Hot News

Golmaal 5: तुषार कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- 80-90 प्रतिशत शूटिंग पूरी

Golmaal 5: गोलमाल 5, रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कॉमेडी ड्रामा की शूटिंग फिलहाल जारी है, जिसमें ओरिजिनल कास्ट के साथ अक्षय कुमार भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. तुषार कपूर ने मूवी में लकी का किरदार निभाया था. उन्होंने अब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म को लेकर जबरदस्त अपडेट दिया.

गोलमाल 5 को लेकर तुषार कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

तुषार कपूर ने बॉलीवुड हंगामा संग बात करते हुए कहा, “शूटिंग का 80-90 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है. अपने को-स्टार और निर्देशक के साथ दोबारा काम करना बेहद खुशी वाला एक्सपीरियंस था. रोहित शेट्टी अब तक के सबसे मेहनती निर्देशक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है. उनके जैसा प्रोफेशनलिज्म किसी में नहीं है. हम दिन-रात काम कर रहे हैं, और जब हम थक जाते हैं, तो हमें एहसास होता है कि ये शख्स हमारे सेट पर आने से पहले भी यहां थे और हमारे जाने के बाद भी यहीं रहेंगे. हमें ब्रेक मिलते हैं, लेकिन उन्हें नहीं. इसके अलावा, वे बहुत फुर्तीले और व्यवस्थित हैं. हम उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी उतरेगी.”

गोलमाल में बाद में जोड़ा गया था लकी का रोल

अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्म में उनका कैरेक्टर कैसे आया. उन्होंने कहा कि लकी का किरदार मूल रूप से स्क्रिप्ट में नहीं था और उनके फिल्म साइन करने के बाद जोड़ा गया था. तुषार ने आगे कहा, “राइटर नीरज वोरा ने उन्हें एक मूक किरदार के रूप में कल्पना की थी. जब उन्होंने मुझे साइन किया, तो शरमन जोशी ने कहा था भले ही वह शब्दों को स्पष्ट रूप से बोल न सके, लेकिन फिर भी आवाजें निकाल सकता है. इसलिए, उन्होंने किरदार में थोड़ी शरारत और उसे थोड़ा दबंग बनाने का सुझाव दिया!”

गोलमाल 5 की कास्ट

गोलमाल 5 में अजय देवगन गोपाल के किरदार में लौट रहे हैं. उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे और कुणाल खेमू भी हैं. समाचार है कि शरमन जोशी भी फिल्म में वापसी कर रहे हैं. अक्षय भी दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘कटा जईब ट्रेन से’ रिलीज, रेखा रागिनी की आवाज ने बढ़ाई दीवानगी

The post Golmaal 5: तुषार कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- 80-90 प्रतिशत शूटिंग पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top