Hot News

जिम्बाब्वे ने एकतरफा जीता मुकाबला, ओमान को 8 विकेट से मिली हार

Highlights

ZIM vs OMAN: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कोलंबो के मैदान पर जिम्बाब्वे और ओमान (Zimbabwe vs Oman) के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. रजा का यह फैसला सही साबित हुआ और ओमान की पूरी टीम 19.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई. ओमान की ओर से विनायक शुक्ला ने सबसे ज्यादा 28 रन की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं जिम्बाब्वे ने इस मैच को 8 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. उन्होने 14 वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया.

ओमान के बल्लेबाजों का सरेंडर

ओमान की टीम शुरुआत से ही मुश्किल में नजर आई. कोलंबो की पिच पर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने लाइन और लेंथ पर पूरा कंट्रोल रखा. ओमान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे और नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे. हालात ये रहे कि पूरी टीम 20 ओवर का स्पोर्ट्स भी पूरा नहीं कर सकी. कप्तान सिकंदर रजा की रणनीति के आगे ओमान का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी स्पोर्ट्सने में नाकाम रहा. पूरी टीम 103 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई, जिससे जिम्बाब्वे को जीत के लिए आसान लक्ष्य मिला.

विनायक शुक्ला ने दिखाई हिम्मत

जब ओमान के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिर रहे थे, तब विनायक शुक्ला ने टीम को संभालने की कोशिश की. एक छोर पर डटे रहकर उन्होंने स्कोरबोर्ड को चलाने का जिम्मा उठाया. विनायक ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों का सामना किया और 28 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने चार शानदार चौके लगाए, जिससे ओमान के स्कोर में थोड़ा इजाफा हुआ. हालांकि, उनकी यह कोशिश ज्यादा देर तक नहीं चल सकी. रिचर्ड गरावा ने उन्हें ब्रेंडन टेलर के हाथों कैच करवाकर उनकी पारी का अंत कर दिया. उनके आउट होते ही ओमान की वापसी की रही-सही उम्मीद भी खत्म हो गई.

जिम्बाब्वे की तेज शुरुआत और झटके

104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने तेज शुरुआत की. पारी की शुरुआत तदिवानाशे मरुमणि और ब्रायन बेनेट की जोड़ी ने की. मरुमणि ने आते ही आक्रमण शुरू कर दिया और सिर्फ 11 गेंदों में 21 रन बना डाले. लेकिन टीम का स्कोर 30 रन पहुंचते ही वह अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद डियोन मायर्स क्रीज पर आए लेकिन वह बिना खाता खोले ही चलते बने. लगातार दो झटकों से लगा कि मैच में कुछ रोमांच आएगा, लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने संयम नहीं खोया.

बेनेट और टेलर ने दिलाई आसान जीत

दो विकेट गिरने के बाद अनुभवी ब्रेंडन टेलर और युवा ब्रायन बेनेट ने पारी को संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. ब्रेंडन टेलर ने 30 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद भी ब्रायन बेनेट ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 7 चौके शामिल थे. अंत में कप्तान सिकंदर रजा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में ही 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें-

जिम्बाब्वे की तूफानी गेंदबाजी के आगे ओमान पस्त, 103 रन पर ढेर हुई टीम

हिंदुस्तान-पाक मैच पर पीसीबी का यू-टर्न, बांग्लादेश के बहाने आईसीसी से की अजीब मांग

299 पर स्पोर्ट्स खत्म! रणजी ट्रॉफी में 88 साल में पहली बार हुआ ऐसा, बंगाल के सुदीप घरामी का टूटा दिल

The post जिम्बाब्वे ने एकतरफा जीता मुकाबला, ओमान को 8 विकेट से मिली हार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top