Hot News

July 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना आग जलाये भी बनाया जा सकता है मनमोहक भोजन

दाउदनगर. विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्कार विद्या, नॉलेज सिटी में फायरलैस कुकिंग का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने सीइओ आनंद प्रकाश, डिप्टी सीइओ विद्यासागर, टेक्निकल एडवाइजर विनय प्रकाश, प्रिंसिपल एके मिश्रा की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर किया. इस मॉनसून के सीजन में बच्चों ने फन टाइम नाम से सेलिब्रेशन में भाग लिया. घरों में जो गृहणियां खाना बनाती हैं, उससे जो धुआं निकलता है, उससे काफी प्रदूषण फैलता है. परंतु संस्कार विद्या के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक व्यंजनों को बनाकर यह साबित किया कि बिना आग जलाये भी मनमोहक भोजन को बनाया जा सकता है. इनमें विभिन्न प्रकार के साउथ इंडियन डिश (नो ऑयल, नो बॉयल) चार्ट, ओरियो केक, मेवा ब्रेड दहीबड़ा, चौमिन, गुपचुप, केला के पत्ता पर दाल-भात, सब्जी चोखा, चटनी, भुजिया, तिलोरी पापड़, क्रीम एंड ब्रेड रसमलाई, श्रीखंड, मोजितो मिंट आदि महत्वपूर्ण रहे. सारे व्यंजनों को बच्चों ने बिना आग जलाये तैयार करके सीएमडी और अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया. इस आयोजन से दाउदनगर अनुमंडल के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शिशु एक संदेश दे गये, जिन्होंने साबित किया कि बिना वायु प्रदूषण किये भी (बिना चूल्हा जलाये हुए भी) आकर्षक खाना बनाया जा सकता है. शिशु भी पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी सजग उद्घाटन सत्र में बोलते हुए सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने बिना आग जलाये (फायरलैस कुकिंग प्रोग्राम) में इस तरह से जो किया उससे काफी आकर्षक लगा. सीइओ आनंद प्रकाश ने आज के इस मानसून सत्र में आयोजित फायर कुकिंग प्रोग्राम के आयोजन कर्ता सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया. डिप्टी सीइओ इ विद्यासागर ने कहा कि इससे यह पता चला कि शिशु भी पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी सजग हैं, उनके माता-पिता भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण रोकने के उपाय बता रहे हैं और संस्कार विद्या के सारे शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों में सकारात्मक पहल का प्रयास लगातार जारी रख रहे हैं. इसमें 75 से अधिक ग्रुप ने भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिना आग जलाये भी बनाया जा सकता है मनमोहक भोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: दो नाबालिग लड़की रेस्क्यू, दो मानव तस्कर गिरफ्तार

Motihari: रक्सौल. हिंदुस्तान-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल के समीप रविवार की रात 9 बजे एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई के सदस्यों के द्वारा शक के आधार पर जांच के दौरान दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू व दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मैत्री पुल के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात नेपाल ले जाने क्रम में संदेह के आधार पर दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया. इस दौरान दो मानव तस्कर को भी हिरासत में लिया गया है. दो नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर रक्सौल पहुंचा था. जो नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने के फिराक में था. उन्होंने बताया कि पकड़े गए मानव तस्कर मो. रिजवान व मो. शेख को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के द्वारा नाबालिग सगी बहनें को शादी का प्रलोभन देकर गाजियाबाद से लाया गया. जब मो. शेख का काउंसलिंग किया गया तो पता चला कि मो. शेख पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. पकड़े गए तस्कर व रेस्क्यू की गयी नाबालिग लड़की को हरैया थाना को सुपूर्द किया गया. वहीं उन्होंने बताया कि जब गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि अपहरण, धमकी, चोरी के मामले में परिजन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गाजियाबाद पुलिस भी इन दोनों तस्कर को ढ़ूंढ़ रही है. मौके पर उप निरीक्षक खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही रेश्मा आर्या, लक्ष्मी व प्रयास संस्था के जिला समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: दो नाबालिग लड़की रेस्क्यू, दो मानव तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार-UP आओ तुम्हें पटक-पटक कर मारेंगे, ‘ठाकरे बंधुओं’ पर निशिकांत दुबे की खुली चुनौती

बिहार: हिंदी भाषा को लेकर महाराष्ट्र में छिड़े विवाद पर सियासत गरमा गई है. ‘मराठी विजय दिवस’ के नाम पर आयोजित रैली में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के हिंदी-विरोधी बयानों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.दुबे ने दोनों नेताओं पर “सस्ती लोकप्रियता” हासिल करने का आरोप लगाया और कड़ा संदेश देते हुए कहा, आप लोग हमारी (यूपी-बिहार) कमाई पर पलते हो. महाराष्ट्र में आपकी कौन सी इंडस्ट्री है?”  हिम्मत है तो तमिल-तेलुगू बोलने वालों को भी मारो: दुबे निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर हिम्मत है, तो सिर्फ हिंदी बोलने वालों को नहीं, बल्कि उर्दू, तमिल और तेलुगू बोलने वालों को भी मार कर दिखाओ. अगर खुद को इतना बड़ा ‘बॉस’ समझते हो, तो महाराष्ट्र से बाहर निकलो. बिहार, उत्तर प्रदेश या तमिलनाडु आओ, वहां देखेंगे तुम्हारी ताकत. हम तुम्हें पटक-पटक कर मारेंगे.” ‘माहीम दरगाह के सामने जाकर दिखाओ’ बीजेपी सांसद ने आगे चुनौती देते हुए कहा, “अगर आपको अपनी ताकत पर इतना भरोसा है, तो माहीम दरगाह के सामने जाकर किसी हिंदी या उर्दू बोलने वाले को मार कर दिखाओ.” दुबे ने साफ कहा कि ठाकरे बंधु क्षेत्रीय अस्मिता के नाम पर समाज को बांटने की नेतृत्व कर रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें विवाद की जड़: हिंदी भाषा को तीसरी भाषा बनाने का आदेश बता दें कि महाराष्ट्र में भाषाई विवाद की शुरुआत तब हुई जब महाराष्ट्र प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य कर दिया. इस फैसले के विरोध में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एकजुट हो गए और इसे “हिंदी थोपने की कोशिश” करार दिया.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बसपा के बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान से ओवैसी को लगा झटका, 2020 में दोनों थे साथ The post बिहार-UP आओ तुम्हें पटक-पटक कर मारेंगे, ‘ठाकरे बंधुओं’ पर निशिकांत दुबे की खुली चुनौती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस जिले के 12 पैक्स का समाप्त होगा अस्तित्व, सहकारिता विभाग ने किया सर्वे

Bihar PACS News: मुजफ्फरपुर जिले में सहकारिता विभाग की तरफ से पैक्स का सर्वेक्षण किया गया है. जिसके बाद 12 पैक्स का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. यहां पैक्स के लिए पहले हुए चुनाव के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही वजूद समाप्त हो जाएगा. इसकी जानकारी वहां के अध्यक्ष को दे दी गई है. 373 रह जाएगी पैक्स की संख्या विभाग के अनुसार जिले की 12 ग्राम पंचायतों को नवगठित नगर पंचायतों में शामिल किया गया है. जिस कारण इन क्षेत्रों की सहकारी संरचना प्रभावित हुई है. अब शहरी क्षेत्र में विलय के बाद जिले में पैक्स की संख्या घटकर 373 रह जाएगी. पहले इसकी संख्या 385 थी. मुख्यालय को दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में यह बड़ा बदलाव है और इसकी जानकारी राज्य मुख्यालय को भी दे दी गई है. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया और पैक्स पुनर्गठन किया जा सके. जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में अगर नगर पंचायत स्तर पर पैक्स संचालन की नीति बनती है तो वहां फिर सर्वे कराया जाएगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें प्रभावित होंगे 7 प्रखंडों के 12 पैक्स बता दें कि जिले के सात प्रखंड के 12 पैक्स नए सर्वे से प्रभावित होंगे. इसके तहत मोतीपुर प्रखंड का बरियारपुर पश्चिमी व पूर्वी, कल्याणपुर हरौना, कुढ़नी का तुर्की, माधोपुर सुस्ता, कांटी का माधोपुर ढुल्लम उर्फ ढेबहां, सरैया का मनिकपुर, साहेबगंज का बैद्यनाथपुर, रामपुर असली, सकरा का फरीदपुर सकरा, मीनापुर का मनिकपुर व मीनापुर पैक्स आते हैं. इसे भी पढ़ें: आधुनिक धर्मशाला में तीर्थयात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, 89 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण The post बिहार के इस जिले के 12 पैक्स का समाप्त होगा अस्तित्व, सहकारिता विभाग ने किया सर्वे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस सावन ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ खिल उठेंगे आपके हाथ

Latest AI Mehndi Designs for Sawan: कुछ ही दिनों में सावन का महीना शुरू होने वाला है. सावन का महीना हरियाली लाने के साथ-साथ लड़कियों और स्त्रीओं के सजने-संवरने का एक बहाना भी लेकर आता है. सावन में स्त्रीएं झूला झूलती हैं, साज-शृंगार करती हैं. ऐसे में शृंगार कि बात हो और मेहंदी न हो ये भला कैसे हो सकता है. इसलिए आज हम आपके लिए लाएं है एक से बढ़कर एक मेहंदी डिजाइन. जिससे आपके हाथ सुंदर तो दिखेंगे ही लेकिन सबसे हटकर दिखेंगे भी. तो फिर डालते हैं एक नजर इन डिजाइन पर. Simple AI Mehndi Designs कई स्त्रीएं ऐसी हैं, जिन्हें मेहंदी लगाने का काफी शौक है लेकिन समय न रहने के कारण वे भर-भर हाथ मेहंदी नहीं लगा पाती. ऐसे में आज आपके लिए सिंपल AI से बनाए हुए मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं. जिससे आपको मेहंदी लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपके हाथ सुंदर भी दिखेंगे. Simple Circular AI Mehndi Design Simple circular ai mehndi design AI Dots and Line Mehndi Designs Ai dots and line mehndi designs AI Lotus Mehndi Designs Ai lotus mehndi designs Swan Mehndi Designs Swan mehndi designs AI Mandala Mehndi Designs Ai mandala mehndi designs AI Simple Back Designs Ai simple back designs सावन हो या राखी! झटपट लगाएं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन, नहीं हटेगी मोहल्ले की आंटियों की नजर दुल्हन की सहेलियां जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद The post इस सावन ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ खिल उठेंगे आपके हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shravani Mela: कल देवघर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तैयारियों का जायजा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री

Shravani Mela: देवघर प्रशासन ने श्रावणी मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है. इसी बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कल 8 जुलाई को देवघर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान मंत्री मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. यह समीक्षा बैठक कल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. बैठक में इन मुद्दों पर होगी विस्तृत चर्चा मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में होने वाले इस समीक्षा बैठक में देवघर जिला प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्रावणी मेले को लेकर अब तक की गयी सभी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर विस्तृत चर्चा होगी. साथ ही भीड़ प्रबंधन, आपात चिकित्सा सेवा और एम्बुलेंस की तैनाती पर भी आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे. इसे भी पढ़ें Shravani Mela: बाबा नगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान भूल से भी न करें ये गलती, यात्रा हो जायेगी खंडित अंगराबारी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी परेशानी, क्षतिग्रस्त पुल पर अब तक नहीं बना डायवर्सन, कैसे पहुंचेगे धाम Monsoon Bomb: झारखंड में फटेगा मानसून ‘बम’, भारी बारिश से 12 जिलों में तबाही मचायेगी बाढ़, IMD का अलर्ट The post Shravani Mela: कल देवघर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तैयारियों का जायजा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: सरायकेला-खरसावां में 250 मिमी बारिश रिकॉर्ड, ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली

Jharkhand Weather Today: सरायकेला खरसावां, शचींद्र कुमार दाश-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज सुबह से दिनभर बारिश होती रही. लगातार बारिश से आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा. सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले में करीब 250.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. रुक-रुक कर मेघ गर्जन के साथ हवाएं चलती रहीं. आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं. बारिश के कारण बाजार वीरान पड़ा रहा. लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे. लगातार बारिश के कारण खेतों में कृषि कार्य भी बाधित हो रहा है. लगातार बारिश के कारण कई जगह खेतों में धान के बिछड़े सड़ गए हैं. जुलाई के पहले सप्ताह में हुई 984.6 मिमी बारिश सरायकेला-खरसावां जिले में जुलाई के पहले सप्ताह में ही कुल 984.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. सात जुलाई तक सरायकेला में 163 मिमी, खरसावां में 138 मिमी, कुचाई में 125.6 मिमी, गम्हरिया में 169 मिमी, चांडिल में 75.8 मिमी, नीमडीह में 107 मिमी, ईचागढ़ में 93.2 मिमी व कुकडू में 113 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. सरायकेला-खरसावां जिले में जुलाई माह का सामान्य औसत बारिश 253.2 मिमी है, जबकि सात जुलाई तक ही जिले में औसत 109.4 मिमी बारिश हो चुकी है. ये भी पढ़ें: Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली सोमवार को दिनभर हुई बारिश के कारण खरसावां में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही. मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण सुबह सात बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक खरसावां के अधिकतर गांवों में बिजली गुल रही. बारिश के कारण बिजली मिस्त्री को भी इसे दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जलजमाव बना परेशानी का सबब लगातार बारिश से सरायकेला-खरसावां की कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव देखा गया. जिला समाहरणालय के सामने जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई. सरायकेला-खरसावां में कई जगहों पर सड़कों में बने गड्डों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ स्थानों पर तो नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहता दिखा. ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: सावधान! रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात, गरज के साथ बारिश की चेतावनी The post Jharkhand Weather: सरायकेला-खरसावां में 250 मिमी बारिश रिकॉर्ड, ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपना दल (एस) के उपाध्यक्ष आशीष पटेल इटारसी में मेधावियों के साथ होंगे, समारोह में दिखेगा सियासत और समाज का संगम

Itarsi News: नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित साई कृष्णा रिसोर्ट (खेड़ा, पेट्रोल पंप के पास) में 13 जुलाई 2025 (रविवार) को चौरिया कुर्मी महासभा और पटेल समाज के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रशासन के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. 170 मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित इस समारोह में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 170 होनहार छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. अपना दल (एस) की नीतियों पर रखेंगे विचार समारोह के दौरान आशीष पटेल समाज के उत्थान और शिक्षा के महत्व पर विचार साझा करेंगे. वे अपना दल (एस) की नीतियों व विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए आमजन से पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी करेंगे. कार्यक्रम में सामाजिक एकता और नेतृत्वक जागरूकता को भी बढ़ावा देने की योजना है. विचार मंच पर जुटेंगे कई प्रमुख चेहरे इस कार्यक्रम में चौरिया कुर्मी महासभा के अध्यक्ष नवीन पटेल, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ अखिलेश पटेल, नेतृत्वक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे देवेंद्र प्रताप सिंह, मान सिंह पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, राजेश्वर मिश्रा, मुकेश मराठा, वंदना नामदेव, त्रिलोकी सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी. प्रदेशभर से जुटेंगे कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों से अपना दल (एस) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है, जिससे आयोजन में ऊर्जा और जोश का वातावरण बनेगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर समाजिक संवाद और प्रतिभा सम्मान के साथ संपन्न होगा. समाज, शिक्षा और सियासत का संगम बनेगा समारोह यह समारोह केवल एक सम्मान कार्यक्रम न होकर, समाज को दिशा देने वाला, युवाओं को प्रेरित करने वाला और नेतृत्वक चेतना जगाने वाला एक सशक्त मंच बनने जा रहा है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. The post अपना दल (एस) के उपाध्यक्ष आशीष पटेल इटारसी में मेधावियों के साथ होंगे, समारोह में दिखेगा सियासत और समाज का संगम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Elections 2025: बसपा के बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान से ओवैसी को लगा झटका, 2020 में दोनों थे साथ 

Bihar Elections 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच नेतृत्वक दलों की सक्रियता तेज हो गई है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीसरा मोर्चा (थर्ड फ्रंट) बनाने की पहल शुरू की थी, लेकिन इस प्रयास को बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बड़ा झटका दिया है. सोमवार को मायावती ने साफ किया है कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं करेगी.  2020 का अनुभव, 2025 में बदल गया समीकरण 2020 के विधानसभा चुनाव में मायावती की बीएसपी ने ओवैसी की एआईएमआईएम और अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर “ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट” (GDSF) के बैनर तले चुनाव लड़ा था.  इस फ्रंट में उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी (अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा), वेंद्र प्रसाद यादव की एसजेडीडी, ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा और संजय चौहान की जनवादी पार्टी शामिल थीं. हालांकि नतीजे निराशाजनक रहे. ओवैसी की पार्टी को जहां 5 सीटें मिलीं, वहीं बीएसपी महज एक सीट पर सिमट गई. अन्य दल खाता तक नहीं खोल पाए.  चुनाव के बाद भी ओवैसी को लगा था झटका  चुनाव बाद समीकरण और कमजोर हो गए. ओवैसी की पार्टी के 5 में से 4 विधायक राजद में शामिल हो गए, जबकि बीएसपी के एकमात्र विधायक जमा खान ने जदयू का दामन थाम लिया. आज की स्थिति में एआईएमआईएम के पास सिर्फ एक विधायक अख्तरूल ईमान बचे हैं, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.  ओवैसी की कोशिशें और आरजेडी का रुख 2025 चुनाव से पहले ओवैसी ने महागठबंधन (INDIA गठबंधन) में शामिल होने की भरपूर कोशिश की. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने गठबंधन में शामिल होने की पेशकश की, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला. राजद की ओर से साफ संदेश दिया गया कि यदि ओवैसी एनडीए को हराने में सहयोग करना चाहते हैं, तो चुनाव ही न लड़ें. पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, “कभी-कभी चुनाव न लड़कर भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है. ओवैसी का जनाधार हैदराबाद में है. बिहार में चुनाव न लड़ना महागठबंधन की मदद होगी.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें तीसरे मोर्चे की कवायद, लेकिन बिना बीएसपी के महागठबंधन से दूरी मिलने के बाद ओवैसी ने फिर से तीसरे मोर्चे की रणनीति शुरू की है. हाल ही में उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने इंडियन इंकलाब पार्टी के अध्यक्ष आईपी गुप्ता से लंबी मुलाकात की. इससे संकेत मिला कि ओवैसी छोटे दलों को एक साथ लाकर तीसरे मोर्चे को फिर से खड़ा करना चाहते हैं. लेकिन मायावती के साफ इनकार के बाद यह प्रयास शुरू होने से पहले ही कमजोर होता नजर आ रहा है. इसे भी पढ़ें: ‘हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन वो…’, चुनाव में RJD की मदद करेगी सपा, अखिलेश यादव का ऐलान The post Bihar Elections 2025: बसपा के बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान से ओवैसी को लगा झटका, 2020 में दोनों थे साथ  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Young IAS: यूपी की आईएएस बेटी बनीं बिहारी बहु, यंग UPSC टॉपर अनन्या सिंह इस जिले में DDC

Bihar Young IAS Ananya Singh: बिहार में यंग आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग और उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है. हाल ही में दो होनहार आईएएस अफसरों की शादी ने सोशल मीडिया से लेकर ब्यूरोक्रेसी की गलियों तक खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यूपीएससी परीक्षा में दो-दो बार सफलता हासिल करने वाले बिहार के बेटे अनुराग कुमार और प्रयागराज की रहने वाली आईएएस अनन्या सिंह की कहानी (UPSC Topper Ananya Singh Story) युवाओं के लिए प्रेरणा है. Bihar Young IAS Ananya Singh Story: कौन हैं अनन्या सिंह? अनन्या सिंह की कहानी काफी प्रेरणादायक है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. अनन्या ने महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 2019 में पास कर ली थी. उनकी ऑल इंडिया रैंक 51 रही थी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. पहले अनन्या सिंह की पोस्टिंग बंगाल कैडर में हुई थी, लेकिन बाद में वह बिहार कैडर में आ गईं. वर्तमान में वह बिहार के औरंगाबाद जिले में उप विकास आयुक्त यानी DDC के पद पर कार्यरत हैं. अनन्या का नाम देश की यंगेस्ट आईएएस अधिकारियों की लिस्ट में शामिल है. उनके पति आईएएस अनुराग कुमार भी काफी मशहूर हैं. IAS Anurag Kumar Success Story: कटिहार के रहने वाले अनुराग अनुराग कुमार बिहार के कटिहार जिले से आते हैं. उन्होंने पहली बार 2017 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी, जिसमें उनकी रैंक 677 आई थी. हालांकि वह अपनी रैंक और सर्विस से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उन्हें अपनी पसंद की पोस्टिंग नहीं मिली थी. अनुराग ने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी में जुट गए. साल 2018 में उन्होंने फिर यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 48वीं रैंक प्राप्त की. इस रैंक के दम पर अनुराग कुमार को वह सेवा मिली जिसकी उन्होंने बचपन से कल्पना की थी. यह जज्बा दिखाता है कि अगर कोशिश जारी रखी जाए तो किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है. ये भी पढ़ें: बैकबेंचर बिहारी का गजब रिकॉर्ड, दो बार UPSC पास, अनुराग को मिली IAS टॉपर दुल्हनिया The post Bihar Young IAS: यूपी की आईएएस बेटी बनीं बिहारी बहु, यंग UPSC टॉपर अनन्या सिंह इस जिले में DDC appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top