई या फुस्स राहुल गुप्ता ने लिखा, यूपी और बिहार से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म को अब पूरे हिंदुस्तान में खूब पसंद किया जा रहा है. पहली बार छठ पूजा पर कोई बड़ी फिल्म आई है और इसकी कहानी शुरू से आखिर तक नई, दमदार और दिलचस्प लगती है. #SidharthMalhotra और #TamannaahBhatia शानदार हैं और फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती. ‘वन’ (Vvan) एक ऐसी फिल्म लगती है जो लंबे समय तक चलेगी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है. द वन के बारे में दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फैंटेसी ड्रामा ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी है. उम्मीद है कि यह फिल्म बिहार इलाके में सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ने दो नेशनल चेन में 8,000 टिकट बेच लिए हैं. बिहार के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी टिकट बिके हैं, जो कि आम बात नहीं है. असल में, एडवांस बुकिंग के मामले में बिहार सर्किट सबसे आगे है, यहां दिल्ली और मुंबई शहरों से भी ज्यादा टिकट बिके हैं. ये भी पढ़ें: Vvaan First Review: छठी मैय्या की आस्था… बिहार का टच, फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स, जानें हिट या फुस्स The post The Vvaan X Review: बिहार की छठ पूजा बनी लाइमलाइट, ‘द वन’ का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Asian Games 2026: कौन हैं कमलजीत और सुरुचि? एशियन गेम्स में भारत के लिए जीता गोल्ड

Asian Games 2026 : जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हिंदुस्तान ने शूटिंग में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने हिंदुस्तान को स्वर्ण पदक दिलाया. क्वालिफिकेशन से लेकर फाइनल तक दोनों निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हिंदुस्तान के खाते में एशियाड का पहला स्वर्ण जोड़ दिया. ऐसे में हर किसी की नजर अब इन दो युवा निशानेबाजों पर है-आखिर कौन हैं कमलजीत और सुरुचि, और कैसे उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड तक का सफर तय किया? किस स्पोर्ट्स में जीता हिंदुस्तान ने गोल्ड? The post Asian Games 2026: कौन हैं कमलजीत और सुरुचि? एशियन गेम्स में हिंदुस्तान के लिए जीता गोल्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: UNGA में ‘चौधरी’ बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए. शहबाज शरीफ ने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश करते समय पत्रकारों ने शहबाज शरीफ से पूछा, “प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ गए. बाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने उनसे दोबारा सवाल किया. उनसे पूछा गया, “आप लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?” इस सवाल का भी शहबाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया. ईरान पर अमेरिका को घेरने की कोशिश शहबाज शरीफ का यह रवैया ऐसे समय सामने आया है, जब UNGA में ईरान को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी चर्चा के केंद्र में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बातचीत और कूटनीति की बात कही है. शहबाज शरीफ ने ईरान के मुद्दे पर कूटनीतिक समाधान और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया है. पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में भूमिका निभाने की इच्छा भी जताई है. ये भी पढ़ें: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखी 7 शर्तें, अमेरिका ने मान ली तो खुल जाएगा होर्मुज! खुद के घर के सवाल पर चुप्पी यही वजह है कि UNGA के दौरान शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद को लेकर पूछे गए सवाल चर्चा में आ गए. एक तरफ पाकिस्तान क्षेत्रीय विवादों और ईरान-अमेरिका तनाव पर अपनी भूमिका दिखाने की कोशिश कर रहा है, वहीं हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा को लेकर सवाल पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया. UN में हिंदुस्तान ने भी पाकिस्तान को घेरा शहबाज शरीफ से सवाल किए जाने से एक दिन पहले हिंदुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर निशाना साधा था. हिंदुस्तानीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को दूसरे देशों की जमीन पर दावा करने और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपनी वित्तीय स्थिति और विकास पर ध्यान देना चाहिए. हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी और भोजन, ईंधन तथा दवाओं की आपूर्ति से जुड़े आरोपों का भी मुद्दा उठाया. कौन है हाफिज सईद? हाफिज मुहम्मद सईद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला है. हिंदुस्तान ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया है. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. हाफिज सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में हिंदुस्तान में वांछित आरोपी है. हाल में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज मुहम्मद सईद को आरोपी नंबर 8 बनाया है. एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पहलगाम हमले की बड़ी साजिश में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव शामिल थे. ये भी पढ़ें: UN में नेतन्याहू का फूटा गुस्सा: वॉकआउट करने वाले डिप्लोमैट्स पर बरसे, बोले- कोई कायर बचा है तो चला जाए The post VIDEO: UNGA में ‘चौधरी’ बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

Sikkim Landslide Video: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो सामने आया है. भारी बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे निचले इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इस घटना में 30 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं. पहाड़ी ढलान से बड़ी मात्रा में नीचे आ रहा है मलबा वीडियो में पहाड़ी ढलान से बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा नीचे की ओर बहता दिखाई दे रहा है. लगातार बारिश के कारण जमीन के और खिसकने का खतरा बना हुआ है. रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में पहले से ही भूस्खलन की गतिविधियां प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं. सिक्किम प्रशासन के मुताबिक प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. रिंबी का RCC पुल भी बहा रिंबी में भारी बारिश और बाढ़ के बाद 28 घरों के 128 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. वहीं, भूस्खलन के मलबे ने NiK Kholsa स्ट्रीम के आसपास भी खतरा बढ़ाया है. बारिश के दौरान मलबे से भरा पानी रिंबी गांव की ओर बह रहा है. प्रशासन के अनुसार मलबे के बहाव के कारण रिंबी का RCC पुल भी बह गया है. ये भी पढ़ें: Video: सिक्किम में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से घरों को नुकसान, 128 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए CM प्रेम सिंह तमांग ने जताई चिंता सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन के लिए लोगों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी. The post Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: गिरफ्तारी के बाद खुद बकने लगा आरोपी, कहा- लड़की को अकेला देखकर पकड़ा…

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की जांच में कई अहम बातें सामने आयी हैं. पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को जगतसिंहपुर गांव के बूढ़ी गंडक बांध बाइपास रोड पर हुई थी. वीडियो 22-23 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में विकास और राहुल ने घटना के दौरान लड़की को घेरने की बात स्वीकार की है. आरोपी बोले- पहले युवक को पीटकर भगाया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सड़क सुनसान थी. उन्होंने एक लड़के और लड़की को वहां फोटो खींचते देखा था. आरोपियों के अनुसार, दोनों के पास पहुंचने के बाद युवक के साथ मारपीट की गयी और उसे वहां से भगा दिया गया. युवती के साथ छेड़खानी करता मनचला युवक | सोर्स- नया विचार वीडियो में लड़की लगातार वहां से जाने देने की बात कहती नजर आती है. वह अपने भाई को बुलाने की बात कहती है, जिस पर युवकों की ओर से उसे भाई को बुलाने के लिए कहा जाता है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी. घटनास्थल के आसपास दूर तक आबादी नहीं घटना के बाद घटनास्थल की स्थिति भी सामने आयी है. नया विचार के रिपोर्टर उस सुनसान जगह पर पहुंचे, जहां यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के बांध बाइपास रोड का यह हिस्सा एकदम सुनसान है. घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर तक घनी आबादी नहीं है. हालांकि, घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय है. नदी किनारे का दृश्य अच्छा होने के कारण लोग यहां अक्सर रुककर तस्वीरें खींचते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के बाद आबादी कम होने के कारण यह इलाका काफी सुनसान हो जाता है. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस को 23 सितंबर को वीडियो की जानकारी मिली. इसके बाद तकनीकी सत्यापन के जरिए घटनास्थल की पहचान की गयी और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने वायरल वीडियो को साझा करने से बचने की अपील भी की है, ताकि पीड़िता की निजता प्रभावित न हो. बता दें, घटना के 24 घंटे के भीतर जिले से एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था. दूसरा वीडियो मुसरीघरारी का बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. पूरे मामले को शुरुआत से समझना है तो ये समाचार पढे़ं- समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना: “बुला ले, जिसको बुलाना है…” युवक के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी मामले को वीडियो में समझना है तो इसे देखें- घटना के दिन पल-पल क्या हुआ? ये पढ़ने के लिए इस समाचार को पढ़ें- समस्तीपुर में छेड़खानी मामला : कर्पूरीग्राम के बाद अब मुसरीघरारी से वायरल हुआ छेड़खानी का दूसरा VIDEO, मंत्री ने कहा- ये साजिश है The post समस्तीपुर छेड़खानी मामला: गिरफ्तारी के बाद खुद बकने लगा आरोपी, कहा- लड़की को अकेला देखकर पकड़ा… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, SIR के तहत दावा-आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक समय

झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम से संबंधित आपत्ति दर्ज कराने, नाम विलोपित कराने, प्रविष्टियों में सुधार अथवा स्थानांतरण के लिए अब सिर्फ सात दिन शेष है. दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पात्र हिंदुस्तानीय नागरिकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रपत्र जमा करने की अपील की है. ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो फॉर्म-6 भरें श्री रविकुमार ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र 30 सितंबर तक इसीआइनेट के माध्यम से अथवा संबंधित बीएलओ के सहयोग से जमा करें, उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ऐसे युवाओं को समय रहते मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये आवेदन करना चाहिए, जो पात्र होने के बावजूद ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है. यह भी पढ़ें : रांची में मौसम का कहर: 3 फ्लाइट्स डायवर्ट, इंडिगो ने रांची-दिल्ली उड़ान की रद्द फॉर्म-7 पर जांच और सुनवाई के बाद ही होगा फैसला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-7 के माध्यम से दर्ज आपत्तियों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच एवं सुनवाई के बाद ही निर्णय लिया जायेगा. केवल फॉर्म 7 जमा कर देने मात्र से किसी मतदाता का नाम स्वतः विलीपित नहीं होगा. वहीं, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधारअथवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. नेतृत्वक दलों और बीएलए से सहयोग की अपील श्री रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों, बीएलए, बीएलओ तथा निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के पात्र नागरिकों को समय-सीमा के भीतर आवेदन करने के लिए जागरूक करें. नागरिक अपने नाम और अन्य विवरण की जांच कर लें तथा आवश्यकता होने पर संबंधित प्रपत्र 30 सितंबर से पहले जमा कर दें. इसके बाद दावा-आपत्ति के लिए अतिरिक्त समय नहीं बढ़ाया जा सकेगा. यह भी पढ़ें: झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से ही झमाझम बारिश The post झारखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, SIR के तहत दावा-आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पितृपक्ष मेला 2026 : गया जी और पुनपुन में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, टेंट सिटी से लेकर ई-पिंडदान तक की सुविधा

Pitru Paksha Mela 2026 : पितृपक्ष मेला 2026 का शुभारंभ शुक्रवार से गया जी और पुनपुन में होगा. यह मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव के लिए पर्यटन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं. गया जी के गांधी मैदान, गया जंक्शन और पुनपुन समेत प्रमुख स्थानों पर कई सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. गांधी मैदान में 2500 श्रद्धालुओं की क्षमता वाली टेंट सिटी गया के गांधी मैदान में 2500 लोगों की क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की गयी है. इसका निर्माण बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से कराया गया है. यहां श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, मेडिकल कैंप और ड्रोन की व्यवस्था की गयी है. टेंट सिटी में मंच का भी निर्माण कराया गया है. ई-रिक्शा और फल्गु महाआरती की भी व्यवस्था पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा परिचालन की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा एयर बैलून, तोरण द्वार, वृत्तचित्र, नो-एंट्री वाले स्थानों पर टेंट और फल्गु महाआरती समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए गया जिला प्रशासन को राशि उपलब्ध करायी गयी है. श्रद्धालुओं को मुफ्त में मिलेगा मेला ब्रोशर देश और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और पिंडदानियों को मेला क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ब्रोशर प्रकाशित कराया गया है. इसे श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क वितरित किया जाएगा. ब्रोशर में मेला और पर्यटन से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम पुनपुन में दो दिवसीय लेजर शो का आयोजन पुनपुन में पितृपक्ष मेला के दौरान दो दिवसीय लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच मेला से संबंधित ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा. सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना उद्देश्य पर्यटन विभाग का उद्देश्य पितृपक्ष मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है. विभाग की तैयारियों में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को ध्यान में रखा गया है. ALSO READ : बारिश से गया बेहाल: पितृपक्ष मेला क्षेत्र में घुटने से अधिक पानी, टेंट सिटी में भी बिगड़ी व्यवस्था The post पितृपक्ष मेला 2026 : गया जी और पुनपुन में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, टेंट सिटी से लेकर ई-पिंडदान तक की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold-Silver Price Today: ₹15267 पर आया 24 कैरट सोना, चांदी ₹100 टूटी, देखें आपके शहर में कितना बदला दाम

बीते कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में सुस्ती के बाद आज सुबह बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए आंकड़े पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के अपडेटेड मार्केट ट्रेंड के हिसाब से हैं.  आज सोने की चमक कैसी है? आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,267 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें कल के मुकाबले प्रति ग्राम मामूली ₹1 की गिरावट आई है. यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,52,670 है. वहीं, आभूषण बनाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,994 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,450 प्रति ग्राम चल रहा है. पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिली है. शहरों के अनुसार सोने के भाव (24 कैरेट- 10 ग्राम) शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹) लखनऊ   1,52,820 1,52,830 -10 (घटा) पटना   1,52,720 1,52,730 -10 (घटा) दिल्ली 1,52,820 1,52,830 -10 (घटा) मुंबई 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा) कोलकाता 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा) बेंगलुरु 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा) चांदी की चाल में कितना बदलाव आया? चांदी के शौकीनों के लिए समाचार यह है कि आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,44,900 पर आ गई है. कल के मुकाबले आज प्रति किलो चांदी में ₹100 की कमी आई है. अगर प्रति ग्राम के हिसाब से देखें तो आज चांदी ₹244.90 प्रति ग्राम बिक रही है. सितंबर के इस महीने में 25 तारीख को चांदी अपने सबसे निचले स्तर (Lowest rate) पर दर्ज की गई है. शहरों के अनुसार चांदी के भाव (1 किलोग्राम) शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹) लखनऊ   2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) पटना  2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) दिल्ली 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) मुंबई 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) कोलकाता 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) चेन्नई 2,49,900 2,50,000 -100 (घटा) ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: 25 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में तेल सस्ता हुआ या महंगा The post Gold-Silver Price Today: ₹15267 पर आया 24 कैरट सोना, चांदी ₹100 टूटी, देखें आपके शहर में कितना बदला दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mushtaq Khan Last Instagram Post: रुला देगा मुश्ताक खान का लास्ट पोस्ट, मौत से पहले स्ट्रगलिंग एक्टर्स को दे गए सीख

Mushtaq Khan Last Instagram Post: ‘वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘गदर 2’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को हंसाने और एंटरटेन करने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है. एक्टर ने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वह लंबे समय से लंग कैंसर से जूझ रहे थे और बीमारी के आखिरी स्टेज में अस्पताल में भर्ती थे. मुश्ताक खान का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल मुश्ताक खान के निधन के बाद उनका लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. जब वह कुछ पेड प्रमोशन करते नजर आए थे. इसके अलावा वह सेलिब्रिटी फेस दिल्ली के फोटोशूट और मीट एंड ग्रीट इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान उनका ग्रैंड स्वागत किया गया था. उन्हें देखने और मिलने के लिए बड़ी संख्या में फैंस, मॉडल्स और मनोरंजन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे युवा पहुंचे थे. इवेंट में मुश्ताक ने युवा कलाकारों का हौसला बढ़ाया और अपने एक्सपीरियंस से उन्हें मेहनत करते रहने और बड़े सपने देखने के लिए इंस्पायर किया. View on Instagram मुश्ताक खान के जाने से फैंस हुए इमोशनल अब एक्टर के यूं चले जाने पर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बहुत जल्दी आप चले गए… याद आएंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ग्रेट एक्टर और हमारे सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति… ओम शांति.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप बहुत याद आओगे सर.” मध्य प्रदेश से था खास कनेक्शन मुश्ताक खान का जन्म और शुरुआती जीवन मध्य प्रदेश से जुड़ा रहा. उन्होंने साल 1980 में फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई. अपने लंबे फिल्मी करियर में मुश्ताक खान ने ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘दिल है के मानता नहीं’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘मुझसे शादी करोगे’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘वेलकम’, ‘एक विवाह… ऐसा भी’, ‘वांटेड’, ‘राउडी राठौड़’, ‘वंस’ अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा!’, ‘वेलकम बैक’ समेत कई फिल्मों में काम किया. View on Instagram सलीम खान ने दिया था बड़ा ब्रेक मुश्ताक खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड में उन्हें बड़ा मौका दिलाने में सलीम खान की अहम भूमिका रही. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि सलीम ने उन्हें परफॉर्म करते हुए देखा था और उनके काम से काफी इम्प्रेस हुए थे. एक्टर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में ‘वेलकम’ का उनका किरदार शामिल है. ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था. एक दिन उदय भाई…’ यह डायलॉग पहचान बन गया था और आज भी फैंस इसे मीम्स और सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल करते हैं. ये भी पढ़ें: Mushtaq Khan Death: नहीं रहे ‘वेलकम’ के बलू! Actor मुश्ताक खान का निधन, ICU में चल रही थी जिंदगी की जंग The post Mushtaq Khan Last Instagram Post: रुला देगा मुश्ताक खान का लास्ट पोस्ट, मौत से पहले स्ट्रगलिंग एक्टर्स को दे गए सीख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात: ताइवान से ट्रेड और AI तक चर्चा, अमेरिका-चीन रिश्तों पर टिकी दुनिया की नजरें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई शिखर बैठक में व्यापार, ताइवान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.फॉक्स न्यूज के मुताबिक, दोनों देशों के बीच गहरे मतभेदों के बावजूद बैठक के दौरान रिश्तों में नरमी का संदेश देने की कोशिश की गयी. ट्रंप ने शी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों की भी तारीफ की. ट्रंप ने शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में भव्य राजकीय डिनर का आयोजन किया. इसके बाद दिनभर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और बातचीत का दौर चला. कार्यक्रम में अमेरिका के कई बड़े कारोबारी और टेक जगत की हस्तियां भी मौजूद रहीं. इनमें टेस्ला के एलन मस्क, एप्पल के टिम कुक, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन शामिल थे. इससे साफ संकेत मिला कि व्यापार और AI इस यात्रा के प्रमुख एजेंडे में रहे. ट्रंप ने कहा- दोनों देशों के लोगों के रिश्ते कायम डिनर के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन अलग-अलग व्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध कायम हैं. उन्होंने शी के साथ अपने रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच पहले से बेहतर समझ बनी है. ट्रंप ने भविष्य की पीढ़ियों के लिए समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने वाले संबंध बनाने की बात कही. शी ने भी रखी चीन की महत्वाकांक्षा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप ने अमेरिका को फिर से महान बनाने का लक्ष्य रखा है, जबकि चीन राष्ट्रीय पुनर्जागरण हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. शी ने कहा कि दोनों लक्ष्य महत्वाकांक्षी हैं और एक-दूसरे को मजबूत कर सकते हैं. उनके इस बयान को अमेरिका-चीन संबंधों में सहयोग की संभावनाओं के संकेत के तौर पर देखा गया. ताइवान पर तनाव के बीच बातचीत शिखर बैठक में ताइवान का मुद्दा भी अहम रहा. ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान के साथ अपने संबंध बनाए रखता है. ऐसे में दोनों नेताओं की बातचीत में यह मुद्दा विशेष महत्व रखता है. ट्रेड ट्रूस दो महीने बढ़ाने पर सहमति बैठक के दौरान व्यापारिक तनाव कम करने की दिशा में भी कदम उठाया गया. अमेरिका और चीन ने अपने व्यापारिक संघर्ष के बाद लागू व्यापार समझौते को दो महीने और बढ़ाने पर सहमति जतायी. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, यह विस्तार दोनों देशों को आर्थिक मोर्चे पर आगे की बातचीत के लिए अतिरिक्त समय देगा. AI पर भी रही खास नजर बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी महत्वपूर्ण विषय रहा. कार्यक्रम में अमेरिका की टेक इंडस्ट्री के कई दिग्गजों की मौजूदगी से AI के बढ़ते रणनीतिक और कारोबारी महत्व का संकेत मिला. AI तकनीक, सेमीकंडक्टर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ी है. रिश्तों में नरमी का संदेश, लेकिन चुनौतियां बरकरार ट्रंप और शी की मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने सहयोग और बेहतर संबंधों की बात की, लेकिन ताइवान, व्यापार और तकनीकी प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं. शिखर बैठक से इन क्षेत्रों में आगे की बातचीत के लिए रास्ता खुलने की उम्मीद बनी है. ये भी पढ़ें: UN में नेतन्याहू का फूटा गुस्सा: वॉकआउट करने वाले डिप्लोमैट्स पर बरसे, बोले- कोई कायर बचा है तो चला जाए The post ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात: ताइवान से ट्रेड और AI तक चर्चा, अमेरिका-चीन रिश्तों पर टिकी दुनिया की नजरें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top