Hot News

Matka Malai Kulfi Recipe: बाजार जैसी मटका मलाई कुल्फी अब घर पर बनाएं, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास का डबल स्वाद

Matka Malai Kulfi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही मन कुछ ठंडा-ठंडा और मीठा खाने का करने लगता है. तेज धूप और तपती गर्मी में अगर कुछ ठंडा मिल जाए, तो शरीर ही नहीं, मन को भी राहत मिलती है. ऐसे ही समय में अगर एक कुल्फी सामने आ जाए, तो मजा ही आ जाता है. कुल्फी तो आप ने कई बार खाई होगी, लेकिन मटका मलाई कुल्फी की बात ही कुछ और होती है. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं मटका कुल्फी रेसिपी. तो आइये जानते हैं कि आप कैसे घर पर आसानी से मिट्टी के मटके की खुशबू में ठंडी ठंडी भरी मलाईदार कुल्फी बना सकते हैं.

सामग्री

  • दूध – 2 कप
  • क्रीम – 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
  • इलायची के दाने (कुचल हुए) – 1/2 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट मिक्स – 1/4 कप
  • केसर के धागे – 10-15 (1 बड़े चम्मच गर्म दूध में 15 मिनट के लिए भिगोए हुए)

विधि

  1. मटका कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े पैन में दूध को मीडियम आंच पर उबाल लें.
  2. जब दूध उबल जाए तो इसमें क्रीम डालकर मिलाएं. फिर इसे लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिलाएं.
  3. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब इसमें केसर के धागे, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट मिक्स दाल दें. सभी चीजों को अच्छे से चलाते हुए मिलाए.
  5. इस मिश्रण को मीडियम आंच पर उबालते रहें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए और लगभग एक तिहाई तक न घट जाए.
  6. इसके बाद आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  7. ठंडा होने के बाद, मिश्रण को मटकों में भरें और रात भर फ्रिज में जमने के लिए रख दें.
  8. मटका मलई कुल्फी को ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर के ठंडा ठंडा परोसें.

ये भी पढ़ें: Kharbooje ki Kheer Recipe: गर्मियों में स्वाद और सेहत का मजा, बनाएं टेस्टी खरबूजे की मलाईदार खीर

ये भी पढ़ें: Mango Rabri Recipe: आम का स्वाद दोगुना करें, ठंडी मैंगो राबड़ी बनाने की आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Mango Sandwich Recipe: आम से बनाएं टेस्टी सैंडविच डेसर्ट, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास

The post Matka Malai Kulfi Recipe: बाजार जैसी मटका मलाई कुल्फी अब घर पर बनाएं, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास का डबल स्वाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top