Youtuber Amit Kilhor: एग्जाम का समय है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कई सारी परीक्षाएं कराई जा रही हैं. ऐसे में NTA की ओर से लगातार ऑफिशियल वेबसाइट और X पर एडवाइजरी और नोटिस जारी किया जा रहा है. लेकिन अब अपने एक नोटिस को लेकर NTA विवाद से घिर गया है. NTA को अमित किलहोर ने जमकर रोस्ट कर दिया.
अमित किलहोर ने किया X पर वीडियो शेयर
अमित किलहोर ने अपने X पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि NTA ने हिंदुस्तान का गलत मैप डाल दिया. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा, “NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नहीं एंटी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी.”
It’s not NTA(national testing agency) rather Anti-national testing agency.#amitkilhor #kilhor #nta #india #distortedmap pic.twitter.com/tWVwpVGQjn
— amit kilhor (@amitkilhor) February 9, 2026
यूट्यूबर अमित किलहोर ने कहा कि NTA इतनी बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था है. NEET, UGC NET, CET जैसी बड़ी परीक्षाएं आयोजित करती है. ऐसी संस्था अगर इतनी बड़ी गलती कर सकती है तो वो स्टूडेंट्स से कैसे Zero Tolerance की उम्मीद की उम्मीद कर सकती है.
क्या है पूरा मामला?
NTA ने अपने X पर एक ट्वीट के माध्यम से स्टूडेंट्स को बताया कि फॉर्म भरते समय एग्जाम सेंटर कैसे चुनें. इस एनिमेटेड वीडियो में जो मैप दिखाया गया, उसमें नक्शा गलत है. पाकिस्तान और चीन का हिस्सा काट रखा है.
यूपीएससी को लेकर कुछ समय पहले बनाया था वीडियो
इससे पहले अमित किलहोर ने यूपीएससी की एक गलती उजागर की थी. यूपीएससी ने नोटिफिकेशन 2026 में 40 से ज्यादा स्पेलिंग मिस्टेक्स किए थे. इस पर अमित किलहोर ने कहा था कि देश की सबसे प्रीमियम परीक्षा एजेंसी एक बेसिक सालाना नोटिफिकेशन भी ठीक से जारी नहीं कर पाई.
यह भी पढ़ें- UPSC का नोटिफिकेशन और ऐसी गलती! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
The post यूट्यूबर ने NTA को क्यों कहा Anti-National? जानिए पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

